Back
स्वास्थ्य विभाग की उपलब्धियाँ: 3 वर्ष में IPHL लैब, BPHU और बेहतर स्वास्थ्य ढांचा
RNRajesh Nilshad
Feb 05, 2026 12:53:37
Chittorgarh, Rajasthan
एंकर, स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने स्वास्थ्य विभाग की दो वर्षों की उपलब्धियों और आगामी तीन वर्षों की कार्ययोजना की जानकारी दी... कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल बीमारियों का इलाज करना नहीं, बल्कि समय पर पहचान, रोकथाम और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करना है... स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ मानव संसाधन होता है... पिछले दो वर्षों में डीएचएस और एनएचएम के अंतर्गत डॉक्टर, नर्स एवं विभिन्न कैडरों के लगभग 1639 पदों पर नियुक्ति दी गई है... जबकि 2300 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी है... राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत चिकित्सा विशेषज्ञों और चिकित्सकों की भर्ती हर माह ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से की जा रही है... स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि केवल स्टाफ ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य ढांचे को भी मजबूत किया गया है... इसके साथ ही 12 IPHL लैब, 31 BPHU और 1 क्रिटिकल हेल्थ केयर ब्लॉक भी स्वीकृत किए गए हैं... उन्होंने बताया कि आगामी तीन वर्षों में राज्य के सभी विकासखंडों में BPHU और सभी जिला अस्पतालों व मेडिकल कॉलेजों में IPHL लैब स्थापित की जाएगी... प्रदेश के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में पिछले दो वर्षों में लगभग 3 लाख आरोग्य मेले आयोजित किए गए, जहां उपचार के साथ वेलनेस सुविधाएं भी दी गई... जल्द ही 75 हाट बाजार मोबाइल मेडिकल यूनिट, 375 एम्बुलेंस और 30 रूरल मोबाइल मेडिकल यूनिट शुरू की जाएंगी... स्वास्थ्य मंत्री ने बताया, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पिछले दो वर्षों में 31.44 लाख से अधिक क्लेम प्रकरणों में 4551 करोड़ रुपये का उपचार भुगतान किया गया... राज्य के 90 प्रतिशत राशन कार्डधारकों के आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं, जिनमें से 38.98 लाख कार्ड पिछले दो वर्षों में बनाए गए... मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत 2273 लाभार्थियों को 62.20 करोड़ रुपये का उपचार दिया गया... नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस प्रोग्राम (NQAS) के तहत 884 शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों का गुणवत्ता प्रमाणीकरण किया गया है... रायपुर और बलौदाबाजार जिला अस्पतालों में संचालित IPHL लैब को केंद्र सरकार से गुणवत्ता प्रमाणन मिला, जो देश में ऐसा करने वाले पहले और दूसरे अस्पताल हैं... आगामी तीन वर्षों में राज्य के सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों को NQAS प्रमाणन देने की योजना है... टेली-मेडिसिन के माध्यम से 2 लाख से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं, जिससे ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों को सीधा लाभ मिला... गैर संचारी रोगों के तहत 80 लाख से अधिक नागरिकों की BP और शुगर जांच तथा 20 लाख से अधिक लोगों की कैंसर जांच की गई... स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि टीकाकरण लक्ष्य का 94 प्रतिशत से अधिक हासिल किया गया है और 21,164 कुपोषित बच्चों को पोषण व उपचार दिया गया.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowFeb 07, 2026 18:46:090
Report
GSGajendra Sinha
FollowFeb 07, 2026 18:45:370
Report
KSKULWANT SINGH
FollowFeb 07, 2026 18:45:180
Report
0
Report
SBSoumen Bhattachrya
FollowFeb 07, 2026 18:30:150
Report
0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 07, 2026 18:15:580
Report
PKPradeep Kumar
FollowFeb 07, 2026 18:15:420
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowFeb 07, 2026 18:15:300
Report
ANAnil Nagar1
FollowFeb 07, 2026 18:15:07Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:दिल्ली- मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन से उनके निवास पर की मुलाकात
0
Report
0
Report