Back
मुंगेर में दरोगा बहु पर हत्या के प्रयास: गिरफ्तार
PKPrashant Kumar
Feb 28, 2026 15:33:15
Munger, Bihar
घर का ताला खोलने के विवाद में दरोगा बहु ने सास पर जानलेवा हमला। दरोगा बहु हुई गिरफ्तार।
मुंगेर बीते शुक्रवार की देर रात घर का ताला खोलने को लेकर हुए विवाद में बहू ने अपनी 50 वर्षीय सास पर हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही गश्ती दल के शंभू पासवान मौके पर पहुंचे और घायल महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र असरगंज में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया।घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष विपुल कुमार सदल-बल अस्पताल पहुंचे और जख्मी महिला से घटना की जानकारी ली। जिसके बाद घटनास्थल पर पुलिस पहुंचकर जांच की तथा आवश्यक बेरीकेटिंग की। शनिवार को एफएसएल टीम ने कलाली मोड़ स्थित जख्मी महिला के आवास पर पहुंचकर मारपीट में प्रयुक्त पत्थर की लोढ़ी सहित रक्त के नमूने संग्रहित किए। जख्मी किरण देवी, (पति संजीव साह )के आवेदन पर दरोगा बहू नूतन कुमारी के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित दरोगा बहु को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत मुंगेर न्यायालय भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, कलाली मोड़ निवासी किरण देवी का पुत्र ऋतुराज की शादी दो वर्ष पूर्व रहमतपुर बासा मांझी टोला निवासी नवीन मांझी की पुत्री नूतन कुमारी से प्रेम विवाह के रूप में हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों पक्षों में संबंध तनावपूर्ण बनाए जाते हैं। ऋतुराज दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर पद पर कार्यरत हैं, जबकि पत्नी नूतन कुमारी मधुबनी जिले में 2018 बैच की पुलिस सब इंस्पेक्टर हैं। एक महिला सब इंस्पेक्टर की गिरफ्तारी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
पीड़ित महिला किरण देवी ने बताया की नूतन कुमारी छोटी बहु है वह बार -बार जान से मारने के लिए धमकी दे रही है। उन्होंने आगे बताया की मेरा पुत्र और बहु प्रेम -प्रसंग शादी की है,और चार मेरी बहु मारने का प्रयास की है। उन्होंने कहा मेरी बहु पुरे परिवार के साथ आयी थी और पत्थर के सिलवट से मेरे सर पर मारी थी। उन्होंने कहा की शादी के बाद से दोनों को हमलोगो ने छोड़ दिया लेकिन शादी के बाद से बहु ने मुझे टारगेट कर लिया था जिसके कारण कई बार मेसेज और व्हाट्सअप पर करती थी लेकिन मेने उसको भी ब्लॉग कर रखा था। उन्होंने कहा 25 फरबरी को हमारी बहु अपने मायके आयी थी और उसे जानाकरी थी हम घर में अकेले है जिसका उसने फायदा उठाकर मेरी हत्या करने का प्रयास किया। वही घायल महिला के बड़े बेटे मनजीत कुमार ने बताया की वर्ष 2024 में मेरा भाई ने प्रेम प्रसंग में नूतन से शादी की ,शादी के बाद दिल्ली में भाई के साथ रहने लगी लेकिन कुछ दिनों के बाद दोनों के बीच अनबन शुरू हो गयी। उन्होंने कहा की 2025 में मेरी माँ पर दरोगा नूतन ने मेरी माँ पर हमला की थी।
बाइट : किरण देवी पीड़ित महिला
बाइट : मंजीत कुमार घायल महिला का बड़ा पुत्र
वही असरगंज थानाध्यक्ष ने बताया पीड़ित महिला के आवेदन पर प्रथामिकी दर्ज कर आरोपी नूतन कुमारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
NTNagendra Tripathi
FollowFeb 28, 2026 18:30:480
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 28, 2026 18:30:360
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowFeb 28, 2026 18:30:210
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 28, 2026 18:30:130
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 28, 2026 18:17:330
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowFeb 28, 2026 18:17:19Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा आर पी एफ के अनुसार गाड़ी नंबर 9303 कोटा से कटरा जाने वाली रेल गाड़ी के ब्रेक शू गरम हो जाने से लोगों ने आग की अफवाह फैलाई, गाड़ी मथुरा के छाता से दिल्ली की तरफ सुरक्षित रवानगी कर दी गयी है
0
Report
ASArvind Singh
FollowFeb 28, 2026 18:17:100
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 28, 2026 18:00:470
Report
RSRakesh Singh Thaku
FollowFeb 28, 2026 18:00:390
Report
SASARWAR ALI
FollowFeb 28, 2026 18:00:240
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 28, 2026 18:00:16Noida, Uttar Pradesh:ईरानी मीडिया ने बुर्ज खलीफा के पास हुए हमलों के दृश्य जारी किए
0
Report
0
Report
1
Report
