icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

दिल्ली बुलाए गए कांग्रेस नेताओं के बीच देशव्यापी राजनीतिक घमासान तेज

Ranchi, Jharkhand:कांग्रेस हाईकमान ने पार्टी नेताओं को संगठन स्तर पर निर्देश जारी करते हुए सभी राज्यों से एमएलए, एमपी सहित पार्टी के सीनियर नेताओं और समर्थकों को दिल्ली बुलाया है ...11 अक्टूबर की रात या 12 अक्टूबर की सुबह तक दिल्ली पहुंचने का निर्देश मिला तो झारखंड कांग्रेस के नेता भी एक्टिव हो गए। वहीं बीजेपी हमलावर है, अस्थिरता का माहौल पैदा करने का आरोप लगा रही है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता कमल ठाकुर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, कांग्रेस नेतृत्व ने देश के संविधान को बचाने की कसम खा रखी है। बनाया हमने है तो बचाएंगे भी हम। देश में बीजेपी ने ज्ञानेश कुमार के द्वारा अराजकता फैला रखी है, उसपर नई रणनीति बनाने के लिए और देश भर में बीजेपी को घेरने के लिए दिल्ली पहचुने का निर्देश मिला है। सभी विधायक, प्रदेश अध्यक्ष, शीर्ष नेतृत्व, एमएलए, सांसद और पार्टी के अगुआ नेता दिल्ली पहुंच रहे हैं। बाइट ...कमल ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता, कांग्रेस झामुमो प्रवक्ता मनोज पांडेय ने कहा, जो आक्रोश है ये ज्ञानेश कुमार गुप्ता के खिलाफ है। यही आंदोलन अब राष्ट्र व्यापी स्वरुप में आ गई है। हर राज्य में, जिले तक विरोध प्रदर्शन हो रहा है। कांग्रेस ने भी अपने कार्यक्रम तय किए हैं उसके अनुरुप अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को दिल्ली बुलाया है। देश में जो माहौल बना है, कांग्रेस राष्ट्रीय पार्टी है इस लिए देश के हर कोने में उनके आंदोलन का स्वरुप दिख रहा है। बाइट ...मनोज पांडेय, प्रवक्ता, झामुमो बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता संदीप वर्मा में प्रतिक्रिया देते हुए कहा, वर्तमान व्यवस्था में जिस तरह से विरोध की राजनीति कांग्रेस कर रही है। पूरे देश में अराजकता की स्थिति लाना चाहती है। जिस वोट चोरी की बात वो कर रहे। उनको पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए, कांग्रेस ने चुनाव आयोग को अपने संस्थान के रुप में हमेशा इस्तेमाल किया। ये विरोध सिर्फ देश में अस्थिरता लाने के लिए कर रहे हैं। जिस तरह से कांग्रेस और राहुल काम कर रहे, उनके सारे तार विदेश से जुड़े हैं। देश की जनता सब समझ रही इस लिए इनको लगातार रिजेक्ट कर रही है।
0
0
Report

पटना में दुर्गा पूजा तेज, आनंदपुरी में 100 फीट शिवलिंग पंडाल और घंटियाँ

SRShivam RAjJust now
Patna, Bihar:पटना में नवरात्र की शुरुआत के साथ ही दुर्गा पूजा की तैयारियाँ तेज हो गई हैं। मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना और कलश स्थापना के साथ नौ दिनों के अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है, वहीं बाजारों में भी रौनक देखने को मिल रही है। राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में भव्य पूजा पंडालों का निर्माण और सजावट का काम तेजी से चल रहा है। पटना के बोरिंग कैनाल रोड स्थित आनंदपुरी के हिमगिरि चौक पर इस बार 100 फीट ऊंचे शिवलिंग के आकार का भव्य पंडाल बनाया जा रहा है। बंगाल से आए कारीगर इस पंडाल को तैयार कर रहे हैं। इसके साथ ही प्रवेश द्वार को भी खास तरीके से सजाया जा रहा है। वहीं, आनंदपुरी मेन रोड को करीब 10 हजार घंटियों से सजाने की तैयारी है। लगभग 300 से 400 मीटर के क्षेत्र में घंटियां लगाने का काम शुरू हो चुका है और काम पूरा हो चुका है इसके बाद लाइटिंग का कम शुरू किया जाएगा । हर साल आनंदपुरी का दुर्गा पूजा पंडाल अपनी अनोखी सजावट और भव्यता के कारण आकर्षण का केंद्र रहता है। इससे पहले यहां छातों, गुब्बारों और आकर्षक लाइटिंग के जरिए सजावट की जा चुकी है। इस बार भी पंडाल और घंटियों से सजी सड़क लोगों के आकर्षण का केंद्र बनने की उम्मीद है। नवरात्र के दौरान यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु और सजावट देखने आने वाले लोग पहुंचते हैं। इसके अलावा, इस बार छह दिनों तक भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा, जिसको लेकर तैयारियां जारी हैं।
0
0
Report
Advertisement

ओडिशा के समुद्र में डूबे बेगूसराय के 3 युवक, एक की मौत, तलाश जारी

Begusarai, Bihar:एंकर , बेगूसराय के रहने वाले तीन युवक ओडिशा में रील बनाने के दौरान डूब गया। जिसमें एक युवक की शव बरामद हुआ। हालांकि घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। आपको बताते चले कि ओडिशा में डूबे करीब 20 वर्षीय मो. आमिर का शव उसके पैतृक गांव पपरौर पहुंचते ही मातम छा गया। बेटे का शव देखते ही परिजनों में चीख-pukar मच गई। मां और पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, इस हादसे में अब भी आमिर के दो दोस्त लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है। तीनों युवक ओडिशा के पारादीप में नहाने और रिल बनाने के दौरान समुद्र की लहरों में बह गए थे। दरअसल, पूरा मामला बेगूसराय जिले के बरौनी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पपरौर पंचायत के वार्ड संख्या 11, पूरब मोहल्ले का है। यहाँ के निवासी मो. जसीम के करीब 20 वर्षीय पुत्र मो. आमिर का शव शनिवार दोपहर करीब तीन बजे ओडिशा से उसके घर पहुंचा। शव पहुंचते ही परिवार के साथ-साथ पूरे गांव में मातम पसर गया। देखते ही देखते मृतक के घर पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। हर तरफ चीख-पुकार और गमगीन माहौल नजर आया। मृतक के पिता मो. जसीम ने बताया कि उनका बेटा दिल्ली में उनके साथ रहकर वेल्डिंग का काम सीख रहा था। 28 सितंबर को आमिर दिल्ली से अपने गांव के लिए निकला और 29 सितंबर को घर पहुंचा। इसके बाद 30 सितंबर को वह अपने पड़ोस के युवक मो. साहिल के साथ काम करने के लिए ओडिशा रवाना हो गया। वहीं, उसके दो अन्य दोस्त मो. कासीफ और मो. शहनवाज उर्फ काजू पहले से ही ओडिशा में मजदूरी कर रहे थे। बताया जाता है कि 7 अक्टूबर को आमिर अपने तीन दोस्तों मो. साहिल, मो. कासीफ और मो. शहनवाज उर्फ काजू के साथ ओडिशा के पारादीप में नहाने गया था। इसी दौरान आमिर, कासीफ और शहनवाज पानी में उतर गए और तेज लहरों की चपेट में आकर बह गए। जबकि उनका दोस्त साहिल पानी से बाहर ही बैठा रहा। घटना के बाद तीनों युवकों की तलाश शुरू की गई। 9 अक्टूबर को मो. आमिर का शव पानी के किनारे बरामद हुआ। स्थानीय पुलिस की आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद 10 अक्टूबर को शव एम्बुलेंस से बेगूसराय के लिए रवाना किया गया, जो शनिवार दोपहर पपरौर गांव पहुंचा। आमिर का शव घर पहुंचते ही उसकी मां और पिता मो. जसीम बेसुध होकर रोने लगे। जवान बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं, लापता दोनों युवकों मो. कासीफ और मो. शहनवाज उर्फ काजू के परिजनों की भी निगाहें उनकी सकुशल वापसी पर टिकी हैं। दोनों की तलाश अब भी जारी है। इस घटना से पूरे पपरौर गांव में शोक का माहौल है। इधर, गांव के मुखिया प्रतिनिधि सह पूर्व मुखिया अरविंद राय ने मृतक के परिवार को सरकारी सहायता और नियमानुसार लाभ दिलाने के लिए प्रयास करने की बात कही है। फिलहाल, एक परिवार ने अपने जवान बेटे को खो दिया है, जबकि दो अन्य परिवार अपने लापता बेटों की सलामती की दुआ कर रहे हैं। ओडिशा में हुए इस दर्दनाक हादसे ने पपरौर गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है। अब सभी की निगाहें लापता दोनों युवकों की तलाश पर टिकी हैं.
0
0
Report

Noida, Uttar Pradesh:
0
0
Report
Advertisement

ग्रेटर नोएडा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, मसाला फैक्ट्री छापेमारी

Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा--नोएडा में नवरात्रो से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई मिलावटी मसाले बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा ग्रेटर नोएडा वेस्ट के इटहेरा में धर्मेश इंडस्ट्रीज मसाला निर्माण इकाई पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी मसाला फैक्ट्री से 13 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए लिए गए मिर्च बीज, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और मिर्च पाउडर समेत कई सामग्री बरामद पीला रंग, लाल रंग और भूसी समेत अन्य सामग्री मिलाकर मसाले बनाने का आरोप फैक्ट्री से करीब 3,759 किलो सामग्री सीज की गई 125 किलो मिर्च बीज, 1,050 किलो हल्दी पाउडर और 525 किलो मिर्च पाउडर मिला 315 किलो धनिया पाउडर, 300 किलो साबुत मिर्च और 600 किलो धनिया की डंडी की भूसी भी बरामद 60 किलो सरसों का तेल और 2-2 किलो पीला व लाल रंग भी मिला संबंधित व्यक्ति के खिलाफ थाने में FIR दर्ज कराई गई फैक्ट्री का लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई शुरू खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने देर रात तक चलाया अभियान जिलाधिकारी के निर्देश पर नवरात्रि से पहले खाद्य पदार्थों की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए कार्रवाई जारी खाद्य सुरक्षा विभाग ने आगे भी छापेमारी और सैंपलिंग अभियान जारी रखने की बात कही
0
0
Report
Advertisement

गाज़ियाबाद: 50 हजार इनामी शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद से बड़ी खबर है जहाँ क्राइम ब्रांच और लिंक रोड पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुठभेड़ में 50 हजार के ईनामी शातिर अंतर्राज्यीय वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया बदमाश लिंक रोड और मधुबन बापूधाम थाने से वांछित चल रहा था। दरअसल क्राइम ब्रांच और लिंक रोड पुलिस टीम सूर्यनगर चौराहे पर चेकिंग कर रही थी। तभी सामने से एक सफेद रंग की फॉर्च्यूनर कार आती दिखाई दी। पुलिस ने उसे रोकने का इशारा किया तो कार सवार बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी और कार मोड़कर भागने लगे। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की जिसमें कार चला रहे बदमाश के दोनों पैरों में गोली लगी और वह घायल होकर वहीं गिर पड़ा, जिसे पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। घायल बदमाश की पहचान फरमान पुत्र मेहरबान निवासी समर गार्डन, थाना लिसाड़ी गेट, मेरठ के रूप में हुई है। जिसकी उम्र 29 साल है। पकड़े गए बदमाश के कब्जे से पुलिस ने एक 315 बोर का तमंचा, 2 खोखा और 1 जिंदा कारतूस और लिंक रोड क्षेत्र से चोरी की गई सफेद रंग की फॉर्च्यूनर कार बरामद की है। इस कार की चोरी के संबंध में थाना लिंक रोड पर मुकदमा दर्ज है। फरमान एक बेहद शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ लूट, चोरी, हत्या के प्रयास, बलात्कार और गैंगस्टर एक्ट समेत करीब 100 मुकदमे दर्ज हैं और उस पर 50 हजार का इनाम घोषित था। फिलहाल घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है और फरार बदमाश की तलाश की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

ओम प्रकाश राजभर बोले: मृत नाम हटने से वोटर लिस्ट साफ, मतदान पर असर

Noida, Uttar Pradesh:अंबेडकर नगर। SIR और ज्ञानेश कुमार को अधिकारियों के समर्थन पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा, \"समर्थन करने का भी एक बड़ा कारण है। चुनाव आयुक्त ने गलती क्या की है? मृतक का नाम निकाला है। जो लोग कहीं और रहने चले गए हैं... कई जगह नाम है...चुनाव आयोग ने एक जगह नाम कर दिया... ऐसे नाम घट गया और हर विधानसभा में 14-20 हजार मृतकों का नाम कटा है...अब ये इस बात से डरे हुए हैं कि हम लोग फर्जी मतदान कैसे करेंगे। वोटर लिस्ट में तो नाम ही नहीं है...चुनाव आयोग संवैधानिक संस्था है? और उसके खिलाफ ये लोग जो अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं, वो बिल्कुल गलत है। आप देखिएगा, दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।\"
0
0
Report

मेहरानगढ़ किले के चामुंडा मंदिर में नवरात्रि के पहले दिन आस्था का सैलाब

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर. शारदीय नवरात्रि की शुरुआत के साथ ही जोधपुर के मेहरानगढ़ किले में स्थित मां चामुंडा माता मंदिर में आस्था का सैलाब देखने को मिला। नवरात्रि के पहले दिन सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां के दरबार में दर्शन के लिए पहुंचे। मेहरानगढ़ की ऊंची पहाड़ियों पर स्थित मां चामुंडा के दरबार में आज हर तरफ भक्ति का माहौल नजर आ रहा है। कोई हाथों में पूजा की थाली लेकर पहुंचा है, तो कोई मां के जयकारे लगाते हुए दर्शन के लिए कतार में खड़ा है। श्रद्धालुओं में मां के प्रति आस्था का अलग-अलग रूप देखने को मिला। किसी ने मां के लिए मौन व्रत रखा, तो कोई बचपन से मां चामुंडा के दरबार में आने की परंपरा को शादी के बाद भी निभा रहा है। जी मीडिया ने श्रद्धालुओं से बातचीत कर जाना कि मां चामुंडा के दरबार में पहुंचकर उन्हें कैसा अनुभव हो रहा है और उनके लिए मां की आस्था का क्या महत्वपूर्ण है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top