Back
नवादा में अज्ञात स्कॉर्पियो से दुर्घटना; पांच छात्र घायल, परीक्षा प्रभावित
YSYeswent Sinha
Feb 09, 2026 07:05:02
Roh, Nawada, Bihar
नवादा जिले में तेज रफ्तार अज्ञात स्कॉर्पियो ने दो बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में इंटरमीडिएट परीक्षा देने जा रहे पांच छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से दो छात्रों को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है, जबकि तीन का इलाज नवादा सदर अस्पताल में चल रहा है। यह घटना सोमवार को कादिरगंज थाना क्षेत्र के सोनू बीघा के पास हुई।जानकारी के अनुसार, सोमवार को कादिरगंज थाना क्षेत्र के सोनू बीघा के पास एक अज्ञात स्कॉर्पियो ने पहले एक बाइक को टक्कर मारी और फिर दूसरी बाइक को भी जोरदार टक्कर मारते हुए मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।घायलों की पहचान अकौना गांव निवासी रोहित कुमार, लकी कुमार और मनोज कुमार सहित पांच अन्य के रूप में हुई है। ये सभी छात्र कादिरगंज स्थित आतीं इंटर विद्यालय में इंटरमीडिएट की परीक्षा देने जा रहे थे। दुर्घटना के कारण वे अपने परीक्षा केंद्र पर नहीं पहुंच पाए और परीक्षा देने से वंचित रह गए।घायलों में से कुछ के हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। दो छात्रों की हालत चिंताजनक देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। शेष तीन छात्रों का इलाज नवादा सदर अस्पताल में जारी है।नवादा जिले में तेज रफ्तार वाहनों के कारण सड़क दुर्घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। सदर अस्पताल में प्रतिदिन एक दर्जन से अधिक दुर्घटनाग्रस्त मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। पिछले दो दिनों में जिले में पांच लोगों की मौत भी हो चुकी है। स्थानीय लोगों ने अज्ञात स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
BSBhanu Sharma
FollowFeb 09, 2026 09:02:350
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowFeb 09, 2026 09:02:120
Report
APAshwini Pandey
FollowFeb 09, 2026 09:01:430
Report
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
FollowFeb 09, 2026 09:01:090
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowFeb 09, 2026 09:00:330
Report
AVArun Vaishnav
FollowFeb 09, 2026 09:00:190
Report
1
Report
0
Report
0
Report
DSDevendra Singh
FollowFeb 09, 2026 08:49:590
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowFeb 09, 2026 08:49:490
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowFeb 09, 2026 08:49:280
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowFeb 09, 2026 08:49:120
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowFeb 09, 2026 08:48:480
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowFeb 09, 2026 08:47:590
Report