Back
एयर एम्बुलेंस क्रैश में सचिन मिश्रा की मौत, परिवार प्रशासन पर सवाल उठाता है
PKPrakash Kumar Sinha
Feb 25, 2026 02:01:49
Patna, Bihar
पटना
एंकर--चतरा में हुए एयर एंबुलेंस क्रैश में पटना के रहने वाले सचिन मिश्रा की दर्दनाक मौत हो गई। सचिन एयर एंबुलेंस में बतौर नर्सिंग स्टाफ तैनात थे। हादसे से कुछ घंटे पहले ही उन्होंने अपनी बीमार मां से फोन पर बात की थी और उनकी तबीयत के बारे में पूछा था। बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां बार-बार बेहोश हो जा रही हैं。
सचिन चार भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। उनके पिता का निधन वर्ष 2005 में हो गया था। इसके बाद ननिहाल पक्ष और बड़े भाइयों ने परिवार की जिम्मेदारी संभाली। बड़े भाई आज भी कुर्जी स्थित मंदिर में पूजा-पाठ कर परिवार चलाते हैं। परिवार फिलहाल राजीव नगर में रहता है, जबकि पैतृक घर सिवान जिले के तिलकथू थाना हसनपुरा में है। आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर बताई जा रही है。
तीन दिन पहले पटना आया था सचिन
मां के अनुसार उनकी तबीयत खराब चल रही थी, इसलिए सचिन छुट्टी लेकर घर आना चाहता था। लेकिन अस्पताल प्रशासन की ओर से उसे छुट्टी नहीं दी जा रही थी। घटना से तीन दिन पहले वह एक मरीज को लेकर जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा आया था। परिवार का आरोप है कि वह वहां से घर आने वाला था, लेकिन अस्पताल कर्मियों ने उसे एयरपोर्ट पर ही रोक लिया और जबरन वापस अपने साथ ले गए。
आखिरी कॉल में मां को डॉक्टर दिखाने की दी सलाह
सचिन की बहन ने बताया कि दोपहर में उसकी मां से बात हुई थी। मां ने दवा के रिएक्शन के बारे में बताया तो सचिन ने एक डॉक्टर से दिखाने की सलाह दी। इसके बाद शाम से उसका फोन बंद हो गया। परिवार लगातार संपर्क करने की कोशिश करता रहा, लेकिन कॉल नहीं लगा। बहन का कहना है कि सचिन मां से मिलने के लिए बेचैन था और लगातार छुट्टी मांग रहा था। अगर उसे छुट्टी मिल जाती, तो शायद यह हादसा नहीं होता। परिवार ने अस्पताल कर्मियों की भूमिका की जांच और कार्रवाई की मांग की है。
मदद के नाम पर सिर्फ आश्वासन
सचिन के मामा दिनेश पांडे के अनुसार रात करीब 11 बजे हादसे की सूचना मिली। परिवार के सदस्य तुरंत चतरा के लिए रवाना हुए और सुबह 7 बजे पहुंचे। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया दोपहर तक चली। मौके पर कई अधिकारी पहुंचे और सहायता का आश्वासन दिया, लेकिन अब तक परिवार को किसी तरह की आर्थिक मदद नहीं मिली है। यहां तक कि एंबुलेंस खर्च भी परिवार को खुद उठाना पड़ा। जिस कंपनी में सचिन कार्यरत थे, उसकी ओर से भी फिलहाल कोई सहायता नहीं दी गई है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
SKSantosh Kumar
FollowFeb 25, 2026 03:05:050
Report
AKAshwani Kumar
FollowFeb 25, 2026 03:04:370
Report
SKSunny Kumar
FollowFeb 25, 2026 03:04:080
Report
0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowFeb 25, 2026 03:03:130
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowFeb 25, 2026 03:03:000
Report
SKSantosh Kumar
FollowFeb 25, 2026 03:02:34Noida, Uttar Pradesh:सीएम योगी जापान पहुंचे भारतीय समुदाय के लोगों ने किया स्वागत सीएम ने ट्लीट कर लिखा उगते सूरज की नवोन्मेषी भूमि को प्रभु श्री राम की पावन धरा के 'आदित्य' का नमस्कार...
0
Report
AKAshok Kumar1
FollowFeb 25, 2026 03:02:270
Report
0
Report
AKAjay Kumar Rai
FollowFeb 25, 2026 03:01:560
Report
TSTushar Srivastava
FollowFeb 25, 2026 03:01:230
Report
VNVishal Nagesh More
FollowFeb 25, 2026 03:01:010
Report
1
Report