icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बूंदी: सीएमएचओ ने दईखेड़ा सीएचसी की सफाई पर नाराज, तीन दिन में सुधार का निर्देश

Noida, Uttar Pradesh:बूंदी. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ.पी. सामर ने बुधवार को सीएचसी दईखेड़ा का औचक निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था में मिली खामियों पर नाराजगी जताई। पूर्व चेतावनी के बावजूद सुधार नहीं मिलने पर उन्होंने चिकित्सा प्रभारी को निर्देश दिए कि तीन दिन में व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाएं, अन्यथा संबंधित ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट कर नई टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। निरीक्षण के दौरान शौचालय, लेबर रूम, बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन, दवा भंडारण, स्टाफ उपस्थिति और ड्रेस कोड की भी जांच की गई। सीएमएचओ ने बारिश के मौसम को देखते हुए साफ-सफाई, दवा उपलब्धता और मौसमी बीमारियों से बचाव के निर्देश दिए।
0
0
Report

सहारनपुर में पड़ोसी की पत्नी से चैटिंग के विवाद पर हमला, CCTV में कैद फायरिंग

Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के थाना कुतुबशेर क्षेत्र स्थित जाटों नगर में पड़ोसी की पत्नी से कथित चैटिंग को लेकर विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि सौरभ नामक युवक अपने 4-5 साथियों के साथ लाठी-डंडे और अन्य हथियार लेकर अमन पर हमला करने पहुंचा। इस दौरान फायरिंग होने का भी आरोप लगा है। पूरी घटना आसपास लगे CCTV कैमरों में कैद होगी, पीड़ित अमन ने बताया कि उसकी पड़ोस में रहने वाली महिला से सामान्य बातचीत होती थी और इसी बात को लेकर महिला के पति सौरभ ने उसे फोन कर मिलने के लिए बुलाया। अमन का आरोप है कि वह जैसे ही मौके पर पहुंचा तो वहां पहले से कई युवक हथियार और लाठी-डंडे लेकर खड़े थे। हमला होते देख वह जान बचाकर भागा, तभी उसके पीछे फायरिंग भी की गई। उसने बताया कि करीब पांच युवक उसका पीछा कर रहे थे और पूरी घटना CCTV में रिकॉर्ड हुई है। अमन ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पार्षद मंसूर बदर और नितिन जाटव मौके पर पहुंचे। पार्षद मंसूर बदर ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को अपनी पत्नी से किसी की बातचीत पर आपत्ति थी तो उसे कानूनी रास्ता अपनाना चाहिए था। दिनदहाड़े सड़क पर फायरिंग और हथियारों के साथ हमला करना गंभीर अपराध है तथा कानून को हाथ में लेने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं पार्षद नितिन जाटव ने बताया कि उन्हें फायरिंग की सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद था, लेकिन बाहर से लोगों को बुलाकर हमला करना और फायरिंग करना बेहद गंभीर मामला है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है。
0
0
Report
Advertisement

नागौर के पोटलिया माजरा में रास्ता जेसीबी से खुलवा कर राहत, सड़क निर्माण शुरू

Nagaur, Rajasthan:नागौर नागौर जिले के पोटलिया माजरा ग्राम पंचायत में आज प्रशासन की और से रास्ता खोलो अभियान के तहत एक वर्ष से बंद पड़े रास्ते को जेसीबी की मदद से खुलवाकर किसानों को राहत प्रदान की है । साथ ही रास्ता खुलवाने के बाद पीडब्ल्यूडी सड़क निर्माण का भी कार्य शुरू करवाया गया । इस दौरान नागौर तहसीलदार नृसिंह टाक ने बताया कि पोटलिया माजरा ग्राम पंचायत में किसानों की और से रास्ता खुलवाने को लेकर मांग की जा रही है इस को देखते हुए पीडब्ल्यूडी अधिकारी , पांचौड़ी थाना पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंच कर रास्ते के अवरूद्ध को हटवाकर पीडब्ल्यूडी की और से सड़क निर्माण का कार्य शुरू करवाया गया । ये सड़क गुढा भगवानदास से पोटलिया माजरा ग्राम पंचायत को मिलाने के लिए पीडब्ल्यूडी की और से सड़क सेंक्शन हो रखी थी । पहले कच्ची सड़क चल रही थी । लेकिन बाद में सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर एक खेत मालिक ने अपने खेत के पास से गुजरने वाली सड़क को अवरूद्ध कर दिया था । जिसकी ग्रामीण द्वारा लगातार शिकायत की जा रही थी । जिसको आज जेसीबी मशीन की मदद से खुलवाकर सड़क निर्माण कार्य शुरू करवाया गया ।
0
0
Report

वासुदेव राय: छह दिन से लापता आर्मी जवान, परिवार सरकार से खोज की मांग

Godda, Jharkhand:गोड्डा जिले के महागामा प्रखंड अंतर्गत सरभंगा पंचायत निवासी भारतीय सेना के जवान वासुदेव राय छह दिन से लापता हैं। अनहोनी की आशंका से उनके घर में लोगों की भीड़ जमा हो गई है।परिवार के लोग परेशान हैं। वासुदेव की शादी मात्र तीन महीने पहले दुमका जिले में हुई है。 जम्मू-कश्मीर के उधमपुर स्थित सुरक्षा कैंप से उनके लापता होने के बाद से अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिवार ने सरकार और सेना से जवान को सकुशल खोजने की गुहार लगाई है。 वासुदेव राय 151 INF BN (जाट रेजीमेंट) में तैनात हैं और उधमपुर क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे थे। बताया जा रहा है कि वे ड्यूटी के दौरान सुरक्षा कैंप से लापता हो गए। यह घटना छह दिन पहले हुई थी。 घटना के बाद से सेना द्वारा खोजबीन की जा रही है, लेकिन अब तक उनके संबंध में परिवार को कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है। परिजनों का कहना है कि उन्हें जवान के ठिकाने या तलाश के स्तर के बारे में सूचित नहीं किया गया है。 जवान के परिजन लगातार अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार और सैन्य अधिकारियों से मामले को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और व्यापक स्तर पर खोज अभियान चलाने की अपील की है। परिवार की मांग है कि वासुदेव राय को सही-सलामत वापस लाया जाए。 परिजनों ने सरकार से मामले में पारदर्शी कार्रवाई करने और समय-समय पर जांच एवं खोजबीन की जानकारी उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। गांव में भी इस घटना को लेकर चिंता का माहौल है, और ग्रामीणों ने भी जवान की जल्द तलाश कर उसे परिवार तक पहुंचाने की अपील की है। बाइट परिजन
0
0
Report

भाजपा में बढ़ी तकरार, शहीद चौराहा पर पूर्व विधायक के खिलाफ प्रदर्शन

VKVasim KhanFollow5m ago
Muhammadabad Gohna, Uttar Pradesh:मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। नगर के शहीद चौराहा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक श्री राम सोनकर के कथित बयान के विरोध में प्रदर्शन कर माफी की मांग की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पूर्व विधायक ने कार्यकर्ताओं के लिए अपमानजनक टिप्पणी की है, जिससे उनकी भावनाएं आहत हुई हैं। प्रदर्शन में छोटू प्रसाद, जनार्दन शर्मा, मंडल अध्यक्ष रामाश्रय सहित कई भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा में प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान सर्वोपरि है और कथित बयान पर सार्वजनिक माफी मांगी जानी चाहिए। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि माफी नहीं मिलने तक उनका विरोध जारी रहेगा। वहीं, पूर्व विधायक श्री राम सोनकर ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को पार्टी का वास्तविक कार्यकर्ता मानने से इनकार करते हुए कहा कि यदि वे वास्तविक कार्यकर्ता होते तो इस तरह सार्वजनिक विरोध नहीं करते। इस घटनाक्रम के बाद मुहम्मदाबाद गोहना की स्थानीय भाजपा राजनीति में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
0
0
Report
Advertisement

नालंदा में डायन बताकर परिवार पर हमला, तीन घायल

Pariaunna, Bihar:नालंदा में अंधविश्वास का खौफनाक चेहरा सामने आया है। चंडी थाना क्षेत्र के सालेपुर गांव में एक महिला को डायन बताकर उसके पूरे परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। हमले में पति-पत्नी और उनका बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि आरोपियों ने पीड़ित की दुकान में भी तोड़फोड़ की। सभी घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जख्मी डोमन देवी ने आरोप लगाया कि पड़ोसी नीरज कुमार ने उन्हें डायन बताकर अपने परिजनों के साथ मिलकर हमला कर दिया। पीड़िता के अनुसार विवाद की शुरुआत दीपावली से हुई थी। उस समय पटाखा छोड़ने के दौरान नीरज कुमार की बेटी की एक eye घायल हो गई थी, जिसके इलाज का खर्च उनसे मांगा जा रहा था। पैसे देने से इनकार करने पर उस वक्त भी मारपीट हुई थी। पीड़िता के अनुसार कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसने बेटी की मौत का आरोप डोमन देवी पर लगाते हुए उन्हें डायन बताना शुरू किया। इसी बात को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके बच्चे की भी बेरहमी से पिटाई की गई। इसके अलावा, आरोपियों ने पीड़ित की दुकान में भी तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना अधिकारी ने बताया कि अभी तक कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने पर मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

कालू नदी के महापूर से टिटवाला रेलवे स्टेशन मार्ग जलमग्न, लोग फंसे

Thane, Maharashtra:टिटवाळा पुन्हा शिरल काळू नदीच्या पूराच पाणी.. महागणपती मंदिर ते टिटवाळा रेल्वे स्थानक मुख्य रस्ता गेला पाण्याखाली... दोन्ही बाजूला लोकं पडली अडकून.... लगतच्या नारायण नगर व आजू बाजूच्या परिसरात शिरलय पूराच पाणी.... काल ही हा रस्ता दहा तास पाण्याखाली होता.‌.. काही काल खुला झालेला हा रस्ता पुन्हा पाण्याखाली गेल्याने नागरीक त्रस्त.... काळू नदीला महापूर आल्याने हि परिस्थिती निर्माण झाली... गेली दोन‌ दिवसांपासून हा रस्ता जातो पाण्याखाली... गेली दोन तासांपासून रस्ता गेलाय पाण्याखाली... या ठिकाणी उंच मोरवी बनविण्याची मागणी.. दर वर्षी हीच परिस्थिती... मात्र या ठिकाणी प्रशासकीय यंत्रणाच नसल्याने प्रशासशाची उदासिनता दिसून येते..
0
0
Report
Advertisement

हाईकोर्ट LDC भर्ती: डमी अभ्यर्थी गिरफ्तार, बृजेश मीणा के स्थान पर परीक्षा

Jaipur, Rajasthan:Jaipur हाईकोर्ट एलडीसी भर्ती परीक्षा 2022 डमी चयनित एल०डी०सी० के स्थान पर बैठने वाला आरोपी गिरफ्तार एसओजी राजस्थान ने की कार्रवाई आरोपी महेन्द्र कुमार हुआ गिरफ़्तार महेन्द्र कुमार परीक्षा में बृजेश कुमार मीणा के स्थान पर बैठा था परीक्षा में हाईकोर्ट एल०डी०सी० के पद पर चयनित हो गया था बृजेश कुमार मीणा आरोपी महेन्द्र कुमार द्वारा प्राध्यापक स्कूल शिक्षा हिन्दी 2022, वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा 2022 वरिष्ठ अध्यापक संस्कृत शिक्षा भर्ती परीक्षा 2022 की परीक्षाओं में भी डमी अभ्यर्थी के रूप में दी थी परीक्षा
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top