Back
नवादा ब्यूटी पार्लर हत्या केस: महिला सहित 3 को आजीवन कारावास
YSYeswent Sinha
Feb 06, 2026 02:15:38
Roh, Nawada, Bihar
ब्यूटी पार्लर संचालिका हत्या के मामले में महिला समेत तीन आरोपियों को कोर्ट ने सुनाया आजीवन कारावास की सजा,
नवादा व्यवहारनयालय के द्वितीय अपर जिला सत्र न्यायाधीश उपेन्द्र कुमार ने हत्या के मामले में महिला समेत तीन आरोपियों को सजा सुनाई। नगर के सोनारपट्टी मोहल्ला निवासी रिंकीं देवी और कादिरगंज थाना क्षेत्र के पचोहिया निवासी करण कुमार और घोषतावा गांव निवासी राहुल कुमार को यह सजा सुनाई गई। अपर लोक अभियोजक दीपक कुमार एवं अनुमंडल अभियोजन पदाधिकारी नवनीत कुमार ने संयुक्त रूप से अभियोजन का पक्ष अदालत में रखा। मामला नगर थाना कांड संख्या-119/24 से सम्बंधित है।
बताया जाता है कि पार नवादा में ब्यूटी पार्लर संचालिका श्वेता कुमारी की हत्या 19 जनवरी 2024 को ब्यूटी पार्लर में ही बेरहमी से चाकू से हमलाकर की गई थी। मृतक के पति राज कुमार प्रसाद द्वारा थाना में अज्ञात लोगों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। अनुसंधान के क्रम में पुलिस को यह साक्ष्य मिला की हत्या की घटना को अंजाम सूचक की पहली पत्नी रिंकी देवी ने करण कुमार व राहुल कुमार के साथ मिल कर दिया। गवाहों के द्वारा अदालत में दिये गये बयान एवं पुलिस द्वारा प्रस्तुत किये गये साक्ष्य के आधार पर न्यायाधीश ने तीनों अभियुक्त को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। वहीं तीनों अभियुक्त को 25-25 हजार रूपये अर्थदंड की भी सजा सुनाई गई। गौरतलब हो कि कांड के सूचक राज कुमार प्रसाद की शादी अभियुक्त रिंकीं देवी के साथ हुई थी। रिंकी देवी के जीवित रहते ही राज कुमार प्रसाद ने श्वेता कुमारी के साथ विवाह कर रह रहा था। इसी कारण पहली पत्नी ने घटना को अंजाम दिया
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
ABAmit Bhardwaj1
FollowFeb 06, 2026 03:47:200
Report
0
Report
WJWalmik Joshi
FollowFeb 06, 2026 03:46:560
Report
HNHEMKANT NAUTIYAL
FollowFeb 06, 2026 03:46:320
Report
SYSHRIPAL YADAV
FollowFeb 06, 2026 03:46:170
Report
VAVijay Ahuja
FollowFeb 06, 2026 03:45:430
Report
RSRahul shukla
FollowFeb 06, 2026 03:45:270
Report
0
Report
0
Report
SKSunny Kumar
FollowFeb 06, 2026 03:34:090
Report
0
Report
DBDURGESH BISEN
FollowFeb 06, 2026 03:32:330
Report
PKPrashant Kumar
FollowFeb 06, 2026 03:32:080
Report