Back
मुंगेर विश्वविद्यालय: सेवा विस्तार के बाद दूर-दूर के कॉलेजों में स्थानांतरण से शिक्षकों की परेशानी बढ़ी
PKPrashant Kumar
Feb 02, 2026 16:15:34
Munger, Bihar
मुंगेर विश्वविद्यालय के 17 अंगीभूत कालेजों में कार्यरत अतिथि शिक्षकों का कार्यकाल दिसंबर में समाप्त हो गया था। विगत 19 जनवरी को विश्वविद्यालय चयन समिति ने प्राचार्यों के माध्यम से प्राप्त सीसीआर के आधार पर 18 विषयों के कुल 88 अतिथि शिक्षकों को 11 माह का सेवा विस्तार दिया। इसमें से कई अतिथि शिक्षकों को पूर्व के कालेज से काफी दूर स्थित दूसरे कालेजों में स्थानांतरित कर दिया गया। इससे आहत हो सोमवार को कई अतिथि शिक्षक विश्वविद्यालय मुख्यालय पहुंचे तथा कुलसचिव प्रो. घनश्याम राय से मिले और अपनी परेशानियों को उनके समक्ष रखा। इस पर कुलसचिव ने उन्हें आश्वासन दिया कि वे उनकी बातों को कुलपति के समक्ष रखेंगे।
इन अतिथि शिक्षकों को दूसरे कालेज किया गया स्थानांतरित
इतिहास शिक्षिका डा. कुमारी अलका चौधरी पहले आरएस कालेज तारापुर में थे अब उन्हें आरडी कालेज शेखपुरा भेज दिया गया है। इसी प्रकार गृह विज्ञान की शिक्षिका डा. बेबी कुमारी पहले महिला कालेज खगड़िया में पदस्थापित थी, सेवा विस्तार के बाद उन्हें राजकीय महिला कालेज जमुई भेज दिया गया है। हिंदी की शिक्षिका डा. मोनिका कुमारी जो पहले महिला कालेज खगड़िया में कार्यरत थी उन्हें अब एसकेआर कालेज बरबीघा भेज दिया गया है। प्रियदर्शिनी जूही सिन्हा पहले एसकेआर कालेज बरबीघा में कार्यरत थी, उन्हें अब महिला कालेज खगड़िया, डा. नीता कुमारी जो पहले बीएनएम कालेज बड़हिया में कार्यरत थी, उन्हें जमालपुर कालेज जमालपुर तथा विनय भारती जो पहले आरडी एंड डीजे कालेज में कार्यरत थे, उन्हें एसकेआर कालेज बरबीघा भेज दिया गया है। शिक्षकों ने कहा कि सेवा विस्तार में कई प्रकार की त्रुटियां हैं। अतिथि शिक्षकों जो तीन वर्ष से एक स्थान पर काम कर रहे थे, उन्हें अचानक से काफी दूर भेज दिया गया। इससे हमलोगों को काफी परेशानियों का सामना करना होगा。
बाइट : डॉक्टर बेबी देवी शिक्षिका
बाइट : डॉक्टर कुमारी आलका चौधरी शिक्षिका
बाइट : डॉक्टर अमर कुमार शिक्षक
वही कुलसचिव प्रो घनश्याम राय से पूछे जाने पर बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रहित में निर्णय लिया है कि हर कालेज में विषयवार कम से कम एक शिक्षक की उपलब्धता सुनिश्चित हो। ऐसे में शिक्षकों को छात्रहित में एक कालेज से दूसरे कालेज में भेजा गया है। ऐसा कालेज व छात्रहित में किया गया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AJAvinash Jagnawat
FollowFeb 19, 2026 09:50:500
Report
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 19, 2026 09:49:530
Report
RSRahul shukla
FollowFeb 19, 2026 09:49:370
Report
VKVINOD KANDPAL
FollowFeb 19, 2026 09:49:100
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowFeb 19, 2026 09:48:460
Report
RSRajendra sharma
FollowFeb 19, 2026 09:48:300
Report
82
Report
AOAjay Ojha
FollowFeb 19, 2026 09:47:330
Report
RVRaunak Vyas
FollowFeb 19, 2026 09:47:160
Report
HBHeeralal Bhati
FollowFeb 19, 2026 09:47:070
Report
AKAshok Kumar1
FollowFeb 19, 2026 09:46:550
Report
KRKishore Roy
FollowFeb 19, 2026 09:46:450
Report
DRDivya Rani
FollowFeb 19, 2026 09:46:340
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 19, 2026 09:46:09Noida, Uttar Pradesh:10 फीट की ऊँचाई पर स्केटबोर्डिंग
0
Report
TCTanya chugh
FollowFeb 19, 2026 09:46:020
Report