Back
BCO हड़ताल से नालंदा में धान अधिप्राप्ति ठप, किसानों की चिंताएं बढ़ीं
RKRishikesh Kumar
Dec 03, 2025 04:52:39
CHANDI, Harnaut, Bihar
स्लग :हड़ताल न्यूज़ नालंदा मोबइल :9304231471 डेस्क :बिहार लोकेशन :नालंदा एंकर :सहकारिता प्रसार पदाधिकारी संघ के बैनर तले राज्यभर के सभी सहकारिता प्रसार पदाधिकारी (BCO) एक दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। हड़ताल के कारण नालंदा जिले सहित पूरे प्रदेश में धान अधिप्राप्ति कार्य गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है। पैक्स अध्यक्षों से लेकर किसान (अन्नदाता) तक सभी परेशान नज़र आ रहे हैं। नालंदा जिले में धान अधिप्राप्ति की गति सुस्त पड़ गई है। जिला सहकारिता पदाधिकारी ने बताया कि अब तक जिले के 220 किसानों से 2025 मीट्रिक टन धान की अधिप्राप्ति की गई है, जिसमें से 175 किसानों को भुगतान भी कर दिया गया है। जिले में कुल 156 समितियाँ चयनित हैं, जिनमें से फिलहाल 70 समितियाँ सक्रिय हैं जबकि बाकी समितियों का चयन होना अभी बाकी है। उन्होंने बताया कि राज्य स्तर पर इस बार 36 लाख 85 हजार एमटी धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, लेकिन BCO की हड़ताल के चलते जिलों के लक्ष्य तय नहीं किए जा सके हैं। जिले में अब तक 8831 किसानों का निबंधन हो चुका है। जिले में धान अधिप्राप्ति का कार्य 15 नवंबर से शुरू हुआ था। पैक्स अध्यक्षों का कहना है कि BCO की हड़ताल के कारण धान अधिप्राप्ति लगभग ठप हो गई है, क्योंकि पूरे अधिप्राप्ति कार्य का रिकॉर्ड, तकनीकी प्रक्रिया और सत्यापन BCO के माध्यम से ही होता है। इस कारण किसान अपने धान की बिक्री न कर पाने से चिंतित हैं। वही बैंको के मर्ज होने से कई किसानों का भुगतान भी नहीं हो पाया हैं. अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि सहकारिता प्रसार पदाधिकारीयों की यह हड़ताल कब समाप्त होगी। जब तक हड़ताल जारी रहेगी, तब तक न केवल नालंदा जिले बल्कि पूरे राज्य में धान अधिप्राप्ति की रफ्तार ठप रहने की आशंका है। बाइट:पैक्स अध्यक्ष मेघी नगमा पंचायत बाइट:पपरनौसा पंचायत पैक्स पीटीसी ऋषिकेश संवाददाता नालंदा
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DSdevendra sharma2
FollowDec 03, 2025 05:17:440
Report
DSdevendra sharma2
FollowDec 03, 2025 05:17:340
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowDec 03, 2025 05:17:170
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowDec 03, 2025 05:17:010
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowDec 03, 2025 05:16:450
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowDec 03, 2025 05:16:260
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowDec 03, 2025 05:16:050
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowDec 03, 2025 05:15:540
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowDec 03, 2025 05:15:400
Report
DSDevendra Singh
FollowDec 03, 2025 05:15:220
Report
0
Report
191
Report
66
Report
234
Report
65
Report