मुजफ्फरपुर में बालाजी परिवार द्वारा कांवरिया सेवा दल का हुआ सम्मान
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर के द्वारिका नाथ हाई स्कूल में बालाजी परिवार ने वार्षिक सम्मान समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में शहर के शिक्षक, चिकित्सक और समाजसेवकों को सम्मानित किया गया। मेयर निर्मला साहू, उनके पति शिव शंकर प्रसाद साहू, श्याम सुंदर भिमसेरिया और पार्षद K.P. पप्पू ने समारोह का उद्घाटन किया। कांवरिया सेवा दल के सदस्यों को पुरस्कृत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार अमन ने बालाजी परिवार की सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में भागीदारी का आश्वासन दिया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइट की चपेट में आये दो मासूम, हालत गंभीर
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई/गीतेश सिंह: 11 हजार की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए दो मासूम बच्चे, हालत गंभीर बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल, Chc शाहाबाद से जिला अस्पताल हरदोई रेफर किए गए दोनों बच्चे हरदोई की शाहाबाद ग्राम पंचायत चंद्रपुर खैरी में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से दो मासूम बच्चे झुलस गए। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में परिजनों द्वारा दोनों बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शाहाबाद पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल हरदोई रेफर कर दिया गया। घायल बच्चों की पहचान दुर्गेश के पुत्र कार्तिक (2 वर्ष) और महिमा (5 वर्ष) के रूप में बताई गई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए हादसे के लिए विभागीय लापरवाही को जिम्मेदार बताया है। उनका कहना है कि बिजली व्यवस्था में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम न होने के कारण मासूमों की जान पर बन आई।
