800007
बिहार में कॉलेज की सीढ़ी से गिरे छात्र की इलाज के दौरान गई जान, जांच जारी
Gaurichak, Bihar:मसौढ़ी के गौरीचक में सत्यम इंटरनेशनल टेक्नोलॉजी कॉलेज में एक दुर्घटना में 18 वर्षीय छात्र की जान चली गई। भागलपुर के रहने वाले छात्र पॉलिटेक्निक के छात्र थे। कॉलेज की सीढ़ी से गिरकर गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी जान चली गई। प्रशिक्षु डीएसपी चिंकी कुमारी ने बताया कि मामले में अप्राकृतिक जान जाने की प्राथमिकी दर्ज की गई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नाथद्वारा ADJ कोर्ट के आदेश पर राजसमंद कलेक्टर की चल संपत्ति कुर्क, 72 लाख वसूली वारंट
Jaipur, Rajasthan:राजसमंद से बड़ी खबर नाथद्वारा ADJ कोर्ट के आदेश पर राजसमंद जिला कलेक्टर की चल सम्पत्ति कुर्क करने पहुँची कोर्ट टीम प्रकरण संख्या 7/26 कर्णसिंह बनाम नगरपालिका नाथद्वारा में 72,21,952 रुपये ब्याज सहित की वसूली के लिए पहुँचा कुर्की वारंट राजसमंद जिला एवं सेशन न्यायालय के सेल अमीन राधेश्याम व प्रोसेर्वर नानलाल भील पहुँचे जिला कलेक्टर कार्यालय। नाथद्वारा में वर्ष 2017 में क़रीब 8 किमी पाइपलाइन बिछाने का भुगतान नही हुआ नाथद्वारा नगरपालिका ने फर्म को करीब 8 किलोमीटर पाइपलाइन डालने का लगभग 78 लाख का वर्क ऑर्डर दिया गया था फर्म ने मार्च 2018 में ही कार्य पूर्ण कर दिया लेकिन भुगतान नहीं होने से कोर्ट पहुँचा था पीड़ित0
0
Report
सीमा पार से आए RDX-IED: बम निरोधक दस्ते ने विस्फोटक नष्ट कर दिया
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्री गंगानगर के रावला से खबर सीमा पार से आए RDX व IED का मामला सुरक्षा एजेंसियो ने RDX व IED को करवाया नष्ट विस्फोटक नष्ट करने जयपुर से पहुंची बम निरोधक दस्ते (BDS) की टीम एसपी हरिशंकर व CID ASP दीक्षा कामरा ने भी मौके का किया निरीक्षण गांव 12 KND के बॉर्डर क्षेत्र में ड्रोन से गिराए गए थे विस्फोटक और हथियारों के पैकेट ANTF IG विकास कुमार की टीम ने किया था मामले का खुलासा सुरक्षा एजेंसियों की मौजूदगी में विस्फोटक सामग्री नष्ट करने की प्रक्रिया की पूरी बरामद डेटोनेटर को ब्लास्ट कर किया गया नष्ट डेटोनेटर नष्ट करने के लिए मौके पर खोदा गया था करीब 5 फीट गहरा गड्ढा बम निरोधक दस्ते की निगरानी में हुई कारवाई मौके पर सुरक्षा एजेंसियां तैनात पूरे इलाके में चल रहा है सर्च0
0
Report
डोंगरी हादसे में पिता की मौत, दो बेटियाँ घायल; गृह प्रवेश से लौट रहे थे
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी रक्सा थाना क्षेत्र के डोंगरी गांव के पास सड़क हादसे में पिता की मौत हो गई, जबकि उसकी दो बेटियाँ घायल हैं। तीनों साढू के गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होकर वापस बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में बेकाबू अज्ञात वाहन ने पीछे से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पिता और छोटी बेटी बेहोश हो गई, जबकि घायल बड़ी बेटी ने लोगों से मदद मांगी। तब एनएचएआई की एक गाड़ी ने उनकी मदद की। एंबुलेंस बुलाकर तीनों घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने पिता को मृत घोषित कर दिया। छोटी बेटी की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। (वी/ओ.1- मृतक बालकिशन प्रजापति मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के दाबरदेही गांव के रहने वाला था। मृतक के ससुर भगवान दास ने बताया कि दामाद बालकिशन साढू नरेंद्र के नए घर के गृह प्रवेश में शामिल होने के लिए बच्चों के साथ गया था। कार्यक्रम के बाद पत्नी और बेटा रुक गए, जबकि दामाद दोनों बेटियों को लेकर घर जाने लगे। उन दौरान रिश्तेदारों ने उन्हें रोका भी, लेकिन वो नहीं रुके और बेटियों को लेकर बाइक से निकले गए। जब दामाद बाइक से डोंगरी गांव के पास पहुंचे तभी पीछे से अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। बाइक सवार तीनों लोग गिर पड़े। बालकिशन और उसकी छोटी बेटी बेहोश हो गई, तभी बेटी राधिका ने लोगों से मदद मांगी। एनएचएआई की गाड़ी रुकी। उन लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने बालकिशन को मृत घोषित कर दिया। उपासना की हालत नाजुक है। उसका इलाज चल रहा है। सूचना पाकर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटना की जांच शुरू कर है।)0
0
Report
Advertisement
खण्डवा में बिजली कटौती के विरोध में ग्रामीणों ने चक्का-जाम किया
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा जिले में बिजली की अघोषित कटौती से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा अब सड़कों पर दिखाई देने लगा है। नवरात्र पर्व के दौरान बिजली संकट ने लोगों की नाराजगी और बढ़ा दी है। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर बिजली कंपनी के खिलाफ विरोध जताया। खण्डवा जिले के सनावद- पुनासा मार्ग पर करौली में ग्रामीणों ने चक्काजाम कर हनुमान चालीसा का पाठ किया। वहीं, रिछफल बिजली ग्रिड के सामने ग्रामीण सड़क पर लेट गए और बिजली कटौती के खिलाफ प्रदर्शन किया। रिछफल, नांदियाखेड़ी, छोटी रिछफल, गुर्जरखेड़ी, गोराडिया, हंतिया और जूनापानी सहित कई गांवों के लोग विरोध में शामिल हुए। बिजली कटौती से परेशान किन्नर भी पावर हाउस पहुंचीं और बिजली कंपनी के जिम्मेदार अधिकारियों को खरी-खोटी सुनाई।0
0
Report
राहुल गांधी के अराजकता फैलाने के आरोप: जंतर-मंत्र पर प्रदर्शन के बाद कानूनी कदम
New Delhi, Delhi:हर्ष मल्होत्रा- सीर्जीपी के नाम पर जो पार्टी है, वह कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और इंडी गठबंधन की B पार्टी है। ये लोग इसे आगे करके तथाकथित युवाओं की बात करते हैं, क्योंकि कांग्रेस और बाकी विपक्षी दल अपना जनाधार खो चुके हैं. चाहे उपचुनाव हों या गुजरात के म्युनिसिपैलिटी चुनाव, कांग्रेस लगातार हार का सामना कर रही है. दिल्ली में लगातार चल रहा यह आंदोलन अराजकता फैलाने वाला है. इससे साफ है कि कांग्रेस के पास अब कोई राष्ट्रीय मुद्दा नहीं बचा है. एसआईआर के मुद्दे पर भी विपक्ष जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रहा है. केरल और तमिलनाडु में एसआईआर को लेकर उनका रुख अलग दिखाई देता है. राहुल गांधी कह रहे हैं कि जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने के कारण युवाओं को जेल में रखा गया है. यह देश के युवाओं और जनता को भ्रमित करने का प्रयास है. जब जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल के रूप में अधिसूचित नहीं रखा गया है, तो वहां प्रदर्शन करना गैरकानूनी होगा. सौरभ दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे ने मजिस्ट्रेट के सामने बॉन्ड भरा था कि वे एक साल तक कोई गैरकानूनी गतिविधि नहीं करेंगे. इसके बावजूद उन्होंने जानबूझकर जंतर-मंत्र पर दोबारा प्रदर्शन करने का प्रयास किया. इसी कारण कानूनी प्रक्रिया के तहत मजिस्ट्रेट ने उन्हें फिर से न्यायिक हिरासत में भेजा. राहुल गांधी कानून का पालन करने वाले व्यक्ति नहीं हैं. केवल जेब में संविधान की किताब रखने से कोई संविधान का सम्मान करने वाला नहीं बन जाता. आजादी के बाद जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी ने भी संविधान का उल्लंघन किया। अब राहुल गांधी भी कानून को नहीं मानने वालों की तरह व्यवहार कर रहे हैं. अगर प्रदर्शनकारी सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करना चाहते थे, तो वे कानूनी प्रावधानों के तहत याचिका दाखिल कर सकते थे. चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया से अलग से मिलने की मांग करने के बजाय उन्हें कानूनी प्रावधानों का पालन करना चाहिए. राहुल गांधी देश में अराजकता फैलाना और युवाओं को भ्रमित करना चाहते हैं. राहुल गांधी को यह कहने पर शर्म आनी चाहिए कि युवाओं को तिरंगा फहराने के कारण गिरफ्तार किया गया है. सौरभ दास और आशुतोष रांका ने एक साल तक गैरकानूनी गतिविधि नहीं करने का बॉन्ड भरा था. इसके باوجود उन्होंने ऐसे स्थान पर प्रदर्शन करने का प्रयास किया, जहां प्रदर्शन की अनुमति नहीं थी. इसी कारण मजिस्ट्रेट ने them को न्यायिक हिरासत में भेजा. राहुल गांधी को इस मुद्दे पर भ्रम फैलाने के बजाय तथ्यों को सामने रखना चाहिए. राहुल गांधी देश में अराजकता फैलाना और युवाओं को भ्रमित करना चाहते हैं. राहुल गांधी को यह कहने पर शर्म आनी चाहिए कि युवाओं को तिरंगा फहराने के कारण गिरफ्तार किया गया है. सौरभ दास और आशुतोष रांका ने एक साल तक गैरकानूनी गतिविधि नहीं करने का बॉन्ड भरा था. इसके बावजूद उन्होंने ऐसे स्थान पर प्रदर्शन करने का प्रयास किया, जहां प्रदर्शन की अनुमति नहीं थी. इसी कारण मजिस्ट्रेट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा. राहुल गांधी को इस मुद्दे पर भ्रम फैलाने के बजाय तथ्यों को सामने रखना चाहिए.0
0
Report
सांगली में गन्ना दर आंदोलনের जवाब में बलिराजा संघटना ने बैलगाड़ियों के पहिए फूंके
Sangli, Maharashtra:सांगली जिल्ह्यात ऊस दराच्या आंदोलनाची तीव्रता वाढू लागत आहे. बळीराजा संघटनेकडून वाळवा तालुक्यातील बहे आणि बोरगाव येथे ऊस वाहतूक करणाऱ्या बैलगाड्यांच्या चाकांची हवा सोडण्यात आली आहे. कराड तालुक्यातल्या कृष्णा व रयत साखर कारखान्यासाठी सुरू असलेली ऊस वाहतूक रोखत बळीराजा संघटनेच्या कार्यकर्त्यांनी 30 ते 40 बैलगाड्यांच्या चाकांची हवा सोडली आहे. ऊसाला दर जाहीर झाल्याशिवाय ऊस वाहतूक आणि साखर कारखाने सुरू होऊ देणार नाही अशी भूमिका असून येत्या आठ दिवसात दर जाहीर झाला नाही तर पुणे- बंगळूर महामार्गावर चक्काजाम करू, तसेच गाड्यांची तोडफोड करण्याचा इशारा देण्यात आला आहे.0
0
Report
Advertisement
जंगली हाथियों से दुर्घटना पर 25 लाख मुआवजे का ऐलान, इलाज लिए एयर एंबुलेंस
Umaria, Madhya Pradesh:अब जंगली हाथियों से दुर्घटना जनहानि होने पर प्रशासन पीड़ित के परिजनों को 25 लाख का मुआवजा प्रदान होगा। शायद घायल होने के दशा में पूरे इलाज की व्यवस्था जिसमें एयर एंबुलेंस भी शामिल है, सरकार के द्वारा की जाएगी। यह घोषणा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उमरिया जिले के ग्राम गुरुवाही में आयोजित लाडली बहना सम्मेलन में की है। ग्राम गुरुवाही में लाडली बहना के राज्य स्तरीय सम्मेलन में हिस्सा लेने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पहुंचे थे जहां उन्होंने सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश की सवा करोड़ महिला हितग्राहियों के खाते में योजना की राशि अंतरित की है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के ऊपर हमला करते हुए लाडली बहना योजना को बदनाम करने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री ने कहा की कांग्रेस पार्टी प्रदेश भर में कह रही है कि योजना की राशि का महिलाएं शराब पीने में उपयोग करती है। मुख्यमंत्री ने आयोजन के दौरान जिले के 144 करोड़ रूपये के 136 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन लोकार्पण किया गया। इसके अलावा मानपुर विधानसभा में नौ संदीपनि विद्यालय ग्राम चिल्हारी को नगर परिषद बनने सहित मानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को सिविल अस्पताल बनाने की घोषणा की है。0
0
Report
बैतूल टोल प्लाजा डीजल चोरी गैंग गिरफ्तार, 600 लीटर डीजल बरामद
Betul, Madhya Pradesh:एंकर -बैतूल में टोल प्लाजा पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह का रानीपुर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक महिंद्रा जायलो वाहन से डीजल से भरी 8 केन बरामद करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर अलग-अलग जगहों से चोरी का डीजल भी बरामद किया गया है। मामला घोड़ाडोंगरी टोल प्लाजा से जुड़ा है,जहां ट्रक चालक ने ट्रक खड़ा किया था। अगले दिन सुबह डीजल टैंक का ताला टूटा मिला और करीब 180 लीटर डीजल गायब था। शिकायत के बाद रानीपुर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को जायलो वाहन में संदिग्ध लोगों के घूमने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन को रोका और तलाशी ली तो गाड़ी के पीछे डीजल से भरी आठ केन मिलीं। पूछताछ में पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने पांडरा टोल प्लाजा के साथ-साथ शाहपुर,बैतूल और मुलताई क्षेत्र में डीजल चोरी की वारदातों में संलिप्तता बताई। पुलिस ने वाहन से करीब 600 लीटर डीजल बरामद किया। इसके बाद आरोपियों की निशानदेही पर बटकीडोह और सातलदेही क्षेत्र से भी डीजल बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक अलग अलग स्थानों से बरामदगी के बाद कुल 600 लीटर से ज्यादा डीजल जब्त किया गया है। पुलिस ने मामले में संगठित रूप से अपराध करने और चोरी की संपत्ति रखने से जुड़ी धाराओं का भी इजाफा किया है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह ने और कितने टोल प्लाजा या सड़क किनारे खड़े ट्रकों को निशाना बनाया और चोरी के डीजल की सप्लाई आखिर कहां की जाती थी।0
0
Report
दलोदा थाने के बाहर कांग्रेस ने FIR विरोध में प्रदर्शन किया
Mandsaur, Madhya Pradesh:मंदसौर: मध्य प्रदेश के मंदसौर से कांग्रेस के विधायक विपिन जैन के भाई नितिन जैन पर एट्रोसिटी Act समेत अन्य धाराओं में हुई FIR के विरोध में कांग्रेस ने दलोदा थाने पर प्रदर्शन किया और एक रैली के रूप में थाने पहुंचे उन्होंने आरोप लगाया कि गलत तरीके से विधायक के भाई पर षडयंत्र पूर्वक FIR की गई है क्या था मामला दरअसल कुछ दिनों पहले दलोदा सरपंच और सरपंच पति पर EOW की कार्रवाई हुई थी और उसी दिन विधायक विपिन जैन के भाई नितिन जैन ने वहां पर पहुंच कर प्रदर्शन कर नारेबाजी भी की थी इसके बाद सरपंच की तरफ से एक शिकायत थाने में दर्ज की गई थी उसी के आधार पर नितिन जैन पर FIR हुई थी0
0
Report
Advertisement
रेउसा में अवैध अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग की सख्ती, कई केंद्र सीज सीतापुर। रेउसा और सेवता क्षेत्र
Kharoha, Uttar Pradesh:रेउसा में अवैध अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग की सख्ती, कई केंद्र सीज सीतापुर। रेउसा और सेवता क्षेत्र में अवैध अस्पतालों एवं प्रसव केंद्रों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। बिना पंजीकरण संचालित किए जा रहे निजी अस्पतालों पर विभाग की नजर है। इसी क्रम में कई अस्पतालों को सीज किया गया है। रेउसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के अधीक्षक डॉ. कामरान अबुल हसन ने बताया कि क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों और प्रसव केंद्रों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बिना पंजीकरण अस्पताल या क्लीनिक संचालित करने वालों को तत्काल आवश्यक पंजीकरण कराने की चेतावनी दी है। सीएचसी अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि बिना जरूरी अनुमति के स्वास्थ्य सेवाएं संचालित करने वाले संस्थानों के खिलाफ शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से निजी अस्पताल संचालकों में हलचल मची हुई है। विभाग की ओर से अवैध अस्पतालों पर कार्रवाई का उद्देश्य मरीजों को सुरक्षित और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। खासकर प्रसव के मामलों में लापरवाही से मरीजों की जान पर खतरा पैदा हो सकता है। ऐसे में विभाग ने नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए सख्ती बरतने के संकेत दिए हैं। अब देखना होगा कि स्वास्थ्य विभाग की यह कार्रवाई आगे कितनी प्रभावी रहती है और क्षेत्र में बिना पंजीकरण संचालित हो रहे अन्य केंद्रों पर क्या कदम उठाए जाते हैं।0
0
Report
राहुल गांधी के आंदोलन पर विपक्षी टिप्पणियों से राजनीति गर्म, पुलिस कार्रवाई पर बहस
Patna, Bihar:राहुल गांधी ने प्रेस वार्ता कर प्रोटेस्ट के दौरान पुलिस के कार्यशैली पर सवाल उठाए थे जिसको लेकर अब सियासत शुरू हो गई है बीजेपी के पूर्व विधायक हरिभूषण ठाकुर बचोल है कहा की राहुल गांधी को लेकर क्या कहेंगे? देखिए, राहुल गांधी ने अपने आंदोलन में जिस तरह से अभद्रता का प्रयोग किया है, जिस तरह से बिहार की बेटी, एक महिला पत्रकार के साथ, महिला पुलिस के साथ, यह दर्शाता है कि जिस तरह पानी के बिना मछली तड़पती है, उस तरह सत्ता के बिना यह तड़प रहे हैं। इनकी मानसिक स्थिति खराब हो गई है, यह देशद्रोहियों की तरह व्यवहार कर रहे हैं। पुलिस इनके साथ कठोरता से व्यवहार करे, जो नहीं किया है, इसी कारण यह पुलिस पर आरोप लगा रहे हैं। बाइट : हरिभूषण ठाकुर बचोल पूर्व विधायक BJP वहीं JDU के पूर्व एमएलसी विश्व सहनी ने कहा पुलिस के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। राहुल गांधी जी पुलिस के सुरक्षा में रहते हैं, इतनी बड़ी संख्या में उनकी सुरक्षा में पुलिस लगी रहती है, तो पहले वह पुलिस से सुरक्षा छोड़ें और तब प्रेस कॉन्फ्रेंस करें। और जब जिनको राहुल गांधी जी को भारत की जनता नकार दी है, तो वह जो है चर्चा में बने रहने के लिए हमेशा यह करते रहते हैं। आज जो है देश की पुलिस हो या राज्य की पुलिस हो, वह नियम के अनुसार, कानून के अंतर्गत वह अपना दायित्व निर्वहन करती है। ब Bite : भीष्म साहनी पूर्व MLC JDU.. RJD के मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा पुलिसकर्मियों की जो भूमिका थी, मानकों के विरुद्ध थी. प्रोटेस्टर के साथ कैसे जो प्रोटेस्ट करने वाले लोग हैं, उनके खिलाफ क्या एक्शन होना चाहिए, उसके बने हुए एसओपी (SOP) हैं. उसका वॉयलेट कर-करके पुलिस ने, मानो कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता और सत्ता के इशारे पर काम करने वाले की भूमिका में दिखाई पड़ रहे थे. और जो भी थे, मेंबर ऑफ पार्लियामेंट थे, वरिष्ठ नेता-नेता भी थे, और जो उसका रवैया रहा है, वो ठीक नहीं है. हम तो एक लाइन में बार-बार कहते हैं कि पुलिस के पास जो मानक बने हुए हैं, उस मानक का इस्तेमाल करना चाहिए. उसके एसओपी हैं, लेकिन वहां तो मानो कि अजीब स्थिति उत्पन्न हो गई है, तो राहुल गांधी जी का सवाल बिल्कुल वाजिब है. बाइट : शक्ति यादव पूर्व विधायक RJD वहीं कांग्रेस अपने नेता के बयान को सही बता रही है पूर्व विधायक और कांग्रेस के नेता ऋषि मिश्रा ने कहा राहुल गांधी जी जो कर रहे हैं और जो बोल रहे हैं, देश की खातिर बोल रहे हैं, लोकतंत्र को बचाने की खातिर बोल रहे हैं। आज जो युवा रोड पर हैं, आंदोलन कर रहे हैं, सरकार के विरुद्ध हैं, अपने लिए नहीं हैं, देश के लिए हैं। और उसमें से राहुल गांधी जी ने बिल्कुल सही कहा है, उसमें कोई जात-धर्म की बात ही नहीं होती है। आज के दिन 140 करोड़ जनता देश की आवाज़ बनकर इस तानाशाह भारतीय जनता पार्टी की सरकार को बाहर करना चाहती है। ये देश की बात है, व्यक्ति की बात नहीं है, लोकतंत्र को बचाने की बात है0
0
Report
आदिवासी समुदाय ने वन कब्जे के खिलाफ ज्ञापन देकर न्याय की मांग तेज की
Satna, Madhya Pradesh:चित्रकूट उपवनमण्डल क्षेत्र के वन परिक्षेत्र चित्रकूट, बरौंधा, मझगवां क्षेत्र में वन विभाग द्वारा प्लांटेशन और जमीन से बेदखली की कार्रवाई के विरोध में जय आदिवासी युवा शक्ति जयस और स्थानीय आदिवासी परिवारों ने राज्यपाल महोदय को संबोधित करते हुए एक ज्ञापन सौंपा है। जयस और ग्रामीण आदिवासियों का आरोप है कि वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी आदिवासियों को डरा-धमका कर तथा अभद्र भाषा का प्रयोग कर उनकी पुश्तैनी जमीनों पर जबरन ट्रैक्टर व मशीनों से गड्ढा खोदकर प्लांटेशन का कार्य करवा रहे हैं, जबकि ये लोग वर्षों से वहां काबिज हैं और उनके पास भरण-पोषण का अन्य कोई साधन नहीं है। इस ज्ञापन में सात सूत्रीय मांगें रखी गई हैं, जिनके तहत आदिवासी परिवारों के लंबित वन अधिकार पट्टों का शीघ्र निराकरण करने, निरस्त वन अधिकार दावों की नियमानुसार पुनः जांच कर पात्र परिवारों को अधिकार देने, सरकारी व राजस्व भूमि पर वर्षों से निवास कर रहे पात्र परिवारों को आवासीय पट्टा देने, भूमिहीन व अत्यंत छोटे किसानों के लिए कृषि भूमि और आजीविका हेतु ठोस नीति बनाने, एफआरए 2006 के तहत वनाधिकारों और ग्राम सभा की वैधानिक भूमि को प्रभावी रूप से लागू करने, पेसा अधिनियम एवं मध्य प्रदेश पेसा नियम 2022 के प्रावधानों को अनुसूचित क्षेत्रों में लागू करने तथा भूमि अधिकार से जुड़े मामलों में पारदर्शी प्रक्रिया व समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने की मांग की गई है। इस मामले को लेकर एसडीएम, एसडीओ और मझगवां रेंज के रेंजर सहित क्षेत्र के सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि किसी भी व्यक्ति को परेशान नहीं किया जाएगा। अधिकारियों ने कहा है कि वन और राजस्व विभाग की टीमों द्वारा निष्पक्ष जांच की जाएगी और यदि जमीन राजस्व की पाई जाती है, तो ट्रैक्टर को छोड़ा जाएगा, साथ ही पट्टेधारी और अन्य आदिवासी परिवारों को उनकी भूमि से बेदखल न करने के निर्देश दिए गए हैं।0
0
Report
Advertisement
केजरीवाल पर बदले की राजनीति के आरोप: दिल्ली- पंजाब में हवा के संकट का डर
New Delhi, Delhi:What else can we expect from Arvind Kejriwal, who is deeply involved in the politics of bitterness and revenge? While in power in Delhi, he did everything he could to make life miserable for Delhiites. And when the people of Delhi finally threw him out of power, Kejriwal and Bhagwant Mann are now conspiring to make Delhi's air toxic and suffocating through stubble burning in Punjab. Shame on you, Mr. Kejriwal! Aren't you ashamed of indulging in such dirty politics? By putting the lives and health of innocent people in Delhi and Punjab at risk for political revenge, you are openly displaying just how low you can stoop! ਕੁੜੱਤਣ ਅਤੇ ਬਦਲੇ ਦੀ ਸਿਆਸਤ ਵਿੱਚ ਡੁੱਬੇ ਅਰਵਿੰਦ ਕੇਜਰੀਵਾਲ ਤੋਂ ਹੋਰ ਕੀ ਉਮੀਦ ਕੀਤੀ ਜਾ ਸਕਦੀ ਹੈ? ਦਿੱਲੀ ਦੀ ਸੱਤਾ ਵਿੱਚ ਰਹਿੰਦੇ ਹੋਏ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਦਿੱਲੀ ਵਾਸੀਆਂ ਦੀ ਜ਼ਿੰਦਗੀ ਮੁਸ਼ਕਲ ਬਣਾਉਣ ਵਿੱਚ ਕੋਈ ਕਸਰ ਨਹੀਂ ਛੱਡੀ। ਹੁਣ ਜਦੋਂ ਦਿੱਲੀ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ sੱਤਾ ਤੋਂ ਬਾਹਰ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਹੈ, ਤਾਂ ਕੇਜਰੀਵਾਲ ਅਤੇ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਪਰਾਲੀ ਸਾੜ ਕੇ ਦਿੱਲੀ ਦੀ ਹਵਾ ਨੂੰ ਜ਼ਹਿਰੀਲੀ ਬਣਾਉਣ ਦੀ ਸਾਜ਼ਿਸ਼ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ। ਸ਼ਰਮ ਕਰੋ, ਸ੍ਰੀ ਕੇਜਰੀਵਾਲ ਜੀ! ਕੀ ਤੁਹਾਨੂੰ ਅਜਿਹੀ ਘਟੀਆ ਸਿਆਸਤ ਕਰਦਿਆਂ ਸ਼ਰਮ ਨਹੀਂ ਆਉਂਦੀ? ਸਿਆਸੀ ਬਦਲੇ ਦੀ ਭਾਵਨਾ ਵਿੱਚ ਦਿੱਲੀ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮਾਸੂਮ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਜਾਨ ਅਤੇ ਸਿਹਤ ਨੂੰ ਖ਼ਤਰੇ ਵਿੱਚ ਪਾ ਕੇ ਤੁਸੀਂ ਦਿਖਾ ਰਹੇ ਹੋ ਕਿ ਨਿੱਜੀ ਹਿੱਤਾਂ ਲਈ ਤੁਸੀਂ کس ਹੱਦ ਤੱਕ ਡਿੱਗ ਸਕਦੇ ਹੋ。0
0
Report
रामपुर में दिव्यांग बेटे के इलाज से टूटी जमा-पूंजी, आवास चाबी विधायक ने दी
Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर के पटेलनगर, भैंसखाना निवासी दिनेश शर्मा सुनार की दुकान से परिवार का गुजर-बसर करते थे. लगभग 18 साल पहले उनके घर बेटे यश शर्मा का जन्म हुआ, जिसने बड़े होकर उनके सपने पूरे करने की आस जगाई. लेकिन 2022 में बेटे के शरीर ने अचानक काम करना बंद कर दिया और कमनीनी के नीचे के हिस्से में गंभीर परेशानी ने उसकी स्थिति बेहद खराब कर दी. बेटे के इलाज में दिनेश ने अपनी सारी जमा-पूंजी लगा दी; वह रकम जो उन्होंने अपने परिवार के लिए छت बनाने के मकसद से बचाकर रखी थी, वह भी इलाज में खर्च हो गई. आर्थिक संकट इतने गम्भीर हो गए कि किराये तक चुकाना मुश्किल हो गया. इस बीच दिनेश की प्राइवेट नौकरी छूट गई और परिवार काशीराम आवास योजना के तहत घर पाने के लिए आवेदन करता रहा, पर तब तक आवास नहीं मिला. रामपुर शहर के विधायक आकाश सक्सेना ने परिवार की परेशानी समझकर प्रशासन से मदद की मांग की और आवश्यक निर्देश दिए. SDM सदर की देखरेख में काशीराम कॉलोनी के एक खाली रहे आवास की मरम्मत कराई गई. विधायक ने स्वयं अपनी गाड़ी से परिवार को लेकर काशीराम कॉलोनी पहुंचे और वहाँ आवास की चाबी दिलाई गई. इस मदद के बाद दिनेश शर्मा के परिवार के लिए एक स्थाई ठिकाने और नई उम्मीद मिली. अब वे अपने बेटे की देखभाल बेहतर तरीके से कर पाएंगे और जिंदगी फिर से संभालने की कोशिश करेंगे.0
0
Report
गाजीपुर में MLC चुनाव: प्रशिक्षण पूर्ण, शांति और निष्पक्ष मतदान के लिए प्रशासन सख्त
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर 23 अक्टूबर को MLC चुनाव, गाजीपुर प्रशासन अलर्ट! DM अनुपम शुक्ला ने संभाली कमान, गड़बड़ी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई 23 अक्टूबर को होगा स्नातक एवं शिक्षक MLC चुनाव, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान की तैयारियां तेज आरटीआई सभागार में पीठासीन अधिकारियों और प्रथम मतदान अधिकारियों (P-1) को दिया गया चुनावी प्रशिक्षण डीएम अनुपम शुक्ला ने बताया—14 अक्टूबर को पहली ट्रेनिंग, जबकि 17 अक्टूबर को पूरी पोलिंग पार्टी को मिलेगा प्रशिक्षण चुनाव में गड़बड़ी रोकने के लिए प्रशासन सख्त, पूर्व चुनावों में गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल रहे तत्व चिह्नित DM की दो टूक—चुनाव में शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर होगी निरोधात्मक कार्रवाई गाजीपुर में MLC चुनाव को लेकर प्रशासन ने कसी कमर, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। दरअसल 23 अक्टूबर को होने वाले स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद सदस्य यानी MLC चुनाव को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए बुधवार को आरटीआई सभागार में पीठासीन अधिकारियों और प्रथम मतदान अधिकारियों यानी P-1 को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने चुनावी तैयारियों की जानकारी देते हुए अधिकारियों को प्रशिक्षण गंभीरता से लेने पर जोर दिया। डीएम अनुपम शुक्ला ने बताया कि 14 अक्टूबर को पीठासीन अधिकारियों और P-1 की ट्रेनिंग कराई गई है। इसके बाद रैंडमाइजेशन की प्रक्रिया पूरी किया जाएगा और 17 अक्टूबर को मतदान से जुड़ी पूरी पोलिंग पार्टी को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें P-1, P-2 और P-3 सहित सभी संबंधित मतदान अधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि चुनाव से पहले अधिकारियों को बेहतर प्रशिक्षण देने का मुख्य उद्देश्य मतदान के दिन किसी भी तरह की असमंजस की स्थिति से बचना और पूरी प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराना है। प्रशासन का प्रयास है कि मतदान के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था या कानून-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न न हो। वहीं, चुनाव में गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। डीएम ने बताया कि पूर्व के चुनावों में गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल रहे तत्वों को चिह्नित किया गया है। ऐसे लोगों के खिलाफ नियमानुसार निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी, ताकि चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनी रहे। फिलहाल, 23 अक्टूबर को होने वाले MLC चुनाव को लेकर गाजीपुर प्रशासन तैयारियों में जुटा है। अब देखना होगा कि प्रशिक्षण, सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी के बीच मतदान की प्रक्रिया कितनी शांतिपूर्ण और सुचारु तरीके से संपन्न होती है। बाइट- अनुपम शुक्ला- डीएम गाजीपुर0
0
Report
Advertisement
