Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Dehradun248001

सहसपुर में 2 लाख से अधिक कीमत की स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

MMMohammad Muzammil
Mar 16, 2026 13:50:40
Dehradun, Uttarakhand
देहरादून सहसपुर थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक नशा तस्कर गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध स्मैक बरामद हुई. बरामद स्मैक की कीमत 2 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है. गिरफ्तार नशा तस्कर 40 वर्षीय मोहसिन खुशहालपुर का रहने वाला है, जो पहले भी नशा तस्करी में जेल जा चुका है. पुलिस ने गिरफ्तार नशा तस्कर के खिलाफ NDPS Act के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर उसे सलाखों के पीछे भेज दिया.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DGDeepak Goyal
Mar 16, 2026 15:01:23
Jaipur, Rajasthan:एलपीजी गैस की किल्लत के बीच राजधानी जयपुर में घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की अवैध रिफिलिंग और कालाबाजारी के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। विशेष प्रवर्तन दलों ने शहर के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर कुल 56 घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडर समेत कई उपकरण जब्त किए हैं। यह कार्रवाई जिला कलक्टर जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देश पर जिला रसद अधिकारी प्रियव्रत सिंह चारण के नेतृत्व में की गई। मुख्य सचिव और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के निर्देश पर घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण, कालाबाजारी और रिफिलिंग पर रोक लगाने के लिए तीन विशेष प्रवर्तन दल गठित किए गए थे। पुलिस की सूचना पर आमेर रोड स्थित ब्रह्मपुरी क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान घरेलू सिलेंडरों से अवैध रिफिलिंग की पुष्टि हुई। यहां से 20 घरेलू गैस सिलेंडर, 2 इलेक्ट्रॉनिक मोटर और 2 कांटे जब्त किए गए। विशेष दल ने गोपालपुरा बाइपास स्थित श्याम एवं गोयनका जनरल स्टोर पर भी छापेमारी की। यहां घरेलू सिलेंडरों से अवैध रिफिलिंग कर कालाबाजारी किए जाने की पुष्टि होने पर 23 घरेलू सिलेंडर, 2 इलेक्ट्रॉनिक मोटर और 2 कांटे जब्त किए गए। इसी क्रम में इमली फाटक स्थित विष्णु मिष्ठान भंडार पर कार्रवाई के दौरान 13 व्यावसायिक सिलेंडर और 3 रेगुलेटर रबर पाइप सहित जब्त किए गए। यहां कमर्शियल सिलेंडरों के दुरुपयोग और कालाबाजारी की पुष्टि हुई। कार्रवाई के दौरान एक गैस एजेंसी का निरीक्षण भी किया गया। एजेंसी को घरेलू गैस सिलेंडरों की निर्बाध आपूर्ति बनाए रखने और उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए गए, ताकि एजेंसी पर अनावश्यक भीड़ और कतारें न लगें। पूरे अभियान में 56 गैस सिलेंडर, 4 इलेक्ट्रॉनिक मोटर, 4 कांटे और 3 रेगुलेटर जब्त किए गए हैं। संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस थानों में एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन के अनुसार शहर में अवैध गैस रिफिलिंग और कालाबाजारी के खिलाफ “ऑपरेशन प्रवर्तन” के तहत अभियान लगातार जारी रहेगा। प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गैस रिफिलिंग, भंडारण या कालाबाजारी की सूचना तुरंत विभाग को दें।
0
comment0
Report
DGDeepak Goyal
Mar 16, 2026 15:01:01
Jaipur, Rajasthan:बकाया नगरीय विकास कर (यूडी टैक्स) की वसूली को लेकर नगर निगम जयपुर ने वित्तीय वर्ष समाप्ति से पहले बकायदारों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अलग-अलग जोन में आज बकायादारों की संपत्तियों को कुर्क किया गया इसी कड़ी में सीकर रोड स्थित एमएस धोनी क्रिकेट स्टेडियम को सीज कर दिया। स्टेडियम संचालकों पर करीब 42.38 लाख रुपए का यूडी टैक्स बकाया था। बार-बार नोटिस देने के बावजूद भुगतान नहीं करने पर निगम की रेवेन्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर कुर्की की कार्रवाई करते हुए स्टेडियम को सील कर दिया। मुरलीपुरा जोन के उपायुक्त पवन कुमार शर्मा ने बताया कि स्टेडियम पर 2007 से 2025 तक का नगरीय विकास शुल्क बकाया था। कई बार नोटिस जारी किए गए, लेकिन टैक्स जमा नहीं कराया गया। इसके बाद सोमवार को निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए स्टेडियम को सीज कर दिया। नगर निगम आयुक्त डॉ. गौरव सैनी के निर्देश पर यूडी टैक्स की वसूली के लिए जोन स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। शहर के विभिन्न जोनों में 15 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान 4 बकायादारों ने मौके पर ही बकाया राशि जमा कराई, जिससे निगम को 17 लाख 10 हजार 137 रुपए की वसूली हुई। सांगानेर जोन में पिंकी सिटी गार्डन, बोम्बे गार्डन, श्रीराम कॉलोनी, सावित्री विहार, नाकोड़ा भैरव बिल्डरस और आशीष एंटरप्राइजेज सहित 6 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई की गई। इनमें से आशीष एंटरप्राइजेज की संचालक राखी अग्रवाल ने मौके पर ही 4.21 लाख रुपए जमा कराकर अपनी संपत्ति कुर्की से मुक्त करवा ली। उधर मुरलीपुरा जोन में एमएस धोनी स्टेडियम, जय श्री स्टील, उन्नति टावर, पूजा गारमेंट्स, ओम स्वीट्स रेस्टोरेंट और नारायणदास की संपत्तियों पर कार्रवाई की गई। इनमें से तीन संपत्तिधारकों ने मौके पर ही चेक के माध्यम से बकाया राशि जमा कराकर कुर्की हटवा ली।
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Mar 16, 2026 15:00:41
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर जोधपुर पश्चिम जिले की डीसीपी कमल शेखावत ने आज शाम को कार्यालय जाकर अपना पदभार ग्रहण किया। उसके बाद सीधे पुलिस कमिश्नर शरत कविराज से मिलने के लिए पहुंची। पिछले दिनों जयपुर मुख्यालय ने आईपीएस कमल शेखावत को जयपुर से जोधपुर ट्रांसफर करते हुए डीसीपी वेस्ट के पद पर नियुक्त किया है। पदभार ग्रहण करने के बाद पुलिस अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। वही शेखावत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जोधपुर वेस्ट जिले की कमान संभालने के साथ ही विशेष कर यहा पर बजरी माफिया,शराब माफिया एवं एनडीपीएस मामलो पर उनका फोकस रहेगा। उन्होने कहा कि कानून व्यवस्था के साथ साथ आम जनता को अपराध व भय मुक्त वातावरण कैसे मिल सकता है acestको लेकर पुलिस द्वारा कार्य किया जाएगा। यातायात व्यवस्था में सुधार के साथ हार्ड कोर अपराधियों एवं अपराध का ग्राफ कम करने के लिए प्रयास किए जाएंगे।
0
comment0
Report
Mar 16, 2026 14:56:48
Mainpuri, Uttar Pradesh:शहर के गली-कूचों और एकांत स्थानों पर बने छोटे-छोटे होटल और लॉज ऐसे जोड़ों के लिए “आश्रय स्थल” बनते जा रहे हैं। इसी कड़ी में शहर के बीचों-बीच स्थित चर्चित विनय प्लाजा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें संदिग्ध गतिविधियों के संचालन के आरोप लगाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि गौ रक्षा संगठन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। वायरल वीडियो में कथित रूप से एक युवती को होटल से बाहर निकलते हुए देखा गया, जबकि पुलिस ने मौके से एक युवक को हिरासत में लिया। सूत्रों के अनुसार पकड़ा गया युवक अल्पसंख्यक समुदाय से बताया जा रहा है, जबकि युवती दूसरे समुदाय की बताई जा रही है। पुलिस ने युवक को शांति भंग की आशंका में पाबंद कर कार्रवाई की। स्थानीय लोगों का यह भी आरोप है कि काफी समय से होटल में इस तरह की गतिविधियां पनप रही थीं और कई ऐसे कार्य संचालित किए जा रहे थे जो कानून के दायरे से बाहर माने जाते हैं। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने होटल संचालक को फिलहाल कड़ी हिदायत देकर छोड़ दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वीडियो वायरल होने के बाद शहर में चर्चा तेज हो गई है और लोग सवाल उठा रहे हैं कि यदि लंबे समय से ऐसी गतिविधियां चल रही थीं तो प्रशासन को इसकी जानकारी क्यों नहीं हुई
268
comment0
Report
KSKULWANT SINGH
Mar 16, 2026 14:50:47
Yamuna Nagar, Haryana:कहते हैं कि गुरु का दर्जा माता-पिता से भी ऊपर होता है, लेकिन यमुनानगर से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने इस पवित्र रिश्ते को तार-तार कर दिया है। शिक्षा के मंदिर में परीक्षा देने आई छात्राओं के साथ एक कलयुगी शिक्षक ने ऐसी हरकत की, जिससे मानवता शर्मसार हो गई। यमुनानगर के मॉडेल कॉलोनी स्थित सरकारी स्कूल में दसवीं की परीक्षा के दौरान एक अध्यापक ने सात छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की।यमुनानगर के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मॉडल कॉलोनी में आज माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया जब दसवीं कक्षा का आखिरी सामाजिक विज्ञान का पेपर देने आई छात्राओं ने एक अध्यापक पर गंभीर आरोप लगाए। दोपहर 12:30 से 3:30 बजे के बीच, जब छात्राएं अपने भविष्य की इबारत लिख रही थीं, तब ड्यूटी पर तैनात एक शिक्षक ने अपनी मर्यादा भूलकर सात छात्राओं के साथ 'बैड टच' और अश्लील हरकतें कीं। परीक्षा खत्म होते ही जब डरी-सहमी छात्राओं ने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई, तो परिजनों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाई और आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया।पीड़ित छात्रा के अभिभावक: "हम अपनी बेटियों को विश्वास के साथ स्कूल भेजते हैं कि वहां वे सुरक्षित हैं। अगर स्कूल के अंदर, परीक्षा देते समय भी हमारी बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं, तो हम उन्हें कहां भेजें? उस टीचर ने एक नहीं, सात लड़कियों के साथ बदतमीजी की है। हमें इंसाफ चाहिए और इस दरिंदे को ऐसी कड़ी सजा मिलनी चाहिए ताकि कोई दोबारा ऐसा करने की हिम्मत न करे।"बाइट 2: संदीप धीमान, स्थानीय MC: "यह घटना बेहद निंदनीय है। स्कूल को हम शिक्षा का मंदिर मानते हैं, लेकिन आज इस हरकत ने पूरे शहर को शर्मिंदा कर दिया है। हमने पुलिस प्रशासन से स्पष्ट मांग की है कि जांच में कोई ढील न बरती जाए और आरोपी अध्यापक के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि समाज में एक कड़ा संदेश जाए।"बाइट 3: शीलावंती, एसएचओ, महिला पुलिस थाना: "हमें कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली थी कि मॉडल कॉलोनी स्कूल में छात्राओं के साथ छेड़छाड़ हुई है। हमने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी अध्यापक को हिरासत में ले लिया है। छात्राओं के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और साक्ष्यों के आधार पर उचित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। कानून अपना काम कर रहा है और दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।"इस घटना ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था और शिक्षकों के चयन पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस फिलहाल मामले की गहनता से जांच कर रही है, लेकिन यमुनानगर की इस घटना ने हर माता-पिता के मन में एक डर पैदा कर दिया है।
124
comment0
Report
DSDeepesh shah
Mar 16, 2026 14:49:39
Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा के व्यस्त बाजार इलाके में इन दिनों सड़क नहीं बल्कि धूल और गड्ढों का जाल नजर आ रहा है। तिलक चौक से गांधी चौक होते हुए नीमताल तक पेयजल पाइपलाइन बिछाने के लिए की गई सड़क खुदाई अब लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। धूल, गड्ढों और खराब रास्ते से नाराज़ व्यापारियों ने तिलक चौक पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया और नगर पालिका के खिलाफ नारेबाजी की। दरअसल, नगर पालिका द्वारा पेयजल पाइपलाइन डालने के लिए करीब डेढ़ महीने पहले तिलक चौक से नीमताल तक सड़क की खुदाई की गई थी। लेकिन काम पूरा होने के बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं होने से यहां गड्ढे और उड़ती धूल लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। व्यापारियों का कहना है कि सड़क खराब होने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। वहीं उड़ती धूल से दुकानों में रखा सामान भी खराब हो रहा है, जिससे व्यापार पर भी असर पड़ रहा है। हालात से परेशान होकर व्यापारियों ने सड़क पर उतरकर विरोध जताया। सूचना मिलने के बाद नगर पालिका के अधिकारी आर.के. वर्मा मौके पर पहुंचे और व्यापारियों से बातचीत की। उन्होंने जल्द ही सड़क सुधार कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया।
118
comment0
Report
DSDeepesh shah
Mar 16, 2026 14:49:17
Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा में जहाँ एक सरपंच ने तंत्र से हारकर इस्तीफे की पेशकश कर दी है। मामला ग्राम पंचायत कोटरा लश्करपुर का है। विदिशा की कोटरा लश्करपुर पंचायत पिछले 2 महीने से बिना सारथी के चल रही है। न सचिव है, न सहायक सचिव। सरपंच नरेंद्र दांगी का कहना है कि जब दफ्तर में अधिकारी ही नहीं होंगे, तो गांव का विकास कैसे होगा? बार-बार गुहार लगाने के बाद भी जब जिला प्रशासन की नींद नहीं खुली, तो सरपंच ने सीधे कलेक्टर को अपना इस्तीफा भेज दिया। पत्र में साफ लिखा है - 'या तो सचिव दो, या मेरा इस्तीफा स्वीकार करो'। सरपंच का कहना है जनता परेशान है, कागजों पर साइन करने वाला कोई नहीं है। ऐसी सरपंच का क्या फायदा जिससे गांव का भला न हो। अब देखना यह होगा कि सरपंच की इस चेतावनी के बाद क्या प्रशासन कोटरा लश्करपुर को सचिव मुहैया कराता है या फिर एक और जनप्रतिनिधि सिस्टम की भेंट चढ़ जाएगा। नरेंद्र दांंगी, सरपंच.
387
comment0
Report
Advertisement
Back to top