Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Munger811201
मुंगेर चुनाव में जनसुराज को बड़ा झटका, जिलाध्यक्ष समेत कई नेता भाजपा में शामिल
PKPrashant Kumar
Oct 16, 2025 13:33:03
Munger, Bihar
जनसुराज को बड़ा झटका, जिलाध्यक्ष सहित कई भाजपा में। डिप्टी सीएम के नामांकन सभा में ली भाजपा की सदस्यता। जनसुराज ने जिले के तीनों विस से पार्टी को उतारा है मैदान में मुंगेर : जनसुराज पार्टी को मुंगेर में बड़ा झटका लगा है। पार्टी ने एक ओर मुंगेर, जमालपुर और तारापुर विधानसभा में प्रत्याशी तक उतार दिया है। वहीं, पार्टी के कार्यों से नाखुश होकर जनसुराज से भाजपा में जा रहे हैं। गुरुवार को डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी की नामांकन सभा में जनसुराज के जिलाध्यक्ष योगेंद्र मंडल उर्फ जोगी मंडल अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थामा। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी योगेंद्र मंडल, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कविता कुमारी, प्रदेश समिति सदस्य समीर कुमार मधुकर, विनोद मंडल, प्रकाश मांझी और प्रमोद मंडल ने उपमुख्यमंत्री के हाथों भाजपा की सदस्यता ग्रहण दिलाई। नामांकन सभा में योगेंद्र मंडल ने कहा कि तारापुर का हर क्षेत्र शकुनी चौधरी के नेतृत्व में विकसित हुआ है और अब उनके पुत्र उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी उस विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को देखकर हमने फिर भाजपा के साथ आने का निर्णय लिया है। तारापुर की जनता का सौभाग्य है कि उसे ऐसे जननायक मिले हैं, जिनके हाथों क्षेत्र का विकास और आम जनता का भविष्य सुरक्षित है। जनसभा में मौजूद लोगों ने हाथ उठाकर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को भारी मतों से विजय दिलाने का संकल्प लिया। बता दें कि, डेढ़ वर्ष पूर्व जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने योगेंद्र मंडल को जिलाध्यक्ष बनाया था। यह कुशवाहा समाज से आते हैं। तीन दिन पूर्व ही पार्टी ने मुंगेर विस से संजय कुमार सिंह, जमालपुर से पूर्व आइएएस ललनजी और तारापुर विधानसभा से डा. संतोष कुमार को मैदान में उतारा है। अभी किसी ने नामांकन तक नहीं किया है। इससे पूर्व बड़ी टूट हो गई।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SMSanjay Mohapatra
Oct 16, 2025 16:18:52
Puri, Odisha:ବିଜୁ ଜନତା ଦଳର ସଭାପତି ନବିନ ପଟ୍ଟନାୟକଙ୍କ ଆଜି ୭୯ ତମ ଜନ୍ମଦିବସ। ଏହି ଅବସରରେ ନବୀନଙ୍କୁ ସବୁ ମହଲରୁ ଛୁଟିଛି ଶୁଭେଚ୍ଛାର ସୁଅ । ନବୀନଙ୍କ ଜନ୍ମଦିନକୁ ଆଜି ଜନସେବାର ସଂକଳ୍ପ ଦିବস ଭାବେ ପାଳନ କରୁଛି ବିଜୁ ଜନତା ଦଳ । ଆଜି ସକାଳୁ ପୁରୀ ବିଜୁ ଜନତାଦଳ ପକ୍ଷରୁ ସିଂହଦ୍ୱାର ସମ୍ମୁଖରେ ସମୂହ ଦୀପଦାନ କରାଯାଇଥିଲା l ନବୀନ ପଟ୍ଟନାୟକଙ୍କ ଦୀର୍ଘାୟୁ କାମନା କରିବା ସହ ଓଡ଼ିଶାର ପ୍ରିୟ ନେତା ସବୁବେଳେ ସୁସ୍ଥ ରହିଥାନ୍ତୁ ବୋଲି ମହାପ୍ରଭୁଙ୍କ ନିକଟରେ ପ୍ରାଥନା କରାଯାଇଥିଲା l ସେପଟେ ସାରା ରାଜ୍ଯରେ ସ୍ବେଚ୍ଛାକୃତ ଭାବେ ଆୟୋଜନ ହେଉଛି ରକ୍ତଦାନ ଶିବିର l ପୂର୍ବତନ ମୁଖ୍ୟମନ୍ତ୍ରୀ ତଥା ବିରୋଧୀ ଦଳ ନେତା ନବୀନ ପଟ୍ଟନାୟକଙ୍କ ୭୯ତମ ଜନ୍ମ ଦିନ ଅବସରରେ ପୁରୀ ଜିଲ୍ଲା ବିଜୁ ଜନତା ଦଳ ପକ୍ଷରୁ ଗୋପବନ୍ଧୁ ଆୟୁର୍ବେଦିକ ସମ୍ମିଳନୀ କକ୍ଷରେ ମେଗା ରକ୍ତଦାନ ଶିବିର ଆୟୋଜନ କରାଯାଇଛି।
0
comment0
Report
PMProsenjit Malakar
Oct 16, 2025 16:16:38
Nijuri, West Bengal:সিউড়ি ব্লক পঞ্চায়েত অফিসে ভাঙচুর ও মারধর, আতঙ্কের পরিবেশ বীরভূমের সিউড়ি ১ নম্বর ব্লক পঞ্চায়েত সমিতি অফিসে ব্যাপক ভাঙচুর ও মারধরের ঘটনা ঘটল বৃহস্পতিবার দুপুরে। জানা গেছে, কালীপুর এলাকার কিছু বাসিন্দা পানীয় জলের সমস্যার কথা জানাতে অফিসে আসেন। অভিযোগ, সেই সময় হঠাৎই উত্তেজনা ছড়িয়ে পড়ে এবং উপস্থিত কিছু মানুষ কার্যত অফিসের ভেতরে ঢুকে পঞ্চায়েত সমিতির সভাপতি, সহ-সভাপতি ও কর্মাধ্যক্ষকে মারধর করে。 অভিযুক্তরা অফিসের টেবিল-চেয়ার ভাঙচুর করে এবং বেশ কিছু গুরুত্বপূর্ণ ফাইল নিয়ে পালিয়ে যায়। কর্মীদের দাবি, বিক্ষোভকারীদের মধ্যে কিছু বহিরাগত দুষ্কৃতী ছিল, যাদের নেতৃত্বে ছিলেন সিউড়ি শহরের পরিচিত দুষ্কৃতী নিলু নামে এক যুবক। ঘটনার পর সরকারি এই অফিস চত্বর জুড়ে আতঙ্কের পরিবেশ সৃষ্টি হয়। খবর পেয়ে ঘটনাস্থলে পৌঁছায় সিউড়ি থানার পুলিশ। ঘটনার তদন্ত শুরু হয়েছে। সিউড়ি ১ নম্বর ব্লকের বিডিও আশ্বাস দিয়েছেন, দোষীদের বিরুদ্ধে কঠোর ব্যবস্থা নেওয়া হবে。
0
comment0
Report
ADAnup Das
Oct 16, 2025 16:15:43
Krishnanagar, West Bengal:রেসেল ভাইপার (চন্দ্রবোড়া) সাপ ধরে সেলপি, প্লাস্টিক জারে পুড়তে গিয়ে কামড়ে মৃত্যু যুবকের। গত রবিবার দুপুরে প্রতাপনগর হাসপাতাল সংলগ্ন প্রতাপনগর প্রাথমিক বিদ্যালয়ের সামনে একটি বাড়িতে ঢুকে পড়ে পূর্ণবয়স্ক এক চন্দ্রবোড়া সাপ বিষয়টি জানতে পেরে সর্বপ্রেমী দীপ বালা নামক এক যুবক ঘটনাস্থলে ছুটে আসে এরপর সাপটিকে ধরে একটি প্লাস্টিকের কৌটোর মধ্যে ঢোকাতে গিয়ে ওই সাপের ছোবলে গুরুতর জখম হয় ওই দিনই নবদ্বীপ হাসপাতালে নিয়ে যাওয়া হয় তাকে চিকিৎসার জন্য সেখানে তার অবস্থার অবনতি হলে তাকে রেফার করা হয় এন আর এস বা নীলরতন সরকার মেডিকেল কলেজ হাসপাতালে, সেখানেই ডায়ালাইসিস চলাকালীন বুধবার রাতে মৃত্যু হয় ওই যুবকের, সাপের ছোবলে তাজা যুবকের অকাল প্রয়াণে শোকের ছায়া নেমে আসে প্রতাপনগর পাল বাজার সংলগ্ন এলাকায়।
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Oct 16, 2025 16:15:27
0
comment0
Report
Oct 16, 2025 16:14:54
0
comment0
Report
Oct 16, 2025 16:14:42
0
comment0
Report
RSRajkumar Singh
Oct 16, 2025 16:04:53
Hajipur, Bihar:बिहार विधानसभा चुनाव में कई लोगो का टिकट कट गया जिसके बाद नेता बागी हो गए है और पार्टी से बगावत कर चुनाव मैदान में ताल ठोक रहे है। कुछ ऐसा ही नजारा महुआ से से भी सामने आया जब महुआ से जेडीयू के उम्मीदवार के रूप रेस में शामिल आसमां परवीन का ना सिर्फ टिकट कटा बल्कि जदयू की यह सीट चिराग के पास चला गया। और गठबंधन के चक्कर में आसमा परवीन का सपना चकनाचूर हो गया। जिससे नाराज होकर डॉक्टर आसमा परवीन पार्टी के प्रदेश महासचिव और पार्टी के सदस्य से इस्तीफा देकर निर्दलीय चुनावी मैदान में उतर चुकी है। नामांकन दाखिल करने से पहले लोगो से संवाद करने के दौरान जदयू नेत्री फूट फूट कर रोने लगी। इतना ही नहीं महुआ के लोगो से भी मिलते हुए आसमां परवीन भावुक हो गई और लोगो से मदद करने की गुहार लगाई। बता दे की 2020 के चुनाव में आसमां परवीन दूसरे नंबर पर रही है जो राजद के मुकेश रौशन से हार गई थी।
4
comment0
Report
MKManitosh Kumar
Oct 16, 2025 16:04:26
Muzaffarpur, Bihar:बिहार/मुजफ्फरपुर स्थित NDA प्रत्याशियों के नामांकन के दौरान मनोज तिवारी ने मुजफ्फरपुर को लेकर एक खास गीत गया जिसे सुनकर लोग झूम उठे। मुजफ्फरपुर के क्लब मैदान में केदार गुप्ता, रमा निषाद, कोमल सिंह और आदित्य कुमार के समर्थन नामांकन सभा आयोजित की गई थी, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सांसद मनोज तिवारी पहुंचे थे। इस मौके पर उन्होंने मुजफ्फरपुर की जनता को संबोधित करते हुए बिहार में फिर से NDA की सरकार बनाने की अपील की। इसके अलावा उन्होंने मुजफ्फरपुर पर एक गीत भी गाया, जिसे सुनकर लोग खुशी से झूम पड़े। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि बिहार में एक बार फिर NDA की प्रचंड जीत होगी; बिहार एक नए उड़ान के लिए तैयार है।
0
comment0
Report
RKRavi Kumar
Oct 16, 2025 16:04:13
0
comment0
Report
BSBhanu Sharma
Oct 16, 2025 16:03:51
Dholpur, Rajasthan:करंट की चपेट में आने से युवक की हुई दर्दनाक मौत, खेत से घर लौटते समय रास्ते में हुआ हादसा; सरमथुरा पुलिस जुटी मामले की जांच में; सरमथुरा उपखंड के बीझौली गांव की घटना। सरमथुरा, धौलपुर। सरमथुरा उपखंड के बीझौली गांव में 19 वर्षीय युवक 11 केवी विद्युत करंट की चपेट में आ गया। घटना के बाद परिजन युवक को गंभीर हालत में सरमथुरा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक सुमित सैन पुत्र रामकुमार सैन बीझौली गांव का निवासी था. मृतक युवक आज सुबह कृषि कार्य करने अपने खेत पर गया हुआ था, तभी वापस घर लौटते समय रास्ते में पड़े विद्युत करंट के तार की चपेट में आ गया जिससे युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। सूचना पर सरमथुरा थाना पुलिस ने अस्पताल पहुंच युवक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों की सुपुर्द कर दिया है और पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच पड़ताल करने में जुट गई है.
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top