Back
बेगूसराय के मछली विक्रेताओं ने नगर निगम के खिलाफ दुकान बंद का ऐलान किया
JCJitendra Chaudhary
Mar 10, 2026 13:02:45
Begusarai, Bihar
बेगूसराय में मछली विक्रेता ने नगर निगम के मनमानी के खिलाफ हल्ला बोल दिया है। इस दौरान सभी मछली विक्रेता ने नगर निगम के मनमानी के खिलाफ जमकर हंगामा किया है और साथ ही साथ सड़कों पर उतरने की बात कही है। पावर हाउस चौक स्थित मछली विक्रेता दुकानदारों को नगर निगम प्रशासन की ओर से जगह खाली करने को कहा गया है। इस बात को लेकर न सिर्फ दुकानदार बल्कि ग्राहक भी चिंतित और काफी गुस्सा देखने को मिल रहा है। इसके विरोध में दुकानदारों ने दो दिनों तक दुकान बंद रखने का निर्णय लेते हुए ग्राहकों एवं न्यायप्रिय जनता से संवाद स्थापित करने का फैसला लिया है। आज मुंगेरीगंज मछली बाजार व्यायाम शाला तुरहा टोला में इस बात को लेकर दुकानदारों ने एक बैठक किया। इस बैठक में नगर निगम के खिलाफ जमकर हंगामा किया। अनिल कुमार अंजान ने कहा कि आए दिन शासन एवं प्रशासन दोनों का चेहरा गरीब विरोधी होते जा रहा है। भारत का संविधान ने तमाम लोगों को गरिमामई जीवन जीने का अधिकार दिया है, जिसे आज पग पग पर अंगूठा दिखाया जा रहा है। अंजान ने आगे कहा कि ये लोग पहले एन एच से दक्षिण इसी पावर हाउस चौक पर दुकान चलाते थे। नगर निगम प्रशासन के द्वारा ही इन लोगों को वहां से हटाकर उसी के सामने एन एच के उत्तर जगह आवंटित किया गया जहां ये लोग अपनी दुकान अभी चला रहे हैं। अब यहां से बिना वैकल्पिक जगह दिए हटाने का आदेश देना इसे कहीं से भी उचित नहीं ठहराया जा सकता है। अंजान ने दुकानदारों से भी आग्रह किया कि आप भी अपना दुकान हर हालत में घेराबंदी के अंदर ही रखें। वहां पर्याप्त जगह है, आवश्यकता है उन जगहों को उस लायक बनाने की जो निगम प्रशासन को करना चाहिए ताकि ग्राहक भी अपना सवारी एन एच छोड़कर लगा सके। यह भी फैसला लिया गया कि ग्राहक वाहन को सलीके से लगाने के लिए निगम प्रशासन अपनी ओर से एक या दो जवान को अगर तैनात करता है तो उसे निर्धारित वेतन भी ये लोग देने के लिए तैयार हैं। कारोबार को व्यवस्थित करने एवं निगम प्रशासन से संवाद का आदान-प्रदान करने के लिए मछली विक्रेता दुकानदार संघ पावर हाउस चौक बेगूसराय के नाम से संगठन का नामाकरण किया गया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowMar 10, 2026 14:18:570
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 10, 2026 14:18:350
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowMar 10, 2026 14:18:120
Report
PPPraveen Pandey
FollowMar 10, 2026 14:17:540
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowMar 10, 2026 14:17:26Unnao, Uttar Pradesh:आरोपी Vipin Singh ( सफेद सर्ट ) छोटू सनकी ( कैप में ) तीनो आरोपी पुलिस की हिरासत में ( विडिओ, फोटो )
0
Report
DMDILEEP MISHRA
FollowMar 10, 2026 14:17:17Lakhimpur, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के मितौली थाना इलाके में दहेज हत्या मामले में वांछित दो पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सास ससुर और उनका बेटा शामिल है।
0
Report
MKMukesh Kumar
FollowMar 10, 2026 14:17:060
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowMar 10, 2026 14:16:450
Report
AGAbhishek Gour
FollowMar 10, 2026 14:16:330
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 10, 2026 14:15:450
Report