Back
मुंगेर के साफियाबाद में लव जिहाद: हिंदू लड़की का अपहरण, मुस्लिम युवक ने शादी कराई
PKPrashant Kumar
Jan 02, 2026 13:46:29
Munger, Bihar
मुंगेर जिले के साफियाबाद थाना में कथित तौर पर लव जिहाद का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है। आरोप है कि यहां की एक हिन्दू लड़की को मुस्लिम युवक ने अपने प्रेम जाल में फांस लिया और उसका अपहरण कर शादी रचा ली है। लड़की के पिता ने थाने में आवेदन देकर नामजद सात लोगों के खिलाफ कांड संख्या 03/26 के तहत अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई है। इधर मामले में प्रेम प्रसंग में भागी लड़की द्वारा सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर बताया गया है कि, वह अपने मर्जी के साथ बीते 30 दिसंबर को घर से भाग मो. सिंघिया, पुनसरा निवासी महफूज़ आलम के पुत्र मो. नियाजुल हक के साथ 30 दिसंबर को दिल्ली के तीस हजारी स्थित आर्य समाज वैदिक संस्कार ट्रस्ट में शादी रचाई है। लड़की ने नियाजुल के ही साथ रहने की इच्छा जताते हुए पुलिस प्रशासन और परिजनों से अपील की है कि वे परेशान न करे। युवती ने वीडियो में युवक नियाजुल और विवाह प्रमाणपत्र को भी दिखाया है, जिसमें गवाहों की उपस्थिति में विवाह की पुष्टि की गई है। वहीं मामले में लड़की की मां ने भी सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करते हुए मुख्यमंत्री उपमुख्यमंत्री सहित पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद से बेटी की बरामदगी की गुहार लगाई है। कहा है कि बेटी 29 दिसंबर की सुबह प्रैक्टिकल क्लास के लिए घर से निकली थी। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि नियाजुल हक उसे बहला फुसलाकर भगा ले गया है। कहा कि, नियाजुल के पिता ने दो दिनों में लड़की को वापस करवाने की बात कही थी। अब उल्टे हमें गाली गलौज कर रहा है। वहीं , लव जिहाद का एंगल होने से सामाजिक संगठन के लोग पुलिस से आरोपियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। इधर लड़की के पिता ने साफियाबाद थाना में मो. नियाजुल, महफूज आलम उर्फ गुडलक, शमीना खातून, रानी खातून, शमशाद खान, निराली खातून और आफताब उर्फ अहिल खान कुल सात नामजदों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। साफियाबाद थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने कहा कि अपहृत लड़की के पिता की शिकायत पर 7 नामजदों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस लड़की की बरामदगी और अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी में भी जुट गई है। बाइट लड़की की मां
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
फिरोजाबाद जिला ब्राह्मण महासभा पंजीकृत की बैठक संपन्न, लिया समाज की एकजुटता और युवा उत्थान का संकल्प
0
Report
BSBidhan Sarkar
FollowJan 02, 2026 15:34:060
Report
BSBidhan Sarkar
FollowJan 02, 2026 15:33:280
Report
BSBidhan Sarkar
FollowJan 02, 2026 15:32:540
Report
0
Report
BSBidhan Sarkar
FollowJan 02, 2026 15:32:190
Report
0
Report
HCHEMANT CHAPUDE
FollowJan 02, 2026 15:31:200
Report
0
Report
OBOrin Basu
FollowJan 02, 2026 15:30:210
Report
0
Report
0
Report