बिहार में सरकार गठन: 10वीं बार मुख्यमंत्री बनेंगे नीतीश, 20 मंत्री लेंगे शपथ
पटना: बिहार में नई एनडीए सरकार के गठन को लेकर लंबे समय से चल रही अटकलों का अंत हो गया है। एनडीए विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से नेता चुना गया, जिससे उनके 10वीं बार मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया। भाजपा ने अपनी बैठक में सम्राट चौधरी को नेता और विजय कुमार सिन्हा को उपनेता चुनकर उपमुख्यमंत्री पद पर मुहर लगाई। नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह कल सुबह 11.30 बजे होगा, जिसमें मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्री के साथ कुल 20 मंत्री शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण में जदयू और भाजपा से 8-8 मंत्री शामिल होंगे, जबकि सहयोगी दल रालोसपा, रालोमो और HAM से एक-एक मंत्री शपथ लेंगे। संभावित मंत्रियों में भाजपा से रामकृपाल यादव, मंगल पाण्डेय, नितिन नवीन, वीरेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार ऋषि और संगीता कुमारी; जदयू से विजेंद्र यादव, विजय चौधरी, श्रवण कुमार, लेशी सिंह, संतोष निराला, मदन सहनी और रत्नेश सदा शामिल हैं। मंत्रिमंडल का विस्तार खरमास के बाद किया जाएगा।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|