Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Khordha752055
बरूनेई पहाड़ पर हमला: पुलिसकर्मी शहीद, पर्यटन स्थल पर बचाव अभियान जारी
SMSURYA MOHANTY
Oct 06, 2025 12:16:48
Khordha, Odisha
ଖୋର୍ଦ୍ଧା :- ବରୁଣେଇ ପାହାଡ଼ ରେ ବାରହା ଆକ୍ରମଣ ରେ ଜଣେ ପୋଲିସ କର୍ମଚାରୀ ଙ୍କ ମୃତ୍ୟୁ ଘଟିଛି। ବୁଲିବାକୁ ଯାଇଥିବା ପର୍ଯ୍ୟଟକ ମାନଙ୍କୁ ବାରହା ଆକ୍ରମଣ ରୁ ରକ୍ଷା କରିବାକୁ ଯାଇଥିବା ପୋଲିସ କର୍ମଚାରୀ ପ୍ରଦୀପ କୁମାର ପେରେଇ ନିଜକୁ ରକ୍ଷା କରି ପାରିଲେ ନାହିଁ। ଅନ୍ୟ ପକ୍ଷରେ ବାରହା ଆକ୍ରମଣ ରେ ତିନ୍ତି ଜଣ ପର୍ଯ୍ୟଟକ ଗୁରୁତର ଆହତ ହୋଇଥିଲେ। ସେମାନଙ୍କୁ ଖୋର୍ଦ୍ଧା ମେଡିକାଲ ରେ ଚିକିତ୍ସା ପାଇଁ ଭର୍ତ୍ତି କରାଯାଇଥିଲା। ଅବସ୍ଥା ଗୁରୁତର ଥିବାରୁ କଟକ ବଡ ମେଡିକାଲ ପଠାଇ ଦିଆଯାଇଛି। ଦିନ ୩ଟାରେ ବାରହା ଆକ୍ରମଣ ରେ ଫସିଥିବା ପର୍ଯ୍ୟଟକ, ପୋଲିସ, ଜଣଙ୍କୁ ଉଦ୍ଧାର କରିବାକୁ ଖୋର୍ଦ୍ଧା ଏସପି ବିବେକାନନ୍ଦ ଶର୍ମା, ଡିଏଫ୍ଓ Lାଡେ ଗଜାନନ ଦୟାନନ୍ଦ ଙ୍କ ନେତୃତ୍ୱରେ ଟାଙ୍କୁ ଲାଇଯର ଟିମ୍, ଟର୍ଚ୍ଚ, ନିଆଁ ହୁଳ, ଠେଙ୍ଗା, ଷ୍ଟ୍ରେଚର ସହିତ ଅନ୍ୟାନ୍ୟ ସରଞ୍ଜାମ ଧରି ବରୁଣେଇ ପାହାଡ ରେ ପ୍ରାୟ ୫କିଲୋମିଟର ଉଚ୍ଚରେ ଥିବା ପର୍ଯ୍ୟଟକ ଙ୍କ ପାଖକୁ ଯାଇଥେଲେ। ରାତି ତମାମ ବାରହା ଅପରେସନ ଚାଲିଥିଲା। ପ୍ରାୟ ୧୪ଜଣ ଗଛରେ ଥିଲେ। ପୋଲିସ, ବନବିଭାଗ ଟିମ୍, ଆମ୍ବୁଲାନ୍ସ, ଅଗ୍ନିଶମ ବିଭାଗ ସହ ସ୍ଥାନୀୟ ଯୁବକ ମାନଙ୍କ ପ୍ରାୟ ୬ ଘଣ୍ଟା ଅକ୍ଲାନ୍ତ ପରିଶ୍ରମ ଯୋଗୁ ସମସ୍ତଙ୍କୁ ଉଦ୍ଧାର କରାଯାଇଛି। ମୃତ ପୋଲିସ କର୍ମଚାରୀ ର ମୃତଦେହ ବ୍ୟବଚ୍ଛେଦ ପାଇଁ ଭୁବନେଶ୍ବର ପଠାଯାଇଛି
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AKAjay Kashyap
Oct 06, 2025 14:15:55
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली विकास प्राधिकरण बरेली हिंसा के बाद मौलाना तौकीर से जुड़े लोगों कर ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रहा है, इसी कड़ी में सपा पार्षद मुन्ना का बाइक शोरूम सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान सपा पार्षद व कर्मचारी शोरूम में ही थे। उन्हें बाहर निकाल दिया गया। इस कार्रवाई को भी बवाल से जोड़कर देखा जा रहा है। इस पार्षद मुन्ना का कहना है कि वह बवाल के दिन कहीं गए भी नहीं थे। उनके नवासे का हाथ टूटा था। वही गया था। उसके बाद यहीं रहा। पार्षद ने बताया कि वह कैंसर पीड़ित है। मेरे यहां कैमरे लगे हैं। जो लोग शामिल रहे, उन पर कार्रवाई करें। मौलाना तौकीर की पार्टी अलग है, मेरी अलग विचारधारा अलग है。
0
comment0
Report
RVRaunak Vyas
Oct 06, 2025 14:15:41
Bikaner, Rajasthan:इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला पहुंचे बीकानेर, स्व. रामेश्वर डूडी के निधन पर व्यक्त किया शोक, विधायक सुशीला डूडी व परिजनों से की मुलाकात, कहा – डूडी जी ने किसानों और आमजन की आवाज बुलंद की, उनकी कमी कोई पूरी नहीं कर सकता。 Intro - बीकानेर दौरे पर आए इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला ने आज पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी के निधन पर शोक प्रकट किया। इस दौरान उन्होंने विधायक सुशीला डूडी सहित परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने डूडी को याद करते हुए कहाकि मेरे पिताजी का डूडी जी के परिवार से विशेष लगाव रहा है। राजनीती में रहते हुए डूडी जी ने आमजन व किसानो की आवाज बुलंद करने का काम किया। उनकी कमी कोई पूरी नहीं कर सकता। वही उन्होंने बिहार चुनाव को लेकर कहाकि हम तो चुनाव नहीं लड़ रहे लेकिन हमारे जितने साथी है उनसे आरजेडी की मदद करने का कहेगे।
0
comment0
Report
Oct 06, 2025 14:15:26
Asansol, West Bengal:प्राकृतिक आपदा की वजह से उत्तर बंगाल पूरी तरह से संकट में आ चुका है बाढ़ की हालत ऐसी हो गई है कि वहां पर व्यापक नुकसान हुआ है आखिरी समाचार मिलने तक वहां पर 23 व्यक्तियों के मरने की खबर आई है यह आंकड़ा बढ़ने की भी आशंका है इसे लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्णेंदु मुखर्जी ने उत्तर बंगाल की स्थिति पर चिंता जताई है । उन्होंने कहा कि उत्तर बंगाल की जो हालत है वह सब देख रहे हैं उत्तर बंगाल में प्राकृतिक आपदा की वजह से लोग बहुत बड़ी मुसीबत में हैं उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता हर नेता उत्तर बंगाल के संकटग्रस्त लोगों के साथ है उन्होंने लोगों से भी अनुरोध किया कि वह आगे आएं ताकि उत्तर बंगाल के लोगों को इस मुसीबत से निकाला जा सके और उनकी जिंदगी को फिर से पटरी पर लाया जा सके ।
0
comment0
Report
SYSUNIL YADAV
Oct 06, 2025 14:15:23
0
comment0
Report
AKAshok Kumar1
Oct 06, 2025 14:15:12
0
comment0
Report
RNRajesh Nilshad
Oct 06, 2025 14:10:17
Chittorgarh, Rajasthan:बहुचर्चित कस्टम मिलिंग घोटाला मामले में आज ACB/EOW ने विशेष कोर्ट में 1500 पन्नो का पूरक चालक पेश किया. अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर के खिलाफ पेश किए गए चार्जशीट में कई चौकाने वाले खुलासे हुए हैं.. ACB/EOW की चार्जशीट में आरोप है कि अनिल टुटेजा छ.ग. प्रदेश राईस मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ आपराधिक षडयंत्रपूर्वक कस्टम मिलिंग स्कैम में राईस मिलरों से अवैध वसूली किया है.. इस अवैध वसूली से अनिल टुटेजा ने कम से कम 20 करोड रूपये अर्जित किया.. राईस मिलरों से अवैध वसूली करने के लिए टुटेजा ने मार्कफेड के जिला विपणन अधिकारियों पर दबाव बनाकर राईस मिलरों का बिल लंबित करता था. जिससे कि राईस मिलर दबाव में आकर 20 रु. प्रति क्विंटल की दर से अवैध धनराशि देते थे.. वहीं अनवर ढेबर को लेकर आरोप लगाया है कि आयकर विभाग के छापे के दौरान डिजिटल साक्ष्यों से इस बात के सबूत मिले हैं कि वह न केवल शराब घोटाले, बल्कि तत्कालीन शासन के कई महत्वपूर्ण विभागों जैसे-पीडब्ल्यूडी, वन विभाग पर भी प्रत्यक्ष रूप से गहरा प्रभाव डालता था. अनवर ढेबर के द्वारा कस्टम मिलिंग स्कैम में अनिल टुटेजा के लिये राईस मिलरों से अवैध वसूली का काम करता था.. एसीबी/ईओडब्ल्यू ने चार्जशीट में यह भी बताया है कि मामले में रामगोपाल अग्रवाल समेत अन्य आरोपियों के सम्बंध में जांच जारी है..
0
comment0
Report
JPJai Pal
Oct 06, 2025 14:08:28
Haldwani, Uttar Pradesh:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब भी शिव की नगरी काशी के दौरे पर होते हैं, तो एक परंपरा वो कभी नहीं भूलते - शहर के कोतवाल, बाबा कालभैरव के दरबार में हाजिरी लगाना। यह एक ऐसा अटूट क्रम है जो उनकी गहरी आस्था और आध्यात्मिक जुड़ाव को दर्शाता है। मान्यता है कि काशी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन से पहले कालभैरव की अनुमति आवश्यक है, और मुख्यमंत्री इस परंपरा का पूरी निष्ठा से पालन करते हैं। कालभैरव temple के मुख्य पुजारी महंत नवीन गिरी बताते हैं कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बाबा कालभैरव से एक विशेष आध्यात्मिक लगाव है। यही कारण है कि उनके काशी दौरे का आरंभ या समापन, बाबा कालभैरव के दर्शन के बिना अधूरा रहता है। महंत नवीन गिरी के अनुसार, मुख्यमंत्री अब तक 125 से भी अधिक बार बाबा कालभैरव के मंदिर में दर्शन-पूजन कर चुके हैं। हर बार वे पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं और बाबा का आशीर्वाद लेते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की काशी यात्रा बाबा कालभैरव के दर्शन के बिना पूरी नहीं होती। आखिर क्या है इस मंदिर का महत्व और क्यों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हर बार यहाँ मत्था टेकना नहीं भूलते? देखिए हमारी इस खास रिपोर्ट में। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हर काशी दौरे की पहचान बन चुकी हैं बाबा कालभैरव का दर्शन। प्रोटोकॉल और राजनीतिक व्यस्तताओं के बीच, एक स्थान ऐसा है जहाँ उत्तर प्रदेश के मुखिया एक आम भक्त की तरह शीश नवाते हैं। यह है वाराणसी का प्राचीन कालभैरव मंदिर, जिन्हें यहाँ के लोग 'काशी के कोतवाल' के नाम से जानते हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, बाबा कालभैरव को भगवान शिव ने काशी के संरक्षक के रूप में नियुक्त किया था। ऐसी मान्यता है कि काशी में रहने और यहाँ की यात्रा को सफल बनाने के लिए बाबा कालभैरव की इजाजत जरूरी है। बिना उनकी अनुमति के, बाबा विश्वनाथ के दर्शन का भी पूर्ण फल प्राप्त नहीं होता। यही वजह है कि सदियों से श्रद्धालु पहले काशी के कोतवाल के दरबार में h1989 आदि/हाज़िरी लगाते हैं, और फिर विश्वनाथ धाम का रुख करते हैं। और इसी आस्था की डोर से बंधे हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। उनके लिए यह केवल एक राजनीतिक औपचारिकता नहीं, बल्कि गहरी श्रद्धा का विषय है। कालभैरव मंदिर के मुख्य पुजारी महंत नवीन गिरी बताते हैं कि मुख्यमंत्री का बाबा कालभैरव से एक गहरा आध्यात्मिक लगाव है।
0
comment0
Report
Dussera 2025
Advertisement
Back to top