842001
ICAI के 75 वर्ष पूरे होने पर मुजफ्फरपुर में सीए रन का सफल आयोजन
Muzaffarpur, Bihar:भारतीय सनदी लेखाकार संस्थान (ICAI) के 75 वर्ष पूरे होने पर विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने हेतु विश्वव्यापी सीए RUN के आयोजन की कड़ी में मुजफ्फरपुर जिला शाखा ने "विकसित भारत के लिए सीए रन" का सफल आयोजन किया। 30 जून 2024 को आयोजित यह दौड़ मुजफ्फरपुर क्लब से शुरू होकर सरैयागंज टावर, छाता बाजार, गरीब नाथ मंदिर, साहु मंदिर, कल्याणी, जवाहरलाल रोड, नवयुवक समिति, सूत्तापट्टी, समाहरणालय, भारत माता नमन स्थल पार्क होते हुए वापस मुजफ्फरपुर क्लब पर समाप्त हुई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चंदौली में इंस्टाग्राम से साइबर ठगी: ड्राइविंग लाइसेंस के नाम पर धोखधड़ी
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग: चंदौली.... - आरटीओ के नाम पर इंस्ट्राग्राम से साइबर ठगी का भंडाफोड़... - फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर लोगों से आनलाइन वसूले जा रहे थे पैसे... - ड्राइविंग लाइसेंस, चालान और वाहन संबंधी कार्य कराने का दिया जाता था झांसा... - परिवहन विभाग की शिकायत पर एसपी के निर्देश पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा... - पुलिस की जांच में आदित्य कुमार का नाम आया सामने... - आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी... - ठगी नेटवर्क और पीड़ितों की संख्या खंगालने में जुटी पुलिस... - सीओ सदर - फर्जी सोशल मीडिया आईडी से लोगों को सतर्क रहने की अपील... - सरकारी कार्य केवल अधिकृत पोर्टल और संबंधित विभाग के माध्यम से कराने की दी सलाह... - सदर थाना पुलिस टीम की कार्रवाई....0
0
Report
कन्नौज में पत्नी फरार: युवक ने पेड़ पर चढ़कर आत्महत्या की कोशिश, बच गया
Kannauj, Uttar Pradesh:कन्नौज ब्रेकिंग-- पत्नी के फरार होने से आहत पति ने किया हाईवोल्टेज ड्रामा, आत्महत्या करने के लिए रस्सी लेकर पेड़ पर चढ़ा युवक, स्थानीय लोगो की सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस, करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सकुशल उतारा नीचे, युवक को थाने लेकर पहुँची पुलिस, इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के पूराराय रामपुर गांव के पास का मामला।0
0
Report
कन्नौज में काली नदी में महिला ने लगाई छलांग, मौत की कोशिश; तलाश जारी
Kannauj, Uttar Pradesh:कन्नौज ब्रेकिंग काली नदी कूदकर महिला ने की आत्महत्या की कोशिश। महिला के नदी में कूदने के बाद से तलाश जारी। 22 वर्षीय महिला लाली ने अज्ञात कारण से नदी में लगाई छलांग। कन्नौज के नौरंगपुर चौकी के मायानगर का मामला。0
0
Report
Advertisement
खेड़ली में अदालत के आदेश पर 33 शराब के मामलों को आग लगाकर नष्ट
Sonkhar Rural, Rajasthan:खेड़ली में 33 मामलों की ज़ब्त शराब नष्ट, न्यायालय के आदेश पर आग लगाकर किया गया निस्तारण खेड़ली, अलवर। खेड़ली पुलिस थाना क्षेत्र में विभिन्न मामलों में ज़ब्त की गई शराब को न्यायालय के आदेश पर नष्ट किया गया। यह कार्रवाई आबकारी विभाग और पुलिस प्रशासन की संयुक्त निगरानी में संपन्न हुई。 आबकारी निरीक्षक प्रदुम्न अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि न्यायालय के निर्देशानुसार मानवीय उपयोग के लिए अनुपयुक्त पाई गई शराब को नष्ट किया गया। कुल 33 प्रकरणों में ज़ब्त देशी, अंग्रेजी और हथकड़ शराब को आग लगाकर नष्ट-भ्रष्ट किया गया。 यह कार्रवाई नगरपालिका के कचरा निस्तारण केंद्र पर की गई। इस दौरान खेड़ली थानाधिकारी विजय सिंह चंदेल, आबकारी अधिकारी अलवर राजेश मीणा और मालखाना इंचार्ज गंगा सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे。 प्रशासन का कहना है कि अवैध शराब के खिलाफ इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी。0
0
Report
MP में रैगिंग बनी चुनौती; यूजीसी रिपोर्ट के अनुसार MP तीसरे स्थान पर
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल\nप्रदेश में रैगिंग बनी चुनौती\n\nरैगिंग के मामले में राष्ट्रीय स्तर पर MP तीसरे पायदान पर\n\nयूजीसी की राष्ट्रीय एंटी रैगिंग मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक में पेश की गई रिपोर्ट\n\nअप्रैल 2022 से फरवरी 2026 के बीच की रिपोर्ट\n\nमध्य प्रदेश में 392 रैगिंग की कुल शिकायत\n447 शिकायतों के साथ उत्तर प्रदेश पहले स्थान पर\nदूसरे स्थान पर पश्चिम बंगाल कल 442 रैगिंग की शिकायतें0
0
Report
मुज़फ्फरनगर में पहली बारिश नेMeनाक्षी चौक के पास सड़क में गड्ढा दिखाया; मरम्मत शुरू
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुज़फ्फरनगर मुज़फ्फरनगर गर्मी की पहली बारिश में धसी सड़क, मीनाक्षी चौक पर सड़क पर बना 5 से 6 फीट गहरा गड्ढा, पुरानी सीवर पाइपलाइन लीकेज से सड़क धंसने की आशंका, जिला प्रशासन ने सड़क को ब्लॉक कर मरम्मत कार्य किया, स्थानीय लोगों का आरोप नीचे से सड़क खोकली होने पर धसी, प्रशासन ने लोगों से मार्ग बदलकर सावधानी बरतने की अपील, नगर कोतवाली के मीनाक्षी चौक के पास का मामला।0
0
Report
Advertisement
लखीमपुर मधुमिता के घर बम से हमला।
Lakhimpur, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के पांच चर्चित मधुमिता हत्याकांड के मामले में उस समय नया मोड़ आ गया जब मधुमिता की बहन निधि शुक्ला ने घर पर बम से हमले का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। निधि शुक्ला ने विपक्षियों पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनकी जान को खतरा है पुलिस ने उनकी सुरक्षा में तैनात गारद में कटौती कर दी है जबकि आरोपी अमर मणि और मधुमणि जेल से बाहर है। ऐसे में निधि शुक्ला ने अपनी जान पर खतरा बताते हुए प्रशासन से मामले में कार्रवाई करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस ने अब तक मामले में अभियोग पंजीकृत नहीं किया है। वीडियो में आपको सुनाते हैं कि मामले में निधि शुक्ला ने आखिर कहा क्या?0
0
Report
बहेड़ी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में केक काटकर मनाया गया डॉक्टर दिवस
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बहेड़ी में मंगलवार को राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों ने केक काटकर डॉक्टरों के योगदान को सम्मानित किया तथा मरीजों की सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम का नेतृत्व सीएचसी अधीक्षक डॉ. विवेक कुमार ने किया। उनके साथ डॉ. जाकिर, डॉ. सहबर अली महिपाल तथा भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक विनीत कुमार ने भी केक काटकर सभी चिकित्सकों को शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने कहा कि डॉक्टर समाज के लिए समर्पण और सेवा का प्रतीक हैं तथा उनका योगदान सदैव प्रेरणादायी रहेगा। इस अवसर पर बीसीपीएम छवि सक्सेना, आईओ दिनेश शाह, डीईओ नीलकमल, बीएएम शिप्रा, सीएचओ ,मोहित, अनिल सैनी प्रदीप, परमानंद और आरती नेगी सहित स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।0
0
Report
फरह में अवैध गांजे का बड़ा जखीरा: 128 किलो गांजा बरामद
Mathura, Uttar Pradesh:थाना फरह पुलिस की नाक के नीचे हो रहा था अवैध गांजे का कारोबार, एसटीएफ आगरा ने कस्बा फरह में आकर गांजा तस्करों से लगभग 128 किलो गांजा बरामद, बताया जा रहा है कि सालों से चला आ रहा था गांजा तस्करी का खेल. आगरा एसटीएफ यूनिट की कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया.0
0
Report
Advertisement
दिल्ली निवास पर नव-नियुक्त प्रभारी जी की शिष्टाचार मुलाकात, हरियाणा कांग्रेस में नई ऊर्जा
Noida, Uttar Pradesh:आज दिल्ली निवास पर नव-नियुक्त प्रभारी जी ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर उन्हें नयी जिम्मेदारी मिलने की बधाई और शुभकामनाएं दीं। आपके संगठनात्मक अनुभव से हरियाणा कांग्रेस को एक नयी ऊर्जा मिलेगी। इस दौरान हरियाणा में संगठन की मजबूती और आगामी रणनीतियों को लेकर विस्तृत चर्चा की।0
0
Report
सादन का बास की सड़क पर प्रशासन ने किया निरीक्षण, जल्द समाधान का भरोसा
Ramgarh, Dohli, Rajasthan:सादन का बास की बदहाल सड़क पर हरकत में आया प्रशासन, पीडब्ल्यूडी टीम ने किया निरीक्षण, जल्द समाधान का भरोसा रामगढ़। पंचायत समिति रामगढ़ के अंतर्गत सादन का बास गांव में जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों के विरोध का असर अब दिखने लगा है। बुधवार को पीडब्ल्यूडी विभाग के जेईएन अमित कुमार मीणा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सड़क की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान गांव के मुख्य मार्ग पर करीब एक किलोमीटर तक बरसात का पानी भरा हुआ मिला, जिससे सड़क दलदल में तब्दील हो चुकी है और आवागमन बेहद मुश्किल हो गया है。 गौरतलब है कि मंगलवार को सैकड़ों महिला-पुरुषों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया था और एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए जल्द समाधान की मांग की थी। इसके बाद हरकत में आए विभाग ने मौके पर पहुंचकर हालात का निरीक्षण किया。 ग्रामीणों ने अधिकारियों को बताया कि हर बारिश में यह सड़क तालाब जैसी स्थिति में बदल जाती है, जिससे स्कूल जाने वाले बच्चों, किसानों और आम राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने श्मशान घाट की दयनीय स्थिति भी उजागर की। उनका कहना है कि बारिश के दौरान किसी की मृत्यु होने पर शव को पानी और कीचड़ के बीच से ले जाना पड़ता है, जो बेहद कठिन और पीड़ादायक होता है。 इसके अलावा दलित समाज के श्मशान घाट पर किसी प्रकार का शेड नहीं होने से बारिश में दाह संस्कार के समय टेंट का सहारा लेना पड़ता है। ग्रामीण हनीफ खान ने बताया कि सड़क का निर्माण कई साल पहले हुआ था। बाद में सरपंच द्वारा टाइलें लगाई गईं, लेकिन वे कुछ ही समय में उखड़ गईं और सड़क की स्थिति पहले से भी अधिक खराब हो गई। उन्होंने कहा कि बरसात में रात के समय इस मार्ग से गुजरना जान जोखिम में डालने जैसा हो जाता है, और कीचड़ के कारण कई बाइक सवार फिसलकर घायल हो चुके हैं। पीडब्ल्यूडी के जेईएन अमित कुमार मीणा ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि सड़क निर्माण सहित अन्य समस्याओं की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी और जल्द ही समाधान की दिशा में कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल ग्रामीण प्रशासन के अगले कदम का इंतजार कर रहे हैं।0
0
Report
UP कैडर के IPS नवीन अरोरा ADG इम्पैनलमेंट, 194 इंस्पेक्टर का गैर जनपद ट्रांसफर
Noida, Uttar Pradesh:UP कैडर के IPS नवीन अरोरा का केंद्र में ADG पद पर इम्पैनलमेंट हुआ। 194 इंस्पेक्टर के गैर जनपद ट्रांसफर आईजी स्थापना यूपी पुलिस में जारी किया है आदेश यूपी पुलिस में बड़े पैमाने पर इंस्पेक्टर के तबादले0
0
Report
Advertisement
नालंदा के हिलसा में रिश्वतखोरी मामले में प्रधान लिपिक गिरफ्तार
Nalanda, Bihar:नालंदा के हिलसा अनुमंडल कार्यालय में पटना निगरानी ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रधान लिपिक नीलम चौधरी को 22 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान उनके एक सहयोगी सुनील को भी हिरासत में लिया गया। गिरफ्तारी के बाद निगरानी की टीम दोनों को अपने साथ पटना ले गई, जहां आगे की पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार, परिवादी दिलीप नारायण सिंह ने सिविल डिस्प्यूट का फैसला पक्ष में कराने के एवज में 22 हजार रुपया रिश्वत मांगे जाने की शिकायत पटना निगरानी ब्यूरो से की थी। शिकायत का सत्यापन करने के बाद निगरानी टीम ने जाल बिछाया। जैसे ही प्रधान लिपिक नीलम चौधरी ने 22 हजार रुपये की रिश्वत ली, टीम ने उन्हें हिलसा अनुमंडल कार्यालय से ही रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उनके एक सहयोगी सुनील को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद निगरानी ब्यूरो की टीम दोनों आरोपियों को अपने साथ पटना ले गई। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई के बाद हिलसा अनुमंडल कार्यालय में हड़कंप मच गया।0
0
Report
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अध्यक्ष गोपाल दास की सेहत ठीक, लौटने की संभावना
Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या, UP: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की बिगड़ती सेहत पर ट्रस्ट के मीडिया कोऑर्डिनेटर शरद Sharma ने कहा, "29 जून को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष गोपाल दास जी महाराज को हल्का बुखार हुआ। इसके लिए वे रूटीन चेक-अप के लिए लखनऊ के मेदांता अस्पताल गए। रूटीन चेक-अप में लगभग दो दिन लगते हैं, इसलिए हम डॉक्टरों और उनके साथ गए लोगों के लगातार संपर्क में हैं। कहा जा रहा है कि वे शायद आज रात तक लौट आएंगे। अगर ऐसा नहीं हुआ, तो वे कल सुबह तक लौट आएंगे। हालांकि, अब उनकी सेहत पूरी तरह ठीक हो गई है। बुखार इसलिए हुआ क्योंकि उस समय लगातार कार्यक्रम चल रहे थे जन्मदिन के जश्न के दौरान वे लंबे समय तक मंच पर संतों के बीच बैठे रहे... वे कल सुबह तक वापस आ जाएंगे..."0
0
Report
अलवर में नमाज के दौरान विवाहिता की मौत, अस्पताल में मौत; पोस्टमार्टम नहीं किया गया
Alwar, Rajasthan:अलवर: नमाज के दौरान गिरी विवाहिता, अस्पताल में उपचार से पहले ही मौत अलवर। जिले के राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय में एक विवाहिता की उपचार के दौरान मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान हसमीना के रूप में हुई है, जो मूल रूप से किशनगढ़ कुटीयापर की निवासी थी और उसका ससुराल तिजारा क्षेत्र के हसनपुर गांव में था। उसकी शादी वर्ष 2016 में हुई थी। परिजनों के अनुसार, हसमीना सुबह नमाज पढ़ने के लिए उठी थी। इसी दौरान उसे अचानक चक्कर आया और वह अचेत होकर जमीन पर गिर गई। आनन-फानन में परिजन उसे उपचार के लिए राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल में परिजनों और परिचितों की भीड़ जुट गई। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव ले जाने की इच्छा जताई। इस पर पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। बाइट: मुबाईक, मृतका का पति0
0
Report
Advertisement
