icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

छतरपुर के बस स्टैंड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान: दूसरे दिन भी प्रभावी कार्रवाई

Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए मुख्य बस स्टैंड इलाके में अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत दूसरे दिन भी बड़ी कार्रवाई जारी रही, पूर्व सराय के बाहर बषोँ से जमे गुमठियों को नगरपालिका अमले ने सख्ती से हटा दिया, अतिक्रमण की वजह से रोजाना सबसे व्यस्त सड़क मार्ग में जाम की स्थिति बनी रहती थी, इस आलावा आये दिन हादसे भी होते थे, आज नगरपालिका अमले ने अतिक्रमण की कारवाई के करते हुयै पहले सड़क का अस्थाई अतिक्रमण हटाकर जप्त किया, वही पक्की गुमठियाँ जैसीबी की मशीन से तोड़ दिया गया, नगरपालिका उपयंत्री का कहना है कि अतिक्रमण हटाने की कारवाई दूसरे दिन भी जारी है, आज पूर्व सराय के पास के अतिक्रमण को तोड़कर उससे व्यवस्थित किया जा रहा है
0
0
Report

किशनगंज में नीट पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस का ताबड़तोड़ प्रदर्शन—मांग इस्तीफा

ASAmit SinghJust now
Kishanganj, Bihar:किशनगंज में नीट पेपर लीक और लगातार हो रही परीक्षा गड़बड़ियों के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने किशनगंज शहर में प्रतिरोध मार्च निकाला कांग्रेस सांसद डॉ. मुहम्मद जावेद आज़ाद और विधायक कमरुल हुदा ने कहा कि पेपर लीक के कारण छात्रों का भविष्य अंधकार में जा रहा है। कई छात्रों ने आत्महत्या तक कर ली, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं हो रही। नीट पेपर लीक और परीक्षाओं में हो रही गड़बड़ियों से छात्रों का भविष्य बर्बाद हो रहा है। उन्होंने पीएम मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा देने का मांग किया है।
0
0
Report
Advertisement

भिवंडी के खंडूपाड़ा में फेमस शोरमा दुकान पर बुलडोजर कारवाई

Thane, Maharashtra:ब्रेकिंग पॅकेज: अखेर फेमस शोरमा दुकानावर तोडक कारवाई - महापौरांच्या आदेशानंतर बुलडोझर... फेमस शोरमावर बुलडोजर फिरला... १०७ विषबाधेनंतर महापौरांच्या आदेशाने तोडक कारवाई... अखेर कारवाई, दुकान जमीनदोस्त... खंडूपाड्यात पालिका पथकाची कारवाई, परवाना रद्द‌... भिवंडीत खंडूपाड्यातील फेमस शोरमा दुकानातून झालेल्या १०७ रुग्णांच्या विषबाधेनंतर अखेर कारवाई झाली आहे. महापौर नारायण चौधरी यांच्या आदेशानुसार पालिकेच्या पथकाने आज दुकानावर तोडक कारवाई करत ते जमीनदोस्त केले आहे. व्हीओ - ०१ भिवंडीतील खंडूपाडा परिसरातील फेमस शोरमा दुकानातून चिकन शोरमा-पिझ्झा खाल्ल्याने १०७ जणांना विषबाधा झाली होती. घटनेला ३६ तास उलटल्यानंतर महापौर आणि आमदारांनी रुग्णालयाला भेट दिली होती. यावेळी महापौरांनी दुकानाचा परवाना रद्द करून तोडक कारवाई करण्याचा इशारा दिला होता. त्यानंतर आज पालिकेच्या अतिक्रमण विरोधी पथकाने दुकानावर बुलडोजर फिरवला. व्हीओ - ०२ नगरपालिका अधिकाऱ्यांच्या म्हणण्यानुसार, दुकानाचा फूड परवाना समाप्त झाला होता. स्वच्छता नियमांचे उल्लंघन आणि अन्न सुरक्षा कायद्याचा भंग केल्यामुळे ही कारवाई करण्यात आली. FDA ने आधीच दुकान सील केले होते. आता महापालिकेनेही थेट तोडक कारवाई करत दुकान जमीनदोस्त केले आहे. परिसरात मोठा पोलिस बंदोबस्त तैनात करण्यात आला होता.
0
0
Report

उज्जैन के बेगमबाग में घोड़ा जुलूस के दौरान भिड़ंत, पुलिस जांच शुरू

Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन। मोहर्रम से पहले निकाले जा रहे घोड़ा जुलूस के दौरान शहर के बेगमबाग क्षेत्र में कुछ युवकों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और कुछ युवक आपस में लाठी-डंडों से मारपीट करते नजर आए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो 18 जून की रात का बताया जा रहा है। वीडियो में घोड़ा जुलूस में शामिल एक दर्जन से अधिक युवक आपस में भिड़ते दिखाई दे रहे हैं। घटना के दौरान क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि गरीब नवाज क्षेत्र से निकला घोड़ा जुलूस रात करीब 12 बजे घोड़ा कोट मोहल्ला, महाकाल चौराहा और बेगमबाग क्षेत्र से होकर गुजर रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर कुछ युवकों के बीच कहासुनी हुई, जो बाद में विवाद में बदल गई। इसके बाद दोनों पक्षों के युवक एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला करते नजर आए। मामले में महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। वीडियो के आधार पर संबंधित लोगों की पहचान कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि फिलहाल इस मामले में थाने पर किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है, लेकिन पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

दादरी पुलिस ने ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार किया

Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा -- ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर तांडव मचाने वाला ट्रक ड्राइवर को दादरी पुलिस ने किया गिरफ्तार, ट्रक भी किया गया बरामद ,2 दिन पहले ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर आरटीओ के डर की वजह से रॉन्ग साइड ट्रक को भागते हुए जैक उठाकर बीच रोड पर पत्थर डालकर हुआ था फरार, दादरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पत्थरों को हटाया था साइड ,कई गाड़ियों में पत्थरों पर चढ़कर हुआ था पंचर, बड़ी दुर्घटना होने से बची थी, ट्रक को जप्त कर चालक को किया गिरफ्तार ,रॉन्ग साइड दौड़ते बीच सड़क पर पत्थर डालते ट्रक हुआ था कमरे में कैद दादरी थाना क्षेत्र का मामला。
0
0
Report

पटना के खान अस्पताल में फायर सेफ्टी ऑडिट: 10 दिनों में सुधार नहीं तो सील

Patna, Bihar:एंकर--पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र के एनी बेसेंट रोड में स्थित खान अस्पताल का अग्निशमन विभाग द्वारा शनिवार को दूसरी बार फायर सेफ्टी ऑडिट किया गया। ऑडिट टीम का नेतृत्व लोदीपुर अग्निशमन अनुमंडल पदाधिकारी इंद्रजीत कुमार ने किया। इससे पहले 7 जून को अस्पताल का निरीक्षण किया गया था, जिसमें अग्नि सुरक्षा से जुड़ी कई गंभीर खामियां सामने आई थीं। उस دوران विभाग ने अस्पताल प्रबंधन को नोटिस जारी कर निर्धारित मानकों के अनुरूप व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया था। करीब 14 दिनों बाद दोबारा हुए निरीक्षण में विभाग ने पाया कि कुछ कार्यों में प्रगति जरूर हुई है, लेकिन वह अपेक्षित स्तर की नहीं है। अग्निशमन पदाधिकारी इंद्रजीत कुमार ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन द्वारा सुधार का आश्वासन दिया गया है, लेकिन अभी भी कई महत्वपूर्ण मानकों का अनुपालन नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में फायर स्टेयर (आपातकालीन सीढ़ी) बनाने का सुझाव दिया गया था, जिसे अब तक पूरा नहीं किया गया है। इसके अलावा स्प्रिंकलर और फायर डिटेक्टर सिस्टम भी मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए हैं। पंप हाउस की व्यवस्था की गई है, लेकिन वह पर्याप्त नहीं है और उसे पूरी तरह ऑटोमैटिक बनाना आवश्यक है। अग्निशमन विभाग ने अस्पताल प्रबंधन को दूसरी बार नोटिस जारी करते हुए 10 दिनों का समय दिया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी सुरक्षा मानकों को पूरा नहीं किया गया, तो आगे की कार्रवाई करते हुए अस्पताल को सील करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

मलाही गांव में जुआ रोकने पर भिड़ंत: ईंट-पत्थर बरसने से 10-12 घायल

Barh, Bihar:बाढ़ थाना क्षेत्र के मलाही गांव में काली स्थान के पास बच्चों के विवाद में जमकर ईट पत्थर चले, जिसमें महिला समेत दोनों ओर से 10 से 12 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, जहां लोगों का इलाज चल रहा है। मलाही में छोटे बच्चे जुआ खेल रहे थे। जब गांव के कुछ लोगों ने जुआ खेलने से मना किया, तब कुछ लोग भड़क गए। दोनों पक्ष में विवाद बढ़ गया और देखते देखते पूरा गांव रण क्षेत्र में बदल गया। छत पर से दनादन ईंट पत्थर की बारिश होने लगी, जिसमें दोनों पक्ष से दर्जन भर लोग घायल हो गए। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है。
0
0
Report

दरभंगा के मदरसे से भागे चार नाबालिग जंजीर और ताला लगाकर यातना के आरोप

Darbhanga, Bihar:दरभंगा में मदरसे से भागे चार नाबालिग, पैरों में जंजीर और ताला लगा कर यातना देने का आरोप,चाइल्ट लाइन के द्वारा सभी को बाल गृह ले जाय गया। स्थानियो लोगो का मदरसे पर गुस्सा। बहादुरपुर थाना क्षेत्र के सिनुआरा गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब चार नाबालिग बच्चे पैरों में जंजीर और ताला लगे होने की हालत में गांव पहुंच गए। बच्चों ने आरोप लगाया कि उन्हें एक मदरसे में बंधक बनाकर रखा जाता था और विरोध करने पर मारपीट की जाती थी। मिली जानकारी के अनुसार, चारों बच्चे मधुबनी जिले के अररिया संग्राम क्षेत्र के रहने वाले हैं और कुरान की शिक्षा के लिए मदरसे में आए थे। बच्चों का कहना है कि उनसे पढ़ाई के बजाय शौचालय की सफाई, जलावन काटने समेत अन्य काम कराए जाते थे। घर जाने की बात कहने पर उनके साथ मारपीट की जाती थी और पैरों में जंजीर बांध दी जाती थी। बच्चों के अनुसार, शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान मौलाना के बाहर जाने पर मौका पाकर वे किसी तरह बाउंड्री पार कर भाग निकले और सिनुआरा गांव पहुंच गए। ग्रामीणों ने बच्चों की स्थिति देखकर पुलिस और चाइल्डलाइन को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चों को सुरक्षित बरामद कर चाइल्ड केयर संस्थान को सौंप दिया है। स्थानीय मुखिया ने बताया कि बच्चों के परिजनों को सूचना दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है। आरोप सही पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

मोहनगढ़ में गाय के बछड़े के सिर मिलने से इलाके में हड़कंप, पुलिस जुटी

Jaisalmer, Rajasthan:मोहनगढ़ के ठाकुर जी मंदिर के पास गाय के बछड़े का मिला सिर, पुलिस मामले की कर रही है जाँच, मोहनगढ़ जैसलमेर मोहनगढ़ में गाय के बछड़े का कटा हुआ सिर मिलने के मामले में पुलिस ने करीब दो घंटे के भीतर प्रारंभिक जांच कर मामले का निस्तारण कर दिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि बछड़ा स्थानीय निवासी भीम सिंह भाटी की गाय का बताया जा रहा है, जिसने देर रात बछड़े को जन्म दिया था। प्रारंभिक जांच के अनुसार आशंका जताई जा रही है कि आवारा कुत्तों ने नवजात बछड़े को नोच लिया, जिससे उसका सिर अलग होकर ठाकुर जी मंदिर व पन्नोंधर राय मंदिर के पास पहुंच गया। घटना की सूचना पर पुलिस और गौभक्तों ने आसपास के मोहल्लों में बछड़े के धड़ की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिल सका। पुलिस ने बरामद बछड़े के सिर को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। बाईट-भीम सिंह गाय मालिक
0
0
Report
Advertisement

एसडीएम आदेश कुमार एक्शन मोड़ शिकायतों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, तहसील दिवस में 44 फरियादें

DEEPAK KUMARDEEPAK KUMARFollow9m ago
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा। सदर तहसील परिसर में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस (तहसील दिवस) में जनसमस्याओं को लेकर बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे। एसडीएम सदर आदेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 44 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से पांच मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर फरियादियों को राहत प्रदान की गई, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के लिए भेजा गया। तहसील दिवस में राजस्व, नगर निगम, पुलिस, विकास तथा अन्य विभागों से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई। इनमें भूमि विवाद, नामांतरण, खतौनी में नाम दर्ज कराने, अवैध कब्जे, जलभराव, सफाई व्यवस्था और अन्य नागरिक समस्याओं से संबंधित प्रकरण प्रमुख रूप से शामिल रहे। एसडीएम आदेश कुमार ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप तहसील दिवस का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान किया जाए तथा किसी भी प्रकरण को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। उन्होंने विशेष रूप से राजस्व विभाग से जुड़े मामलों में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। खतौनी में नाम दर्ज करने एवं संशोधन संबंधी मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने को कहा गया, ताकि आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। एसडीएम ने कहा कि जिन मामलों में स्थलीय जांच आवश्यक है, उनमें संबंधित अधिकारी स्वयं मौके पर पहुंचकर वास्तविक स्थिति का आकलन करें और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी। उन्होंने बताया कि तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी तथा लंबित मामलों की समीक्षा कर उनका शीघ्र निस्तारण कराया जाएगा। इस अवसर पर तहसीलदार सदर अमित त्रिपाठी, नायब तहसीलदार पंकज यादव, राघव गोस्वामी, राकेश उपाध्याय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
0
0
Report

वीर कुंवर सिंह सेतु पर ट्रक से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद

Buxar, Bihar:एंकर -  बक्सर उत्पाद विभाग को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उत्पाद विभाग की टीम ने वीर कुंवर सिंह सेतु पर एक ट्रक से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। जब्त ट्रक में सड़े हुए आम की आड़ में शराब की खेप छिपाकर ले जाई जा रही थी। शराब की खेप पंजाब के चंडीगढ़ से मुजफ्फरपुर भेजी जा रही थी।  तलाशी में सड़े हुए आम के नीचे छिपाकर रखे गए करीब 350 कार्टन शराब बरामद किए गए। जब्त शराब की अनुमानित बाजार कीमत करीब 35 लाख रुपये है। कार्रवाई के दौरान ट्रक चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है ताकि शराब तस्करी के नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की जानकारी मिल सके।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top