804452
मसौढ़ी में पंचायत समिति की बैठक में पेयजल समस्या पर चर्चा
Masaurhi, Bihar:मसौढ़ी के पुनपुन प्रखंड स्थित सभागार में पंचायत समिति की बैठक हुई, जिसमें कई सदस्यों ने पेयजल का मुद्दा उठाया। सदस्यों ने बताया कि नल जल योजना से लोगों को लाभ मिला है, लेकिन बिजली की कमी के कारण आपूर्ति बाधित हो जाती है, जिससे लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ता है। गांव के चापाकल भी खराब पड़े हैं और लोग पानी के लिए भटक रहे हैं। सभी सदस्यों ने पीएचडी विभाग से गांव के चापाकल की मरम्मत और नए चापाकल लगाने की मांग की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जाफरिया एफसी ग्राउंड पर फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज,बीजेपी नेता ने किया उद्घाटन
Jalalpur, Uttar Pradesh:अंबेडकरनगर। जलालपुर में मुस्तफाबाद नगपुर स्थित जाफरिया एफसी ग्राउंड पर आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि तथा विशिष्ट अतिथि पिछड़ा मोर्चा नगर अध्यक्ष सोनू गौड़ और मीडिया प्रभारी विकास निषाद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर संदीप अग्रहरि ने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं हैं, बल्कि समाज में आपसी एकजुटता, भाईचारे और सकारात्मक सोच को मजबूत करने का सशक्त साधन भी हैं। उन्होंने युवाओं से नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। कार्यक्रम में अल्पसंख्यक मोर्चा नगर अध्यक्ष ओन करबलाई नवाब, पूर्व नगर अध्यक्ष मानिकचंद सोनी सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।0
0
Report
स्वास्थ्य सेवाओं में ऐतिहासिक सुधारों पर मंथन, चिकित्सकों व आशा कार्यकर्त्रियों का हुआ भव्य सम्मान
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर,! केन्द्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष तथा उत्तर प्रदेश सरकार के 09 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में खैराबाद स्थित भूभिजा हाल में चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों एवं आशा कार्यकर्त्रियों के सम्मान एवं संवाद कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों एवं स्वास्थ्य सेवाओं में हुए ऐतिहासिक सुधारों को जन-जन तक पहुंचाना रहा। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा स्वास्थ्य विभाग से जुड़े लोगों ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर स्वास्थ्य क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों पर चर्चा की और जनसेवा के प्रति अपने संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। प्रदर्शनी में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना, मिशन इंद्रधनुष, राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम, संचारी रोग नियंत्रण अभियान, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान, जननी सुरक्षा योजना, परिवार कल्याण कार्यक्रम सहित कई महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. राजकिशोर टंडन तथा प्रख्यात नेत्र चिकित्सक डॉ. रेखा गोयल को स्वास्थ्य एवं सामाजिक क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले चिकित्सकों, चिकित्सा अधिकारियों, स्टाफ नर्सों, एएनएम एवं आशा कार्यकर्त्रियों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही ने कहा कि स्वस्थ समाज ही देश और प्रदेश के विकास की आधारशिला है। उन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा निभाई गई भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि उनके समर्पण और सेवा भावना ने मानवता की मिसाल पेश की। नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरु ने आशा कार्यकर्त्रियों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि वे स्वास्थ्य सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने में मजबूत कड़ी का कार्य कर रही हैं। सांसद मिश्रिख अशोक कुमार रावत ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में स्वास्थ्य क्षेत्र में अभूतपूर्व बदलाव हुए हैं और आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से गरीबों को बड़ी राहत मिली है। वहीं विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान एवं भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया। जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जनोन्मुखी बनाने के लिए प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग मिलकर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बताया कि संस्थागत प्रसव, टीकाकरण एवं रोग नियंत्रण के क्षेत्र में निरंतर प्रगति हो रही है। कार्यक्रम के दौरान चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों एवं आशा कार्यकर्त्रियों के साथ संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने गए। जनप्रतिनिधियों ने इन सुझावों पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया।0
0
Report
विदेश भेजने के नाम पर ठगी रोकने को पुलिस सतर्क, टूर एंड ट्रैवल्स संचालकों को दिए दिशा-निर्देश
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:परतावल, महराजगंज। विदेश भेजने के नाम पर बढ़ रही ठगी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए परतावल चौकी पुलिस सक्रिय हो गई है। सोमवार को परतावल चौकी प्रभारी अमित सिंह ने क्षेत्र के टूर एंड ट्रैवल्स संचालकों के साथ बैठक कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक को संबोधित करते हुए चौकी प्रभारी ने कहा कि विदेश भेजने के नाम पर किसी भी व्यक्ति के साथ धोखाधड़ी या फर्जीवाड़ा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संचालकों को निर्देशित किया कि वे किसी भी ग्राहक को गलत वीजा, फर्जी टिकट अथवा अन्य भ्रामक दस्तावेज उपलब्ध न कराएं तथा अपने कार्यों में पूरी पारदर्शिता बनाए रखें। उन्होंने कहा कि विदेश रोजगार और यात्रा के नाम पर लोगों को गुमराह करने वाले तत्वों के खिलाफ पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी संचालकों से अपील की कि वे ग्राहकों को सही और प्रमाणिक जानकारी दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराएं। इस दौरान बैठक में मौजूद टूर एंड ट्रैवल्स संचालकों ने पुलिस को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और नियमों के अनुरूप कार्य करने की बात कही। इस दौरान अब्दुल्ला, ज़िशान, ओबैद, गुड्डू, अफज़ल, वसीउल्लाह सहित क्षेत्र के अन्य टूर एंड ट्रैवल्स संचालक उपस्थित रहे।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली में सुवेंदु अधिकारी टीएमसी सांसद के आवास से रवाना
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: WEST BENGAL CM SUVENDU ADHIKARI LEAVES FROM TMC LEADER SATABDI ROY’S RESIDENCE/ OUTSIDE VISUALS पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी दिल्ली में टीएमसी सांसद शताब्दी रॉय के आवास से रवाना हुए।0
0
Report
गुवाहाटी से शरीफ उद्दीन अहमद की रिपोर्ट: क्या है ताजा हालात?
Noida, Uttar Pradesh:गुवाहाटी से शरीफ उद्दीन अहमद0
0
Report
जयपुर SI भर्ती पेपर लीक मामला: नागेश कुमार यादव गिरफ्तार
Jaipur, Rajasthan:जयपुर सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2021 पेपर लीक मामला, मामले में दस हजार का इनामी फरार सहायक लेखाधिकारी गिरफ्तार एसओजी राजस्थान की कार्रवाई सहायक लेखाधिकारी नागेश कुमार यादव हुआ गिरफ्तार नागेश कुमार यादव ने सब इंस्पेक्टर एग्जाम देने वाले अपने भाई सुरजीत सिंह यादव के लिए खरीदा था पेपर 7.50 लाख रुपये में सौदा कर पुरुषोत्तम दाधीच से खरीदा था पेपर पेपर पढ़कर ही सुरजीत मेरिट में रहा 18वें स्थान पर मामले में सुरजीत सिंह यादव और पुरुषोत्तम दाधीच हो चुके है पूर्व में गिरफ्तार पूरे मामले में अब तक हुई कुल 144 गिरफ्तारी0
0
Report
Advertisement
लोकसभा स्पीकर बिरला और हरियाणा CM ने इलेक्ट्रिक बस से टैगोर थिएटर तक यात्रा की
Noida, Uttar Pradesh:CHANDIGARH: LOK SABHA SPEAKER OM BIRLA & HARYANA CM NAYAB SINGH SAINI TRAVEL BY ELECTRIC BUS FROM HARYANA VIDHAN SABHA TO TAGORE THEATRE. चंडीगढ़: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा विधानसभा से टैगोर थिएटर तक इलेक्ट्रिक बस से सफर किया।0
0
Report
अजमेर दरगाह क्षेत्र में मोहर्रम तैयारी अधूरी, पानी-बिजली और सफाई संकट
Ajmer, Rajasthan:इस्लामिक पहला महीना और गमे हुसैन के अय्याम बेहद नज़दीक है,ऐसे में आलमी मशहूर अजमेर दरगाह शरीफ के आस पास और बाज़ारो में मोहर्रम और मिनी उर्स को लेकर जिला इंतजामिया की तरफ से कोई तैयारी नज़र नही आ रही है। दरगाह इलाक़ा में बिजली,पानी जी दिक्कतों का साथ साथ सबसे बड़ी दुश्वारी गंदगी का लगा अंबार ज़ायरीन और मकामियो को झेलनी पड़ रही है। जिला इंतजामिया की काग़जी तैयारी ना तो सड़को पर नज़र आ रही है और नाही दरगाह इलाके में,ऐसे में मौहर्रम की अधूरी तैयारी से मकामियो में नाराज़गी देखी जा रही है। मकामियो के मुताबिक मुल्क भर से कसीर तादाद में ज़ायरीन अजमेर पहुंच रहे है,लेकिन उनकी सोहलियत के इंतजाम ना दरगाह में दिख रहे है ओर ना ही दरगाह के आस पास इलाके में नज़र आ रहे है। सुल्तानुल हिन्द की बारगाह में अक़ीदत मंद ज़ायरीन को गंदे पानी और बदबूदार इलाके से होकर जाना पड़ रहा है। जगह जगह बिजली के खुले तार और ट्रांसफार्मर में शार्ट सर्किट से ब्लास्ट होते दिखाई दे रहे है। मौहर्रम के ताजिया के जुलुस के रास्ते मे अब तक कोई साफ सफाई और सड़क मरम्मत का काम नही हुआ है। सड़को पर बड़े बड़े गड्ढे और बन्द पड़ी नालियों से बहता गंदा पानी के अलावा भीड़ भाड़ वाले इलाके और बाज़ारो में खुले झूलते बिजली के तारों से ख़तरा बना हुआ है।0
0
Report
जालोर में CM से BJP नेता की मुलाकात, विकास को गति देने के निर्देश
Jaipur, Rajasthan:जालोर BJP जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित ने की CM मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात जिले के विकास कार्यों, जनहित के मुद्दों और संगठनात्मक गतिविधियों पर की चर्चा। मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों को गति देने एवं संगठन को मजबूत बनाने के दिए निर्देश। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों पर हुई सार्थक बातचीत। जालोर जिले के सर्वांगीण विकास को लेकर मुख्यमंत्री से रखा गया पक्ष।0
0
Report
Advertisement
ऋषिकेश मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, पैर में गोली लगी
Rishikesh, Uttarakhand:सलग : एसएसपी दून की सख्ती, पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाशों के पैर में लगी गोली। ऋषिकेश फायरिंग मामले में वांछित चल रहे थे दोनों अपराधी, 2 तमंचे और बाइक बरामद दून पुलिस ने देर रात ऋषिकेश में एक बड़ी मुठभेड़ के दौरान दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की आत्मरक्षा में की गई फायरिंग के दौरान दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। मामला देर रात ऋषिकेश क्षेत्र का है, जहाँ पुलिस टीम चेकिंग पर तैनात थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर मुंह पर कपड़ा लपेटे दो संदिग्ध आते दिखाई दिए। जब पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो बदमाशों ने रुकने के बजाय बैरियर को टक्कर मार दी और श्यामपुर की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम ने जब पीछा किया, तो बदमाशों ने पुलिस पर सीधे फायरिंग झोंक दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी और वे वहीं ढेर हो गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर इलाज के लिए राजकीय चिकित्सालय भेज दिया है। पकड़े गए दोनों बदमाश कुछ दिन पहले ऋषिकेश में हुई फायरिंग की घटना में वांछित चल रहे थे, जिन्होंने दो लोगों को गोली मारकर घायल किया था। पुलिस ने इनके कब्जे से 2 तमंचे, जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की है। घटना की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है। देहरादून पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' अपराधियों पर काल बनकर टूट रहा है। देर रात ऋषिकेश में बैरियर तोड़कर भाग रहे दो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिससे दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पकड़े गए बदमाश पिछले दिनों ऋषिकेश में हुई फायरिंग के मामले में फरार चल रहे थे। बदमाशों के पास से 2 तमंचे और बाइक बरामद हुई है। घायल अपराधियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है。0
0
Report
बिहार मंत्री निशांत कुमार ने हाई कोर्ट दरगाह में चादर अर्पण किया
Noida, Uttar Pradesh:PATNA (BIHAR): BIHAR MINISTER NISHANT KUMAR OFFERS CHADAR AT HIGH COURT DARGAH AFTER FILING HIS NOMINATION FOR BIHAR LEGISLATIVE COUNCIL ELECTIONS 2026. पटना: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा, "अल्लाह का आशीर्वाद लेने आया हूं... मैं यहां अकसर आता हूं। शांति मिलती है। पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है। जो भरोसा और विश्वास किया है उसके लिए पार्टी के सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देता हूं। मैं ईमानदारी और निष्ठा से कर्तव्य निभाने की कोशिश करूंगा।"0
0
Report
खैरागढ़: गंडई में पशु तस्करी, पुलिस ने 7 आरोपी गिरफ्तार 7.40 लाख की संपत्ति जब्त
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़ जिले के गंडई थाना क्षेत्र में पशु तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 10 मवेशियों और दो पिकअप वाहनों समेत कुल 7.40 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है। आरोपियों पर पशु क्रूरता, अवैध पशु परिवहन और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। पिछले तीन दिनों में गंडई पुलिस की यह पशु तस्करी के खिलाफ तीसरी बड़ी कार्रवाई है।0
0
Report
Advertisement
इंदौख योजना बनी सबसे बड़ी उम्मीद, लोगों में उत्साह
Ujjain, Madhya Pradesh:इंदौख योजना बनी सबसे बड़ी उम्मीद0
0
Report
कर्नाटक जल मंत्री रामलिंग रेड्डी: चार बड़े सिंचाई निगमों के लिए तेज फैसलों का रोडमैप
Noida, Uttar Pradesh:बेंगलुरु, कर्नाटक: कर्नाटक के जल संसाधन मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने बड़े और मध्यम सिंचाई प्रोजेक्ट्स के बारे में कहा, "आज मैंने हमारे एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (ACS) और दूसरे सीनियर अधिकारियों के साथ एक मीटिंग की। जैसा कि आप जानते हैं, हमारे पास चार बड़े सिंचाई निगम बोर्ड हैं: विश्वेश्वरैया जल निगम, कर्नाटक नीरावरी निगम, कावेरी नीरावरी निगम और कृष्णा भाग्य जल निगम। आज की मीटिंग में सभी मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) शामिल हुए। अगले मंगलवार और Friday को हम इन चार बोर्ड्स के बारे में दो डिटेल्ड मीटिंग्स करेंगे। इन चारों निगमों के चेयरमैन मुख्यमंत्री होते हैं और इस विभाग के मंत्री वाइस-चेयरमैन के तौर पर काम करते हैं। आज के सेशन में हमने मेकेदातु प्रोजेक्ट से जुड़ी कुछ अहम बातों पर चर्चा की। इसकी डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार है और ज़रूरी फॉरेस्ट क्लीयरेंस पाने के लिए हमें फॉरेस्ट डिपार्टमेंट को वैकल्पिक ज़मीन देनी होगी। उस मामले पर काम चल रहा है। हमने यत्तिनाहोले प्रोजेक्ट, अपर कृष्णा प्रोजेक्ट (UKP) से जुड़े पेंडिंग मामलों, कलसा-बंदूरी प्रोजेक्ट के लिए नोटिफिकेशन और नहरों के आधुनिकीकरण की भी समीक्षा की। आज इन सभी अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। अगले मंगलवार और शुक्रवार को होने वाली चार बोर्ड मीटिंग्स के बाद, मैं हमारे प्रोजेक्ट को लागू करने के बारे में एक डिटेल्ड व्हाइट पेपर जारी करूंगा...0
0
Report
रेडीमेड शॉप में आग लगने से मची अफरा-तफरी,तंग गलियों में आग बुझाने पहुँची दमकल टीम को करनी पड़ी मशक्कत
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर - सिकंद्राबाद: कंसल दूल्हा घर के प्रथम तल पर लगी आग, व्यापारियों में मची अफरातफरी, पानी डाल आग पर पाया काबू, लाखों की क्षति का अनुमान0
0
Report
Advertisement
