Back
नदवां में बच्चा चोर पकड़ते ही ग्रामीणों ने पिटाई शुरू कर दी
CRCHANDAN RAI
Feb 16, 2026 13:49:08
Barh, Bihar
मोकामा विधायक अनंत सिंह के पैतृक गांव नदवां में आज अचानक एक बच्चा चोर के पकड़े जाने से हंगामा मच गया। ग्रामीणों ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया, तब उसने बताया कि वह नदवां में अनंत सिंह के बड़े भाई फाजो सिंह से मिलने आया है। दरअसल अनंत सिंह के बड़े भाई फाजो सिंह की कई साल पहले ही मौत हो चुकी है। इस बात से ग्रामीण और भड़क गए और उसकी जमकर पिटाई कर दी। नदवां गांव के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में रसोइया का चार साल का बच्चा स्कूल के बाहर खेल रहा था। तभी एक अनजान युवक उसका हाथ पकड़कर ले जाने लगा। स्कूल में बच्चों को खाना खिला रही उसकी मां ने बच्चे को ले जाते देख लिया और चोर को डांट डपटकर वहां से भगा दिया। इसके बाद वह स्कूल में अपना काम करने लगी। कुछ देर बाद उन्होंने दोबारा उस युवक को बच्चे को पकड़कर ले जाते देखा, तब उन्होंने हल्ला कर गांव के लोगों को बुला लिया। ग्रामीणों ने जब आरोपी का बैग चेक किया तो उसमें रूई, सुई, कैंची, दवा और एलआईसी के पुराने कागजात मिले, जिससे लोगों का संदेह और गहरा हो गया। लोगों ने तुरंत डायल 112 को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम बच्चा चोर के आरोपी को पकड़कर थाने ले गई। बच्चे के पिता विजय सिंह ने बताया कि पूछताछ करने पर वह लगातार झूठ बोल रहा था। उसने कहा कि वह विधायक अनंत सिंह के भाई फाजो सिंह से मिलने आया है। जबकि फाजो सिंह की कई वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी। वहीं आरोपी ने बताया कि वह एलआईसी के काम से इस क्षेत्र में घूमने आया था। उसका घर बख्तियारपुर प्रखंड के सैदपुर गांव में है। उसने पूछताछ में अपना नाम आदित्य कुमार बताया। वह बाढ़ एलआईसी ब्रांच में काम करता है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
RMRAJESH MISHRA
FollowFeb 16, 2026 17:17:000
Report
MJManoj Jain
FollowFeb 16, 2026 17:16:420
Report
DKDAVESH KUMAR
FollowFeb 16, 2026 17:16:240
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowFeb 16, 2026 17:16:140
Report
VSVARUN SHARMA
FollowFeb 16, 2026 17:15:560
Report
1
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowFeb 16, 2026 17:03:520
Report
KHKHALID HUSSAIN
FollowFeb 16, 2026 17:03:310
Report
PSPramod Sharma
FollowFeb 16, 2026 17:01:460
Report
RSRajkumar Singh
FollowFeb 16, 2026 17:01:190
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 16, 2026 17:00:590
Report
HBHeeralal Bhati
FollowFeb 16, 2026 17:00:370
Report
0
Report
0
Report