icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
811213
PKPrashant KumarFollow1 Oct 2024, 07:06 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

इंदौर पुलिस ने ट्रैफिक साथी ऐप से नागरिक सहयोग से यातायात सुधार शुरू किया

Indore, Madhya Pradesh:इंदौर में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए इंदौर पुलिस ने एक नई पहल की शुरुआत की है। अब शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने में आम जनता भी पुलिस की मदद कर सकेगी। इसके लिए इंदौर ट्रैफिक साथी ऐप लॉन्च किया गया है। इस ऐप के माध्यम से आम नागरिक शहर में कहीं भी यातायात नियमों का उल्लंघन होते देख उसकी फोटो या वीडियो बनाकर सीधे ऐप पर अपलोड कर सकेंगे। यानी अब ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आम जनता की नजर भी रहेगी और शिकायत मिलने पर पुलिस संबंधित मामले में कार्रवाई करती नजर आएगी। इस पहल का उद्देश्य आम नागरिकों को ट्रैफिक अवेयरनेस से जोड़ना और शहर की यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाना है। इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने आज इस ऐप की शुरुआत करते हुए शहरवासियों को ट्रैफिक सुधार की इस मुहिम से जुड़ने का संदेश दिया。
0
0
Report

नवागढ़ गुरु घासीदास जयंती महोत्सव तैयारी: मंत्री की बैठक में मुख्यमंत्री आमंत्रण पर चर्चा

Bemetara, Chhattisgarh:एंकर बेमेतरा जिले के नवागढ़ में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय गुरु घासीदास जयंती महोत्सव की तैयारियों को लेकर आज प्रदेश के खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने समाज के प्रमुखों एवं सदस्यों की बैठक ली。 बैठक में महोत्सव के आयोजन, कार्यक्रमों की रूपरेखा और तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को आमंत्रित करने के संबंध में भी विशेष चर्चा हुई。 आपको बता दें कि नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र में प्रतिवर्ष दिसंबर महीने में परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती के अवसर पर तीन दिवसीय महोत्सव का आयोजन किया जाता है। इसी आयोजन को भव्य रूप देने और आवश्यक तैयारियों को लेकर आज यह बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के प्रमुख पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। बाइट 1 खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल।
0
0
Report

पानीपत बैठक में अजय चौटाला की झपकी चर्चा बनी, दुष्यंत ने योजनाओं पर जोर

Panipat, Haryana:जनकल्याण योजनाओं पर दुष्यंत चौटाला दे रहे थे जानकारी, मंच पर गहरी नींद में नजर आए अजय चौटाला पानीपत में जेजेपी की कार्यकर्ता बैठक के दौरान दिखा दिलचस्प नजारा, पूर्व उपमुख्यमंत्री के संबोधन के बीच राष्ट्रीय अध्यक्ष की झपकी बनी चर्चा का विषय पानीपत। जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला और पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला शनिवार को पानीपत में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक लेने पहुंचे। बैठक में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों और जनकल्याण योजनाओं को लेकर चर्चा की गई। बैठक के दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला जब कार्यकर्ताओं को जनकल्याण योजनाओं के बारे में जानकारी दे रहे थे और पार्टी की आगामी रणनीति पर अपनी बात रख रहे थे, उसी दौरान मंच पर बैठे जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला गहरी नींद में नजर आए। दुष्यंत चौटाला का संबोधन जारी रहा, जबकि अजय चौटाला की झपकी बैठक में मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई। राजनीतिक दलों की बैठकों में जहां नेता कार्यकर्ताओं में जोश भरने और संगठन को मजबूत करने का संदेश देते हैं, वहीं इस बैठक का यह दृश्य एक अलग ही वजह से सुर्खियों में आ गया।
0
0
Report
Advertisement

मुजफ्फरपुर केंद्रीय जेल में छठ पूजा की धूम; 98 बंदियों ने खरना किया

Muzaffarpur, Bihar:Muzaffarpur s central jail में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की धूम मची है। मुजफ्फरपुर सेंट्रल जेल में बंद 98 महिला और पुरुष बंदियों ने छठ व्रत रखा है और 51 महिला तथा 47 पुरुष ने जेल के चक्की में पिसाई की गई गेहूं की आंटा की रोटी, खीर और केले के प्रसाद से खरना पूजा किया है। जेल रेडियो के माध्यम से तीन दिनों तक छठ गीत पूरे जेल में गूंजेगे। सरकार के अनुसार मुजफ्फरपुर जेल प्रशासन ने छठ व्रत करने वालों के लिए भव्य और सुगठित व्यवस्थाएं की हैं ताकि पूजा में कोई व्यवधान न हो। इनमें 51 महिला और 47 पुरुष शामिल हैं; इनमें एक महिला मुस्लिम तथा एक पुरूष सिख बंदी भी शामिल हैं। जेल प्रशासन ने महिलाओं के लिए साड़ी, लहठी, चूड़ी आदि और पुरुषों के लिए धोती, गंजी आदि के साथ-साथ सूप, पकवान, फल, मिठाई आदि की व्यवस्था की है। जेल में बने तालाब को साफ-सफाई के साथ रंग-रोगन किया गया है, केला का पेड़, बैलून, रंगीन प्रकाश, झालर, फूल-माला आदि से सजाया गया है। जेल रेडियो पर महान लोक गायिका स्व. श्रीमती शारदा सिन्हा के गीत भी सुनाए जा रहे हैं। जिला प्रशासन ने आपदा प्रबंधन के दृष्टिकोण से पांच तैराकों की प्रतिनियुक्ति की है।
0
0
Report
Advertisement

छठ महापर्व के दूसरे दिन खरना प्रसाद ग्रहण, जयकारों से गूँजे घरों-गली

Nawada, Bihar:छठ महापर्व के दूसरे दिन व्रतियों ने किया खरना का प्रसाद ग्रहण, घरों में गूंजे छठी मइया के जयकारे पवित्र जल से मिट्टी के चूल्हे पर तैयार हुआ प्रसाद, छठ घाटों की सफाई में जुटे सामाजिक संगठन और प्रशासन चार दिवसीय लोक आस्था के महापर्व छठ के दूसरे दिन शनिवार को व्रतियों ने विधि-विधान और पूरी पवित्रता के साथ खरना का प्रसाद ग्रहण किया। अहले सुबह से ही व्रती और उनके परिवार के सदस्य प्रसाद बनाने की तैयारियों में जुट गए थे। पवित्र जलाशयों से लाए गए जल से प्रसाद तैयार किया गया। इस दौरान लकड़ी और ईंट से बने पारंपरिक चूल्हे पर पूरी शुद्धता एवं सावधानी के साथ खरना का प्रसाद बनाया गया। खरना का प्रसाद ग्रहण करने के लिए रिश्तेदारों, परिजनों और शुभचिंतकों को आमंत्रित किया गया। घरों में छठी मइया के जयकारों के साथ भक्तिमय माहौल देखने को मिला। महापर्व को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। वहीं, छठ पूजा को लेकर विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्य घाटों तक जाने वाले रास्तों की साफ-सफाई में जुटे हैं। दूसरी ओर, प्रशासनिक पदाधिकारी भी लगातार छठ घाटों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा ले रहे हैं, ताकि व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो।
0
0
Report

21 साल बाद मुस्लिम परिवार को पुत्र की प्राप्ति, छठ पूजा की आस्था

Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां नरकटियागंज में एक मुस्लिम परिवार 21 साल से महापर्व छठ मना रहा है। पूरे आस्था और विधि विधान से यह परिवार महापर्व छठ मनाता है। जूही यासमीन छठी मैया से 21 साल पहले एक संतान मांगी थी; छठ घाट पर जाकर उसने एक संतान मांगी थी। अगले साल उनको एक पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई और फिर जूही यासमीन महापर्व छठ मनाने लगी। पिछले 21 साल से वह छठ मना रही है। आज खरना की पूजा की है। जूही यासमीन बताती है: मैं पूरे विधि विधान से छठी माता की पूजा करती हूँ। मैं बहुत डर-डर कर पूजा करती हूँ; मुझे कोई संतान नहीं था। छठी मैया ने मुझे पुत्र दिया; तब से मैं छठ व्रत करती हूँ और आजीवन करती रहूंगी।
0
0
Report
Advertisement

हल्द्वानी में नाबालिग के सामूहिक दुष्कर्म के बाद होमस्टे सील, चार गिरफ्तार

Haldwani, Uttarakhand:हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के गंभीर मामले में पुलिस और जिला प्रशासन ने अब बड़ी कार्रवाई की है। मामले में चार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद आज पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने उस त्रिशूल होमस्टे को सील कर दिया है, जहां इस वारदात को अंजाम दिए जाने का आरोप है। जांच में सामने आया है कि नाबालिग को बिना पहचान पत्र यानी आईडी का सत्यापन किए होमस्टे में कमरा उपलब्ध कराया गया था, पुलिस-प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई के दौरान पूरे होमस्टे परिसर को सील कर दिया गया। वहीं, होमस्टे के संचालन और अन्य अनियमितताओं को लेकर भी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही होमस्टे संचालन से संबंधित दस्तावेजों और अन्य अनियमितताओं को लेकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई भी की जा रही है। हल्द्वानी में इस कार्रवाई को महिला और बाल सुरक्षा के लिहाज से पुलिस-प्रशासन का एक अहम कदम माना जा रहा है。
0
0
Report

धौलपुर में चतुर्थ चरण पंचायत चुनाव: 72.38% मतदान, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न

Dholpur, Rajasthan:पंचायतीराज आम चुनाव-2026 धौलपुर जिले में चतुर्थ चरण में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य का शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव हुआ 72.38 प्रतिशत मतदान पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत शनिवार को धौलपुर जिले की तीन पंचायत समितियों में जिला परिषद के 12 वार्ड और 3 पंचायत समितियों के 59 वार्ड के सदस्यों के लिए चतुर्थ चरण का मतदान शांतिपূর্ণ एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर श्रीनिधि बीटी ने निर्वाचन व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए मतदान प्रक्रिया के सुचारू संचालन के लिए की गई व्यवस्थाओं की निगरानी की। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर ने बताया कि चौथे चरण में जिले की बसेड़ी, राजाखेड़ा एवं सरमथुरा में 12 वार्डों में जिला परिषद सदस्य के लिए 2 लाख 91 हजार 155 मतदाताओं में से 2 लाख 8 हजार 480 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग करते हुए 72.38 प्रतिशत मतदान किया। पंचायत समिति सदस्य बसेड़ी के कुल 19 वार्ड के 92 हजार 645 मतदाताओं में से 72 हजार 247 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग करते हुए 77.98 प्रतिशत मतदान किया। पंचायत समिति सदस्य राजाखेड़ा के 25 वार्डों के कुल 1 लाख 34 हजार 22 मतदाताओं में से 91 हजार 110 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग करते हुए 67.98 प्रतिशत मतदान किया। पंचायत समिति सदस्य सरमथुरा के 15 वार्डों के कुल 64 हजार 488 मतदाताओं में से 47 हजार 368 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग करते हुए 73.45 प्रतिशत मतदान किया।
0
0
Report

उदयपुर-नाथद्वারা NH पर ट्रेलर-कार भिड़ंत, डिवाइडर चढ़ने से भारी जाम

Udaipur, Rajasthan:उदयपुर-नाथद्वारा नेशनल हाइवे स्थित अंबेरी पुलिया के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने आगे चल रही कार को चपेट में ले लिया। हादसे के बाद अनियंत्रित ट्रेलर डिवाइडर पर चढ़ गया। इस दौरान के बाद पीछे से आ रहे कई वाहन एक के बाद एक ट्रेलर से टकरा गए। जानकारी के अनुसार सफेद कार सर्विस रोड से हाईवे पर आ रही थी। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार ट्रेलर अचानक अनियंत्रित हो गया और कार को टक्कर मारते हुए डिवाइडर पर चढ़ गया। अचानक हुए इस घटनाक्रम से पीछे चल रहे वाहन चालक संभल नहीं पाए और देखते ही देखते कई वाहन आपस में टकरा गए। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सड़क पर क्षतिग्रस्त वाहनों के फंसने से वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात बाधित हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया। वही वाहनों को हटवा यातायात सुचारू किया।
0
0
Report
Advertisement

उदयपुर में लाभ पंचमी पर महालक्ष्मी मंदिर में भव्य श्रृंगार और महाआरती

Udaipur, Rajasthan:उदयपुर में लाभ पंचमी के शुभ अवसर पर माताजी महालक्ष्मी मंदिर में विभिन्न अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर माता महालक्ष्मी को विशेष श्रृंगार धारणा गया। शाम को मंदिर प्रांगण में आदित्यर्क महोत्सव समिति की ओर से महाआरती के बाद खीर के भोग का प्रसाद वितरण किया गया। साथ ही राष्ट्र मंगल जन मंगल की कामना की गई। मंदिर के पुजारी राजेंद्र ओझा ने कहा कि आज लाभ पंचमी पर माताजी का भव्य श्रृंगार धराया गया जड़ी की साड़ी सोने के आभूषण मोतियों की माला के साथ विभिन्न पुष्पों का श्रृंगार धराया गया आज भव्य महाआरती में भक्तों का जन सैलाब उमड़ा आस्था के साथ मंगल कामना की गई।
0
0
Report

कोटा डेयरी अग्निकांड: गैस लीकेज से युवक की मौत, सुरक्षा उपाय पर सवाल

Kota, Rajasthan:कोटा में डेयरी में भीषण अग्निकांड, जिंदा जलने से युवक की मौत,दो ने भागकर बचाई जान गैस सिलेंडर की पाइप से लीकेज एवं शॉर्ट सर्किट प्रथम दृष्टया हादसे की वजह, आग की लपटों में घिरा लेखराज नहीं निकल सका बाहर, फायर टीम और पुलिस पहुंची मौके पर, घटना की जांच जारी, घटनााक्रम स्टेशन क्षेत्र के राम मंदिर रोड स्थित मधु डेयरी का है। शाम करीब 6 बजे डेयरी में एक युवक गैस सिलेंडर पर चाय बना रहा था। इसी दौरान सिलेंडर के पाइप से गैस लीक होकर आग पकड़ गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। प्रेम और धनराज बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन लेखराज आग की चपेट में आकर दुकान के भीतर फंस गया। सूचना पर नगर निगम की दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। पुलिस ने गंभीर रूप से झुलसे लेखराज को एमबीएस अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। एएसपी सुभाष चंद्र मिश्रा और थानाधिकारी रामविलास मीणा ने घटनास्थल का जायजा लिया। एफएसएल और एमओबी टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस हादसे के कारणों और सुरक्षा इंतजामों की जांच कर रही है। यह हादसा छोटी सी लापरवाही के भयावह परिणामों के साथ व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा की अनिवार्यता को रेखांकित करता है।
0
0
Report

राज्यपाल ने विंध्याचल धाम के विकास और कॉरिडोर से दर्शन-पूजन सुविधा की सराहना की

Ukhdand, Uttar Pradesh:विंध्याचल धाम में सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मणाचार्य शनिवार को सपरिवार मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया। यहां उन्होंने विधि-विधान से माता रानी की पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। दर्शन के बाद उन्होंने विंध्य कॉरीडोर के भव्य निर्माण और धाम में हुए विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि विंध्याचल धाम का विकास धर्म और उसकी गरिमा के अनुरूप किया गया है। एक रिपोर्ट राज्यपाल ने कहा कि पहले मंदिर परिसर तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को संकरे रास्तों से होकर गुजरना पड़ता था। इससे विशेषकर भीड़ के दौरान दर्शनार्थियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब विंध्य कॉरिडोर के भव्य निर्माण से श्रद्धालुओं को आवागमन और दर्शन-पूजन में काफी सहूलियत मिल रही है। धाम का स्वरूप भी पहले की अपेक्षा अधिक भव्य और व्यवस्थित हुआ है। उन्होंने इसके लिए प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा कि विकास कार्यों में धार्मिक स्थल की गरिमा और आस्था का विशेष ध्यान रखा गया है। विंध्याचल धाम अब केवल देश ही नहीं, बल्कि दुनिया भर के श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। बड़ी संख्या में लोग मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए यहां पहुंच रहे हैं। राज्यपाल ने कहा कि शक्ति की आराधना से मनुष्य को सकारात्मक ऊर्जा और अच्छे कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। मां विंध्यवासिनी के दरबार में आने से आध्यात्मिक शांति की अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों का विकास इस तरह होना चाहिए कि उनकी प्राचीन आस्था, परंपरा और गरिमा सुरक्षित रहने के साथ श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं भी मिलें。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top