821115
नासरीगंज में जिम संचालक की जान जाने का खुलासा, मास्टरमाइंड गिरफ्तार
Sasaram, Bihar:पिछले महीने रोहतास जिले के नासरीगंज में जिम संचालक की जान जाने का पुलिस ने खुलासा कर दिया है और हत्याकांड के मास्टरमाइंड गांधी चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। 29 जून की रात जब जिम संचालक अपना जिम बंद करके घर जा रहा था तभी उसकी जान ले ली गई थी। पुलिस ने पहले ही छोटू राम और बिरजू पासवान को गिरफ्तार कर लिया था। इनकी पूछताछ के बाद पुलिस ने साजिश रचने वाले गांधी चौधरी को नासरीगंज के दाउदनगर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
उत्तराखंड में भारी बारिश से नदी उफान, 163 सड़के बंद, आपात अलर्ट जारी
Dehradun, Uttarakhand:एंकर उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बारिश हो रही है ऐसे में प्रदेश के अधिकांश जिलों में नदियां उफान पर हैं कई जगह सड़के बाधित हुई हैं। प्रदेश के 10 जनपदों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है तो वही 3 जनपदों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में 163 से ज्यादा सड़कें बंद हैं। पहाड़ों में हो रही भारी बारिश के चलते नदियाँ भी उफान पर हैं。0
0
Report
रुद्रप्रयाग में भारी बारिश से अलकनंदा- मंदाकिनी जलस्तर वार्निंग स्तर पार, यात्रा रोकी गई
Noida, Uttar Pradesh:रुद्रप्रयाग में लगातार हो रही बारिश ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। अलकनंदा और मंदाकिनी नदियों का जलस्तर वार्निंग लेवल से ऊपर पहुंच चुका है। हालात को देखते हुए शासन के निर्देश पर फिलहाल केदारनाथ यात्रा रोक दी गई है। जिला प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। रुद्रप्रयाग जनपद में लगातार हो रही बारिश और ऊपरी क्षेत्रों में भारी वर्षा के चलते अलकनंदा और मंदाकिनी नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार के अनुसार दोनों नदियां वार्निंग लेवल को पार कर चुकी हैं। यदि बारिश का सिलसिला इसी तरह जारी रहा तो जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंच सकता है। इसी स्थिति को देखते हुए शासन के निर्देशों पर फिलहाल केदारनाथ यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। यात्रा मार्ग पर मौजूद श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर ही रोका गया है और मौसम सामान्य होने के बाद ही आगे भेजा जाएगा। प्रशासन की टीमें लगातार फील्ड में तैनात हैं। नदी किनारे बसे गांवों और आबादी वाले क्षेत्रों में लाउडस्पीकर लगी गाड़ियों के माध्यम से लोगों को सतर्क किया जा रहा है। लोगों से नदी, नालों और घाटों से दूर रहने तथा किसी भी स्थिति में जोखिम न उठाने की अपील की जा रही है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी संबंधित विभाग अलर्ट मोड पर हैं और नदियों के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। मौसम की स्थिति को देखते हुए लोगों से केवल प्रशासन और मौसम विभाग की आधिकारिक सलाह का पालन करने की अपील की गई है।0
0
Report
श्रावणी मेला 2026: देवघर में सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण की तैयारी
Deoghar, Jharkhand:देवघर राजकीय श्रावणी मेला 2026 के सफल संचालन को लेकर डीसी सौरभ कुमार भुवानिया और एसपी प्रवीण पुस्कर ने बी.एड. कॉलेज परिसर में मेला ड्यूटी में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, अधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग की। 30 जुलाई से शुरू हो रहे श्रावणी मेला को लेकर सभी को सतर्कता, अनुशासन और सेवाभाव के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया।उपायुक्त ने कहा कि पहली बगला सावन की सोमवारी पर भारी भीड़ को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और सुगम जलार्पण सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने सभी कर्मियों को अपने कार्यस्थल का पूर्व निरीक्षण करने, ड्रेस कोड का पालन करने और स्वास्थ्य का भी ध्यान रखने की सलाह दी। साथ ही AI Chatbot, AI Feedback, फेस रिकग्निशन कैमरा, हेड काउंट मशीन, हीट मैनेजमेंट और अटेंडेंस सिस्टम जैसी नई तकनीकों की जानकारी भी दी।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बाहर से आए पुलिस बल और अधिकारियों को स्थानीय व्यवस्था से परिचित होकर समन्वय के साथ कार्य करना होगा। सभी ओपी और यातायात ओपी में डीएसपी स्तर के अधिकारी तैनात रहेंगे, जो अपने-अपने क्षेत्र की सुरक्षा एवं व्यवस्था की निगरानी करेंगे। बाइट : प्रवीण पुष्कर एसपी देवघर बाइट : रवि कुमार SDM देवघर0
0
Report
Advertisement
रामनगर कंजर कॉलोनी में नकली सोना बेचने वाले आरोपी के अवैध कब्जे पर बुलडोजर
Noida, Uttar Pradesh:बूंदी रामनगर कंजर कॉलोनी में नकली सोना बेचकर ठगी करने वाले आरोपी के अवैध कब्जे मकान पर चला बुलडोजर बूंदी, 28 जुलाई। बूंदी शहर की रामनगर कंजर कॉलोनी में मंगलवार को जिला प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नकली सोना बेचकर लोगों से ठगी करने के आरोपी के अवैध कब्जे को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान बुलडोजर से अवैध निर्माण हटाए गए और मौके पर पुलिस बल तैनात रहा.....प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि संबंधित आरोपी असली सोना दिखाकर लोगों का विश्वास जीतता था और बाद में नकली सोना देकर ठगी की वारदातों को अंजाम देता था। आरोपी के विरुद्ध दर्ज प्रकरणों के आधार पर उसके अवैध कब्जे की जांच के बाद यह कार्रवाई की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जिले में अपराधियों के अवैध कब्जों और निर्माणों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।0
0
Report
भोपाल में किसान आंदोलन के मद्देनजर मुख्यमंत्री निवास पर भारी सुरक्षा
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल किसान आंदोलन के मद्देनज़र भोपाल में मुख्यमंत्री निवास पर कड़ी सुरक्षा मुख्यमंत्री निवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात0
0
Report
सावन आने के पहले मौसम ने ली करवट उमस भरी गर्मी से लोगों को मिली राहत।
Noida, Uttar Pradesh:सावन आने के पहले मौसम ने ली करवट उमस भरी गर्मी से लोगों को मिली राहत। पूरे दिल्ली एनसीआर में हो रही झमाझम बारिश। गर्मी से राहत मिलनेपर जहां लोगों के चेहरे पर छाई खुशी वहीं लोगों को आने-जाने में हुई समस्या। लेकिन चन घंटों की बारिश ने खोली नोएडा प्राधिकरण के झूठे दावों की पोल। जरा सी बारिश ने सड़कों को किया जलमग्न। जगह-जगहपानी भरने से लोगों को हुई काफी समस्या गौतम बुध नगर वासियों के मन मे एक ही सवाल क्या गौतम बुध नगर क विकास सिर्फ़ कागज़ों में।0
0
Report
Advertisement
देहरादून में भारी बारिश से पुल धंस गया, ट्रैफिक डाइवर्ट
Dehradun, Uttarakhand:एंकर राजधानी देहरादून में भारी से बहुत भारी बारिश के चलते प्रेम नगर नंद की चौकी पुल का एप्रोच रोड धंस गया है जिसके चलते फिलहाल पुलिस ने 트ैफिक को डाइवर्ट कर दिया है। देहरादून से विकास नगर शिमला की ओर जाने वाले लोग या फिर विकास नगर से देहरादून के ओर आने वाले लोगों को दूसरे वैकल्पिक रास्तों का प्रयोग करना पड़ेगा।0
0
Report
रीवा में सरकारी भूमि पर बुलडोजर से अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा में सरकारी जमीन पर प्रशासन का बड़ा बुलडोजर एक्शन देखने को मिला। जेल रोड स्थित अनाथालय की करीब 4 एकड़ बेशकीमती शासकीय भूमि पर संचालित दो निजी मैरिज गार्डनों को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। प्रशासन का कहना है कि तहसील न्यायालय के बेदखली आदेश के बाद यह कार्रवाई की गई, जबकि संचालक ने कार्रवाई को जल्दबाजी बताते हुए समय नहीं दिए जाने का आरोप लगाया है। रीवा के बिछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत जेल रोड पर मंगलवार को जिला प्रशासन ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की। करीब ₹150 करोड़ मूल्य की बताई जा रही लगभग 4 एकड़ शासकीय भूमि पर बुलडोजर चलाकर दो निजी मैरिज गार्डनों के निर्माण को जमींदोज़ कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। एसडीएम अनुराग तिवारी ने बताया कि यह भूमि अनाथालय की शासकीय भूमि है, जिस पर पूर्व में नगर निगम की अनुमति से दो निजी मैरिज गार्डन संचालित किए जा रहे थे। हालांकि बाद में उनकी अनुमति समाप्त कर दी गई थी। तहसील न्यायालय से बेदखली का आदेश पारित होने के बाद कलेक्टर के निर्देश पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। एसडीएम के अनुसार पिछले पांच माह से इस मामले में प्रक्रिया चल रही थी और संबंधित पक्ष को पहले ही सूचना दी जा चुकी थी। वहीं मैरिज गार्डन संचालक ज्ञानचंद्र निगम ने प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि उन्होंने अनाथालय से जमीन किराए पर ली थी और वर्ष 2030 तक लीज होने का दावा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें केवल एक दिन पहले नोटिस दिया गया और अपना पक्ष रखने या वैकल्पिक व्यवस्था करने का पर्याप्त समय नहीं मिला। फिलहाल प्रशासन का कहना है कि कार्रवाई पूरी तरह न्यायालय के आदेश और नियमानुसार की गई है, जबकि संचालक इसे अनुचित बताते हुए कानूनी लड़ाई लड़ने की बात कह रहे हैं।0
0
Report
गृहमंत्री के बयान पर विपक्ष ने चर्चा और तोप के आदेश पर सवाल उठाए
New Delhi, Delhi:कांग्रेस mp Renuka chaudhry गृहमंत्री आए और बोलें...तोप चलाने का ऑर्डर दे दिया...क्या दिक़त है सवाल- विपक्ष ने कहा था कि चर्चा में शामिल होंगे- जवाब- माहौल बदलने में माहिर हैं...बात बदलने में...ऐसा कुछ नहीं हुआ था.0
0
Report
Advertisement
सूरजपुर में आकाशीय बिजली गिरने से मौत, एक घायल, पुलिस जांच जारी
Surajpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग सूरजपुर आकाशीय बिजली का कहर, दो अलग अलग इलाकों में गिरा बिजली, एक की मौत एक गंभीर इलाज जारी, खेत में काम करने के दौरान हुआ हादसा, सूरजपुर के नामदगिरि और प्रेमनगर के कोटया इलाके का मामला, पुलिस जांच में जुटी0
0
Report
रायपुर के Zone 4 बैठक में हंगामा, विपक्ष ने फाइल टेबल पर फेंकी
Begun, Rajasthan:रायपुर नगर निगम जोन क्रमांक 4 की बैठक में हंगामा बैठक में महापौर मीनल चौबे भी रही मौजूद.. महापौर और अफसरों की मौजूदगी में नेताप्रतिनिध ने फ़ाइल टेबल पर फेंकी नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने अधिकारियों पर उठाए सवाल जोन अध्यक्ष और कमिश्नर के बीच समन्वय नहीं होने की बात कही जनप्रतिनिधियों की बातों को नजरअंदाज करने का आरोप वार्ड में जलभराव के मुद्दे पर अधिकारियों से मांगा जवाब गलत जानकारी देने का आरोप लगाकर बैठक में जताई नाराजगी0
0
Report
देहरादून में पुल धसने से एप्रोच रोड बंद, 5 घंटे में मरम्मत
Dehradun, Uttarakhand:एंकर राजधानी देहरादून में प्रेमनगर क्षेत्र में नंदा की चौकी के पास का पुल एप्रोच रोड धसने के कारण फिलहाल बंद हो चुका है। पुल को दुरस्त करने का काम चल रहा है। ज़ी मीडिया से खास बात करते हुए पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर ने बताया कि पुल का स्ट्रक्चर पूरी तरीके से मजबूत है उसे कोई हानि नहीं हुई है लेकिन पुल का एप्रोच रोड एक जगह से धंस गया है जिसकी मरम्मत का काम लगातार जारी है । अगले 5 घंटे में मरम्मत का काम पूरा हो जाएगा इसके बाद शुरुआत में छोटी गाड़ियों के लिए ट्रैफिक सुचारु किया जाएगा टिक टैक दयानंद चीफ इंजीनियर PWD देहरादून0
0
Report
Advertisement
अलीगढ़: निर्माणाधीन मकान के विवाद में फायरिंग, आरोपी हिरासत में
Aligarh, Uttar Pradesh:रंजिश के विवाद में कार सवार पर फायरिंग लाइसेंसी राइफल लहराते हुए अभियुक्त का हुआ वीडियो वायरल निर्माणधीन मकान को देखने गए कार सवार युवक विवेक राणा पर फायरिंग का आरोप निर्माणधीन मकान को लेकर दो पक्षों में चल रहा है विवाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लाइसेंसी राइफल सहित एक आरोपी को हिरासत में लिया मुकदमा पंजीकृत कर बाकी आरोपी अभियुक्तों की पुलिस कर रही है तलाश थाना लोधा के अटलपुर गांव के समीप की घटना0
0
Report
संभल हिंसा: अदालत में नियमित सुनवाई शुरू, आरोपियों के खिलाफ फैसला जल्द
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल। संभल हिंसा के आरोपी मुल्ला अफरोज, गुलाम, मोहम्मद वारिस के खिलाफ जिला कोर्ट में चल रहे हिंसा के केस के मामले में बड़ी खबर। संभल हिंसा के मुख्य आरोपी मुल्ला अफरोज, गुलाम और वारिस के खिलाफ मामले की जिला कोर्ट में अब होगी नियमित सुनवाई। दंगे के आरोपियों के खिलाफ चल रहे मामलों में जल्द फैसले के लिए जिला कोर्ट ने अहम फैसला लिया है। संभल हिंसा के मामले के सभी गवाह कोर्ट में बयान दर्ज करा चुके हैं, सिर्फ विवेचकों के बयान दर्ज होने बाकी। कोर्ट में दाखिल चार्जशीट में सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क और विवादित जामा मस्जिद के सदर जफर अली भी संभल हिंसा के आरोपी। संभल हिंसा के मामले में कोर्ट में आरोपियों के खिलाफ शासन की ओर से पैरवी कर रहे शासकीय अधिवक्ता राहुल दीक्षित का बड़ा दावा। जिला कोर्ट में संभল हिंसा के मामले की पत्रावलियों पर सुनवाई पूर्ण होने के बाद सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क और मस्जिद के सदर जफर अली के खिलाफ हाईकोर्ट में मामले की पुरजोर पैरवी करेंगे।0
0
Report
ग्रेटर नोएडा के जहांगीरपुर में घर के बाहर गोलीबारी, आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा -- घर के बाहर फायरिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मई का वीडियो हुआ वायरल,एक घर के बाहर दो बदमाशों के द्वारा की गई फायरिंग,मामूली विवाद के बाद की गई फायरिंग,आरोपियों के खिलाफ मुकदमा हो चुका है दर्ज,आरोपी कोर्ट में पहले ही डाल चुके है बेल, जेवर थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर की घटना।0
0
Report
Advertisement
