मुंगेर में सत्तू फेंककर चोर ने चतुर्थ कर्मी से दो लाख रुपये लूटे
Munger, Bihar:मुंगेर के जिला स्कूल के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पवन कुमार सिंह से अज्ञात चोर ने दो लाख रुपये से भरा थैला चोरी कर लिया। गुरुवार दोपहर, बड़ी बाजार स्थित स्टेट बैंक से पैसे निकालने के बाद वे साइकिल से स्कूल जा रहे थे। ऑटो स्टैंड के पास जाम में फंसने पर किसी ने उनके ऊपर सत्तू फेंककर उनका ध्यान भटकाया और साइकिल पर टंगा नोटों से भरा थैला लेकर फरार हो गया। कोतवाली थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीतापुर: खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई
Khairabad, Uttar Pradesh:सीतापुर- खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई।
आपका अपना
प्रेम त्रिपाठी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख, खैराबाद, सीतापुर ।
