Back
संग्रामपुर में दिहाड़ी मजदूर की गोली से हत्या, पुलिस जांच में जुटी
PKPrashant Kumar
Oct 06, 2025 09:49:17
Munger, Bihar
संग्रामपुर में दिहाड़ी मजदूर युवक की गोली मार कर हत्या। पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल। डीएसपी ने कहा मामला संदेहास्पद है, पुलिस मामले की जाँच में जुटी है।
मुंगेर : संग्रामपुर थाना क्षेत्र स्थित नगर पंचायत के वार्ड संख्या नौ कुमारपुर में रविवार की देर रात दिवगन्त रेलकर्मी शालिग्राम यादव के बड़े पुत्र बमबम कुमार (30) की गोली मार दी। परिवार वालों ने घटना के बाद बमबम को स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। बमबम के सिर में गोली मारी गई थी। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल लाया गया जंहा डॉक्टरों की टीम द्वारा पोस्टमार्टम किया गया ,जिसके बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया। घटना की वजह पुरानी दुश्मनी भी बताया जा रहा है, लेकिन परिवार के सदस्य कुछ भी बोलने से पहरेज रहे । सूचना मिलते ही तारापुर एसडीपीओ सिंधु शेखर सिंह ने मामले की जांच की। घटनास्थल पर एफएसएल और डाग स्क्वायड की टीम को बुलाया गया। एफएसएल ने नमूना भी संग्रह किया। डाग स्क्वायड की टीम को कुछ सफलता नहीं मिली। परिवार वालों ने बताया कि बमबम दिहाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करता था। रात 12 बजे घर आ रहे थे। घर के पास ही गोली मार दी गई। उन्होंने बताया कि हमलावरों की संख्या पांच थी और अँधेरा होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी। मृतक की माँ सुमित्रा देवी ने बताया की देर रात में बमबम घर में आया था और उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। जब बहु घर में रो रही थी तब हमको जानकारी हुई। उन्होंने बताया की मेरे बेटे से किसी प्रकार की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी
थानेदार विनोद कुमार झा ने बताया कि घटना की वजह का पता नहीं चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना में शामिल बदमाशों की गिरफ्तारी जल्द होगी। हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है। अब तक केस दर्ज नहीं किया गया है। वहीं तारापुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिंधु शेखर ने बताया की संग्रामपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि मामला संदेहास्पद है क्योंकि घटना स्थल पर शव बरामद हुआ है वहां ब्लड के निशान मिले इसके साथ घर के आँगन में भी मिला है। उन्होंने कहा घटना घर के अंदर हुई है और परिवार के सदस्य कुछ और बयान दे रहे है। उन्होंने कहा पुलिस हर पहलु की जाँच कर रही है
वही आपको बता दे मृतक बमबम कुमार की शादी वर्ष 2012 में मुंगेर जिला के लाल दरवाजा गंगा नगर निवासी गीता देवी से हुई है। गीता देवी को चार छोटे बच्चे आलोक कुमार ,आर्यन कुमार आदित्य कुमार और एक लाडो कुमारी है। वही मृतिका का गीता देवी का रो रो के बुरा हाल है।
2
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RRRakesh Ranjan
FollowOct 06, 2025 12:18:11Noida, Uttar Pradesh:हरदोई में चोरी के शक में तालिबानी सजा !
0
Report
AKAshok Kumar1
FollowOct 06, 2025 12:18:020
Report
JJJAYESH JAGAD
FollowOct 06, 2025 12:17:450
Report
0
Report
0
Report
SMSURYA MOHANTY
FollowOct 06, 2025 12:16:480
Report
AKAshok Kumar1
FollowOct 06, 2025 12:16:340
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowOct 06, 2025 12:16:280
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowOct 06, 2025 12:16:13Paramaribo, Paramaribo:बहराइच के रूपईडीहा में 9 फुट लंबा मगरमच्छ निकल आया, रेस्क्यू से ग्रामीण राहत
0
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowOct 06, 2025 12:16:030
Report
AKAshok Kumar1
FollowOct 06, 2025 12:15:420
Report
KAKapil Agarwal
FollowOct 06, 2025 12:15:080
Report
0
Report
KAKapil Agarwal
FollowOct 06, 2025 12:09:541
Report
DSdevendra sharma2
FollowOct 06, 2025 12:09:400
Report