icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
842001
KUKumar Uttam Follow24 Aug 2024, 05:54 pm

लायनेस क्लब ने बागेश्वरी मुक वघिैर स्कूल में पूर्व अध्यक्ष शव मल्होत्रा का मनाया जन्मदिन

Muzaffarpur, Bihar:

लाइनस क्लब की पूर्व अध्यक्ष आभा मल्होत्रा के जन्मदिन पर बागेश्वरी मुख बधिर स्कूल में दिव्यांग छात्रों के साथ समारोह आयोजित किया गया। स्कूल के लगभग 50 दिव्यांग बच्चों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष मीणा सिंघानिया, किरण अग्रवाल, नंदिनी प्रसाद, सीमा अग्रवाल व रेणुका रमन सहित एक दर्जन लायनेस सदस्य उपस्थित रहे। आभा मल्होत्रा ने दिव्यांग छात्रों के लिए एक माह का राशन, सब्जी व मिठाइयां प्रदान की। बागेश्वरी मुख बधिर स्कूल संचालक संजय कुमार व शिक्षक भी समारोह में शामिल हुए।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

झिलिया पुल अस्थायी डायवर्सन तीसरी बार बहा, हजारों लोग प्रभावित

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के मैथन रोड स्थित झिलिया पुल निर्माण कार्य के दौरान बनाया गया अस्थायी डायवर्सन मंगलवार देर रात हुई तेज बारिश में एक बार फिर बह गया। लगातार तीसरी बार डायवर्सन ध्वस्त होने से हजारों लोगों का संपर्क प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों ने संवेदक और पीडब्ल्यूडी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषियों पर कार्रवाई और जल्द मजबूत वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की है। मैथन रोड पर झिलिया पुल निर्माण कार्य के दौरान आवागमन के लिए बनाया गया अस्थायी डायवर्सन तेज बारिश का पानी नहीं झेल सका और पूरी तरह बह गया। डायवर्सन टूटने से आसपास के कई गांवों का संपर्क प्रभावित हो गया है। इस मार्ग से प्रतिदिन आने-जाने वाले कारखाना कर्मियों, स्कूली बच्चों और दैनिक यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। टोटो, ऑटो समेत छोटे वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद हो गया है और लोगों को लंबा चक्कर लगाकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि डायवर्सन शुरू से ही कमजोर तरीके से बनाया गया था। इसकी गुणवत्ता को लेकर कई बार ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने संवेदक एवं लोक निर्माण विभाग का ध्यान आकर्षित कराया, लेकिन समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। नतीजा यह हुआ कि तेज बारिश में तीसरी बार डायवर्सन बह गया और हजारों लोगों की आवाजाही बाधित हो गई। मुखिया तनवीर आलम ने डायवर्सन निर्माण में गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि इसका खामियाजा आम जनता भुगत रही है। वहीं स्थानीय नागेंद्र कुमार ने पुल निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों पर सवाल उठाते हुए जिम्मेदार संवेदक और अधिकारियों के against कड़ी कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था नहीं की गई तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। फिलहाल प्रशासन या संबंधित विभाग की ओर से मरम्मत कार्य शुरू होने की आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।
0
0
Report
Advertisement

बिलासपुर में मलेरिया मरीज बढ़े, 16 सक्रिय मरीज, घर-घर सर्वे जारी

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर जिले में इन दिनों बढ़ते मलेरिया के मामलों को लेकर जिला चिकित्सा अधिकारी (CMHO) ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया है कि जिले में अब तक कुल 37 मरीज सामने आए हैं, जिनमें से अधिकांश लोग पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं और वर्तमान में केवल 16 सक्रिय मरीज ही बचे हैं जिनका इलाज विभिन्न अस्पतालों तथा घरों में किया जा रहा है। मरीजों की चिकित्सा व्यवस्था के तहत 6 लोग सिम्स मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल(CIMS) में और 1 मरीज गनियारी में उपचाराधीन है, जबकि शेष का इलाज घर पर ही चल रहा है। मलेरिया के प्रसार को रोकने और इस पर प्रभावी नियंत्रण पाने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से मुस्तैद है, इसके तहत विशेष टीमों को मैदान में उतारा गया है जो कोटा ब्लॉक समेत पूरे जिले के विभिन्न गांवों में घर-घर जाकर सर्वे कर रही हैं और आरडी किट तथा स्लाइड के माध्यम से संदिग्ध बुखार के मरीजों की तुरंत जांच सुनिश्चित कर रही हैं।
0
0
Report

शिरोमणि अकाली दल ने गुरबाणी प्रसारण पर पीटीसी चैनल से सवाल पूछे

Chandigarh, Chandigarh:ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਪੁਨਰ ਸੁਰਜੀਤ ਦੇ ਸੀਨੀਅਰ ਮੀਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਅਤੇ ਮੁੱਖ ਬੁਲਾਰੇ ਸ. ਕਰਨੈਲ ਸਿੰਘ ਜੀ ਪੀਰ ਮੁਹੰਮਮ ਨੇ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਤੋਂ ਪੀ ਟੀ ਸੀ ਚੈਨਲ ਵਲੋਂ ਗੁਰਬਾਣੀ ਪ੍ਰਸਾਰਣ ਨੂੰ ਲੈ ਕੁ ਕੁਝ ਸਵਾਲ ਪੁੱਛੇ ਜਿਸ ਦੇ ਉੱਤਰ ਵਜੋ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਮੁੱਖ ਸਕੱਤਰ ਨੇ ਪ੍ਰੈੱਸ ਨੋਜਾਰੀ ਕੀਤਾ ਜਿਸ ਵਿਚ ਉੱਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੀਰ ਮੁਹੰਮਦ ਜੀ ਨੂੰ ਪਹਿਲਾਂ ਸਾਡੇ ਤੋ ਜਾਣਕਾਰੀ ਲੈਣੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ। ਚਲੋ ਮੰਨਣ ਸਾਬ ਤੁਹਾਡੇ ਪ੍ਰੈਸ ਨੋਟ ਤੋ ਸਾਡੇ ਮਨ ਚ ਕੁੱਝ ਸਵਾਲ ਪੈਦਾ ਹੋਏ ਹਨ ਦਿਓ ਜਾਣਕਾਰੀ ਜਨਤਕ ਰੂਪ ਚ ਸਾਡੇ ਸਮੇਤ ਸੰਗਤ ਨੂੰ ਵੀ ਪਤਾ ਲੱਗਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ। ——ਗਿਆਨੀ ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਪੁਨਰ ਸੁਰਜੀਤ
0
0
Report

बारिश के पानी से परेशान शहर: नगर निगम ने ड्रेनेज पाइप लगाने की चेतावनी दी

Chanwal, Himachal Pradesh:इन दोनों बरसात का सीजन चल हुआ है लगभग रोजाना बारिश हो रही है लेकिन शहर में सैकड़ो ऐसे घर और दुकानें हैं जिनकी छत पर से बारिश का पानी सीधा सड़कों पर गिरकर पैदल चलने वाले राहगीरों के लिए समस्याएं खड़ी कर रहा है। अधिकतर लोगों ने बारिश के इस पानी की निकासी के लिए छत से नाली तक ड्रेनेज पाइप नहीं डाली है जिसकी वजह से छत से सीधा पानी गलत तरीके से लगाए गए नलकूपों से सीधा सड़कों गलियों में गिर रहा है। गलत ढंग से पानी सड़कों पर फेंकने से जहां सड़कों को नुकसान हो रहा है वही लोग भी परेशान हैं। नगर निगम अब ऐसे भवन मालिकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने जा रहा है जल्द ही ऐसे लोगों को नोटिस भेज कर उन्हें जल्द से जल्द बारिश के पानी की निकासी छत से सीधे नाली तक करने के लिए ड्रेनेज पाइप डालने को कहेगा। जो लोग पानी की निकासी के लिए छत से ड्रेनेज पाइप नहीं डालेंगे उनके बिजली पानी के कनेक्शन काटने की भी अगली बड़ी कार्रवाई उन पर हो सकती है।
0
0
Report
Advertisement

हरिद्वार में शराबी पुलिसकर्मी पर कांवड़ खंडित का आरोप, वीडियो वायरल

Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार में पुलिसकर्मी पर शराब के नशे में कांवड़ खंडित करने का आरोप, घटना के बाद कांवड़ियों ने किया हंगामा। आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी ने कांवड़ को सड़क पर गिरा दिया, जिसके बाद शिवभक्त कांवड़ियों में नाराजगी फैल गई। विरोध के बीच पुलिसकर्मी के सड़क पर दौड़ लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कांवड़ियों का आरोप है कि पुलिसकर्मी शराब के नशे में था, हालांकि पूरे मामले की वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही साफ होगी। घटना के बाद मौके पर कुछ देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही, वायरल वीडियो को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। पुलिसकर्मी पर लगे आरोपों और वायरल वीडियो की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की तस्वीर साफ होगी।
0
0
Report

पूर्व मंत्री के बयान से सियासत गरम, राज्यसभा सदस्यता पर सवाल

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल पूर्व मंत्री पीपी शर्मा का बयान बीजेपी के तीनों राज्यसभा सांसदों को नोटिस दिए जाने पर बोले- जिस तरह से राज्यसभा के चुनाव में फर्जीवाड़ा हुआ है बिना किसी सबूत के मीनाक्षी नटराजन नॉमिनेशन रद्द कर दिया था....अब सब चीज सामने आ रही हैं,महेश केवट जी का फर्जीवाड़ा सामने आ रहा है उन्होंने सरकारी जमीन को अपना बताया हमें पूरा विश्वास है कि हाईकोर्ट में यह तीनों की सदस्यता रद्द होंगे और चुनाव फिर से होंगे मीनाक्षी नटराजन जी राज्यसभा जाएगी आखिर में यही होने वाला है.... उपचुनाव में हार के बाद भाजपा के एक्शन पर बोले- बीजेपी की जो कमेटी बनी है बीजेपी में यह सब फॉर्मेलिटी होती है तथ्यों के आधार पर नहीं जाते,उनका फैसला वरिष्ठ लोग पहले ही कर देते है. सही मायने में अगर ठोस निर्णय लेना होता तो नरोत्तम मिश्रा पर सबसे पहले एक्शन होना. ..छोटे लोगों को साइड लाइन करना पद से हटा देना की फॉर्मेलिटी है. ... जब जब कमलनाथ जी की सरकार गिरी थी नरोत्तम मिश्रा ही मुखिया थे, सरकार गिराने में जो जो इंवॉल्वड थे उन सभी का भी हाल बेहाल होगा और यह राजनीति है कुदरत सब का फैसला करती है बाकी सब का भी यही हाल होगा दिल्ली में कांग्रेस जिला अध्यक्षों की परफॉर्मेंस रिपोर्ट पर बोले- राहुल गांधी जी का संगठन सृजन अभियान है जिसमें दिल्ली से ऑब्जर्वर से आए थे संगठन सृजन के बाद तय था कि सभी की परफॉर्मेंस देखी जाएगी जो लोग उसमें खरे नहीं उतरेंगे उनकाे पद छोड़ना पड़ेगा....कल 35 जिलों की समीक्षा हुई थी संगठन सृजन अभियान का मतलब ही था कि सभी को सक्रिय रहना है धरना प्रदर्शन में बीजेपी को लेकर मुखर होना है. .. जो निष्क्रिय होंगे यह पहले से तय था कि उनको हटाया जाएगा समीक्षा के आधार पर कार्रवाई की जाएगी
0
0
Report

एसआरए योजना से बेलापूर के झोपड़पट्टीवासियों को बड़े घर मिलने की उम्मीद, विरोधियों को चेतावनी

Navi Mumbai, Maharashtra:एसआरए योजने अंतर्गत सिबिडी बेलापूर मधील झोपडपट्टी वासियांना आमदार मंदा म्हात्रे यांच्या पाठपुराव्यामुळे मोठी घरे मिळणार आहेत. 2000 पूर्वीच्या झोपडी धारकांना मोफत तर 2010 पर्यंतच्या झोपडी धारकांना अडीच लाख रुपये भरून घर देण्यात येणार आहे. यासाठी सोसायटीची स्थापना करून कागदपत्र जमा करण्याची प्रक्रिया सुरु आहे. सगळं सुरळीत झाल्यास दिवाळी पर्यंत या प्रकल्पाचे भूमिपूजन करू मात्र यामध्ये कोणी खो घालू नये आणि जो झोपडपट्टी वासियांच्या नादाला लागेल त्याला झोपडपट्टी वासिय त्याची जागा दाखवतील असा इशारा देखिल आमदार मंदा म्हात्रे यांनी दिलाय.
0
0
Report
Advertisement

अमरावती में विश्वकर्मा योजना के नाम पर महिलाओं से करोड़ों की धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार

Amravati, Maharashtra:विश्वकर्मा योजनेच्या नावाखाली लाखोंची आर्थिक फसवणूक; शेकडो महिलांची फसवणूक दहा हजारात दहा लाख, तर चाळीस हजारात चाळीस लाखांचे कर्ज मिळवून देण्याचे दिले होते आमिष या प्रकरणातील मुख्य आरोपी सारिका राऊत हिला अटक करण्यात आली आहे. आरोपीने मार्च २०२६ निमखेड बाजार येथे गावात येऊन विश्वकर्मा योजनेतून ५० टक्के अनुदानावर कर्ज व विविध शासकीय लाभ तसेच मुलीला नोकरी मिळवून देण्याचे आमिष दाखवले. सुरुवातीला काही महिलांना वस्तू देऊन विश्वास संपादन केल्यानंतर मोठ्या प्रमाणात पैसे उकळल्याचा आरोप करण्यात आला आहे. अनेक दिवस उलटूनही ना कर्ज मंजूर झाले ना नोकरी मिळाली ना भरलेले पैसे परत मिळाले. पैसे परत मागितल्यानंतर आरोपीने मला फोन करून त्रास देऊ नका अन्यथा माझ्या जीवाचे बरेवाईट करून तुम्हाला खोट्या गुन्ह्यात अडकवीन अशी धमकी दिल्याचाही आरोप फिर्यादीने केला आहे.
0
0
Report

हाजीपुर टेंडर विवाद: पूर्व विधायक समेत पर एफआईआर, हिंसा और लूट के आरोप

Hajipur, Bihar:हाजीपुर के रामाशीष चौक बस स्टैंड टेंडर विवाद ने अब बड़ा कानूनी मोड़ ले लिया है। महुआ के पूर्व विधायक मुकेश रौशन समेत कई लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायत में जानलेवा हमला, लूटपाट, सरकारी निविदा प्रक्रिया में बाधा और धमकी जैसे संगीन आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। RAMाशीष चौक बस स्टैंड की प्रस्तावित निविदा प्रक्रिया को लेकर विवाद अब एफआईआर तक पहुंच गया है। शिकायतकर्ता रविन्द्र कुमार ने नगर थाना में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि महुआ के पूर्व विधायक मुकेश रौशन समेत कई लोगों ने 9 अगस्त को प्रस्तावित ओपन टेंडर को रुकवाने के उद्देश्य से हिंसा और दहशत फैलाने की कोशिश की। एफआईआर के मुताबिक आरोपियों ने हंसुआ से जानलेवा हमला किया, टेंडर प्रक्रिया से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज फाड़ दिए और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि हमले के दौरान उनसे दो लाख रुपये नकद और सोने की चेन लूट ली गई तथा जान से मारने की धमकी भी दी गई। इस पूरे मामले में पुलिस ने विभिन्न गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस हाई-प्रोफाइल टेंडर विवाद ने जिले की सियासत और प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज कर दी है। अब सबकी नजर पुलिस जांच और आगे होने वाली कार्रवाई पर टिकी है।
0
0
Report
Advertisement

कैथल के नरक द्वार जैसी स्थिति: वार्ड 30 में गंदगी से लोग परेशान

Kaithal, Haryana:कैथल: प्रताप गेट–शिव वाटिका रोड बना ‘नरक द्वार’, वार्ड 30 में गंदगी से लोग बेहाल, लोगों की दरकार सुनो सरकार. कैथल शहर के प्रताप गेट से शिव वाटिका जाने वाली सड़क, जो नगर परिषद के वार्ड नंबर 30 में आती है, इन दिनों गंदगी और बदबू की गंभीर समस्या से जूझ रही है। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि स्थानीय लोग इस इलाके को “कैथल का नरक द्वार” कहने लगे हैं। सड़क के दोनों ओर बड़े-बड़े गंदे नाले खुले पड़े हैं, जिनकी लंबे समय से सफाई नहीं हुई। इन नालों से उठने वाली तेज बदबू पूरे इलाके में फैल चुकी है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि घरों में रहना दूभर हो गया है और बीमारी फैलने का खतरा लगातार बना हुआ है। चिं्ता की बात यह भी है कि इसी सड़क पर दो निजी स्कूल भी स्थित हैं। ऐसे में यहां पढ़ने वाले बच्चों को दिनभर दूषित हवा में सांस लेनी पड़ रही है, जो उनके स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकती है। इलाके के लोगों और राहगीरों ने बताया कि यह समस्या कोई नई नहीं है, बल्कि लंबे समय से जारी है। नगर परिषद को कई बार शिकायत दी जा चुकी है, यहां तक कि सीएम विंडो पर भी मामला उठाया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। स्थिति इतनी बिगड़ चुकी है कि कई लोग अपने मकान छोड़ने का मन बना चुके हैं, लेकिन बदबू और गंदगी के कारण यहां संपत्ति खरीदने को कोई तैयार नहीं। नालों की निकासी व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है, जिससे गंदा पानी सड़कों और आसपास के क्षेत्रों में जमा हो जाता है। स्थानीय लोगों की मांग है कि प्रशासन तुरंत संज्ञान ले, नालों की नियमित सफाई करवाई जाए और जल निकासी की व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, ताकि इस इलाके के लोग भी साफ-सुथरे वातावरण में जीवन जी सकें। फिलहाल, यह क्षेत्र कैथल का पिछड़ा इलाका कहलाता है और उपेक्षा के कारण दिन-ब-दिन और भी पिछड़ता जा रहा है。
0
0
Report

दिन निकलते ही बड़ा हादसा टला, अनियंत्रित होकर एक कार बड़ी नहर में जा गिरी।

Vishesh Kr GurejaVishesh Kr GurejaFollow9m ago
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुरः चिलकाना रोड स्थित हलालपुर के पास बुधवार सुबह एक Honda City कार (UK12B-2255) अनियंत्रित होकर बड़ी नहर में जा गिरी। सुबह करीब 8:08 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। फायर सर्विस ने तेज बहाव के बीच विशेष रेस्क्यू उपकरणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद कार को सुरक्षित नहर से बाहर निकाल लिया। वाहन की गहन तलाशी लेने पर उसमें कोई व्यक्ति नहीं मिला। इसके बाद कार को स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। फिलहाल कार नहर में कैसे गिरी और उसका चालक कहां है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top