icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

दिवाली के दौरान सिंधीकैम्प बस स्टैंड से 3–9 नवंबर तक बसें नहीं चलेंगी

Jaipur, Rajasthan:ऐसे तो एक सप्ताह के लिए बंद हो जाएगा सिंधीकैम्प बस स्टैंड ? दिवाली पर रोडवेज बसों के रूट को लेकर अजीबोगरीब आदेश。 ट्रैफिक पुलिस ने रोडवेज प्रशासन को जारी किया आदेश。 कहा, 3 से 9 नवंबर तक सिंधीकैम्प नहीं आएंगी रोडवेज बसें。 आगरा और दिल्ली रूट की बसें रोटरी सर्किल बस स्टैंड से चलेंगी。 अजमेर रूट की बसें हीरापुरा बस स्टैंड से संचालित होंगी。 टोंक रोड की बसें पुराना बाईपास क्लोवरलीफ के नीचे से चलेंगी。 सीकर रोड की बसें विद्याधर नगर स्टेडियम से होंगी संचालित。 डीसीपी ट्रैफिक प्रवीण नायक नूनावत ने दिए रोडवेज प्रशासन को निर्देश。 इस आदेश में सिंधीकैम्प बस स्टैंड से बसें नहीं चलाने के निर्देश。 सवाल यह कि शहर के यात्री आखिर बसें पकड़ेंगे कैसे ?
0
0
Report

गुना स्थापना दिवस: पन्नालाल शाक्य के तंज से सत्ता-लालसा पर राजनीति गरम

Morena, Madhya Pradesh:गुना गुना में स्थापना दिवस समारोह में विधायक के बोल से सियासी हलचल, कहावत की आड़ में सत्ता की चाह पर कसा तंज मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह में गुना विधायक पन्नालाल शाक्य का संबोधन सुर्खियों में आ गया। गरिमामय सरकारी कार्यक्रम में उन्होंने पुरानी कहावतों का जिक्र करते हुए उम्र, महत्वाकांक्षा और सत्ता की लालसा पर तीखा तंज कसा, जिसके सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। शहर के शुभ विदाई गार्डन में आयोजित समारोह में विधायक शाक्य ने अपने उद्बोधन की शुरुआत मध्यप्रदेश स्थापना दिवस की शुभकामनाओं और भारत भूमि की महिमा के बखान से की। इसी दौरान उन्होंने मंच से अधिकारियों और मौजूद जनसमूह को संबोधित करते हुए एक पुरानी लोक-कहावत का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पुराने समय में तीन चीजوں को सबसे अधिक मूल्यवान माना जाता था - खूब दूध देने वाली गाय, अच्छी उपज देने वाली जमीन और कम उम्र की सुंदर कन्या। बुजुर्ग लोग इन तीनों के महत्व को अलग-अलग अंदाज में समझाते थे। इसी कहावत को आगे बढ़ाते हुए विधायक ने चुटकी लेते हुए कहा कि इंसान की उम्र चाहे कितनी भी हो जाए, भले ही उसके हाथ-पैर कांपने लगें, लेकिन उसकी कुछ इच्छाएं कभी खत्म नहीं होतीं। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है, जहां भजन-भक्ति करने की उम्र में लोग सत्ता के सिंहासन पर बैठने का सपना देख रहे हैं। हालांकि अपने पूरे संबोधन में विधायक ने किसी नेता या व्यक्ति का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके इस बयान को सियासी गलियारों में बड़े संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। मंच से कही गई यह बात अब चर्चा का मुख्य विषय बन गई है और कार्यक्रम की अन्य बातों पर भारी पड़ रही है। अपने संबोधन में विधायक ने सिर्फ तंज ही नहीं कसा, बल्कि एक गंभीर मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि जिले में कई जगह मजदूरों को तय न्यूनतम मजदूरी से कम पैसा दिया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि ऐसे मामलों की जांच कराई जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि हर श्रमिक को सरकार द्वारा निर्धारित दर के अनुसार पूरा भुगतान मिले। बाइट - पन्नालाल शाक्य गुना विधायक
0
0
Report

हरियाणा रोडवेज की 5-6 नवंबर हड़ताल: सरकार-उद्योग के बीच 15 सूत्रीय मांगों पर टकराव

Ambala, Haryana:हरियाणा में एक बार फिर रोडवेज बसों का चक्का जाम होने जा रहा है। अपनी मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारी 5 और 6 नवंबर को प्रदेशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे। ऐसे में सरकार और कर्मचारियों के बीच चल रहे विवाद का खामियाजा एक बार फिर आम जनता को भुगतना पड़ सकता है। अंबाला में आज रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा ने बैठक कर हड़ताल की रणनीति तैयार की। कर्मचारियों ने साफ कर दिया है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो यह हड़ताल अनिश्चितकाल तक भी बढ़ सकती है। दरअसल, हरियाणा रोडवेज कर्मचारी अपनी 15 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी में हैं। अंबाला में हुई सांझा मोर्चा की बैठक में कर्मचारियों ने हड़ताल को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की। कर्मचारियों का कहना है कि परिवहन मंत्री के साथ उनकी 15 सूत्रीय मांगों को लेकर सहमति बनी थी, लेकिन अब तक उन मांगों को लागू नहीं किया गया। इसी वजह से कर्मचारियों को हड़ताल का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में रोडवेज के बेड़े को मजबूत करना और परिवहन व्यवस्था में निजीकरण को बंद करना शामिल है। उनका कहना है कि यह लड़ाई केवल कर्मचारियों के हितों के लिए नहीं, बल्कि बेहतर सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था और आम जनता की सुविधा के लिए भी है। इसी को लेकर उन्होंने जनता से हड़ताल में सहयोग करने की अपील की है। वहीं, कर्मचारियों ने 3 नवंबर को डीजी रोडवेज के साथ होने वाली प्रस्तावित वार्ता में शामिल होने से भी इनकार कर दिया है। कर्मचारियों का कहना है कि इस बैठक में यदि परिवहन मंत्री और मुख्यमंत्री शामिल होते हैं, तभी वे बातचीत के लिए तैयार होंगे। अन्यथा वे इस वार्ता का बहिष्कार करेंगे। कर्मचारियों ने सरकार से एक बार फिर अपील की है कि उनकी मांगों को जल्द लागू किया जाए, ताकि हड़ताल की नौबत न आए। वहीं, उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि सरकार की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो 5 और 6 नवंबर की प्रस्तावित हड़ताल को अनिश्चितकाल के लिए भी बढ़ाया जा सकता है।
0
0
Report
Advertisement

बलरामपुर में खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर में आग लगने से हड़कंप

Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर मे खेत की जुताई करते समय ट्रैक्टर में लगी भीषण आग, धू-धू कर जलता रहा ट्रैक्टर; बुझाने में जुटे रहे किसान और परिजन बलरामपुर जनपद के थाना तुलसीपुर क्षेत्र अंतर्गत दीनाडीह गांव में खेत की जुताई के दौरान अचानक ट्रैक्टर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और ट्रैक्टर धू-धू कर जलने लगा। घटना का 14 सेकंड का लाइव वीडियो सामने आया है, जिसमें ट्रैक्टर से उठती आग की तेज लपटें साफ दिखाई दे रही हैं। वीडियो में किसान और परिवार के अन्य लोग आग बुझाने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं। अचानक ट्रैक्टर में आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोग किसी तरह आग पर काबू पाने की कोशिश करते रहे, लेकिन लपटें लगातार तेज होती रहीं। फिलहाल ट्रैक्टर में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद चर्चा में है。
0
0
Report
Advertisement

लலितपुर मुठभेड़: इनामिया चोर सरताज और सिकंदर गिरफ्तार, एक घायल

Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में पुलिस टीम ने मुठबड़ के दौरान एक 50 हजार रूपये के इनामिया वांछित सहित 2 अन्तर्राज्यीय शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। 50 हजार रूपये के वांछित आरोपी सरताज के पैर में गोली लगने के कारण वह घायल हो गया, जिसे इलाज के लिये जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वहीं एक अन्य आरोपी सिकंदर को भी मौके से गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। आरोपियों के पास से 2 तमंचा और कारतूस भी बरामद किये गये, पुलिस टीम ने आरोपियों को मड़ावरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रोहिणी बांध के पास से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार मड़ावरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक सुनार की दुकान से चोरी के आरोपी सरताज अली निवासी भोपाल और सिकंदर निवासी बिदर कर्नाटक की तलाश में पुलिस जुटी हुई थी। जिनके द्वारा अलग अलग राज्यों में चोरी की कई वारदातों को अंजाम देने के मुकद्दमे भी दर्ज है। कल रात मुखबिर की सूचना पर दोनों को मड़ावरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रोहिणी बांध के पास घेर लिया, जिसके पर दोनों के द्वारा पुलिस पर फायरिंग की गई। पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग की जिसमें आरोपी सरताज के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। घायल शातिर चोर को इलाज के लिये जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है और आगे की कार्यवाही पुलिस द्वारा की जा रही है。
0
0
Report

सीएम योगी का अयोध्या दौरा: दीपोत्सव की तैयारी का ग्राउंड जीरो से जायजा

Ayodhya, Uttar Pradesh:Visual - सरयू आरती स्थल Visual - राम की पैड़ी Visual - मंच व लेजर एंड लाइट शो सीएम आगमन को लेकर सीएम योगी आज अयोध्या के दौरे पर सीएम योगी का मिनट टू मिनट कार्यक्रम। 7 नवंबर को होने वाले दसवें दीपोत्सव की तैयारी को लेकर ग्राउंड जीरो पर तैयारी का लेंगे जायजा,लगभग ढाई घंटे अयोध्या में रहेंगे सीएम योगी, 1:00 बजे पहुंचेंगे राम कथा पार्क हेलीपैड, कार्यक्रम स्थल राम कथा पार्क, राम की पैड़ी व साकेत महाविद्यालय का करेंगे भौतिक निरीक्षण, 1:50 पर पहुंचेंगे हनुमानगढ़ी,करेंगे दर्शन पूजन,2:15 पर पहुंचेंगे राम जन्मभूमि परिसर,राम लला का करेंगे दर्शन पूजन, 2:20 पर पीएफसी में करेंगे अधिकारियों के साथ बैठक,गृहमंत्री अमित शाह दीपोत्सव के मुख्य अतिथि होने की संभावना, अमित शाह के दौरे व दीपोत्सव की तैयारी को लेकर अधिकारियों से लेंगे फीडबैक, 3:30 बजे लखनऊ के लिए होंगे रवाना।
0
0
Report

झुंझुनूं में 51 हजार विद्यार्थियों ने सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में भाग लिया, विजेताओं को पुरस्कार

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं - संघ शताब्दी वर्ष पर जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित - लक्ष्मण भैयाजी सेवा संस्थान की परीक्षा में 51 हजार बच्चे शामिल - ब्लॉक स्तर पर चयनित विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय परीक्षा में लिया हिस्सा - विजेता विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार, प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित - चिड़ावा में एमडी लिटिल फ्लॉवर स्कूल का शानदार प्रदर्शन - चिड़ावा ब्लॉक के पहले तीनों स्थानों पर स्कूल के बच्चों ने स्थान जमाया राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में लक्ष्मण भैयाजी सेवा संस्थान चिड़ावा की ओर से आयोजित जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता-2026 का पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह केशव आदर्श विद्या मंदिर झुंझुनूं में आयोजित हुआ। प्रतियोगिता में जिलेभर से करीब 51 हजार विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाकर भाग लिया। ब्लॉक स्तर पर चयनित विद्यार्थियों के बीच जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसके बाद विभिन्न वर्गों में विजेता विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार, प्रमाण पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में दादूद्वारा आश्रम बगड़ के डॉ. अर्जुनदास महाराज और सिद्धेश्वर महादेव आश्रम मुकुंदगढ़ के महंत चेतननाथ महाराज का संत सानिध्य रहा। मुख्य अतिथि पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय सीकर के कुलगुरु डॉ. युद्धवीर सिंह तथा विशिष्ट अतिथि जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग रहे। जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने कहा कि करीब 51 हजार बच्चों को एक मंच पर जोड़कर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित करना बेहद सराहनीय प्रयास है। बच्चों को शिक्षा के साथ राष्ट्रभक्ति, अच्छे संस्कार और सकारात्मक विचारों से जोड़ना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कक्षा 6 से 12वीं तक की उम्र बच्चों के व्यक्तित्व और सोच के निर्माण का महत्वपूर्ण समय होता है। इस दौरान उन्हें सही शिक्षा, संस्कार और दिशा मिले तो यही बच्चे भविष्य में समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभातेंगे। कलेक्टर ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों का पंजीकरण, परीक्षा आयोजन, मूल्यांकन और ब्लॉक स्तर से जिला स्तर तक प्रतियोगिता की प्रक्रिया व्यवस्थित रूप से पूरी करना आसान काम नहीं है। इसके लिए संस्थान और आयोजन से जुड़े सभी लोग बधाई के पात्र हैं। ऐसे प्रयास झुंझुनूं की शिक्षा परंपरा को और मजबूत करने के साथ विद्यार्थियों के चारित्रिक निर्माण में भी मददगार होंगे। संस्थान के सहयोग परमेंद्र कुल्हार ने बताया कि प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की गई थी। इसी प्रतियोगिता के ब्लॉक स्तरीय परिणामों में चिड़ावा के एमडी लिटिल फ्लॉवर स्कूल की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। चिड़ावा ब्लॉक के पहले तीनों स्थान पर स्कूल के विद्यार्थियों ने कब्जा जमाया। एक ही विद्यालय की तीन छात्राओं का ब्लॉक स्तर पर पहले तीन स्थानों पर रहना विशेष उपलब्धि रही। आयोजन में सहयोगी परमेंद्र कुल्हार ने बताया कि 28 सितंबर को ब्लॉक स्तर पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसमें राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले महापुरुषों और भारतीय सनातन संस्कृति से संबंधित विषयों पर प्रश्न पूछे गए थे। ब्लॉक स्तर पर चयनित विद्यार्थियों की जिला स्तरीय प्रतियोगिता के बाद विजेताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। दोनों वर्गों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार तथा अन्य चयनित प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। इस मौके पर विभाग संघ चालक अशोक शेखावत, विभाग प्रचारक मुकेश कुमार समेत अन्य मौजूद थे।
0
0
Report
Advertisement

सीकर में दूसरे चरण के मतदान के लिए मतदान दल रवाना

Sikar, Rajasthan:सीकर में तीसरे चरण के मतदान के लिए मतदान दल रवाना, कल 5 पंचायत समितियों में होगा मतदान श्री कल्याण राजकीय कन्या महाविद्यालय से अंतिम प्रशिक्षण के बाद शुरू हुई मतदान दलों की रवानगी कल 4.95 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग पंचायत राज आम चुनाव 2026 के तहत सीकर जिले में दूसरे चरण और प्रदेश में तीसरे चरण के चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले की पांच पंचायत समितियों में कल होने वाले जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य चुनाव के लिए आज सोमवार को सीकर के श्री कल्याण राजकीय कन्या महाविद्यालय से अंतिम प्रशिक्षण के बाद मतदान दलों की रवानगी शुरू हुई। मतदान दलों को चुनाव सामग्री वितरित कर निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जा रहा है。 सीकर जिले की पांच पंचायत समितियों धोद, धोद ग्रामीण, दांतारामगढ़, पलसाना और खाचरियावास में मंगलवार को जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मतदान होगा। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक कराया जाएगा। इन पांचों पंचायत समितियों में जिला परिषद के 13 वार्ड और पंचायत समिति सदस्य के 89 वार्डों के लिए मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव में कुल 4 लाख 95 हजार 562 मतदाता मतदान करेंगे। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मतदान ईवीएम के माध्यम से होगा。 अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी एवं सीकर एडीएम अनिल महला ने बताया कि मतदान दलों की रवानगी दो पारियों में की जा रही है। पहली पारी में दांतारामगढ़, धोद और खाचरियावास के मतदान दलों को रवाना किया जा रहा है, जबकि दूसरी पारी में पलसाना और धोद ग्रामीण के मतदान दलों को रवाना किया जाएगा। सभी मतदान कार्मिकों को अंतिम प्रशिक्षण देने के साथ चुनाव सामग्री का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों के चुनाव के बाद 5 नवंबर को सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए बैलेट पेपर से मतदान कराया जाएगा。 एडीएम अनिल महला ने आमजन से चुनाव प्रक्रिया में प्रशासन का सहयोग करने, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने और अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर लोकतंत्र के इस महापर्व में भागीदारी निभाने की अपील की। बाइट - अनिल महला अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम सीकर।
0
0
Report

बिहार की राजनीति में जेडीयू-बीजेपी गठबंधन पर तल्खी बढ़ी, क्या अस्तित्व बचेगा?

Patna, Bihar:बिहार की राजनीति में एक बार फिर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। दो निर्दलीय MLC उम्मीदवारों को बीजेपी में शामिल कराए जाने को लेकर जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने सवाल खड़े किए हैं उन्होंने बीजेपी की इस राजनीतिक रणनीति पर निशाना साधते हुए पार्टी के फैसले पर सवाल उठाया है यही नही उमेश कुशवाहा ने कहा कि जिन लोगों को महज 15 दिन पहले पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया था, अब उन्हीं लोगों का बीजेपी में स्वागत किया जा रहा है। जब भाजपा अनुशासनहीनता के आरोप में किसी नेता को 6 साल के लिए दल से निकाल देती है, तो फिर किस परिस्थिति में महज 15 दिन के भीतर ही उसे वापस जॉइन करा लिया जाता है। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को पार्टी के ऐसे फैसलों और परिस्थितियों पर विचार-विमर्श करना चाहिए और जबाब देना चाहिए एनडीए के सभी घटक दलों के साथियों को गठबंधन धर्म का पालन करते हुए ऐसे मामलों पर नजर रखनी चाहिए। जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष के इस बयान के बाद बिहार की सियासत में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। RJD के पूर्व विधायक और मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव ने जेडीयू के पुराने तेवर और आज की लाचारी की तुलना करते हुए कहा है कि जो पार्टी कभी अपनी शर्तों पर काम करती थी, आज उसकी हालत बेहद दयनीय हो गई है। एक समय था जब जेडीयू बात-बात पर बीजेपी को आंखें दिखाती थी, आरजेडी की बैसाखी का सहारा लेती थी और पाला बदलने का डर दिखाकर राजनीति करती थी, लेकिन आज वही जेडीयू गिड़गिड़ाने पर मजबूर हो गई है। शक्ति यादव ने कहा जेडीयू अब वास्तव में कोई पार्टी रह भी गई है? उन्होंने कहा कि महज 15 दिन पहले जिन दो निर्दलीय प्रत्याशियों को बाहर का रास्ता दिखाया गया था, जब बीजेपी ने उन्हें अपना लिया, तो इससे जेडीयू नेताओं को भारी पीड़ा और दर्द हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी अब जेडीयू की कृपा पर निर्भर नहीं है, बल्कि सच्चाई यह है कि जेडीयू का अपना वजूद ही अब पूरी तरह से बीजेपी के रहमोकरम पर टिका हुआ है। बीजेपी यह जान चुकी है कि जेडीयू का कोई अस्तित्व नहीं बचा है और वह तकनीकी तौर पर केवल विधायकों का एक समूह मात्र रह गई है। उमेश कुशवाहा या जेडीयू के अन्य नेता अब चाहे जितना भी बीजेपी के पैरों में गिरकर गिड़गिड़ा लें, इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। उन्होंने दावा किया है कि इस बार बीजेपी, जेडीयू को बख्शने के मूड में बिल्कुल नहीं है और वह इस पार्टी को पूरी तरह से छिन्न-भिन्न करके रख देगी। कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रतिमा कुमारी ने कहा यह पहली बार नहीं है, यह दूसरी बार है। जेडीयू के नेताओं को समय रहते चेत जाना चाहिए, नहीं तो वो दिन दूर नहीं जब जेडीयू का विलय भारतीय जनता पार्टी के अंदर हो जाएगा। क्योंकि 2020 फिर से नीतीश, माननीय नीतीश कुमार जी के नाम पर बिहार की जनता ने एनडीए को समर्थन दिया था। समर्थन के बाद, सरकार बनने के बाद जिस जनादेश का अपमान करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें पद से हटाकर अपनी सरकार बनाई। और सरकार बनाने के बाद जिस तरीके से बिहार में भ्रष्टाचार, अपराध बढ़ा हुआ है, उससे बिहार की जनता त्रस्त है। और इसका सारा श्रेय जेडीयू को जाता है। जेडीयू समय रहते चेत जाए, वरना उसका पार्टी को बीजेपी नेस्तनाबूद करके छोड़ेगी। JDU के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के आरोप और विपक्ष के बयान बाजी पर बिहार सरकार में बीजेपी कोटा से मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने कहा की राहुल राज को बीजेपी में शामिल करने का फैसला पांचों दलों की सहमति और सहयोग से लिया गया है। केंद्र और बिहार, दोनों जगह गठबंधन के सहयोगी दल उनके साथ हैं। मंत्री ने कहा कि अगर हमलोग उन्हें सहयोग नहीं करते तो आज वे बीजेपी में नहीं होते और आरजेडी में शामिल हो जाते। उन्होंने कहा कि आरजेडी में जाने से बेहतर था कि राहुल राज को अपने साथ शामिल कर लिया जाए।
0
0
Report

तीसरे चरण के पंचायत चुनाव के लिए 418 केंद्र, 2300 पुलिसकर्मी तैनात

Baran, Rajasthan:तीसरे चरण के लिए मतदान दल रवाना, 418 केंद्रों पर होगा मतदान बारां। पंचायतीराज चुनाव के तीसरे चरण को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मांगरोल रोड स्थित राजकीय कृषि महाविद्यालय में अंतिम प्रशिक्षण के बाद आज मतदान दल निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो रहे हैं। इससे पहले रविवार शाम 6 बजे चुनाव प्रचार का शोर थम गया। जिला कलेक्टर बालमुकुंद असावा ओर पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदाशु ने रविवार देर शाम महाविद्यालय पहुंचकर प्रशिक्षण एवं रवानगी की तैयारियों का जायाजा लिया। इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिवेन्द्र प्रताप सिंह सहित निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे। तीसरे चरण में पंचायत समिति नाहरगढ़, केलवाड़ा, किशनगंज, शाहबाद, मांगरोल और अंता में चुनाव होंगे। इन क्षेत्रों में जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के लिए 3 नवंबर तथा सरपंच-पंच पदों के लिए 5 नवंबर को मतदान होगा। इसके लिए कुल 418 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें नाहरगढ़ में 55, किशनगंज में 78, केलवाड़ा में 71, शाहबाद में 75, मांगरोल में 61 और अंता में 78 केंद्र शामिल हैं। मतदान दलों को अंतिम प्रशिक्षण देकर मतदान सामग्री के साथ आवंटित वाहनों से पुलिस बल की सुरक्षा में रवाना किया जा रहा है। परिवहन विभाग द्वारा 400 वाहनों की व्यवस्था की गई है, वहीं सुरक्षा के लिए 2300 पुलिसकर्मी व प्रशासनिक अधिकारी तैनात किए गए हैं।
0
0
Report
Advertisement

ग्वालियर के क्लिनिक में मोबाइल ब्लास्ट, आग बुझाकर बड़ा हादसा टला

Gwalior, Madhya Pradesh:ग्वालियर (एमपी) में मोबाइल ब्लास्ट. एक व्यक्ति हाथ में मोबाइल लिए चला रहा था पास में एक बच्चा खेल रहा था और दूसरी तरफ एक महिला बच्चे को गोद में लिए थी, तभी अचानक मोबाइल फट गया और आग लग गई. दृष्टि क्लिनिक के अंदर मरीज का मोबाइल फटने से अफरा-तफरी मच गई. स्टाफ की तत्परता से बड़ा हादसा टला. दृष्टि क्लिनिक में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब डॉक्टर आशुतोष शर्मा को दिखाने पहुंचे एक मरीज का मोबाइल फोन अचानक फट गया. मोबाइल फटने से आग लग गई, लेकिन गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई. घटना के दौरान क्लिनिक के बाहर मौजूद स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत पानी डालकर आग बुझा दी. स्टाफ की सूझबूझ और तेजी से आग पर काबू पा लिया गया जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर हलचल मच गई। राहत की बात यह रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top