icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
811213
PKPrashant KumarFollow7 Oct 2024, 11:53 am

मुंगेर में डीएम और एसपी ने शादीपुर बड़ी दुर्गा महरानी मंदिर की तैयारियों का लिया जायजा

Tola Raunakabad Pahar, Bihar:

मुंगेर में जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने शादीपुर बड़ी दुर्गा महरानी मंदिर का दौरा कर दुर्गा पूजा की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मंदिर के अंदर और बाहर की व्यवस्था, सीसीटीवी की स्थिति और श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि अष्टमी से दशमी तक भीड़ को नियंत्रित करने की जिम्मेदारी एसडीओ और एसडीपीओ को सौंप दी गई है। इस बार जन सहयोग के माध्यम से बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गन्ने की कीमत 355 से 425 प्रति क्विंटल: किसानों की हड़ताल समाप्त

Begun, Rajasthan:रायपुर गन्ने की कीमत बढ़ाने पर सीएम विष्णुदेव साय का बयान- कवर्धा में किसान आंदोलित थे, किसान नेताओं से मुलाकात हुई थी, कवर्धा गन्ना उत्पादक क्षेत्र है और गन्ने की कीमत को लेकर चर्चा हुई, पहले गन्ने की कीमत 355 रुपये प्रति क्विंटल थी, जिसे बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है इसके बाद किसानों ने अपनी हड़ताल समाप्त कर दी है चरणदास महंत के बयान - एक नहीं थे बंटे थे इसलिए चुनाव हारे, अब हम एक हैं 2028 में चुनाव जीतकर आयेंगे, इस पर सीएम साय ने कहा- यह खयाली पुलाव है, वे सपना देखते रहें, कांग्रेस पूरे देश में एकछत्र राज करती थी, लेकिन उनकी कथनी और करनी में अंतर हैं लोगों को धोखा देने, झूठ और फरेब की वजह से कांग्रेस लगातार सिमटती जा रही है, आने वाले समय में कांग्रेस की स्थिति ऐसी हो जाएगी कि वे ढूंढने से भी नहीं मिलेंगे, इसलिए वे सपना देखते रहें CJP के प्रोटेस्ट पर सीएम का बयान- पिछले समय हुए आंदोलन में हजारों की संख्या में असामाजिक तत्व घुस गए थे, सरकार नहीं चाहेगी कि दोबारा ऐसी स्थिति बने और असामाजिक तत्वों के घुसने से वातावरण अशांत हो, इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने विशेष कदम उठाए हैं बाइट- विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री
0
0
Report

नर्मदापुरम के 100 फीट गहरे बोरवेल से कोबरा का सफल रेस्क्यू

Narmadapuram, Madhya Pradesh:नर्मदापुरम से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। आपने घरों, खेतों और जंगलों में सांपों के रेस्क्यू की खबरें तो खूब देखी होंगी, लेकिन क्या आपने कभी 100 फीट गहरे बोरवेल में फंसे जहरीले कोबरा के रेस्क्यू के बारे में सुना है। जी हाँ, नर्मदापुरम जिले के ग्राम बीसारोड़ा में ऐसा ही हैरतअंगेज मामला सामने आया है। यहां करीब 100 फीट गहरे बोरवेल में फंसे लगभग तीन फीट लंबे इंडियन ब्लैक कोबरा को बाहर निकालने के लिए वन विभाग की टीम और सर्प मित्रों को करीब एक घंटे तक कड़ी मशक्त करनी पड़ी। टॉर्च की रोशनी, रस्सी और सूझबूझ के सहारे आखिरकार कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। वीओ- दरअसल, ग्राम बीसारड़ा़ निवासी नवल किशोर चौरे अपने खेत में खराब पड़े बोरवेल के पाइप बाहर निकाल रहे थे। इसी दौरान अचानक बोरवेल के अंदर से सांप के फुंफकारने की आवाज सुनाई दी। जैसे-जैसे पाइप बाहर निकाले गए, बोरवेल के अंदर छिपा सांप दिखाई देने लगा। मामले की जानकारी तत्काल वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वनपरिक्षेत्र अधिकारी अभिषेक शर्मा के निर्देशन में वन्यजीव अभिरक्षक अभिजीत यादव और सर्प मित्र ऋषभ पटेल एवं रितिक पटेल मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू टीम ने सबसे पहले बोरवेल में लगी पानी की मोटर बाहर निकाली। इसके बाद शुरू हुआ करीब 100 फीट गहरे बोरवेल में फंसे जहरीले कोबरा को सुरक्षित बाहर निकालने का चुनौतीपूर्ण अभियान। टीम ने टॉर्च की रोशनी और रस्सी की मदद से बेहद सावधानी के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्त के बाद लगभग तीन फीट लंबे इंडियन ब्लैक कोबरा को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद सांप को वन क्षेत्र में सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया। गनीमत रही कि समय रहते बोरवेल में फंसे सांप का पता चल गया और वन विभाग की टीम एवं सर्प मित्रों की मदद से उसका सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया।
0
0
Report
Advertisement

जयपुर के स्पा सेंटर पर पुलिस रेड, 14 गिरफ्तार

Jaipur, Rajasthan:जयपुर vishnuमुरलीपुरा में स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक्शन एक साथ 5 स्पा सेंटरों पर पुलिस की अचानक रेड गाइडलाइन की पालना नहीं करने पर 14 लोग गिरफ्तार 12 युवतियों और 2 युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार ए वन, रॉयल रिलैक्स, सॉफ्ट, ब्लैक बेरी और एमआरपी स्पा पर कार्रवाई स्पा सेंटरों में अनियमितताओं की सूचना पर पुलिस ने की जांच पुलिस कमिश्नरेट की गाइडलाइन का उल्लंघन मिलने पर कार्रवाई एसीपी शिव कुमार भारद्वाज के निर्देशन में पुलिस का एक्शन धारा 170 बीएनएसएस के तहत 14 लोगों को किया गिरफ्तार स्पा सेंटरों पर पुलिस की निगरानी, आगे भी जारी रहेगा अभियान
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली के काल्काजी मंदिर में नवरात्र प्रथम दिन कालका माता दर्शन द्वार और सुरक्षा

New Delhi, Delhi:शारदीय नवरात्र को लेकर दिल्ली के प्रसिद्ध कल्काजी मंदिर में तैयारी पूरी, आम श्रद्धालु और वीआईपी पास धारक नवरात्र के पहले दिन माता कालका का दर्शन किस द्वार से करेंगे और एग्जिट किस द्वार से होगा जान ले पूरी जानकारी शारदीय नवरात्र की शुरुआत 11 अक्टूबर रविवार के दिन से हो रहा है वही इस बार शारदीय नवरात्र को देखते हुए दिल्ली के प्रसिद्ध कल्काजी मंदिर में हर साल की तरह इस साल भी भक्तों के लिए विशेष आयोजन किया गया है माता कालका का दर्शन श्रद्धालु नवरात्र के दौरान किस तरह कर सकेंगे कितने एंट्री के प्रमुख द्वारा बनाए गए हैं श्रद्धालु कहां से एग्जिट करेंगे दर्शन के उपरांत इन सभी चीज को लेकर कालकाजी मंदिर के पीठाधीश्वर सुरेंद्रनाथ अवधूत ने विशेष जानकारी दी है. कालकाजी मंदिर के महंत पीठाधीश्वर सुरेंद्रनाथ अवधूत ने जानकारी देते हुए बताया है कि हर साल की तरह इस साल भी शारदीय नवरात्र को लेकर कल्काजी मंदिर में माता के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं के लिए विशेष योजनाबद्ध तरीके से व्यवस्था की गई है. इस बार शारदीय नवरात्र 11 अक्टूबर से शुरू हो रहा है वहीं नवरित्र के पहले दिन घट स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 6:19 से शुरू होकर सुबह 10:12 तक रहेगा और अभिजीत मुहूर्त में 11:44 से शुरू होकर दोपहर के 12:31 तक रहेगा इस दौरान घट स्थापना करना भक्तों के लिए विशेष शुभदायक होगा. वहीं श्रद्धालुओं के लिए माता कालका के दरबार में प्रवेश के तीन द्वारा बनाए गए हैं जिसमें से दो आम श्रद्धालुओं के लिए होगा तो वहीं एक द्वार VIP पास धारक के लिए होगा. पहले प्रवेश द्वार कालकाजी मंदिर के राम-प्याऊं के तरफ से होगा, तो वहीं दूसरा द्वार कमल मंदिर के तरफ से होगा और जो VIP पास धारक के लिए द्वार बनाए गए हैं वह कल्काजी मंदिर के मेट्रो स्टेशन के बगल से बनाई गया है जहां से श्रद्धालु एंट्री करेंगे. वही एग्जिट के लिए दो द्वारा बनाए गए हैं पहले द्वार महंत परिसर के तरफ से होगा तो वहीं दूसरा द्वार मोदी मिल के तरफ से होगा. सुरेंद्रनाथ अवधूत, पीठाधीश्वर,कल्काजी मंदिर वही कल्काजी मंदिर के महासचिव सिद्धार्थ भारद्वाज ने बताया कि इस बार शारदीय नवरात्र को देखते हुए कल्काजी मंदिर परिसर में 200 से ढाई सौ के बीच मंदिर के चारों तरफ सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं वहीं मंदिर परिसर में ही पुलिस चौकी का नवरात्रि के दौरान निर्माण कर दिया जाता है जहां दिल्ली पुलिस और अर्ध सैनिक बल के जवान तैनात रहेंगे वहीं मंदिर के प्राइवेट गार्ड के साथ ही दिल्ली पुलिस के जवान और अर्धसैनिक बल के जवान मंदिर के सुरक्षा और श्रद्धालुओं की निगरानी के लिए तैनात रहेंगे. एंट्री के तीन द्वारा है तो वहीं एग्जिट के भी दो द्वारा बनाए गए हैं. रात में माता कालका की 1:00 बजे आरती के बाद श्रद्धालुओं के दर्शन करने के लिए माता के द्वार खोल दिए जाएंगे. श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए 50-50 की संख्या में एक बार में लोगों को माता के भवन में एंट्री दी जाएगी. सिद्धार्थ भारद्वाज, महासचिव,कल्काजी मंदिर वही हम आपको बता दे 11 अक्टूबर से शुरू हो रहा नवरात्र 20 अक्टूबर तक चलेगा वहीं इसको देखते हुए सुरक्षा का भी पुख्ता इंतजाम दिल्ली पुलिस के द्वारा कल्काजी मंदिर में किया गया है जहां आज शाम से ही सुरक्षा प्रहरी सुरक्षा देते हुए नजर आएंगे हालांकि कल रविवार है और नवरात्र का पहला दिन है ऐसे में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ माता कालका के दर्शन करने के लिए कालकाजी मंदिर पहुंचेगी जिसके लिए पुलिस के द्वारा और मंदिर कमेटी के द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा का भी पुख्ता इंतजाम किया गया है.
0
0
Report

झुंझुनूं के सभापति अब्दुला अगवान ने सफाई-रोशनी सुधार के लिए अल्टीमेटम जारी किया

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं - सभापति अब्दुला अगवान का शहर का दौरा जारी — कहा— जब पद संभाला तो 20—30 लाइटें थी, अब खरीद रहे 1150 नई लाइटें - एक सप्ताह से दस दिन में शहर की रोशनी व्यवस्था सुधारने का टारगेट - कचरा व्यवस्था नहीं सुधरी तो ठेकेदार होगा ब्लैकलिस्ट, सभापति की चेतावनी - दीपावली से पहले सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए ठेकेदारों को अल्टीमेटम - बीबानी मुक्ति धाम से रानी सती मंदिर मार्ग तक कचरे की शिकायतों का निरीक्षण झुंझुनूं नगर परिषद सभापति अब्दुला अगवान ने शहर की सफाई, रोशनी और अन्य जनसमस्याओं के समाधान को लेकर लगातार निरीक्षण शुरू कर रखा है। सभापति शहर के अलग-अलग इलाकों में पहुंचकर समस्याओं का जायजा ले रहे हैं और संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदारों को व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दे रहे हैं। सभापति ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि घर-घर कचरा संग्रहण की व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो संबंधित ठेकेदार को बोर्ड की बैठक में ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई की जाएगी। शहर में लंबे समय से खराब रोशनी व्यवस्था को लेकर मिल रही शिकायतों पर सभापति अब्दुला अगवान ने बताया कि पदभार ग्रहण करने के बाद उन्हें जानकारी मिली कि शहर में नई लाइटों की भारी कमी है। संबंधित अधिकारियों ने उस समय केवल 20 से 30 लाइटें उपलब्ध होने की जानकारी दी थी। इसके बाद तत्काल प्रभाव से करीब 1150 लाइटों का टेंडर किया गया है। सभापति ने उम्मीद जताई कि अगले एक सप्ताह से 10 दिन के भीतर लाइटें उपलब्ध हो जाएंगी। इसके बाद शहर में जहां भी रोशनी व्यवस्था की कमी है, उसे दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि शहरवासियों को जल्द से जल्द बेहतर रोशनी व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए। घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था को लेकर मिल रही शिकायतों पर सभापति ने नाराजगी जताते हुए बताया कि संबंधित ठेकेदार के साथ पदभार ग्रहण करने के बाद तीन से चार बार बैठक की जा चुकी है। ठेकेदार ने संसाधनों की कमी का हवाला देते हुए व्यवस्था में सुधार का आश्वासन दिया है। सभापति ने स्पष्ट किया कि ठेकेदार को व्यवस्था सुधारने के लिए समय दिया गया है। यदि इसके बावजूद घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था सुचारू नहीं होती है, तो बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव लाकर ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा नगर परिषद क्षेत्र में अन्य कार्यों के लिए दिए गए ठेकों से जुड़े ठेकेदारों के साथ भी बैठक की गई है। उन्हें भी व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए गए हैं। सभापति ने कहा कि यदि निर्धारित समय में सुधार नहीं हुआ, तो संबंधित ठेकेदारों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आगामी दीपावली पर्व को देखते हुए सभापति ने ठेकेदारों को एक सप्ताह से 10 दिन का समय दिया है। उन्होंने कहा कि दीपावली शहर का प्रमुख त्योहार है और ऐसे अवसर पर सफाई व्यवस्था खराब रहना स्वीकार्य नहीं है। ठेकेदारों ने निर्धारित समय में शहर की व्यवस्था सुचारू करने का भरोसा दिलाया है। सभापति ने कहा कि शहरवासियों को बेहतर सफाई व्यवस्था उपलब्ध करवाना नगर परिषद की प्राथमिकता है। इसलिए संबंधित ठेकेदारों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे त्योहार से पहले व्यवस्थाओं में सुधार सुनिश्चित करें। सभापति अब्दुला अगवान ने नियमित निरीक्षण के दौरान बीबानी मुक्ति धाम, रानी सती मंदिर और मोतीलाल कॉलेज के बीच के मार्ग का भी जायजा लिया। इस क्षेत्र में कचरे के ढेर लगे होने की शिकायतें मिल रही थीं। निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर सेफ्टी टैंकों से जुड़े कार्यों और नालियों में गंदगी डालने की शिकायतों की स्थिति भी सामने आई। सभापति ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर बुलाकर स्थिति का निरीक्षण करवाया। उन्होंने उम्मीद जताई कि एक-दो दिन में संबंधित शिकायतों का समाधान कर दिया जाएगा और क्षेत्र की सफाई व्यवस्था में सुधार होगा। सभापति अब्दुला अगवान ने कहा कि पदभार ग्रहण करने के बाद से ही शहर की समस्याओं का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। उनका प्रयास है कि सफाई, रोशनी और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी शिकायतों का जल्द समाधान हो। उन्होंने ठेकेदारों को स्पष्ट संदेश दिया है कि केवल आश्वासन देने से काम नहीं चलेगा, बल्कि तय समय में धरातल पर सुधार भी दिखाई देना चाहिए। अब देखना होगा कि 1150 लाइटें लगाने, घर-घर कचरा संग्रहण और सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए तय की गई समयसीमा में नगर परिषद कितनी प्रभावी कार्रवाई कर पाती है। बाइट : अब्दुला अगवान, सभापति, झुंझुनूं
0
0
Report
Advertisement

रोहतक में भाजपा- कांग्रेस के टैंट प्रदर्शन के दौरान तीखी नारेबाजी और हंगामे

Rohtak, Haryana:रोहतक में भाजपा के टैंट में घुसे कांग्रेसी नारेबाजी कर अपने झंडे लगाए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष कांग्रेस ऑफिस के बाहर धरने पर बैठीं हरियाणा के रोहतक में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जबरदस्त हंगामा हुआ। BJP कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस ऑफिस के बाहर प्रदर्शन करने के लिए टैंट लगा दिया कांग्रेस के शहरी और ग्रामीण जिलाध्यक्ष इस टैंट में घुस गए दोनों ने कार्यकर्ताओं के साथ यहां जमकर नारेबाजी की। इसके बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता भी कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस ऑफिस के बाहर पहुंच गईं दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच घंटों तक नारेबाजी चलती रही रोहतक के अंबेडकर चौक स्थित कांग्रेस ऑफिस के बाहर शनिवार को भाजपा पदाधिरियों ने टैंट लगाया था। बीजेपी ने यहां प्रदर्शन की कॉल दी थी। कांग्रेस जिलाध्यक्षों को जैसे ही इसकी भनक लगी, वे सुबह ही ऑफिस पहुंच गए。 कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ बीजेपी के टैंट में घुस गए। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। टैंट के बाहर भाजपा के झंडे लगे थे, जबकि अंदर कंग्रेसियों ने नारे लगते रहे। इसकी सूचना जैसे ही भाजपा के पदाधिकारियों को लगी, वे भी मौके पर पहुंच गए दोपहर करीब 1 बजे भाजपा के पदाधिकारियों ने टैंट में बैठकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने टैंट के बाहर बैरिकेडिंग लगा दी। बैरिकेडिंग के पास ही कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रदर्शन करते रहे। करीब 2 बजे तक ऐसे ही हंगामा चलता रहा
0
0
Report

लखनऊ के चंद्रिका देवी मंदिर में बाढ़ से मेले प्रभावित, श्रद्धालु निराश

Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ का सबसे ऐतिहासिक और प्राचीन मां चंद्रिका देवी मंदिर इस समय बाढ़ से ग्रस्त है गोमती के बढ़ते जलस्तर ने हर तरफ त्राहिमाम मचा रखा है अमावस्या के दिन चंद्रिका देवी में जबरदस्त मेला लगता है सिर्फ लखनऊ ही नहीं आसपास के जिलों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं लेकिन बाढ़ के चलते पुलिस प्रशासन ने बैरिकेडिंग लगाकर बाहर से ही श्रद्धालुओं को लौटाना शुरू कर दिया है कल से नवरात्र है जिसको लेकर यहां पर जबरदस्त भीड़ होती है लेकिन मंदिर जाने वाले रास्ते जलमग्न है गलियां सूनी पड़ी है पार्कינג में भी पानी भरा हुआ है मजबूरन मेला मंदिर से दूर सड़क पर लगाना पड़ रहा है जानकारी के अभाव में जो श्रद्धालु दर्शन करने पहुंच रहे हैं वह निराश होकर वापस लौट रहे दुकानदारों का कहना है कि इससे पहले ऐसी स्थिति नहीं देखी 10 दिन से काम धन्धा ठप है बड़ा नुकसान हो गया है नवरात्रि में भी दुकान खुलने की कोई उम्मीद नहीं है। हालांकि लोगों का कहना है कि पानी का स्तर पहले से कम पड़ा है जल्दी ही राहत मिलने की उम्मीद है。
0
0
Report
Advertisement

हसनपुर के शकरगढ़ी में रास्ते के विवाद पर महिलाओं के बीच भिड़ंत, वीडियो वायरल

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव शकरगढ़ी में रास्ते के विवाद में मुस्लिम महिलाओं के बीच जमकर मारपीट, एक-दूसरे के खींचे बाल; वीडियो वायरल अमरोहा जनपद के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव शकरगढ़ी में रास्ते को लेकर हुए विवाद में मुस्लिम समाज के दो परिवारों की महिलाएं आमने-सामने आ गईं। देखते ही देखते विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। इस दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे के बाल खींचे और जमकर मारपीट हुई। इस दौरान वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें महिलाओं के बीच मारपीट होती दिखाई दे रही है। वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। वहीं, पुलिस वायरल वीडियो और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच में जुटी है。
0
0
Report

डीनानगर मंडियों में वजन हेराफेरी पर सख्त चेतावनी, किसानों को तुंरंत भुगतान के निर्देश

Gurdaspur, Punjab:Gurdaspur ਦੀਨਾਨਗਰ ਤੋਂ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਹਲਕਾ ਇੰਚਾਰਜ ਸ਼ਮਸ਼ੇਰ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਮਾਰਕੀਟ ਕਮੇਟੀ ਦੀਨਾਨਗਰ ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਵੱਲੋਂ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਅਨਾਜ مੰਡੀਆਂ ਵਿੱਚ ਆ ਰਹੀਆਂ ਮੁਸ਼ਕਿਲਾਂ ਦੇ ਹੱਲ ਲਈ ਮੰਡੀਆਂ ਦੀ ਚੈਕਿੰਗ ਕੀਤੀ ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਕੁਝ ਅਨਾਜ ਮੰਡੀਆਂ ਵਿੱਚ ਫਸਲ ਦੇ ਤੋਲ ਵਿੱਚ ਹੇਰਫੇਰ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਸੀ ਜਿਸ ਤੇ ਹਲਕਾ ਇੰਚਾਰਜ ਵੱਲੋਂ ਆੜਤੀਆਂ ਨੂੰ ਸਖ਼ਤ ਚਿਤਾਵਨੀ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਕਿ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀ ਫਸਲ ਵਿੱਚ ਕਿਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦਾ ਹੇਰਫੇਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਤਾਂ ਸਖਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਲਦ ਤੋਂ ਜਲਦ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀ ਫਸਲ ਦਾ ਇੱਕ ਦਾਣਾ ਚੁੱਕ ਕੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਤੁਰੰਤ ਅਦਾਇਗੀ ਵੀ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਵੀ ਫਸਲ ਨੂੰ ਸੁਕਾ ਕੇ ਲਿਆਉਣ ਦੀ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top