Back
पटना के जक्कनपुर में मकान में भीषण आग, दिव्यांग महिला की मौत
PKPrakash Kumar Sinha
Feb 28, 2026 02:30:16
Patna, Bihar
फैक घटना पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र के करबिगहिया इलाके में शुक्रवार शाम भीषण आगलगी की घटना सामने आई। जहां एक 2 मंजिला मकान के ऊपरी तल्ले पर शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें और धुएं का गुबार उठता देख इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। इस दर्दनाक हादसे में 65 वर्षीय दिव्यांग महिला मालती देवी की झुलसने से मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना के समय वह ऊपरी मंजिल की बालकनी में एक चौकी पर लेटी हुई थीं। शारीरिक रूप से अक्षम होने के कारण वह आग की लपटों से खुद को बचा नहीं सकीं और बिस्तर पर ही जिंदा जल गईं। हादसे के वक्त घर के अन्य सदस्य खरीदारी के लिए बाहर गए हुए थे। मृतका के पति बलि राम चौधरी, जो स्वयं अस्वस्थ बताए जा रहे हैं, अपने कमरे में टीवी देख रहे थे और उन्हें आग लगने की जानकारी देर से मिली। स्थानीय लोगों ने तत्काल साहस दिखाते हुए आग बुझाने की कोशिश की और पुलिस व अग्निशमन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही जक्कनपुर थाना की पुलिस और अग्निशमन विभाग की करीब आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। संकरी गलियों के बावजूद दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक़्त के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं अग्निशमन विभाग आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच में जुटा है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ABAnnu Babu Chaurasia
FollowFeb 28, 2026 04:01:150
Report
PKPramod Kumar Gour
FollowFeb 28, 2026 04:01:040
Report
SPSanjay Prakash
FollowFeb 28, 2026 04:00:58Noida, Uttar Pradesh:दीपक गोयल जी के पैकेज के और विसुअल यह भी जोड़े. 27 में पैकेजे आया है इसी नाम से.
0
Report
HSHITESH SHARMA
FollowFeb 28, 2026 04:00:110
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
HSHITESH SHARMA
FollowFeb 28, 2026 03:48:010
Report
JRJAIDEEP RATHEE
FollowFeb 28, 2026 03:47:510
Report
RSRAKESH SINGH
FollowFeb 28, 2026 03:47:380
Report
AKAshwani Kumar
FollowFeb 28, 2026 03:47:140
Report
SSSUNIL SINGH
FollowFeb 28, 2026 03:46:470
Report
NDNEELAM DAS PADWAR
FollowFeb 28, 2026 03:46:330
Report
