804452
मसौढ़ी में छठ पूजा का समापन, भक्तों ने शांति और भक्ति के साथ दिया अर्घ्य
Masaurhi, Bihar:मसौढ़ी में शुक्रवार सुबह के अर्घ्य के साथ छठ पर्व का समापन हुआ। अनुमंडल के मनोरा घाट, मनीचक सूर्यमंदिर घाट, बरनी घाट समेत 80 प्रमुख घाटों पर यह पर्व शांति और भक्ति के साथ सम्पन्न हुआ। नदी और तालाबों में पानी की गहराई को देखते हुए बैरिकेडिंग की व्यवस्था भी की गई थी। गुरुवार को संध्या अर्घ्य के समय दोपहर 3 बजे के बाद से घाटों पर भीड़ जुटने लगी थी और शुक्रवार सुबह 4 बजे से ही श्रद्धालु घाट पर आस्था के इस पर्व में भगवान भास्कर की आराधना करने पहुंच गए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गैंगस्टर काला जठेड़ी कस्टडी पैरोल पर गांव पहुँचा, ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत
Sonipat, Haryana:सोनीपत के रहने वाले कुख्यात गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी को आज कस्टडी पैरोल पर गांव लाया गया। जठेड़ी गांव में उसके पहुंचने से पहले ही भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस वैन से उतरते ही काला जठेड़ी ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। इस दौरान ढोल-नगाड़ों के साथ उसका स्वागत भी किया गया। काला जठेड़ी अपनी जुड़वां बेटियों के जन्म के 80 दिन बाद आयोजित होने वाले हवन-यज्ञ, नामकरण और अन्य पारिवारिक रस्मों में शामिल होने के लिए गांव पहुंचा है। वह सुबह करीब 11 बजे गांव पहुंचा और तय समय के अनुसार शाम 4 बजे तक यहां रहेगा। काला जठेड़ी की पत्नी अनुराधा चौधरी ने बताया कि पहले 6 घंटे की कस्टडी पैरोल की अनुमति मांगी गई थी, लेकिन प्रशासनिक गाइडलाइन के अनुसार पैरोल की अवधि कम की गई। उन्होंने बताया कि सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों की शिफ्ट 5 घंटे की होती है और पैरोल के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का खर्च संबंधित पक्ष को उठाना पड़ता है। जुड़वां बेटियों के जन्म पर भी मिली थी पैरोल अनुराधा चौधरी ने 1 जुलाई को गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में IVF तकनीक से जुड़वां बेटियों को जन्म दिया था। डिलीवरी के दौरान तबीयत बिगड़ने के बाद उनकी सीजेरियन डिलीवरी हुई थी। बेटियों को देखने के लिए काला जठेड़ी को उस समय भी कस्टडी पैरोल मिली थी। बाद में जठेड़ी गांव में अनुराधा चौधरी के कुआं पूजन की रस्म भी आयोजित की गई थी। 30 से ज्यादा मामलों में नाम काला जठेड़ी के खिलाफ दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान समेत विभिन्न राज्यों में 30 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज होने की बात सामने आई है। इनमें हत्या, हत्या के प्रयास, फिरौती और रंगदारी जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। उसे 30 जुलाई 2021 को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया था। 2024 में हुई थी काला जठेड़ी और अनुराधा की शादी काला जठेड़ी और अनुराधा चौधरी की शादी 12 मार्च 2024 को दिल्ली के द्वारका सेक्टर-3 स्थित संतोष गार्डन में हुई थी। शादी समारोह में शामिल होने के लिए जठेड़ी को कोर्ट से 6 घंटे की कस्टडी पैरोल मिली थी। उस दौरान भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और उसे जेल से पुलिस सुरक्षा में शादी समारोह तक लाया गया था।0
0
Report
इंदौर में छात्रा के सवाल के बाद राहुल गांधी का सोशल मीडिया पोस्ट
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल छात्रों की गूंज के बाद राहुल गांधी का सोशल मीडिया पोस्ट मध्यप्रदेश के हॉस्टल्स को लेकर सवाल "सरकार के पास दिया जलाने के लिए पैसा है - हमारे हॉस्टल के लिए क्यों नहीं?" यह सवाल कल इंदौर में एक छात्रा ने मुझसे पूछा गाँव से पढ़ने शहर आई। हॉस्टल है नहीं, तो PG में रहना पड़ता है नरेंद्र मोदी जी - उस बच्ची के सवाल का कोई जवाब है आपके पास?0
0
Report
भोपाल—तुगलगी फरमान रद्द, मंत्री से मिलने के बाद कार्रवाई के आदेश भी रद्द
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के लिए तुगलगी फरमान का आदेश हुआ रद्द जल संसाधन मंत्री मंत्री से बिना परमिशन मिलने पर कार्रवाई के आदेश कर्मचारियों के विरोध करने पर एग्जीक्यूटिव इंजीनियर ने खुद का आदेश किया रद्द पिछले दिनों जल संसाधन विभाग में मंत्री से मुलाकात के मामले में तुगलगी फरमान जारी करने के आदेश पर हुआ था बवाल प्रमुख अभियंता की ओर से एग्जीकुटिव इंजीनियर आशीष महाजन ने जारी किया था आदेश मंत्री तुलसीराम सिलावट से मिलने के मामले में अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की दी थी चेतावनी0
0
Report
Advertisement
AAP पार्षद के साथ धोखाधड़ी से कर्मचारी की मौत, धारा 302 के तहत मामला दर्ज
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: बीजेपी सांसद योगेंद्र चंदोलिया का कहना है, "AAP के एक पार्षद ने सफाई कर्मचारी को लोन दिलाने के बहाने उसके साथ धोखाधड़ी की। उसने कर्मचारी की पूरी सैलरी हड़प ली और उसे बहुत कम पैसे दिए। कर्मचारी ने आत्महत्या कर ली और साफ कहा कि वह AAP पार्षद की वजह से यह कदम उठा रहा है... धारा 302 के तहत मामला दर्ज होना चाहिए और उसे गिरफ्तार करके जेल भेजा जाना चाहिए..."0
0
Report
गोंडा: छात्रवृत्ति के नाम पर रिश्वत मांगते बाबू का वायरल वीडियो
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां एक तरफ यूपी की योगी सरकार द्वारा भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्य करने के लिए निर्देश दिया जा रहा है। तो वही गोंडा जिले में कुछ ऐसे अधिकारी और कर्मचारी हैं जो सरकार के निर्देश के बावजूद भी लगातार भ्रष्टाचार में शामिल हैं और भ्रष्टाचार करते हुए नजर भी आ रहे हैं। ताजा मामला परसपुर स्थित तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज से सामने आया है जहां बच्चों से छात्रवृत्ति वेरिफिकेशन के नाम पर खुलेआम रिश्वत की मांग की जा रही है और यहां पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। दो वीडियो कल शनिवार दोपहर 2:00 बजे के करीब का बताया जा रहा है जो आज रविवार सुबह से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनों वायरल वीडियो में तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज परसपुर में छात्रवृत्ति वेरीफिकेशन फॉर्म जमा करने गए बच्चों से ₹100 प्रत्येक फार्म पर रिश्वत की मांग की जा रही है। न देने पर बच्चों का छात्रवृत्ति वेरीफिकेशन फॉर्म नहीं जमा कर रहे हैं।वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद अब गोंडा जिला विद्यालय शिक्षक डॉ.रामचंद्र ने पूरे मामले में जांच के आदेश दिए हैं। वायरल वीडियो में छात्रवृत्ति वेरीफिकेशन फॉर्म जमा करने गए छात्र से वेरिफिकेशन फॉर्म जमा कर रहे बाबू कहते हुए नजर आ रहे हैं कि "यह पैसा लेकर के नहीं आए हैं पिछले बार भी यह आए थे इसमें पैसा पड़ता है भैया चिट्ठी बन करके यहां से जा रही है बिना पैसा लिए जमा नहीं करते हैं बड़ी नौटंकी वहां पर करते हैं तो कोई घर से तो पैसा देगा नहीं। अभी यहां पर डीआईओएस आए हैं घूम टहले और 2000 लेकर के गए हैं अभी ₹2000 कहां से दिया जाएगा हम अपनी सैलरी से थोड़ी देंगे सब लोगों ने पैसा दिया है सबका जमा हुआ है छात्र कह रहा है कि अब घर से पैसा मांगना पड़ेगा इस पर बाबू कह रहा है कि पैसा घर से मांगा करके जमा कर दीजिए।" दूसरे वायरल वीडियो में छात्रवृत्ति फार्म जमा कर रहे बाबू कह रहे 100 रुपए जमा करने के नाम पर पड़ता है।यह दोनों वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है。0
0
Report
गोंडा वायरल वीडियो: जाति-भेद भाव के चलते 6 धाराओं में मुकदमा दर्ज
Gonda, Uttar Pradesh:नोट- वायरल वीडियो में आवाज म्यूट किया जाना कई जगह आवश्यक है क्योंकि गाली और अभद्र शब्दों का प्रयोग किया गया है। खबर गोण्डा से है। जहाँ गोण्डा जिले की कौड़िया बाजार थाना क्षेत्र अन्तर्गत बौनापुर गांव की रहने वाली पल्लवी शुक्ला और इटियाथोक कोतवाली क्षेत्र के मर्दन पुरवा गांव की रहने वाली काजल सिंह को विनोद साहनी हत्याकांड को लेकर भीम आर्मी चीफ, आजाद समाज पार्टी के संस्थापक और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद को सोशल मीडिया पर गाली देकर अभद्र टिप्पणी और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करना भारी पड़ गया। इन दोनों के खिलाफ कौड़िया थाने में तहरीर देकर कौड़िया थाने में तैनात उपनिरीक्षक योगेंद्र यादव ने कल शनिवार को 6 गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है। जिसके मुकदमे की कॉपी आज रविवार सुबह 11 बजे सामने आई है कौड़िया थाने की पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज करके इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है पूरे मामले की जांच सहयोग करनैलगंज आनंद राय को दी गई है। इन लोगों का गाली देते हुए अभद्र और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए ही कार्रवाई की जा रही है। उपनिरीक्षक योगेंद्र यादव ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि सोशल मीडिया पर संज्ञान में आया कि दो महिलाएं अत्यंत आपत्तिजनक अमर्यादित और भड़काऊ वीडियो पोस्ट करके माहौल खराब करने का प्रयास कर रही है। जांच की गई तो पता चला कि इस वीडियो को रामकिशुन सामाजिक कार्यकर्ता के नाम से एक्स अकाउंट पर पोस्ट करके आपत्ति प्रकट की गई है। जिसमें काजल सिंह और पल्लवी शुक्ला नाम की दो महिलाओं द्वारा या कहा जा रहा है कि इन पर 4 मुकदमे हैं और मुझ पर 22 मुकदमे हैं ना ही मैं डरती हूं ना ही यह हाई कोर्ट से स्टे है। चाहे एक एफआईआर हो चाहे एफआईआर फिर हो। फिर इसके बाद में नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद को जमकर गाली देते हुए जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर सार्वजनिक रूप से अपमानित किया है।जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गोंडा आने पर धमकी दिए जाने और मां बहन की गाली गलौज का वीडियो वायरल है। ऐसे में इस भड़काऊ और विवादित वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भीम आर्मी संगठन के समर्थकों, पदाधिकारियों और बहुजन समाज के लोगों की भावनाएं आहत हुई है जिससे क्षेत्र में काफी आक्रोश है। इन लोगों द्वारा समाज में विभिन्न वर्गों में जातियों के बीच आपसी वैमनस्यता, घृणा और द्वेष भावना फैलाकर सामाजिक उन्माद बिगड़ने का जानबूझकर प्रयास किया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
काशी विश्वनाथ मंदिर के SDM पर परिवाद, कोर्ट ने याचिका स्वीकार, 3 नवंबर पेशी
Varanasi, Uttar Pradesh:काशी विश्वनाथ मंदिर के SDM पर परिवाद, कोर्ट ने याचिका स्वीकार, 3 नवंबर पेशी • श्रद्धालुओं के साथ गाली-गलौज, मारपीट और प्राइवेट बाउंसरों से पिटवाने का मामला। • SC/ST कोर्ट का एक्शन कोर्ट ने याचिका को परिवाद के रूप में स्वीकार किया। • कोर्ट ने SDM शंभूशरण को 3 नवंबर को अदालत में पेश होने का आदेश जारी किया। • पीड़ित श्रद्धालु ने सार्वजनिक रूप से अपमानित करने और गला दबाने का आरोप लगाया। मंदिर परिसर में 16 फरवरी को धक्का-मुक्की के बाद विवाद और मारपीट की घटना हुई थी। • साथी को बचाने आए शख्स के साथ भी मारपीट, अस्पताल में कराना पड़ा था इलाज। • प्रार्थी ने अस्पताल के पर्चे, जाति प्रमाण पत्र और CCTV फुटेज कोर्ट में सौंपे। • थाने और अधिकारियों से शिकायत के बाद भी केस दर्ज न होने पर कोर्ट पहुंचा पीड़ित। • कोर्ट के सख्त रुख के बाद वाराणसी प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंप।0
0
Report
नावा में गणपति महोत्सव का विसर्जन, भक्तों की उत्साहपूर्ण शोभायात्रा
Didwana, Rajasthan:एंकर—डीडवाना जिले के नावा शहर में गणपति महोत्सव का समापन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ हुआ। आदर्श कॉलोनी में आदर्श नवयुवक मंडल की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सात दिवसीय गणपति महोत्सव का आयोजन किया गया। सात दिनों तक प्रतिदिन धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसमें आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। महोत्सव के समापन अवसर पर गणपति जी की प्रतिमा को सुसज्जित कर शहर के मुख्य मार्गों से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने गणपति महाराज की प्रतिमा पर पुष्प वर्षा कर आरती एवं पूजा-अर्चना की। पूरा शहर ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंज उठा。 शोभायात्रा में युवा और महिलाएं डीजे की भक्ति धुनों पर झूमते नजर आए। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश के प्रति अपनी आस्था प्रकट करते हुए नमन किया और सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। धार्मिक वातावरण के बीच निकली गणपति जी की सवारी ने शहर में भक्ति का माहौल बना दिया। आयोजक मंडल के अनुसार सात दिवसीय महोत्सव के बाद आज विधि-विधान एवं धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ गणपति जी की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। श्रद्धालु भावुक मन से भगवान गणेश को विदाई देंगे और अगले वर्ष पुनः पधारने की मंगलकामना करेंगे。0
0
Report
राजभर ने अखिलेश की प्रेस वार्ता पर आरोप, दलितों के लिए योजनाएं हटाईं
Noida, Uttar Pradesh:अंबेडकर नगर। यूपी के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा, "यह अच्छी बात है कि अखिलेश यादव प्रेस वार्ता करें... 2012 से पहले इसी समाजवादी पार्टी के लोग बोलते थे कि हम सत्ता में आएंगे तो अंबेडकर पार्क को गिराकर शौचालय बनाएंगे... अगर भाजपा के नेता नहीं होते तो गेस्ट हाउस कांड में समाजवादी पार्टी के गुंडे मायावती जी को मार देते कि यहां पर अंबेडकर की विचारधारा नहीं चलेगी। वो आज प्रेस वार्ता करना चाहते हैं... महापुरुषों के नाम पर गरीबों, कमजोरों, पिछड़े, दलितों के उत्थान के लिए योजनाएं बनीं, उन योजनाओं को खत्म करने का काम अखिलेश यादव जी ने किया। अखिलेश यादव जी ने दलितों के लिए सबसे बड़ा काम यह किया कि प्रमोशन में आरक्षण को खत्म करके उन्होंने प्रदेश में लाखों लोगों को बेरोजगार कर दिया..."0
0
Report
Advertisement
चंडीगढ़ में सेखों इंडियन एयर फ़ोर्स मैराथन: निर्मलजीत सिंह सेखों को श्रद्धांजलि
Noida, Uttar Pradesh:चंडीगढ़: सुखना झील पर इंडियन एयर फ़ोर्स के एक कार्यक्रम में, 12 विंग के एयर ऑफ़िसर कमांडिंग (AOC) एयर कमोडोर दीपक पंत ने कहा, "... हम यहाँ 'सेखों इंडियन एयर फ़ोर्स मैराथन' के तीसरे और आखिरी प्रोमो रन के लिए आए थे, जो 4 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाली है। यह दौड़ हमारे सबसे महान युद्ध-नायकों में से एक, फ़्लाइंग ऑफ़िसर निर्मलजीत सिंह सेখों को श्रद्धांजलि है, जिन्हें युद्ध के समय वीरता के लिए सर्वोच्च सम्मान 'परमवीर चक्र' मिला था। 1971 की लड़ाई के दौरान, उन्होंने अद्भुत साहस दिखाते हुए श्रीनगर एयर बेस की रक्षा की और सर्वोच्च बलिदान दिया। 4 अक्टूबर को होने वाली यह दौड़ उनके सम्मान में है। इसलिए मैं चंडीगढ़ और आस-पास के इलाकों के सभी निवासियों से अपील करता हूँ कि कृपया बड़ी संख्या में आएं..."0
0
Report
सीतामढ़ी के मीट हाउस में शराब परोसने की शिकायत के बाद छापेमारी, 6 गिरफ्तार
Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी शहर के सोनापट्टी इलाके में शनिवार की देर शाम नगर थाना पुलिस ने जयसवाल मीट हाउस में शराब बेचने और पिलाने के मामले का खुलासा किया है। मड़वाड़ी मिडिल स्कूल के सामने स्थित मीट हाउस में पुलिस ने छापेमारी कर शराब पीते हुए मैनेजर समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि मीट की आड़ में ग्राहकों को अवैध रूप से शराब परोसी जा रही थी। सूचना के बाद नगर थाना पुलिस की टीम ने मीट हाउस में छापेमारी की; मौके पर मैनेजर संजीव कुमार के साथ पांच ग्राहक शराब का सेवन करते रंगेहाथ पकड़े गए; पुलिस ने सभी छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी के दौरान शराब बरामद होने के बाद पुलिस ने जयसवाल मीट हाउस को सील कर दिया।0
0
Report
जन सुराज ने बिहार विधान परिषद के लिए 5 उम्मीदवार घोषित किए
Patna, Bihar:पटना बिहार विधानपरिषद चुनाव जन सुराज प्रेस वार्ता. 8 सीट पर चुनाव हो रहे है बिहार में. पार्टी के कार्येकर्ता को बुलाकर उनसे राय ली गई हर जगह बैठक की गई संभावित उमीदवार से बातचीत हुईं पार्टी की कोर कमिटी ने जन नाम पर चर्चा की है. शिक्षक की लड़ाई पिछले वर्षों से सरकार से चल रहीं है. शिक्षक की हमसे अपेक्षा है. सभी शिक्षक संघ को साथ लाकर संघर्ष समिति बनाई जाएगी. सातवां बेतनमान लागु किया जाए बितरहित वित्तपोषित का मामला खत्म हो गैर शिक्षण कार्य में शिक्षक को न लगाया जाए. मार्च से पहले ये काम करवाया जाएगा. जैसे बाँकीपुर में लोगों ने वोट किया है वैसे ही इसमें भी जाती से ऊपर उठकर वोट करें. स्नातक के वोटर से ये अपील कर रहा हु आप पढ़े लिखें है बाँकीपुर में जैसी घोषणा हमने की 10 हजार नौकरी का वादा हर क्षेत्र में पूरा होगा. जन सुराज ने बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए घोषित किए 5 उम्मीदवार. दरभंगा शिक्षक से एसपी राय और स्नातक क्षेत्र से रवींद्र यादव. सारण शिक्षक क्षेत्र से अफाक अहमद. पटना शिक्षक क्षेत्र से दिव्या ज्योति . कोसी स्नातक से रजनीश रंजन बने उम्मीदवार.0
0
Report
Advertisement
आगरा में यूजीसी रोलबैक विरोध: ट्रैक्टरों के साथ जिला मुख्यालय घेराव की तैयारी
Agra, Uttar Pradesh:वॉक थ्रू भी है आंदोलनकारियों से पुलिस की धक्का मुक्की आगरा ब्रेकिंग यूजीसी रोलबैक को लेकर आज सवर्णों का बड़ा आंदोलन जिला मुख्यालय को घेरने का ऐलान जिला मुख्यालय घेराव से पहले मुड़ी चौराहे पर बड़ी संख्या में ट्रैक्टरों के साथ पहुंचे आंदोलनकारी अंतिम सांस तक तक चलेगी लड़ाई सरकार हिन्दुओं को बांटने का कर रही काम यूजीसी कानून में हुए बदलाव से सवर्णों को खत्म करने की साजिश सवर्ण समाज के बच्चों का सिर्फ शिकायत के बाद होगा उत्पीड़न नए कानून में सवर्णों के बच्चों की सुनवाई तक का नहीं प्रावधान आज अपनी मांगो को लेकर एक हजार ट्रैक्टर के साथ 10 हजार लोग जिला मुख्यालय घेराव के लिए करेंगे कुछ जिला मुख्यालय घेराव के ऐलान के बाद आगरा पुलिस और प्रशासन भी एलर्ट मोड पर जगह जगह लगाई गई बैरिकेटिंग डंपर,हाइड्रा मशीन और अन्य मशीनरी भी बैरिकेटिंग पर भारी पुलिस बल भी तैनात आंदोलन में शामिल 80 लोगों को पुलिस ने भेजा है नोटिस0
0
Report
स्कूटी-बाइक टक्कर से युवक की दो ढाई माह बाद अहमदाबाद में मौत
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के खेड़ा गांव में स्कूटी और बाइक की टक्कर से घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक का पिछले ढाई माह से अहमदाबाद में इलाज चल रहा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया है। वही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डूंगरपुर जिले के सदर थाने के एएसआई प्रवीण सिंह ने बताया कि भाटपुर निवासी गटूलाल ने रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया कि 5 जुलाई 2026 को वह, उसकी पत्नी व बेटा सोहनलाल बाइक पर दामडी जा रहे थे। इस दौरान खेड़ा में एक स्कूटी सवार ने रोंग साइड आकर उनकी बाइक को टक्कर मार दी थी। जिसमें वे तीनों घायल हो गए थे। जिसमें बेटा सोहनलाल गंभीर घायल हो गया था। तीनों को भर्ती करवाया गया था। इस दौरान गटूलाल व उसकी पत्नी तो ठीक हो गए लेकिन बेटे सोहनलाल का अहमदाबाद में इलाज चल रहा था। इधर बीती रात इलाज के दौरान सोहनलाल की मौत हो गई। जिसके बाद सुबह परिजन शव लेकर डूंगरपुर जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंचे। जहाँ पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया है। वही मामला दर्ज कर जांच शुरू का दी है। प्रवीण सिंह एएसआई थाना सदर अखिलेश शर्मा जी मीडिया डूंगरपुर0
0
Report
कालकाजी ब्लॉक में डीलर मनजिंदर सिंह उर्फ बंटी की मौत, विवाद के बाद पिटाई
Noida, Uttar Pradesh:बीती रात 12 बजे के करीब कालकाजी के L ब्लॉक में प्रॉपर्टी डीलर मनजिंदर सिंह उर्फ बंटी की मौत का मामला सामने आया हैं. उसी बिल्डिंग के 3rd फ्लोर पर रहने वाले कुछ लोगो से मामूली विवाद हुआ था जिसके चलते 4-5 लोगो ने मनजिंदर की बहरेमी से पिटाई की और जब उनका भाई दिलबाग उनके बचाव के लिए आया तो उन्हें भी बहरेमी से पीटा दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहाँ मनजिंदर को डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया और दिलबाग को गंभीर चोट आई हैं और टाँग पर फ्रैक्चर हुआ हैं. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं और मामले की जांच कर रही हैं. स्पॉट से WT बिल्डिंग को दिखाते हुए और पूरा घटना कर्म बताते हुए मृतक के भाई दिलबाग सिंह का TT0
0
Report
Advertisement
