icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
804452
Prabhanjan Kumar SinghPrabhanjan Kumar SinghFollow15 Apr 2025, 11:56 am

Patna - इंटर और मैट्रिक के छात्र-छात्राओं को पंचायत सरकार भवन में किया गया सम्मानित

Masaurhi, Bihar:

मसौढ़ी, धनरुआ प्रखंड स्थित सांडा पंचायत सरकार भवन में इंटर और मैट्रिक के सफल छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। पंचायत के मुखिया सविता कुमारी ने बताया कि इस दौरान मैट्रिक से सफ़त परवीन, साहिल कुमार, रंजन, प्रिंस, नंदनी, सुलेखा, सूरज, शिवानी और इंटर से अंकित, शुभम, प्रियंका, मनीष, चाँदनी, सूरज सहित कुल 33 छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। इन्होंने परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर प्रखंड व पंचायत का मान बढ़ाया है। आयोजन के जरिए उनका हौशला बढ़ाया गया ताकि वे शिक्षा के दीपक से समाज को रौशन कर सके।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गोमती चढ़े जल में गुलाला घाट डूबा, शवदहन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था

Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ में गोमती नदी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है गुलाला घाट पूरी तरह से जलमग्न हो चुका है। आलम यह है कि ग्रीन कॉरिडोर के पास वैकल्पिक व्यवस्था बना कर लाशों का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। गुलाला घाट मार्ग पर मौजूद मंदिर आश्रम और क्रिकेट का मैदान भी पूरी तरह से डूब चुके हैं। घाट के व्यवस्थापक ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से यही हाल है पानी लगातार बढ़ता जा रहा है डर का माहौल है जिसके चलते अब लोग यहां अंतिम संस्कार करने भी नहीं आ रहे पहले से काफी कमी आई है। वैकल्पिक व्यवस्था बनाई गई है लकड़ियों को भी यहीं पर स्थानांतरित कर दिया गया है अगर यही हालात रहे तो स्थिति बद से बदतर हो जाएगी।
0
0
Report

नाना पाटेकर के निधन ने बॉलीवुड में गहरा शोक, सामाजिक संवेदनशीलता की मिसाल

Noida, Uttar Pradesh:Vinod Tawde नाना पाटेकर केवल एक अभिनेता ही नहीं थे, बल्कि देशहित को ध्यान में रखकर अपनी प्रतिभा एवं लोकप्रियता का उपयोग समाज के लिए करने वाले एक प्रभावशाली व्यक्तित्व थे। वे मेरे व्यक्तिगत परिचित और मित्र रहे, और उनसे मुलाकातों के दौरान चर्चा करके मैंने कई बातें जानीं। विशेषकर उनके घर जब गणपति उत्सव होता था, तब वे रोज़ ताज़े फूलों की सजावट पूरे मन से करते थे, यह उनकी ख़ासियत थी। पाटेकर जी अभिनेता तो थे ही साथ ही समाज के कई मुद्दों पर एक संवेदनशील व्यक्ति के रूप में भी उनकी पहचान रही। उनके आकस्मिक निधन की सूचना अत्यंत दुखद है। उनके जाने से फ़िल्मी जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को इस असीम दुख की घड़ी में शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!
0
0
Report

दूध लेने जा रहे युवक को पिकअप ने टक्कर दी, इलाज के दौरान मौत

Alwar, Rajasthan:अलवर। अरावली विहार थाना क्षेत्र के सामोला सर्किल के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। सामोला निवासी इरफान पुत्र अकबर खान दूध लेने के लिए पैदल अंबेडकर चौक की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से राजगढ़ की ओर से तेज रफ्तार में आई पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में इरफान गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल इरफान को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से गंभीर हालत में उसे जयपुर रेफर किया गया। जयपुर के अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार इरफान सामोला सर्किल स्थित जोधपुर मिष्ठान भंडार के पास सड़क किनारे पैदल चल रहा था, तभी पीछे से आई पिकअप ने उसे टक्कर मारी। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में हादसे की घटना कैद होने की बात सामने आई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से पिकअप वाहन का नंबर पता किया गया। परिजनों ने मामले को लेकर अरावली विहारण थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज और अन्य जानकारी के आधार पर फरार पिकअप चालक की तलाश शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

कन्नौज: अनोखा पंछी प्रेम, तोता हुआ लापता, तलाश के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित

Kannauj, Uttar Pradesh:

कन्नौज मे देखने को मिला एक अनोखा पंछी प्रेम, तोता हुआ लापता, तलाश के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित 

 

कन्नौज जिले के छिबरामऊ में एक पालतू तोता लापता होने का मामला सामने आया है। तोते की तलाश के लिए उसके मालिक ने 50,000 रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की है। जानकारी के मुताबिक, तोता 14 सितंबर 2026 को लापता हुआ था। तोते के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर संबंधित व्यक्ति से दिए गए मोबाइल नंबर 9555128672 पर संपर्क करने की अपील की गई है। पोस्टर के जरिए लोगों से अपील की गई है कि यदि किसी को यह तोता दिखाई दे या उसके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल दिए गए नंबर पर सूचना दें। जानकारी देने वाले को 50 हजार रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा। 

 

बाइट:- अर्जुन जोशी

0
0
Report
Advertisement

फर्रुखाबाद में पुतला दहन पर सपा कार्यकर्ताओं पर मुकदमा

Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकने के मामले में सपा कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकने के मामले में पुलिस की छापेमारी मुकदमा दर्ज होने के बाद नामजद आरोपियों की तलाश में पुलिस ने दी दबिश 5 नामजद समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ फतेहगढ़ कोतवाली में दर्ज हुआ है मुकदमा सपा कार्यकर्ताओं पर बिना अनुमति प्रदर्शन, नारेबाजी, जाम लगाने और पुतला दहन का आरोप पुलिस ने आयुष यादव, अनुराग यादव, अरविंद यादव, संजू यादव और रवि यादव को किया नामजद भोलेपुर से अंबेडकर तिराहा तक निकाला गया था पैदल मार्च प्रदर्शन के बाद अंबेडकर तिराहे पर फूंका गया था मुख्य चुनाव आयुक्त का सांकेतिक पुतला मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपियों की तलाश में पुलिस की कार्रवाई तेज
0
0
Report

वाराणसी के गांधी अध्ययन सभागार में नितिन नबीन ने युवाओं से बातचीत, रोजगार पर जोर

JPJai Pal10m ago
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी में काशी विद्यापीठ के गांधी अध्ययन सभागार में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष के युवाओं के साथ संवाद • वाराणसी में युवाओं संग सीधा संवाद — काशी विद्यापीठ के गांधी अध्ययन सभागार में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित。 • राष्ट्रीय अध्यक्ष का पहला बड़ा कार्यक्रम — पदभार संभालने के बाद युवाओं के साथ बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह पहला बड़ा सीधा संवाद。 • जेन-जी के सवाल — कार्यक्रम में युवाओं ने रोजगार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और स्किल डेवलपमेंट को सबसे बड़ा और अहम मुद्दा बताया。 • महिला सुरक्षा व हक की गूंज — छात्राओं ने कहा कि 'आधी आबादी' को उनका हक और सुरक्षा मिलना सबसे ज्यादा जरूरी。 • विधानसभा चुनाव का मुख्य एजेंडा — युवाओं और महिला छात्राओं ने स्पष्ट किया कि बेरोजगारी और महिलाओं के अधिकार आगामी विधानसभा चुनाव में तय करेंगे मुद्दा。 • युवाओं की सीधी भागीदारी — वाराणसी के छात्रों ने राष्ट्र निर्माण, रोजगार के अवसरों और आधुनिक शिक्षा नीतियों पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने अपनी बात रखी。 • बीजेपी का यूथ आउटरीच मिशन — आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए बीजेपी का युवा वोटर्स और जेन-जी को साधने पर विशेष जोर。
0
0
Report
Advertisement

फिरोजाबाद में 25 हजार के इनामी बदमाश नेपाल सिंह गिरफ्तार

Firozabad, Uttar Pradesh:ईनामिया गिरफ्तार ANC - यूपी के फिरोजाबाद में पुलिस को आज देर रात बड़ी कामयाबी हाथ लगी है पुलिस ने एक इनामिया बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है थाना नागला खंगार पुलिस ने कोरारी खेड़ा गांव में महिला सोनी की कुल्हाड़ी मार कर निर्मम हत्या करने वाले 25 हजार के इनामी आरोपी नेपाल सिंह को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है Vo - घटना 2 अक्टूबर की है जहां आरोपी नेपाल सिंह ने महिला सोनी की जगहन्य हत्या कर दी थी और तभी से फरार चल रहा था पुलिस लगातार उसकी तलाश में दबिशे दे रही थी मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चेकिंग शुरू की तभी उस दौरान पुलिस और आरोपी का आमना सामना हुआ खुद को गिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी जवाबी कार्यवाही में पुलिस की गोली लगने से 25 हज़ार का इनामी नेपाल सिंह के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया पुलिस ने आरोपी के पास से एक 315 बोर तमंचा ,2 जिंदा वह खोखा कारतूस, एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और 560 रुपए नगर बरामद किए हैं घायल आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है
0
0
Report
Advertisement

सरायकेला आदित्यपुर के हरिओम नगर में घर में घुसकर तोड़फोड़, CCTV भी तोड़े

Jamshedpur, Jharkhand:सराइकेला आदित्यपुर के हरिओम नगर में देर रात कुछ लोगों द्वारा राज सिंह के घर में घुसकर कथित तौर पर तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हमलावरों ने घर में तोड़फोड़ करने के साथ-साथ बाहर खड़ी गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। राज सिंह के मुताबिक, आरोपियों ने घर के ऊपर जाकर गाली-गलौज की और उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। इतना ही नहीं, घटना के दौरान आसपास और घर के पास लगे कई CCTV कैमरों को भी तोड़ दिया गया, जिससे पूरी घटना की रिकॉर्डिंग प्रभावित होने की बात सामने आ रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पीड़ित राज सिंह ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल, घटना के पीछे की वजह और आरोपियों की पहचान को लेकर पुलिस की जांच का इंतजार है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top