Back
मुजफ्फरपुर में पप्पू सहनी एनकाउंटर पर विरोध, निष्पक्ष जांच की मांग तेज
MKManitosh Kumar
Mar 10, 2026 11:34:08
Muzaffarpur, Bihar
मुजफ्फरपुर बेला थाना क्षेत्र मे कुख्यात साइबर फ़्रॉड पप्पू सहनी के एनकाउंटर मामले को लेकर सियासत गर्म हो गई है, पप्पू सहनी के एनकाउंटर को लेकर VIP प्रमुख मुकेश सहनी ने मुजफ्फरपुर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए मंगलवार को एसएसपी कार्यालय का घेराव किया और एनकाउंटर मामले में एसएसपी से निष्पक्ष जांच की मांग किया, एसएसपी ने कहा की सभी मानकों को ध्यान में रखकर जांच कराई जा रही है, वहीं एसएसपी से मिलने के पूर्व सैंकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ मुकेश सहनी नारेबाजी करते हुए एसएसपी कार्यालय पहुंचे, जहाँ उन्होंने पप्पू सहनी मामले मे एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र से मिलकर निष्पक्ष जांच की मांग की, वहीं उन्होने मुजफ्फरपुर पुलिस को इसके लिए एक महीने का अल्टीमेटम भी दिया है.VIP प्रमुख मुकेश सहनी ने मीडिया से बातचीत मे बताया कि बीते दिनों मुजफ्फरपुर के बेला थाना क्षेत्र मे पप्पू सहनी का पुलिस द्वारा एनकाउंटर किया गया था, जो बिल्कुल फर्जी एनकाउंटर था. पप्पू सहनी पहले साइबर के मामले मे दोषी था, लेकिन कुछ वर्षों से सामान्य जीवन जी रहा था, लेकिन बावजूद पुलिस सिविल ड्रेस मे पहुंचकर उसका एनकाउंटर कर दी, जो बिल्कुल गलत है. हमने इसके लिए एसएसपी से निष्पक्ष जांच की मांग की है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है. इसके लिए एक महीने का अल्टीमेटम दिया गया है, उसके बाद हम बड़ा आंदोलन करेंगे.वहीं दुसरे तरफ एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र ने कहां की पूरे मामले को लेकर पूर्व में एक टीम गठित किया गया है, जिसका एसपी सिटी मॉनिटरिंग कर रहे हैं और एनकाउंटर का जो भी मानक होता है उसके अनुरूप जांच किया जा रहा है जांच रिपोर्ट आते हैं उसे उसके परिजन को सौंप दिया जाएगा.आपको बता दें कि बीते 17 फरवरी को मुजफ्फरपुर के बेला थाना क्षेत्र मे कुख्यात साइबर फ़्रॉड पप्पू सहनी को पकड़ने गये ASI विकास कुमार को पप्पू सहनी ने गोली मार दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बदमाश पप्पू सहनी को गोली मारी, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई.वहीं एनकाउंटर में घायल ASI विकास कुमार का अभी भी पटना के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है और वह जीवन मौत से जूझ रहे हैं.अब पप्पू सहनी के एनकाउंटर को लेकर सियासत जारी है, इसको लेकर VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए और इसे फर्जी एनकाउंटर करार दिया, वहीं आज मुकेश सहनी सैंकड़ो समर्थको के साथ एसएसपी कार्यालय का घेराव किया , इस दौरान पप्पू सहनी अमर रहें और मुजफ्फरपुर पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगते रहें.बाइट - मुकेश सहनी, VIP प्रमुखबाइट - कांतेश कुमार मिश्र, एसएसपी मुजफ्फरपुर
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
JCJitendra Chaudhary
FollowMar 10, 2026 13:02:450
Report
IAImran Ajij
FollowMar 10, 2026 13:02:180
Report
JAJhulan Agrawal
FollowMar 10, 2026 13:01:540
Report
RIRamawatar Isran
FollowMar 10, 2026 13:01:290
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowMar 10, 2026 13:01:170
Report
RSRajendra sharma
FollowMar 10, 2026 13:00:400
Report
SASARWAR ALI
FollowMar 10, 2026 13:00:240
Report
NJNeeraj Jain
FollowMar 10, 2026 12:53:080
Report
SLSanjay Lohani
FollowMar 10, 2026 12:52:480
Report
SYSHRIPAL YADAV
FollowMar 10, 2026 12:52:310
Report
RVRaunak Vyas
FollowMar 10, 2026 12:52:140
Report
STSharad Tak
FollowMar 10, 2026 12:52:000
Report
MJManoj Jain
FollowMar 10, 2026 12:51:470
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 10, 2026 12:51:300
Report
VMVimlesh Mishra
FollowMar 10, 2026 12:51:050
Report