Back
नवादा में इंटरमीडिएट का दूसरा दिन शांत, 3 निष्कासन, 3 पर FIR
YSYeswent Sinha
Feb 03, 2026 15:30:55
Nawada, Bihar
नवादा में इंटरमीडिएट परीक्षा का दूसरा दिन शांतिपूर्ण,3 परीक्षार्थी निष्कासित, 3 पर FIR दर्ज
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट वार्षिक (सैद्धांतिक) परीक्षा-2026 का दूसरा दिन नवादा जिले में शांतिपूर्ण और कदाचार-मुक्त वातावरण में संपन्न हुआ। जिला नियंत्रण कक्ष, नवादा से मिली जानकारी के अनुसार, सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और दंडाधिकारी लगातार निरीक्षण कर रहे थे।
परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। पहली पाली सुबह 09:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक हुई, जिसमें गणित विषय की परीक्षा ली गई। दूसरी पाली दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:15 बजे तक चली, जिसमें राजनीतिक विज्ञान और व्यावसायिक कोर्स के विषयों की परीक्षा आयोजित की गई।
उपस्थिति के आंकड़ों के अनुसार, पहली पाली में कुल 14,233 परीक्षार्थियों में से 14,105 उपस्थित रहे, जबकि 128 अनुपस्थित पाए गए। इस पाली में एक परीक्षार्थी को कदाचार के आरोप में निष्कासन किया गया। दूसरी पाली में 6,113 परीक्षार्थियों में से 5,986 उपस्थित थे और 127 अनुपस्थित रहे। इस पाली में कदाचार के प्रयास में दो परीक्षार्थियों को निष्कासित किया गया।
दूसरी पाली की परीक्षा के दौरान, निर्धारित समय के बाद कुछ परीक्षार्थियों ने परीक्षा केंद्र में अवैध रूप से प्रवेश करने का प्रयास किया। उन्होंने दीवार फांदकर या अन्य अनुचित माध्यमों का उपयोग किया। इसे परीक्षा की शुचिता और अनुशासन के प्रतिकूल मानते हुए, तीन परीक्षार्थियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की गई। इस संबंध में नगर थाना, नवादा में कन्हाई इंटर विद्यालय, नवादा के तीन परीक्षार्थियों के विरुद्ध प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई गई है।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए कदाचार के किसी भी प्रयास पर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने यह भी कहा कि आगे भी परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RKRupesh Kumar
FollowFeb 03, 2026 16:48:050
Report
MGManoj Goswami
FollowFeb 03, 2026 16:47:480
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
FollowFeb 03, 2026 16:47:320
Report
PKPramod Kumar Gour
FollowFeb 03, 2026 16:47:110
Report
MKManoj Kumar Chaturvedi
FollowFeb 03, 2026 16:46:580
Report
STSATISH TAMBOLI
FollowFeb 03, 2026 16:46:370
Report
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 03, 2026 16:46:190
Report
NJNaynee Jain
FollowFeb 03, 2026 16:46:030
Report
ADArjun Devda
FollowFeb 03, 2026 16:45:350
Report
0
Report
AAAteek Ahmed
FollowFeb 03, 2026 16:33:50Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ - मशहूर शायर मुनव्वर राणा की बेटी को तीन तलाक देने का मामला आया सामने। शायर मुनव्वर राणा की बेटी हिबा राणा को दिया गया तीन तलाक। सआदतगंज पुलिस तीन तलाक का केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी।।
0
Report
WJWalmik Joshi
FollowFeb 03, 2026 16:33:260
Report
NBNARAYAN BEHERA
FollowFeb 03, 2026 16:33:000
Report
PKPRASHANT KUMAR1
FollowFeb 03, 2026 16:32:350
Report
CRCHANDAN RAI
FollowFeb 03, 2026 16:32:150
Report