Back
मायागंज में डीजे संचालक की पिटाई से मौत, परिजनों ने सड़क जाम किया
PKPrashant Kumar
Feb 19, 2026 15:36:55
Munger, Bihar
डिजे संचालक की लाठी-डंडे से पिटाई के बाद मौत, मायागंज अस्पताल में तोड़ा दम; परिजनों ने किया सड़क जाम। दो घंटे तक सुल्तानगंज देवघर मुख्य पथ रहा जाम राहगीरों को उठानी पड़ी परेशानी।1500 की बकाया राशि मांगने में गई युवक की जान।
मुंगेर :असरगंज थाना क्षेत्र के अमियाया गांव निवासी परीक्षण सिंह के 30 वर्षीय पुत्र चंदन सिंह की बुधवार रात लाठी-डंडे से पिटाई के बाद इलाज के दौरान भागलपुर में मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि चंदन सिंह डेकोरेशन और डीजे का काम करते थे। लखनपुर गांव निवासी चहितरंजन कुमार के पास कुर्सी किराया के रूप में 1500 रुपये बकाया थे। करीब छह महीने बाद जब चंदन पैसे मांगने पहुंचे तो आरोपी ने पैसे देने से इनकार कर दिया। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और उन पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद घायल चंदन को इलाज के लिए असरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉ. कामिनी कुमारी ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया। मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
बताया जाता है कि मृतक भागलपुर जिला के बाथ थाना क्षेत्र के झोझी मुसहरी में घर बनाकर रह रहे थे। मौत की खबर मिलते ही आक्रोशित परिजनों ने झोझी मुसहरी के समीप शव रखकर सड़क जाम कर दिया। परिजन आरोपी की गिरफ्तारी और उचित मुआवजे की मांग कर रहे थे। करीब दो घंटे तक सड़क जाम रहा। सूचना मिलते ही भागलपुर जिले के लॉ एंड ऑर्डर डीएसपी नवनीत कुमार, बाथ थाना अध्यक्ष मंटू कुमार, सुल्तानगंज थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार, साहकुंड थाना अध्यक्ष तथा सुल्तानगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया, जिसके बाद जाम हटाया गया।
प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि तत्काल सहायता के रूप में परिजनों को 20 हजार रुपये का चेक दिया गया है। सरकार की ओर से मिलने वाली अन्य सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी। इधर डीएसपी नवनीत कुमार ने बताया कि पुलिस बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।मृतक अपने पीछे पत्नी सोनम कुमारी और छह वर्षीय पुत्री देवासी को छोड़ गए हैं। घटना के बाद पत्नी बार-बार प्रशासन से हाथ जोड़कर न्याय की गुहार लगाती रही और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की。
बाइट सोनम कुमारी मृतक का पत्नी
बाइट:डेबिट कुमार मृतक का भाई
बाइट: संजीव कुमार प्रखंड विकास पदाधिकारी सुल्तानगंज
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
1
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowFeb 19, 2026 18:46:150
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowFeb 19, 2026 18:45:520
Report
MGMohd Gufran
FollowFeb 19, 2026 18:45:360
Report
DKDebojyoti Kahali
FollowFeb 19, 2026 18:45:130
Report
71
Report
ASArvind Singh
FollowFeb 19, 2026 18:31:170
Report
VKVIKRANT KUMAR
FollowFeb 19, 2026 18:31:030
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowFeb 19, 2026 18:30:470
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowFeb 19, 2026 18:30:360
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowFeb 19, 2026 18:30:260
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowFeb 19, 2026 18:30:150
Report
MIMohammad Imran
FollowFeb 19, 2026 18:15:570
Report
BSBhanu Sharma
FollowFeb 19, 2026 18:15:400
Report