icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
803111
Prashant KumarPrashant KumarFollow29 Jul 2024, 07:02 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

अमेठी के जर्जर अस्पताल में जल निगम बोरिंग पर रोक, नगरपालिका टीम हरकत में

Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - जर्जर बंद पड़े महिला अस्पताल में अवैध तरीके से जल निगम विभाग द्वारा बिना कोई जानकारी दिए अस्पताल परिसर में कराई जा रही थी जल निगम की बोरिंग, स्थानीय कस्बेवासियों में जानकारी होने पर पहुंच अस्पताल परिसर, जहां पर लोगों विरोध जाहिर करते हुए नगरपालिका को दी जानकारी, सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य टीम ने सर्वे करते हुए जल निगम विभाग व जायस नगर पालिका के अधिकारियों को दी जानकारी, अस्पताल परिसर के अंदर शुरू होने वाली बोरिंग पर लगवाई गई रोक - सीएमओ जायस नगर पालिका कस्बा क्षेत्र का है मामला
0
0
Report

रतलाम के एटलेन एक्सप्रेसवे पर लावारिस शराब मिली, चालक-वाहन की तलाश जारी

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम के एटलेन एक्सप्रेस-वे पर एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सड़क के बीच डिवाइडर की खाली जगह में करीब 9 पेटी शराब लावारिस हालत में मिली है। खास बात यह है कि सभी पेटियों में शराब की छोटी बोतलें थीं। पुलिस के पहुंचने से पहले मौके पर मौजूद कुछ लोग लावारिस पड़ी शराब की कुछ बोतलें उठाकर ले गए, जबकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बाकी शराब को जब्त कर लिया। जांच के दौरान डिवाइडर के बीच खाली जगह में वाहन के आने और फिर वापस जाने के निशान मिले हैं। साथ ही वाहन के कुछ टूटे हुए हिस्से भी मौके से मिले हैं। ऐसे में आशंका है कि शराब ले जा रहा वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर के बीच जा घुसा और शराब वहीं गिर गई। इसके बाद चालक वाहन को रिवर्स लेकर मौके से निकल गया। अब पुलिस जांच कर रही है कि शराब किसकी थी और यहां कैसे पहुंची। साथ ही उस वाहन और चालक की तलाश भी जारी है.
0
0
Report

16 वर्षीय की हत्या: बस डिपो के पास शव मिला, शिवम बरेठ-शिवम बानी गिरफ्तार

Darogapara, Chhattisgarh:रामभांठा के पुराने बस डिपो के पास खाली प्लॉट में मिले 16 वर्षीय किशोर के शव के मामले का कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में 20 वर्षीय शिवम बरेठ और 23 वर्षीय शिवम बानी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, एक लड़की को लेकर विवाद के बाद आरोपियों ने किशोर का मोबाइल छीनकर उससे ₹1000 मांगे और विवाद बढ़ने पर पत्थर से सिर पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार, 14 सितंबर की रात किशोर चक्रधर समारोह देखने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। अगले दिन सुबह पुराने बस डिपो के पास संजय बेरीवाल के खाली प्लॉट में उसका शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। सिर पर चोट के निशान मिलने के बाद कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। मामले में धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने मृतक के साथ आखिरी बार देखे गए युवकों से पूछताछ शुरू की। इस दौरान शिवम बरेठ और शिवम बानी के साथ मृतक के विवाद की जानकारी सामने आई। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें पुलिस के अनुसार दोनों ने हत्या करना स्वीकार किया। पूछताछ में सामने आया कि चक्रधर समारोह के दौरान आरोपियों ने किशोर को एक लड़की के साथ देखा था। लड़की को लेकर विवाद के बाद उसे पुराने बस डिपो की ओर ले जाया गया। वहां पहले उसका मोबाइल अपने कब्जे में लेकर ₹1000 मांगे गए और फिर लड़की से मिलने-जुलने की बात को लेकर विवाद हुआ। इसी दौरान दोनों ने पत्थर से किशोर के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी शिवम बरेठ के कब्जे से मृतक का मोबाइल तथा आरोपियों की निशानदेही पर वारदात के समय पहने गए रक्तरंजित कपड़े बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाकर क्राइम सीन रिकंस्ट्रक्शन भी कराया गया। पुलिस के मुताबिक शिवम बरेठ के खिलाफ पूर्व में भी मारपीट के मामले दर्ज हैं। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। बाइट 01 शशि मोहन सिंह वरिष्ठ पुलिसअधीक्षक रायगढ़।
0
0
Report
Advertisement

तिंवरी नगर पालिका चेयरमैन पद के नामांकन के अंतिम दिन भाजपा-कांग्रेस भिड़ंत

Jodhpur, Rajasthan:तिंवरी, जोधपुर एंकर: जोधपुर जिले के तिंवरी नगर पालिका में चेयरमैन पद को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। आज चेयरमैन पद के नामांकन के अंतिम दिन है भाजपा-कांग्रेस दोनों ने अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। भाजपा की ओर से लक्ष्मण कालकर ने चेयरमैन पद के लिए नामांकन दाखिल किया है, वहीं कांग्रेस ने चम्पालाल कटारिया पर दांव खेला है। तिंवरी नगर पालिका में कुल 25 पार्षद हैं, जिनमें भाजपा के 13, कांग्रेस के 11 और एक निर्दलीय पार्षद शामिल हैं। चेयरमैन पद अनुसूचित वर्ग के लिए आरक्षित है। अब नामांकन के बाद चेयरमैन पद को लेकर राजनीतिक गतिविधियां और तेज हो गई हैं।
0
0
Report

झारखंड में मोदी जन्मदिन पर दीपोत्सव; अल्बर्ट एक्का चौक पर 21 हजार दीये

Ranchi, Jharkhand:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर झारखंड़ भाजपा के द्वारा आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम का आयोजन किया गया है。 प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू रांची पश्चिमी जिला अंतर्गत कुच्चू मंडल के दुर्गा मंदिर में, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी एवम संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह रांची महानगर स्थित अल्बर्ट एक्का चौक तथा राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप वर्मा सरला बिरला में आयोजित दीपोत्सव में शामिल होंगे अल्बर्ट एक्का चौक पर 21 हज़ार दीये जलाये जाएंगे, साथ ही पूरी के सैंड आर्ट के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर अपनी अद्भुत कला से प्रधानमंत्री के तस्वीर के साथ आशीर्वाद देने का काम करेंगे。
0
0
Report

भोपालगढ़ में चेयरमैन चुनाव से पहले हंगामा, लाठीचार्ज के साथ नामांकन शुरू

Jodhpur, Rajasthan:भोपालगढ़ में चेयरमैन चुनाव से पहले सियासी पारा हाई, 6 नामांकन के बाद पार्षद की खरीद-फरोख्त को लेकर हंगामा, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज भोपालगढ़। नगरपालिका चेयरमैन के चुनाव को लेकर बुधवार को दिनभर सियासी घमासान मचा रहा। अध्यक्ष पद के लिए कुल 5 उम्मीदवारों ने 6 नामांकन रिटर्निंग अधिकारी गोपाल जांगिड़ के समक्ष अपने आवेदन पेश किए, जिसके बाद नगरपालिका परिसर चुनावी अखाड़ा बन गया। --किसने भरा पर्चा?--- जानकारी के अनुसार कांग्रेस खेमे से 4 नाम सामने आए। जमना जेपी देवड़ा, नारायणराम जाखड़, शिवकरण सैनी और रामदीन देवड़ा ने कांग्रेस की ओर से दावेदारी पेश की। वहीं नारायणराम जाखड़ ने निर्दलीय भी आवेदन भरा। वहीं भाजपा से देवेश चौधरी ने आवेदन जमा करवाया। देर शाम पार्टी आलाकमान ने तस्वीर साफ कर दी। कांग्रेस ने जमना जेपी देवड़ा को अपना अधिकृत सिंबल दिया, जबकि भाजपा ने युवा चेहरे देवेश चौधरी पर भरोसा जताते हुए उन्हें अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया। --नगरपालिका के बाहर समर्थकों की भारी भीड़, हाईवोल्टेज ड्रामा--- नामांकन के दौरान नगरपालिका के बाहर समर्थकों की बड़ी संख्या में भीड़ भी जमा हो गई थी। दोनों पार्टियों के समर्थक अपने-अपने उम्मीदवारों के समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे, जिससे माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंग गया। इसी भीड़ के बीच उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब पार्षद शोभादेवी के पुत्र मनोहर मेघवाल को अपने पाले में करने के लिए उम्मीदवार के समर्थक आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते बहस हाथापाई में बदल गई और दोनों पक्षों में जमकर धक्का-मुक्की हुई। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस प्रशासन हरकत में आया। सीओ गुलाबाराम और सीआई राजूराम बामनिया के नेतृत्व में पुलिस जाब्ते ने मोर्चा संभाला। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज करना पड़ा। बाद में माहौल को शांत करते हुए पुलिस ने कांग्रेस खेमे के सभी पार्षदों को सुरक्षा घेरे में वहां से रवाना किया।
0
0
Report
Advertisement

कोटपूतली-बहोड़ नगर परिषद सभापति चुनाव: कांग्रेस ने नवीन कुमार यादव को उम्मीदवार बनाया

Jaipur, Rajasthan:कोटपूतली-बहोड़र जिले की बहोड़ नगर परिषद में सभापति चुनाव के लिए पांच आवेदन मिले। कांग्रेस की ओर से नवीन कुमार यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी को ओर से टिकट के बारे में सस्पेंस बना हुआ है। बीजेपी की ओर से कुल तीन नामांकन दाखिल किए गये हैं—कमल यादव, सरोज यादव और निधि यादव। वहीं शेरपुर निवासी वीरेंद्र यादव ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया है। वीरेंद्र यादव किसी वार्ड से पार्षद नहीं है, इस वजह से हाइब्रिड मॉडल के तहत उन्होंने दावेदारी पेश की है। रिटर्निंग ऑफिसर पंकज बड़गुजर ने बताया-कल स्क्रूटनी के दौरान लिफाफा खोला जाएगा और फॉर्म के साथ अटैच किया जाएगा। बीजेपी का प्रत्याशी कौन है ये कल बताया जा सकेगा। हालांकि जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश के अनुसार लिफाफा आज शाम तक भी खोला जा सकेगा। बहरोड़ नगर परिषद में वार्ड बनाने के लिए 28 पार्षदों की जरूरत है। बीजेपी और कांग्रेस में से किसी भी दल को बोर्ड बनाने के लिए पर्याप्त बहुमत नहीं मिला। बीजेपी को 20 वार्डों में जीत मिली। सभापति बनाने के लिये 8 पार्षदों के समर्थन की जरूरत है। कांग्रेस को 6 सीटें मिली हैं। ऐसे में उन्हें बोर्ड बनाने के लिए 22 पार्षदों के समर्थन की जरूरत है। कांग्रेस से नवीन कुमार यादव ने भरा नामांकन... सभापति पद के लिए कांग्रेस की ओर से नवीन कुमार यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है। नवीन यादव वार्ड 4 से पार्षद चुने गए हैं। उन्हें पार्टी के सिंबल के साथ अपना नामांकन दाखिल किया। बीजेपी से तीन उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन... वार्ड नंबर 41 से भाजपा पार्षद कमल यादव ने पार्टी की ओर से नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके कुछ देर बाद वार्ड नंबर 28 से भाजपा पार्षद सरोज यादव भी नामांकन भरने पहुंचीं और उन्होंने भी भाजपा की ओर से दावेदारी पेश की। वार्ड 42 से बीजेपी की प्रत्याशी निधि यादव ने भाजपा से सभापति पद के लिए आवेदन किया है।
0
0
Report

संत कबीरनगर: 24 घंटे में हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Uska Khurd, Uttar Pradesh:संतकबीरनगर जिले के बेलहरकला थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार भी बरामद किया है। युवक की मंगलवार की देर रात धारदार हथियार से गोद कर हत्या कर दी गई थी। मामले का खुलासा करते हुए एसपी संदीप कुमार मीना ने बताया कि पैसे के लेन देन को लेकर हुए विवाद में आरोपी ने युवक की हत्या की थी। रपट के अनुसार 15 सितंबर को जंगल दशहर गांव के रहने वाले राजू नाम के युवक की पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही रामदास गुप्ता ने रात में धारदार औजार से वार कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर मामला दर्ज किया और आरोपी की तलाश शुरू की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी रामदास गुप्ता को बेलहर थाना क्षेत्र के पिपरी गांव से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से आलाकत्ल बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक राजू की पत्नी मंजू और उसके भाई महेन्द्र के बीच पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद था; मंजू को लगता था कि वह महेन्द्र को भड़काता है। इसी बात को लेकर 15 सितंबर को गाली-गलौज और मारपीट हुई, जिससे गुस्से में आकर उसने राजू पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
0
0
Report

महाराजगंज नाले में पैर फिसलने से मां समेत दो बच्चों की मौत, गांव में मातم

Maharajganj, Uttar Pradesh:महाराजगंज नाले में डूबने से मां समेत दो बच्चों की मौत परिजनों में मचा कोहराम महराजगंज जिले के सदर कोतवाली के पकड़ी जंगल इलाके के बोकड़ा मंदिर के पास नाले में पैर फिसलने की वजह से हुए हादसे में मां समेत दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक पनियरा थाना क्षेत्र के डिंगुरी निवासी पूनम अपने दो बच्चों के साथ ससुराल जाने के लिए मायके से निकली थी रास्ते में बोकड़ा मंदिर के पास नाला पार करते समय पैर फिसलने से तेज बहाव के कारण पानी में बह गए। घटना की जानकारी होने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी इसके बाद पुलिस ने तीनों शवों को नाले से बाहर निकलवाया। हादसे की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। एक ही परिवार के तीन लोगों की इस तरह असमय मौत से पूरे गांव और आसपास के इलाके में मातम पसरा हुआ है।
0
0
Report
Advertisement

मानस पार्क में महिला वनकर्मी सुरक्षा का नया मॉडल बन गईं

Noida, Uttar Pradesh:असम और भूटान की सीमा पर फैला मानस नेशनल पार्क आज वन्यजीव संरक्षण की एक नई इबारत लिख रहा है। कभी उग्रवाद और अतिक्रमण के कारण सुर्खियों में रहा यह यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट today 'ग्रास ट्रांसफॉर्मेशन' और महिला सशक्तिकरण के मॉडल के रूप में देश के सामने मिसाल बन रहा है। जंगल के बीच खाकी में महिला फोर्स आमतौर पर घने जंगलों, हाथी और बाघों से भरे टाइगर रिजर्व में सुरक्षा की जिम्मेदारी पुरुष वनकर्मियों की ही मानी जाती है, लेकिन मानस ने इस धारणा को तोड़ दिया है। यहाँ जंगल के सबसे संवेदनशील और दुर्गम इलाकों में महिला वनकर्मियों की विशेष टुकड़ी तैनात की गई है। ये महिला कर्मी न केवल दिन-रात जंगल में गश्त करती हैं, बल्कि कैमरा ट्रैप की मॉनिटरिंग, घायल वन्यजीवों की सूचना और जैव विविधता के डेटा कलेक्शन जैसे बेहद तकनीकी और जोखिम भरे काम भी बखूबी संभाल रही हैं। हाथों में वायरलेस सेट और कंधे पर बैग लिए इन महिलाओं का जंगल में आत्मविश्वास से गश्त करना, हर आने वाले पर्यटक और स्थानीय ग्रामीण के लिए आकर्षण का केंद्र है। क्या है ग्रास ट्रांसफॉर्मेशन मॉडल? मानस टाइगर रिजर्व के अधिकारियों के अनुसार, मानस कभी अत्यधिक चराई और अतिक्रमण के कारण अपनी पहचान खो रहा था। 'ग्रास ट्रांसफॉर्मेशन' के तहत स्थानीय समुदाय की मदद से वनों के बीच के खाली पड़े ग्रासलैंड को फिर से विकसित किया गया। इसका सीधा असर हुआ कि राइनो जंगली हाथियों और बंगाल टाइगर जैसे दुर्लभ जीवों के लिए प्राकृतिक वन्य क्षेत्र फिर से तैयार हो गया। घास के मैदान लौटे तो शाकाहारी जीव लौटे और शाकाहारी जीवों के लौटने से बाघों की संख्या में भी रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है। डिप्टी डायरेक्टर ने क्या कहा? मानस टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर युवराज सिंह ने पॉलिटिकल एंगल की टीम से बातचीत में बताया, "मानस जैव विविधता के लिहाज से दुनिया के सबसे समृद्ध क्षेत्रों में से एक है। यहाँ बाघ, हाथी, एक सींग वाला गैंडा एक साथ पाए जाते हैं। वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए हम लगातार निगरानी और संरक्षण के प्रयास कर रहे हैं। महिला टीम की तैनाती इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण और मानवीय पहल है। इससे संरक्षण तो मजबूत हो ही रहा है, साथ ही वन क्षेत्रों के आसपास रहने वाली महिलाओं को रोजगार और सम्मान भी मिल रहा है." उन्होंने बताया कि इन महिला कर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है, जिसमें वन्यजीव व्यवहार, हथियार चलाने, प्राथमिक उपचार और सर्वाइवल तकनीक शामिल है। महिला सशक्तिकरण की नई परिभाषा मानस की यह पहल सिर्फ वन्यजीव संरक्षण नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण का भी जीवंत उदाहरण है। जो महिलाएं कभी घर की चारदीवारी तक सीमित थीं, आज वे वर्दी पहनकर राष्ट्रीय धरोहर की रक्षा कर रही हैं। इस मॉडल की अब देश के अन्य टाइगर रिजर्व में भी चर्चा हो रही है।
0
0
Report

राजस्थान नगरपालिका चुनाव में भाजपा-कांग्रेस का अंतर 96,937 वोट, निर्दलीयों ने करीब 29 लाख वोट पाए

Jaipur, Rajasthan:एंकर-राजस्थान के शहरी चुनाव में सीटों के बाद अब वोटों का गणित भी दिलचस्प तस्वीर दिखा रहा है। 309 निकायों में 1 करोड़ 5 लाख से ज्यादा वैध वोट पड़े, लेकिन भाजपा और कांग्रेस के बीच अंतर एक लाख वोट का भी नहीं रहा। भाजपा को कांग्रेस से सिर्फ 96 हजार 937 वोट ज्यादा मिले...वहीं सबसे चौंकाने वाला आंकड़ा निर्दलीयों का है.....करीब 29 लाख वोट निर्दलीय उम्मीदवारों के खाते में गए। यानी शहरी चुनाव में लगभग हर चौथा वोट भाजपा-कांग्रेस से अलग निर्दलीय के नाम रहा। जयपुर में तस्वीर इससे उलट रही, जहां वोट शेयर में कांग्रेस भाजपा से आगे निकली। जिसमें पार्टीवार वोट और प्रतिशत के आंकड़े भी दर्शाए गए हैं। 309 निकायों का वोट मीटर में कुल वार्ड-10,167 और कुल वैध वोट-1,05,40,786 दर्ज हैं। NOTA का हिस्सा करीब 1.05% रहा। जयपुर नगर निगम में कांग्रेस 37.81% और भाजपा 36.94% वोट के साथ आगे रही, जबकि निर्दलीय 22.35% और NOTA 1.81% रहा। overall के नतीजों में भाजपा-कांग्रेस के वोट मिलाकर लगभग 69.72% रहे, जबकि निर्दलीयों के खाते में करीब 27.52% वोट गए, और बाकी अन्य दलों ने हिस्सा रखा। दीपक गोयल जी मीडिया जयपुर
0
0
Report
Advertisement

गौरीबाजार: युवक पर चाकू से जानलेवा हमला , दो आरोपी गिरफ्तार

ASAmit SinghFollow6m ago
Deoria, Uttar Pradesh:गौरीबाजार थाना क्षेत्र में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू बखरा चौराहे के पास झाड़ियों से बरामद किया है। बरामदगी के बाद मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 की बढ़ोत्तरी की गई है। पुलिस के मुताबिक, 14 सितंबर को देवतहाँ निवासी विशाल यादव पर चिलौना निवासी अभिषेक गोड़ ने अपने साथियों के साथ मिलकर जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला किया था। हमले में विशाल घायल हो गया था। मामले में उसके पिता भभूतन यादव की तहरीर पर गौरीबाजार थाने में मुकदमा अपराध संख्या 384/2026 के तहत धारा 109(1), 3(5) बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। विवेचना के दौरान बुधवार को मुखबिर की सूचना पर गौरीबाजार पुलिस ने विशुनपुरा तिराहे के पास से दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभिषेक गोड़ पुत्र शारदा, निवासी चिलौना, उम्र करीब 22 वर्ष और विकास हरिजन पुत्र रामप्रवेश, निवासी करमहा, उम्र करीब 24 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों से पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर बखरा चौराहे के पास झाड़ियों में छिपाकर रखा गया वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद किया। पुलिस ने बरामदगी को विवेचना में शामिल करते हुए मुकदमे में धारा 4/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रामेश्वर यादव, कांस्टेबल प्रदीप यादव और कांस्टेबल राजेश यादव थाना गौरीबाजार शामिल रहे।
0
0
Report

निवाई नगरपालिका अध्यक्ष पद के नामांकन पूरी, कौन बनेगा अगला अध्यक्ष?

Tonk, Rajasthan:निवाई टोंक नगरपालिका अध्यक्ष पद के नामांकन की प्रक्रिया पूरी, 6 फॉर्म हुए जारी भाजपा से नरेंद्र शर्मा, कांग्रेस से रेखा जैन समेत अन्य दावेदारों ने दाखिल किए नामांकन, अध्यक्ष पद को लेकर शहर में चर्चाएं तेज निवाई। नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। नगर पालिका कार्यालय से अध्यक्ष पद के लिए कुल 6 नामांकन फॉर्म जारी किए गए थे। नामांकन के दौरान भाजपा की ओर से नरेंद्र शर्मा और कांग्रेस की ओर से रेखा जैन सहित अन्य दावेदारों ने नामांकन दाखिल किया। जानकारी के अनुसार डोली चौधरी और निर्दलीय दिलीप इसरानी ने भी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब सबकी नजरें अध्यक्ष पद के अंतिम समीकरण पर टिक गई हैं। निवाई नगर पालिका में कुल 40 वार्ड हैं। हाल ही में घोषित परिणामों में कांग्रेस ने 19, भाजपा ने 18 और निर्दलीयों ने 3 वार्डों में जीत दर्ज की है。 अब शहर में सबसे बड़ा सवाल यही बना हुआ है कि निवाई नगर पालिका का अगला अध्यक्ष कौन होगा? अध्यक्ष पद के लिए दावेदारों के नाम सामने आने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और पार्षदों के समर्थन को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top