842001
मुजफ्फरपुर से फर्जी अधिकारी बनकर ठगी करने वाले दो शातिर हुए गिरफ्तार
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर पुलिस ने दो शातिर ठगों को गिरफ्तार किया। ये लोग खुद को एसडीओ, डीएसपी, डीटीओ और पुलिस अधिकारी बताकर लोगों को ठगते थे। जीजा-साला जोड़ी बनकर काम करने वाले इन ठगों को बड़ा जगन्नाथ से पकड़ा गया। इनके पास से दो मोबाइल और एक वैगन आर कार जब्त की गई। आरोपियों के खिलाफ पूर्णिया सदर, मुजफ्फरपुर नगर और मोतीपुर थानों में मामले दर्ज हैं। दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
डॉक्यूमेंट्री के लिए नया प्रोजेक्ट घोषित: क्या आप तैयार हैं?
Begun, Rajasthan:0
0
Report
पन्ना में बांध विरोध के दौरान रमिया आदिवासी की मौत, मुआवजे की मांग तेज
Ratlam, Madhya Pradesh:पन्ना जिले में मझगाएं बांध परियोजना के लिए चल रहे चिता आंदोलन के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां सांकेतिक चिताएं बनाई जा रही थी। वहां इस धरना प्रदर्शन स्थल से कुछ दूरी पर एक वास्तविक चिता भी जलाई गई। रमिया आदिवासी उम्र 70 वर्ष की दुखद मृत्यु हो गई और रमिया आदिवासी भी उचित मुआवजा की मांग कर रही थी। जिसके जीवित अवस्था का एक वीडियो भी सामने आया है। कुल मिलाकर आज यहां पर एक महिला की मृत्यु हो जाने से लोग काफी दुखी रहे और नम आंखों के बीच इस वृद्ध महिला का अंतिम संस्कार किया गया। साथ ही प्रदर्शन करियो ने 2 मिनट का मौन रख करके महिला को श्रद्धांजलि अर्पित की आज आंदोलन स्थल से कुछ दूरी पर अंतिम संस्कार किया गया, आंदोलन कारियों ने 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। रमिया का जीवित अवस्था का इंटरव्यू0
0
Report
मुखर्जी नगर में पुलिस बूथ के पास स्नैचिंग: 10 मीटर दूरी से मोबाइल लूट
New Delhi, Delhi:मुखर्जी नगर इलाके में police बूथ से 10 कदम दूर झपटमारी युवक-युवती बाइक पर आए और मोबाइल लूटकर फरार मुखर्जी नगर इलाके में बेखौफ बदमाशों ने पुलिस व्यवस्था को चुनौती देते हुए स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश पुलिस बूथ से महज 10 मीटर की दूरी पर एक युवक का मोबाइल फोन झपटकर फरार हो गए। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार, यह वारदात 14 सितंबर की Night के समय डेरावाल शॉप दशहरा ग्राउंड, मुखर्जी नगर के पास की है। तस्वीरों में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक युवक कार के पास सड़क किनारे खड़ा होकर फोन पर बात कर रहा है और तभी बाइक पर एक युवक और एक युवती सवार होकर आते हैं। बाइक सवारों ने पीड़ित के करीब आते ही झपट्टा मारा और उसका मोबाइल फोन छीन लिया। वारदात के बाद दोनों आरोपी तेज गति से मुखर्जी नगर की तरफ फरार हो गए। चौंकाने वाली बात यह है कि जिस जगह यह वारदात हुई, वहां से मात्र 10 मीटर की दूरी पर पुलिस बूथ मौजूद है और पूरे क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। इसके बावजूद बदमाशों ने बिना किसी डर के घटना को अंजाम दिया।0
0
Report
Advertisement
रतलाम के 8-लेन एक्सप्रेस वे पर अवैध शराब मिली, लूट की घटनाओं का खुलासा
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले से गुजर रहा 8लेन एक्सप्रेस वे अजब गजब घटनाओ को लेकर चर्चा में आया है, पहले पाठराव से इस रतलाम झाबुआ मार्ग चर्चा में आया, बीच में कुछ लूट की घटनाएं हुईं, लेकिन मामला सामने आया जिसमें एट लेन के डिवाइडर के बीच अवैध शराब मिली है,0
0
Report
शाहपुरा नगर परिषद सभापति चुनाव: निर्दलीयों की भूमिका पर सबकी निगाह
Jaipur, Rajasthan:शाहपुरा नगर परिषद सभापति चुनाव, सभापति चुनाव में भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशी आमने-सामने, भाजपा से रवीश खटाना ने दाखिल किया नामांकन, कांग्रेस ने मेघा चौधरी को बनाया प्रत्याशी, 55 वार्डों के सियासी गणित में निर्दलीय बने अहम, भाजपा 20, कांग्रेस 23 और निर्दलीय 12 पार्षद, सभापति की कुर्सी के लिए निर्दलीयों पर दोनों दलों की नजर!0
0
Report
उदयपुरवाटी नगरपालिका: 21 सितम्बर को कौन बनायेगा बोर्ड?
Jhunjhunu, Rajasthan:उदयपुरवाटी, झुंझुनूं उदयपुरवाटी में भाजपा की अनुराधा सैनी और कांग्रेस के रूड़मल मैदान में पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी बोले—15 दिन पहले कहा था, वो 21 को दिखेगा भाजपा का बोर्ड बनेगा, जीत के दावे पर टिकी सबकी नजर कांग्रेस प्रत्याशी रूड़मल बोले—रूठे साथियों को मनाएंगे जरूर कांग्रेस-भाजपा के बीच अध्यक्ष पद को लेकर मुकाबला हुआ दिलचस्प पूर्व चेयरमैन रामनिवास सैनी भी रहे नामांकन के दौरान मौजूद पूर्व चेयरमैन सैनी के कानों में 'जीत का मंत्र' बताते दिखे पूर्व विधायक चौधरी झुंझुनूं जिले की उदयपुरवाटी नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब दोनों प्रमुख दलों ने अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बुधवार को कांग्रेस प्रत्याशी रूड़मल सैनी ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ उपखंड कार्यालय पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। कांग्रेस ने रूड़मल सैनी को आधिकारिक प्रत्याशी बनाया है। इससे पहले मंगलवार को कांग्रेस के पार्षद शीशपाल सैनी ने कांग्रेस प्रत्याशी और निर्दलीय प्रत्याशी, दोनों रूपों में नामांकन दाखिल किया था। वहीं भाजपा की ओर से बुधवार को अनुराधा सैनी ने पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी के नेतृत्व में नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी ने भाजपा प्रत्याशी अनुराधा सैनी पर पार्टी के भरोसे की बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में है और जीत की तरफ अग्रसर है। शुभकरण चौधरी ने अपने करीब 15 दिन पुराने बयान का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने पहले ही कहा था कि उदयपुरवाटी में भाजपा का बोर्ड बनेगा और 21 सितंबर को परिणाम में यह बात सिद्ध हो जाएगी। उनका यह बयान नामांकन के दौरान खास चर्चा में रहा। अब राजनीतिक नजरें 21 सितंबर के परिणाम पर टिक गई हैं कि पूर्व विधायक का 15 दिन पहले किया गया दावा कितना सही साबित होता है। इधर, कांग्रेस प्रत्याशी रूड़मल सैनी ने भी चुनावी रणनीति के संकेत दिए। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर विश्वास जताया है और वे पूरी निष्ठा के साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि यदि कोई साथी रूठा हुआ है तो उसे मनाने का प्रयास किया जाएगा और उसे मना लिया जाएगा। रूड़मल सैनी ने कहा कि जनता की अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए काम करने का प्रयास किया जाएगा। नामांकन के दौरान पूर्व चेयरमैन रामनिवास सैनी भी मौजूद रहे। इस दौरान पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी और रामनिवास सैनी के बीच बातचीत भी देखने को मिली। चौधरी उनके कान में कुछ कहते हुए दिखाई दिए। जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने 'जीत का मंत्र' बताया। अब उदयपुरवाटी में दोनों प्रमुख दलों के दावों के बीच मुकाबला दिलचस्प हो गया है। भाजपा 15 दिन पुराने जीत के दावे के साथ मैदान में है। जबकि कांग्रेस रूठे हुए साथियों को मनाकर अपना समीकरण मजबूत करने की बात कह रही है। अंतिम तस्वीर 21 सितंबर को मतदान और परिणाम के बाद साफ होगी। आपको बता दें कि 35 सदस्यों वाली उदयपुरवाटी नगरपालिका में 10 पार्षद बीजेपी से, 11 पार्षद कांग्रेस से, 1 पार्षद सीपीआईएम और 13 पार्षद निर्दलीय है। बाइट 01 : शुभकरण चौधरी, पूर्व विधायक (बिना चश्में के) बाइट 02 : रूड़मल सैनी, कांग्रेस प्रत्याशी (चश्मा लगाया हुआ है)0
0
Report
Advertisement
रायसिंहनगर नगरपालिका चुनाव में भाजपा के दो दावेदार, कांग्रेस ने निर्दलीय प्रत्याशी को किया आगे
Sri Ganganagar, Rajasthan:पार्टी: रायसिंहनगर नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर भाजपा में घमासान की स्थिति नजर आ रही है। भाजपा ने वार्ड नंबर 31 से निर्वाचित डॉ. मयंक सिंगल को अध्यक्ष पद का अधिकृत प्रत्याशी बनाया है, वहीं भाजपा के ही पार्षद एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनीष कौशल ने भी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। भाजपा में एक ही पद के लिए दो दावेदार सामने आने के बाद पार्टी के अंदरूनी राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। नामांकन के दौरान पूर्व विधायक बलवीर सिंह लूथरा की गैरमौजूदगी भी राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बनी रही। वहीं अध्यक्ष पद की दावेदारी में पूर्व सांसद निहालचंद गुट के प्रभावी रहने की चर्चा है। इधर, कांग्रेस ने भी अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर रणनीतिक दांव चला है। कांग्रेस ने वार्ड नंबर 2 से निर्वाचित निर्दलीय पार्षद अश्विनी शर्मा को अपना अधिकृत प्रत्याशी बनाया है। अश्विनी शर्मा ने कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी के रूप में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया है।रायसिंहनगर नगर पालिका के 35 वार्डों में भाजपा के 13, कांग्रेस के 11 और निर्दलीय 11 पार्षद निर्वाचित हुए हैं। अध्यक्ष पद के लिए 18 पार्षदों के समर्थन की आवश्यकता है। ऐसे में भाजपा के भीतर दो दावेदारों के सामने आने और कांग्रेस द्वारा निर्दलीय पार्षद को अधिकृत प्रत्याशी बनाए जाने के बाद अध्यक्ष पद का चुनाव राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हो गया है।0
0
Report
मोईन निजाम बोले- भाजपा में नहीं जा रहे, कांग्रेस में ही रहेंगे
Kota, Rajasthan:वार्ड-17 के कांग्रेस पार्षद मोईन निजाम का बड़ा बयान, बोले- भाजपा में जाने की चर्चाएं गलत, कांग्रेस में ही रहूंगा टोंक नगर परिषद टोंक के वार्ड-17 से कांग्रेस पार्षद मोईन निजाम ने भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं पर विराम लगाते हुए बड़ा बयान दिया है। मोईन निजाम ने कहा कि वह भाजपा में नहीं जा रहे हैं और कांग्रेस में ही रहेंगे। उन्होंने कहा, "मुझे भाजपा से ऑफर मिला था, लेकिन मैंने भाजपा का ऑफर स्वीकार नहीं किया। मैं कांग्रेसी हूं और कांग्रेस में ही रहूंगा।" उन्होंने कहा कि राजनीति में सचिन पायलट उनके आदर्श हैं और वह भाजपा में जाने वाले नहीं हैं। मोईन निजाम RO सीमा खेतान के समक्ष शपथ लेने पहुंचे थे। सभापति चुनाव को लेकर टोंक की सियासत में चल रही चर्चाओं के बीच उनके इस बयान को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्षद ने स्पष्ट किया कि भाजपा में जाने की चर्चाएं महज अफवाह हैं और उनका कांग्रेस के साथ ही बने रहने का रुख है। बाइट 01 मोईन निजाम पार्षद0
0
Report
आईजीआरएमएस में नई तकनीक से गहन अनुभव के साथ प्रदर्शनियाँ आयोजित होंगी
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल भोपाल के श्यामला हिल्स स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय देश की मानव संस्कृति और जनजातीय जीवन की विविधता को प्रदर्शित करने वाला प्रमुख राष्ट्रीय संग्रहालय है। IGRMS संग्रहालय में देश की विभिन्न लोक एवं जनजातीय परंपराओं, आवासीय संरचनाओं, कला और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया जाता है। IGRMS की ओर से संग्रहालय की दीर्घाओं को नई तकनीक और immersive अनुभव के साथ विकसित करने पर भी जोर दिया गया है। IGRMS संग्रहालय में देश के अलग-अलग हिस्सों की पारंपरिक कला और शिल्प को सामने लाने के लिए प्रदर्शनियों और सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जाती हैं।0
0
Report
Advertisement
राजस्थान सरकार का आगरा के जयपुर हाउस समेत संपत्तियों पर अधिकार का दावा
Agra, Uttar Pradesh:आगरा की जयपुर हाउस कॉलोनी और उससे जुड़ी ऐतिहासिक संपत्तियां एक बड़े प्रशासनिक और कानूनी विवाद के केंद्र में आ गई हैं। राजस्थान सरकार ने आगरा में जयपुर रियासत की रही संपत्तियों पर मालिकाना हक का दावा किया है। राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने उत्तर प्रदेश सरकार को पत्र भेजकर इन संपत्तियों की मौजूदा स्थिति और अधिकारों से जुड़ी जानकारी मांगी है। राजस्थान सरकार ने अपने दावे के आधार के तौर पर 1952 में हुए ऐतिहासिक विलय समझौते के आर्टिकल 6(2)(सी) का हवाला दिया है। समझौते के तहत पूर्व जयपुर रियासत की जो संपत्तियां राजस्थान की मौजूदा सीमा से बाहर थीं, उन पर राजस्थान राज्य का अधिकार माना गया था। राजपत्र 16 फरवरी 1952 का भी उल्लेख किया गया है, जिसमें आगरा समेत उत्तर प्रदेश के कई शहरों में जयपुर रियासत की संपत्तियों का विवरण दर्ज होने की बात कही गई है। दस्तावेजों के मुताबिक आगरा के जयपुर हाउस क्षेत्र में रियासत की दो ऐतिहासिक कोठियां, लगभग 100 बीघा जमीन, सदाशिव मनःकामेश्वर मंदिर से जुड़े क्षेत्र और सड़क की एक प्रमुख पट्टी का उल्लेख है। अब सबसे बड़ा सवाल है कि सात दशक से ज्यादा समय बाद इन संपत्तियों की वास्तविक स्थिति क्या है और सरकारी रिकॉर्ड में इनमें से कितनी जमीन या इमारतें आज भी जयपुर रियासत की संपत्ति के रूप में दर्ज हैं। इस मामले में उत्तर प्रदेश सरकार के जवाब और राजस्व अभिलेखों की जांच से स्थिति और स्पष्ट हो सकती है। स्थानीय निवासी का कहना है कि उनका परिवार करीब 150 साल से वहीं रह रहा है, राजा के नाम लिखा गुम्मद और राजा की रियासत से जुड़े अन्य स्थानों के बारे में बुजुर्गों ने बताया है। अजायब योजना के अनुसार जयपुर हाउस को संपत्ति बताने वाले तथ्यों पर इतिहासकारों के अनुसार संदेह है कि 1978 के 44वें संशोधन से प्रॉपर्टी एक्ट का मूल अधिकार खत्म हो गया था, जिससे अब सरकार किसी भी संपत्ति को अपने अधीन कर सकती है। प्रशासनिक अधिकारीयों ने बताया कि राजस्थान सरकार के पत्र के बाद आगरा नगर निगम, आगरा विकास प्राधिकरण और तहसील सदर को पत्र भेजकर पत्रावलियों की जानकारी मांगी जाएगी और जवाब तैयार किया जाएगा।0
0
Report
कवर्धा में शासकीय मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन: प्रथम बैच में 35 छात्र प्रवेश
Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा जिले में शासकीय मेडिकल कॉलेज की शुरुआत के साथ शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ गया है। 50 MBBS सीटों वाले मेडिकल कॉलेज में फिलहाल 35 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। प्रथम बैच के विद्यार्थियों का स्वागत उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और सांसद संतोष पांडेय ने गुलाब का फूल देकर किया। दोनों ने विद्यार्थियों से संवाद कर उनका उत्साह बढ़ाया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। शिक्षा के क्षेत्र में कवर्धा में मेडिकल कॉलेज के शुरू होने से स्थानीय विद्यार्थियों को अपने जिले में ही डॉक्टर बनने का अवसर मिलेगा। प्रथम बैच के स्वागत समारोह में माना गया कि मेडिकल कॉलेज जल्द भवन बनकर तैयार हो जाएगा और छात्रों के लिए हॉस्टल आदि सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। आने वाले समय में कवर्धा का मेडिकल कॉलेज प्रदेश में अलग पहचान बनाएगा.0
0
Report
बड़झर में पेयजल योजना फेल, नलों में पानी अभी तक नहीं पहुंचा
Dindori, Madhya Pradesh:डिंडौरी के बड़झर गांव में नल तो लगे, लेकिन पानी नहीं आया। मुख्यमंत्री पेयजल योजना के तहत टंकी बनी, घर-घर पाइप लाइन और टोंटियां भी लग गईं, लेकिन ग्रामीणों के घरों तक पानी नहीं पहुंच पाया। मामला शहपुरा जनपद की अमठेरा ग्राम पंचायत के पोषक ग्राम बड़झर का है। पानी के लिए ग्रामीण अब सड़क किनारे लीकेज पाइप से पानी भरने को मजबूर हैं। यानी जिस पाइप लाइन से घरों तक पानी पहुंचना था, उसी का लीकेज ग्रामीणों का सहारा बना हुआ है। मामला सामने आने के बाद जनपद पंचायत शहपुरा के सीईओ गणेश पांडे ने संज्ञान लेते हुए जल्द पेयजल व्यवस्था दुरुस्त कराने की बात कही है।0
0
Report
Advertisement
जूटमिल में पार्षद विजय चौहान पर जैक रॉड से हमला, कमल सारथी गिरफ्तार
Darogapara, Chhattisgarh:जूटमिल थाना क्षेत्र में वार्ड क्रमांक 36 के पार्षद विजय चौहान पर लोहे के जैक रॉड से हमला करने वाले फरार आरोपी कमल सारथी (26) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना के बाद से गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार था। घर लौटने की सूचना मिलते ही पुलिस ने दबिश देकर उसे पकड़ लिया। उसकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त लोहे का जैक रॉड भी बरामद किया गया है। जानकारी के मुताबिक, 12 सितंबर की रात पुराने सारंगढ़ बस स्टैंड स्थित मटन मार्केट के पास कुछ युवकों के बीच मारपीट हो रही थी। पार्षद विजय चौहान विवाद शांत कराने पहुंचे और आरोपी कमल सारथी को मारपीट करने से मना किया। इसी बात से नाराज आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जैक रॉड से पार्षद के सिर पर वार कर दिया। मामले में जूटमिल पुलिस ने अपराध क्रमांक 541/2026, धारा 109(1), 115(2), 296 एवं 351(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया था। एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी थी। सूचना मिलते ही टीम ने घर पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने विवाद के दौरान पार्षद के बीच-बचाव करने से नाराज होकर हमला करना स्वीकार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है。0
0
Report
पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी नेटवर्क से 52 आतंकी गिरफ्तार, यूपी पुलिस का बड़ा अभियान
Noida, Uttar Pradesh:पाकिस्तान स्थित गैंगस्टर शहजाद भट्टी द्वारा संचालित राष्ट्रविरोधी नेटवर्क, उसके माध्यम से भारतीय युवाओं को रेडिक्लाइज कर आतंकी गतिविधियों के लिए प्रेरित किए जाने तथा उक्त नेटवर्क के विरुद्ध उत्तर प्रदेश पुलिस, एटीएस एवं एसटीएफ द्वारा अब तक कुल 12 अभियोग पंजीकृत कर 52 अभियुक्तों को गिरफ्तार करके उनके विरुद्ध की गई प्रभावी विधिक कार्यवाही के संबंध में अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था, उत्तर प्रदेश, श्री अमिताभ यश की बाइट। पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी और उसके नेटवर्क से जुड़े युवकों को आतंकी घोषित किया जाएगा। प्रदेश पुलिस ने इस राष्ट्रविरोधी नेटवर्क पर अंकुश लगाने के लिए गृह मंत्रालय को बीते माह पत्र भेजा है। इसमें शहजाद भट्टी और उसके नेटवर्क के सदस्यों को विधि विरुद्ध क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम-1967 (यूएपीए) के तहत आतंकी घोषित करने का आग्रह किया गया है। एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश ने बताया कि शहजाद का नेटवर्क देश की सामाजिक सौहार्द, एकता और सुरक्षा को क्षति पहुंचा रहा है। इसका उद्देश्य भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था को अस्थिर करना है। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के निर्देश पर यह नेटवर्क विभिन्न राज्यों में सक्रिय है। वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिये भारतीय युवकों को जोड़ रहा है। नेटवर्क के सक्रिय सदस्यों में आबिद जट्ट, हम्माद मेमन, जावेद पाकिस्तानी, रजा भाई पाकिस्तानी, अजमल गुर्जर पाकिस्तानी, राशिद भट्टी, राणा हुनैन, मेजर इकबाल, मेजर हमीद और मेजर अनवर प्रमुख हैं। यह नेटवर्क युवाओं को धन और काम का लालच देकर कट्टरपंथी बनाता है। वे एक्स-मुस्लिम, हिन्दू धार्मिक नेताओं, राजनेताओं और पुलिस कर्मियों को धमकी व हत्या करने को उकसाते हैं। भाजपा, आरएसएस कार्यालयों, पुलिस स्टेशनों और अन्य संवेदनशील प्रतिष्ठानों पर बम, ग्रेनेड, पेट्रोल बम से हमला करने के लिए भी प्रेरित करते हैं। प्रदेश पुलिस की एटीएस और एसटीएफ इस नेटवर्क के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही हैं। पुलिस ने स्व-विकसित और केंद्रीय एजेंसियों से प्राप्त खुफिया सूचनाओं को विकसित करने के बाद 26 मई 2026 को शहजाद भट्टी नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए अभियान चलाया, जिसमें करीब 175 संदिग्धों को खंगाला गया। इस दौरान जांच से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्य मिले। जिसके बाद 12 एफआईआर दर्ज करते हुए 52 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से पिस्टल, जिंदा कारतूस, चाकू, ज्वलनशील पदार्थ, मादक पदार्थ और आपत्तिजनक पोस्टर आदि बरामद हुए हैं। वहीं अब तक 60 संदिग्धों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही भी की गई है। वहीं स्वतंत्रता दिवस की संवेदनशीलता के दृष्टिगत जुटाई गई सूचनाओं और केंद्रीय एजेंसियों से मिले इनपुट के आधार पर बीती 12 अगस्त को प्रदेश स्तरीय संयुक्त ऑपरेशन चलाकर शहजाद भट्टी व उसके नेटवर्क के सक्रिय सदस्यों से जुड़े 62 लोगों को चिह्नित कर पूछताछ की।0
0
Report
एटा: रक्षाबन्धन पर दो बहनों के साथ चोरी, जलेसर पुलिस ने गिरफ्तार किया
Etah, Uttar Pradesh:एटा में जलेसर पुलिस, स्वाट व सर्विलांस टीम को मिली बड़ी सफलता, रक्षाबन्धन पर दो बहनों संग हुई चोरी की घटना का पुलिस ने किया खुलासा, CCTV कैमरे की मदद से पुलिस ने दोनों चोरों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3.50 लाख कैश, 2 तमंचा, कारतूस, 2 आधार कार्ड सहित बाइक की बरामद, पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, थाना जलेसर क्षेत्र क्षेत्र का मामला।0
0
Report
Advertisement
