icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
811213
PKPrashant KumarFollow24 Aug 2024, 05:49 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

चतरा के मां भद्रकाली मंदिर में 11 साल बाद दान पेटी खुली, लाखों सोना-चांदी मिला

Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा जिले के इटखोरी स्थित तीन धर्मों (सनातन, जैन और बौद्ध) की आस्था के महान केंद्र मां भद्रकाली मंदिर से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां पूरे 11 साल बाद मंदिर की आभूषण दान पेटी खोली गई है, जिसमें श्रद्धालुओं द्वारा श्रद्धा भाव से दान किए गए लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात मिले हैं। मां भद्रकाली न्यास समिति के सदस्यों, स्थानीय पुजारियों और रैयतों की मौजूदगी में पूरी पारदर्शिता के साथ इस दान पेटी को खोला गया। समिति के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 11 वर्षों में भक्तों ने दिल खोलकर दान किया है। पेटी से कुल 1 किलो 627 ग्राम सोना और 62 किलो 700 ग्राम चांदी प्राप्त हुई है। न्यास समिति के अध्यक्ष वाई.के. सिंह चौहान ने बताया कि इस खजाने की विधिवत जानकारी जिला प्रशासन को दे दी गई है। अब सुरक्षाबलों की कड़ी निगरानी में इन कीमती धातुओं की शुद्धता की जांच कराई जाएगी। श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए इस दान का उपयोग हो मंदिर के भव्य सौंदर्यीकरण में किया जाएगा। योजना के मुताबिक, लगभग एक किलो सोने से बनारस में मां भद्रकाली के लिए एक भव्य 'छत्र' बनवाया जाएगा। वहीं, प्राप्त चांदी का इस्तेमाल मंदिर के गर्भगृह की साज-सज्जा कर उसे और भी दिव्य रूप देने के लिए किया जाएगा।
0
0
Report

परबतसर के चारभुजा मंदिर में विप्र प्रत्याशी-विजेताओं का स्वागत, एकता पर जोर

Didwana, Rajasthan:खबर डीडवाना के परबतसर से है जहां शहर के चारभुजानाथ मंदिर में नगरपालिका चुनाव में विजेता विप्र पार्षदों एवं विप्र समाज के प्रत्याशियों का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगरपालिका चुनाव सम्पन्न होने के बाद विप्र समाज की एकजुटता और सामाजिक सहभागिता का संदेश देते हुए एन टेक ग्रुप द्वारा चारभुजा मंदिर परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगरपालिका चुनाव में भाग लेने वाले सभी विप्र प्रत्याशियों एवं विजयी पार्षदों का अभिनंदन कर उनके लोकतांत्रिक योगदान का सम्मान किया गया। समारोह में बाह्मण समाज के 11 सदस्यों का माल्यार्पण एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया। उपस्थित समाज बंधुओं ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी सक्रिय भागीदारी की सराहना की। इस अवसर पर विजयी पार्षदो ने समाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पालिका में जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देंगे तथा समाज की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि विप्र बंधुओं के कार्यो को प्राथमिकता से संपादित करने का कार्य किया जाएगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मौजूद विप्र बंधुओं ने विप्र समाज की एकता, संगठन और सामाजिक जागरूकता पर बल दिया। वक्ताओं ने कहा कि समाज की ताकत उसकी एकजुटता में निहित है और इसी भावना के साथ आगामी पंचायत राज चुनावों में भी समाज को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
0
0
Report

हनुमानगढ़ में किसान नाराज: IGNP पानी बंटवारे पर बैठक सफल नहीं

Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ में किसानो की दिखी नाराजगी,बैठक में बेनतीजा वार्ता रही तो लौटे बाहर,सीएम भजनलाल शर्मा की यात्रा की विरोध की कही बात हनुमानगढ़ में इंदिरा गांधी नहर परियोजना के प्रथम चरण में रेगुलेशन निर्धारित करने के लिए शनिवार को चीफ इंजीनियर कार्यालय में हुई जल परामर्शदात्री समिति की हुई बैठक बेनतीजा रही। जनप्रतिनिधियों और किसान नेताओं ने रबी फसलों की बिजाई से लेकर पकाव तक 8 बारी सिंचाई पानी देने की मांग की। अधिकारियों ने पानी कम होने का हवाला देते हुए अधिकतम 5 बारी देने पर सहमति जताई। फिर जनप्रतिनिधि और किसान बैठक का बहिष्कार चले गए। चीफ इंजीनियर एवं अतिरिक्त सचिव पश्चिम जल संसाधन जयपुर अमरजीत सिंह मेहरड़ा की अध्यक्षता में हुई बैठक में कांग्रेस सांसद कुलदीप इंदौरा, सूरतगढ़ विधायक डूंगरराम गेदर, अनूपगढ़ विधायक शिमला नायक, रायसिंहनगर विधायक सोहन नायक ने कहा कि सरसों सहित अन्य फसलों की बिजाई के लिए 4 में से दो समूह में दो बारी दी जाए। पकाव तक 6 बारी और दी जाए। इस पर चीफ इंजीनियर एवं अतिरिक्त सचिव अमरजीत मेहरड़ा ने कहा कि बीबीएमबी की ओर से आबंटित शेयर के अनुसार तो अधिकतम 3 बारी दी जा सकती है। बेटर इनफ्लो 45 प्रतिशत मानते हुए अधिकतम 5 बारी दे सकते हैं। इस पर जनप्रतिनिधि और किसान नेता सहमत नहीं हुए। अमित कोचर, गुरविंद्र जाखड़ सहित कई किसान नेताओं ने IGNP के प्रथम चरण का पानी द्वितीय चरण में देने का भी आरोप लगाया। इसको विभागीय अधिकारियों ने नकारते हुए निर्धारित वाटर अलाउंस के अनुसार ही पानी चलाने की बात कही। बैठक में सांसद, विधायकों और किसान नेताओं ने कहा कि रबी फसल की बिजाई के लिए IGNP की नहरों को चार में से 2 समूह में चलाकर दो बारी दी जाए। फसलों की बिजाई हो जाएगी तो फिर पानी मिलेगा तो पक जाएगी। इस पर अधिकारियों ने कहा कि पानी की उपलब्धता के अनुसार ही रेगुलेशन का निर्धारण होता है। अधिकारियों ने कहा कि 9 लाख 62 हजार क्यूसेक पानी IGNP के लिए तय हुआ है। 45% बेटर इनफ्लो मान लेते हैं फिर भी दो बारी चार में से दो समूह में देना संभव नहीं है। सांसद कुलदीप इंदौरा और विधायकों ने कहा कि 5 बारी से तो सरसों की बिजाई कर पकाया नहीं जा सकता। विधायकों और किसान प्रतिनिधियों ने अधिकारियों पर प्रथम चरण के किसानों के साथ खिलवाड़ का आरोप लगाया। कहा कि IGNP के प्रथम चरण के लिए 58 प्रतिशत और द्वितीय चरण के लिए 42% शेयर तय है। इसके बावजूद द्वितीय चरण को ज्यादा पानी दिया जा रहा है। खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। किसानो ने नाराज होकर बैठक से बाहर निकलते हुए कहा की हम मुखमंत्री भजनलाल शर्मा के सूरतगढ़ दौरे का विरोध करेंगे।
0
0
Report
Advertisement

इकाना स्टेडियम के पास LDA सड़क धंस गई, भारी बारिश से नुकसान

Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ के इकाना स्टेडियम के पास लखनऊ विकास प्राधिकरण की सड़क धंसी पूरी तरह क्षतिग्रस्त। लखनऊ में लगातार 3 दिन से हो रही बारिश के कारण हुआ हादसा ब्रेकिंग न्यूज़ लखनऊ लखनऊ में बारिश के बीच धंसी LDA की सड़क इकाना अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के पास सड़क धंसने का मामला सड़क का बड़ा हिस्सा धंसकर नीचे चला गया धंसी सड़क का रास्ता हरी चादर से ढका गया टूटे हिस्से को बड़ी पॉलीथिन से ढका गया बारिश के बाद सड़क धंसने की तस्वीरें सामने आईं धंसी सड़क को ढकने की कोशिश से उठे सवाल मौके की तस्वीरों में सड़क की स्थिति साफ नजर आई LDA की सड़क धंसने से निर्माण गुणवत्ता पर सवाल
0
0
Report
Advertisement

बारिश ने बोड़ला तहसील कार्यालय जलमग्न, महत्वपूर्ण दस्तावेज़ और सामान डूबे

Kawardha, Chhattisgarh:बोड़ला तहसील कार्यालय में घुसा बारिश का पानी, महत्वपूर्ण दस्तावेज और सामान प्रभावित बोड़ला। कबीरधाम जिले में लगातार हो रही جھमाझम बारिश के चलते बोड़ला तहसील कार्यालय जलमग्न हो गया। तेज बारिश का पानी कार्यालय परिसर से होते हुए अंदर तक पहुंच गया, जिससे तहसील कार्यालय में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। कार्यालय के कई हिस्सों में पानी भरने से महत्वपूर्ण दस्तावेज, कंप्यूटर, फर्नीचर और अलमारियों तक पानी पहुंच गया। रिकॉर्ड और शासकीय सामग्री को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। पानी भरने के कारण कार्यालयीन कामकाज भी प्रभावित हुआ। कर्मचारियों को दस्तावेज और अन्य जरूरी सामान सुरक्षित स्थान पर रखने में मशक्कत करनी पड़ी। लगातार बारिश के बीच तहसील कार्यालय में जलभराव ने जल निकासी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान हर साल क्षेत्र में जलभराव की समस्या सामने आती है। प्रशासन से कार्यालय परिसर में बेहतर जल निकासी की व्यवस्था किए जाने की मांग की जा रही है。
0
0
Report

पाकुड़ में अवैध पार्किंग के खिलाफ प्रशासन की दबिश: क्या-क्या हुआ?

Pakur, Jharkhand:पाकुड़ में अवैध पार्किंग और अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। जिला प्रशासन ने हिरणपुर बाजार में सड़क किनारे अवैध पार्किंग और अतिक्रमण रोकने के लिए कार्रवाई की। विभागीय अधिकारी डिप्टी DTO के निर्देश पर हिरणपुर के सुभाष चौक, गली नंबर-1 व 2, थाना चौक समेत विभिन्न स्थानों पर वाहन जांच की गई। दुकानदारों, गैराज संचालकों और वाहन चालकों को सड़क किनारे अतिक्रमण व अवैध पार्किंग नहीं करने की हिदायत दी गई और 24 घंटे के भीतर सड़क पर रखे सामान हटाने के निर्देश भी दिए गए। वाहन जांच में दर्जनों टोटो, दो टेंपो और दो पिकअप जब्त किए गए, और नियमों के उल्लंघन पर कुल 21,500 रुपये जुर्माना वसूला गया। परिवहन विभाग ने सभी वाहनों में आगे और पीछे नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य बताकर उल्लंघन पर कार्रवाई की चेतावनी दी। प्रशासन ने कहा कि सड़क सुरक्षा और सुगम यातायात के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
0
0
Report
Advertisement

हरियाणा में धान खरीद पर लिमिट: MSP को लेकर मोदी सरकार पर किसान रोष

Chandigarh, Chandigarh:कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव रणदीप सुरजेवाला का आरोप किसानों से नफरत में अंधी भाजपा, हरियाणा में खेती-किसानी को ठिकाने लगाने के लिए एक से बढ़कर एक "नायब हथकंडे" अपना रही है ! एक के बाद एक "काले फरमानों और धोखे के निशानों" से खेती-किसानी की पीठ में खंजर मारती भाजपा, अब सीधा किसान की खेती और ऊपज पर ही "लिमिट का हमला" बोलकर सीने पर वार कर दिया है ! नायाब सरकार ने इस बार धान खरीद की प्रति एकड़ लिमिट लगा दी है और लिमिट से ज्यादा उपज मंडी में लाने पर सरकारी जांच बिठा दी है...मानो खून-पसीने की मेहनत से अच्छी पैदावार लाना अब किसान का अपराध हो गया हो ! पूरी दुनिया अपने किसान और खेती-किसानी को आधुनिक तकनीक से लैस करने और अधिक से अधिक पैदावार बढ़ाने में लगी है, मगर "खेत-खलिहान विरोधी भाजपा" यहां उल्टा पैदावार घटाने और किसान को "मेहनत का मुजरिम" बनाने पर उतर आई है ! यही नहीं, भाजपा सरकार ने पहली बार जिलावार धान की खरीद सीमा तय कर किसान को सजा देने काला फ़रमान निकाला है, खेत से लेकर मंडी तक किसान पर पहले ही भाजपा का चौतरफा हमला है..अब अच्छी उपज का भी ये सिला है? "एक-एक दाना खरीदी" का "नायब जुमला" झेलते किसान पर भाजपाई धोखे और प्राईवेट लूट का एक-एक दिन भारी पड़ रहा है... और अब तो "लिमिट के खेल" से भाजपा ने "प्राइवेट लूट" को बिल्कुल ही फ्री हैंड दे दिया, जिस रेट में मन करे, किसान की फसल लूटने की मनमानी करो ! केंद्र सरकार का भी हरियाणा के किसान विरोधी फरमान को देखें- पिछले साल ही प्रदेश में 62 लाख टन से ज्यादा धान की सरकारी खरीदी हुई थी, मगर इस बार केंद्र की मोदी सरकार हरियाणा से केवल 58 लाख टन तक ही धान खरीदी का आदेश प्रदेश को थमाया है ! सवाल ये भी उठता है कि हरियाणा की नायब सैनी सरकार मोदी सरकार के इस किसान विरोधी फरमान के आगे घुटने क्यों टेके है? शगूफा और चुटकुले वाले सीएम, श्रीमान नायब सैनी क्यों हिम्मत नहीं दिखाते कि हरियाणा के किसान के लिए दो शब्द मोदी सरकार को कह सकें और हकों के लिए घुटनों से उठ पांवों पर खड़े हों! हरियाणा हमेशा से देश की समृद्धि और खुशहाली का इंजन रहा है, खेती-किसानी हमारी पहचान है...देश को भरपूर अन्न उपलब्ध कराने का संकल्प हमारी शान है, मगर भाजपा तो हमारी खेती किसानी का ही गला घोंटने पर उतारू है ! पहले परली के बहाने 30 महीने तक हमारे खेत और जोत को "रेड एंट्री" में डालकर हथियाने की साज़िश, फिर अपने ही खेत में अपनी ही तैयार फ़सल ना काट पाने की साजिश और अब सीधा खेतों में अन्न उपजाने पर ही लिमिट लगाने की साज़िश? सवाल ये है कि आखिर भाजपा चाहती क्या है, मतलब भाजपा का मकसद हरियाणा में सरकारी खरीदी सिस्टम को फेल करके MSP पर ताला लटकाना और खेती किसानी को हथिया कर पूरी तरह अपने मित्रों के धंधे लगाना और ठेके पर चढ़ाना है? मगर याद रहे हम हरियाणा के किसानों और हरियाणा के परिवारों ने भाजपा के इन नापाक मंसूबों को न तो तीन काले कानूनों के जरिए कामयाब होने दिया और ना ही ऐसे रोज-रोज चोर दरवाजे से हो रहे हमलों से कामयाब होने देंगे ! बेहतर होगा कि- हमारी खेती-किसानी और मेहनत की उपज पर "नजर और लिमिट लगाने" की बजाय, भाजपा सरकार अपना ध्यान जल्द से जल्द सरकारी खरीदी और सहूलियत से MSP दिलाने पर लगाए !
0
0
Report
Advertisement

पाकुड़-बोकारो से बचाए गए चार नाबालिगों को परिवारों के हवाले; दो को सौंपा गया

Pakur, Jharkhand:पाकुड़-बोकारो से बचाए गए चार नाबालिगों को उनके परिजनों को सोंपने की तैयारी की गई. बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) में दस्तावेज़ों के मिलान के बाद दो बच्चों को उनके परिवार को सोंप दिया गया. हालांकि दो बच्चों के दस्तावेज अधूरे होने के कारण उन्हें अभी नहीं सोंपा जा सका. सीडब्ल्यूसी के सदस्य विनोद प्रमाणिक ने बताया कि पाकुड़ जिले के इन चार नाबालिगों को एक दलाल केरल में काम दिलाने के बहाने ले जा रहा था. बोकारो में इसकी जानकारी मिली, जिसके बाद बच्चों को बचाया गया और दलाल को भी पकड़ लिया गया. बोकारो सीडब्ल्यूसी ने जरूरी कार्रवाई पूरी कर इन बच्चों को पाकुड़ बाल कल्याण समिति को सोंप दिया था. अब यहां जांच के बाद दो बच्चों को उनके अभिभावकों को सोंप दिया गया है. बाकि दो बच्चों के अभिभावकों ने कुछ जरूरी कागजात जमा नहीं करवाए हैं. सभी कागजात की जांच होने के बाद ही उन्हें सोंपा जाएगा. इस दौरान सीडब्ल्यूसी की सदस्य रंजन श्रीवास्तव और सलमा जहां भी मौजूद थीं
0
0
Report

पथरगामा प्रखंड कार्यालय में ताला लगाकर भाजपा का जोरदार प्रदर्शन

Godda, Jharkhand:गोड्डा भाजपा के पूर्व विधायक अमित मंडल के नेतृत्व में पथरगामा प्रखंड कार्यालय में प्रदर्शन के दौरान मेन गेट में ताला लगाया गया था। बीडीओ नितेश गौतम के कथित मनमानी के खिलाफ जिला परिषद सदस्य अमित भगत तीन हफ्ते से प्रखंड परिसर में धरने पर थे। Amit मंडल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पथरगामा प्रखंड कार्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया और बीडीओ पर काम नहीं करने के आरोप लगाए। इसके बाद मेन गेट को खोला गया। अंचलाधिकारी के प्रभार में रहे पथरगामा के बीडीओ नितेश गौतम के आवेदन पर सरकारी काम में बाधा डालने, डराने धमकाने, असभ्य भाषा आदि के आरोप लगाए गए हैं। वहीं बीडीओ ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को मनगढ़ंत बताकर ओछी राजनीति से प्रेरित कहा है।
0
0
Report

जहानाबाद हत्याकांड: दोस्त समेत तीन गिरफ्तार, अवैध संबंध और पैसे के विवाद ने हत्या की

Jehanabad, Bihar:जहानाबाद में गुड़ व्यवसायी के पुत्र अमित कुमार हत्याकांड का पुलिस ने एक सप्ताह बाद खुलासा कर दिया है. पुलिस ने इस मामले में मृतक के दोस्त समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक हत्या के पीछे अवैध संबंध और पैसे के लेनदेन का विवाद सामने आया है. हत्या के बाद शव को अरवल जिले के एक नहर में फेंक दिया गया था, जिसे पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर बरामद कर लिया है. दरअसल नगर थाने क्षेत्र के शिवाजी पथ निवासी अमित कुमार 19 सितंबर की शाम बाइक से घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा. अगले दिन उसके भाई ने नगर थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो चार दिनों बाद पटना जिले के महाबलीपुर थाना क्षेत्र से अमित की मोटरसाइकिल लावारिस हालत में बरामद हुई. घटना के बाद से उसका दोस्त भी फरार था जो उसके लगातार परिवार के संपर्क में थे. बाइक बरामद होने के बाद पुलिस का शक अमित के दोस्त राजेश कुमार पर गहराया. सदर एसडीपीओ ने बताया कि घटना के बाद राजेश को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने हत्या की साजिश का खुलासा किया. एसडीपीओ ने बताया कि आरोपी राजेश शहर के ठाकुरबाड़ी मोहल्ले के रहने वाला है और उसकी बहन से अमित का प्रेम संबंध था. साथ ही राजेश के साथ पैसे को लेकर भी विवाद था. इसी कारण उसने हत्या की साजिश रची. पुलिस के मुताबिक, राजेश ने अमित को पैसे देने और एक लड़की से मिलवाने का झांसा देकर अरवल के भदासी बुलाया. वहां अरवल के आशीष कुमार और प्रिंस कुमार पहले से मौजूद थे. आरोप है कि तीनों अमित को बख्तारी हाई स्कूल के पास सुनसान जगह ले गए, जहां शराब पिलाने के बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई. हत्या के बाद अमित के शव को पास की नहर में फेंक दिया गया. एक सप्ताह बाद आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नहर से शव बरामद किया. पानी में कई दिनों तक रहने के कारण शव फूल गया था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपितों राजेश कुमार, आशीष कुमार और प्रिंस कुमार को गिरफ्तार किया है. इनके पास से मृतक की बाइक, एक अन्य मोटरसाइकिल और दो स्मार्टफोन बरामद किए गए हैं. पुलिस के अनुसार, तीनों का कोई पूर्व से आपराधिक इतिहास नहीं है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है. पुलिस के अनुसार हत्या की वजह कथित अवैध संबंध और पैसे के विवाद को बताया जा रहा है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top