Back
NTPC थाना क्षेत्र के पास ट्रक चोरी: 24 घंटे में खुलासा, पांच गिरफ्तार
CRCHANDAN RAI
Feb 03, 2026 16:32:15
Barh, Bihar
एनटीपीसी थाना से लगभग सौ मीटर दूर ट्रक से लगभग साठ लाख रुपए के सामान की चोरी मामले का पुलिस ने चौबीस घंटे में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने एनटीपीसी मेन गेट के पास से ट्रक से चोरी करते एक चोर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया था, जिससे पूछताछ के आधार पर गिरोह के कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है। यह गिरोह एनटीपीसी के पास बाहर से आए ट्रक से सामान की चोरी कर कबाड़ में बेच देता था। गिरोह में शामिल आरोपी पहले भी चोरी मामले में जेल जा चुके हैं। एसडीपीओ-1 आनंद कुमार सिंह ने बताया कि 2 फरवरी को तमिलनाडु के एक ड्राइवर ने एनटीपीसी मेन गेट के पास ट्रक से एनटीपीसी से संबंधित सामान चोरी होने की जानकारी दी थी। इस मामले में गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। सोमवार रात में ट्रक से चोरी करते एक चोर को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। इसकी निशानदेही पर कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। बाढ़ में गुलाबबाग के रवि कुमार, मच्छलहत्ता के अवधेश कुमार और तीन नाबालिगों को पकड़ा गया है। रवि कुमार और राहुल कुमार का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। छापामारी में पुलिस ने केबल कटर, पिलास, स्लाइडर रेजर ब्लेड, एनटीपीसी का चोरी हुआ कोडिन बाॅक्स मशीन, जिसकी कीमत पचपन लाख रूपए है, दो मशीननुमा स्टील का रिंग पार्ट, जिसकी कीमत डेढ लाख रुपए है, दो मोबाइल बरामद किया गया। यह सभी चोरी का सामान पास के कबाड़ दुकान में बेचते थे। यह सामान भी कबाड़ दुकान से बरामद की गई है। बाइट ड्राइवर आनंद कुमार सिंह एसडीपीओ 1, बाढ़
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
DSDurag singh Rajpurohit
FollowFeb 03, 2026 17:46:320
Report
ANAJAY NATH
FollowFeb 03, 2026 17:46:120
Report
ANAJAY NATH
FollowFeb 03, 2026 17:45:510
Report
MSMrinal Sinha
FollowFeb 03, 2026 17:45:250
Report
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 03, 2026 17:32:230
Report
OSONKAR SINGH
FollowFeb 03, 2026 17:32:030
Report
VSVishnu Sharma1
FollowFeb 03, 2026 17:31:440
Report
ANAbhishek Nirla
FollowFeb 03, 2026 17:31:180
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 03, 2026 17:30:59Noida, Uttar Pradesh:राजस्थान कांग्रेस के जिला अध्यख्षों की 10 फरवरी को दिल्ली में होगी एक दिन की ट्रेनिंग वर्कशॉप... राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष खरगे देंगे टिप्स...
0
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowFeb 03, 2026 17:30:370
Report
VMVimlesh Mishra
FollowFeb 03, 2026 17:30:270
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowFeb 03, 2026 17:17:220
Report
PKPankaj Kumar
FollowFeb 03, 2026 17:16:590
Report