Back
मुंगेर के स्कूल प्रिंसिपल पर मध्यान भोजन में अंडा देकर फोटो खिंचवाने का मामला
PKPrashant Kumar
Dec 05, 2025 05:06:02
Munger, Bihar
मध्याह्न भोजन में बच्चों की थाली में अंडा परोस कर खिंचایا फोटो , फिर ले लिया वापस।जांच के बाद प्रिंसिपल सस्पैंड , डीईओ ने सख्त कार्रवाई का दिया भरोसा।
mu ng er के जमालपुर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय फरीदपुर के प्रधानाध्यापक सुजीत कुमार के शर्मनाक कृत्य की चर्चा करीब से खूब हो रही है।छात्रों और ग्रामीणों ने प्रिंसिपल सुजीत कुमार पर बच्चों के मध्यान भोजन की थाली में अंडा देकर फोटो खिंचवाने के बाद अंडा वापस ले लेने का गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा करते हुए कार्रवाई की मांग की।वहीं इस मामले का ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर भी वायरल कर दिया।मामला 21 नवंबर शुक्रवार का है।जिसके बाद सभी छात्र अपने घर जाकर परिजनों को इस बात की जानकारी दी।वहीं छात्रों के परिजन और ग्रामीण स्कूल पहुंच अंडा वापस लेने पर शिक्षक से पूछताछ करते हुए वरीय अधिकारियों से शिकायत की।
वहीं वायरल वीडियो में कुछ ग्रामीण स्कूल के प्रिंसिपल सुजीत कुमार से थाली में अंडा देकर वापस लेने पर सवाल पूछते हुए दिखाई दे रहे हैं जबकि प्रिंसिपल फोटो खींचकर विभाग को भेजने की बात कहते दिखाई दे रहे हैं।वहीं लाइन में खड़े छात्रों द्वारा अंडा परोस कर वापस लेने की बात कही जा रही है।वहीं छात्र ने बताया कि खाने में सभी छात्रों को अंडा दिया गया लेकिन फोटो खिंचाने के बाद अंडा सर ने वापस ले लिया।
बाइट - छात्र
वहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी कुणाल गौरव ने बताया कि मामला जमालपुर प्रखंड का है जिसमें प्रधानाध्यापक सुजीत कुमार थे।उनके द्वारा बच्चों को अंडा देकर Photo खिंचकर पुनः वापस ले लिया गया था।इस मामले को संज्ञान में लाते हुए डीपीओ एमडीएम से मामले की जांच कराई गई और जांच रिपोर्ट पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया और विभागीय कार्रवाई चल रही है।विभागीय कार्रवाई जल्द ही कॉन्क्लूड कर के विधिसम्मत कार्रवाई करेंगे।
बाइट - कुणाल गौरव जिला शिक्षा पदाधिकारी मुंगेर
वहीं मामले की गंभीरता और अमानवीय कृत्य को देखते हुए आरोपी प्रिंसीपल सुजीत कुमार को निलंबन अवधि के दौरान टेटीया बंबर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय निर्धारित कर दिया गया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
103
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report