Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Chandigarh160022
हरियाणा पुलिस की प्रोएक्टिव नीति से अपराधों में कमी; महिला सुरक्षा पर जीरो टॉलरेंस
VRVIJAY RANA
Feb 05, 2026 13:00:27
Chandigarh, Chandigarh
गैंगस्टर्स, नशा तस्करों और संगठित अपराध पर सख्त प्रहार, महिला विरुद्ध अपराध पर जीरो टॉलरेंस: डीजीपी पंचकूला, 5 फरवरी। हरियाणा पुलिस की प्रोएक्टिव रणनीति और लक्षित अभियानों के चलते जनवरी 2025 की तुलना में जनवरी 2026 में कुल पंजीकृत अपराधों में 8.24 प्रतिशत की उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। जहां जनवरी 2025 में कुल 10,115 मामले दर्ज हुए थे, वहीं जनवरी 2026 में यह संख्या घटकर 9,492 रह गई। इतना ही नहीं , दुष्कर्म मामलो में 54.55 प्रतिशत, एससी/एसटी मामलो में 32.91 प्रतिशत, डकैती में 77 प्रतिशत तथा अन्य महत्वपूर्ण अपराधों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है जो हरियाणा पुलिस की प्रोएक्टिव पुलिसिंग को दर्शाती है। विजन-2026: सुरक्षित, भरोसेमंद और अपराध-मुक्त हरियाणा-डीजीपी पูลिस महानिदेशक हरियाणा श्री अजय सिंघल ने अपना विजन-2026 साझा करते हुए कहा कि हरियाणा पुलिस का लक्ष्य केवल अपराध पर नियंत्रण नहीं, बल्कि एक ऐसा सुरक्षित, संवेदनशील और भरोसेमंद वातावरण तैयार करना है जहाँ प्रत्येक नागरिक—विशेषकर महिलाएं, बच्चे और कमजोर वर्ग—खुद को पूरी तरह सुरक्षित महसूस करें। उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 तक हरियाणा पुलिस प्रोएक्टिव, टेक्नोलॉजी-ड्रिवन और इंटेलिजेंस-आधारित पुलिसिंग को और सुदृढ़ करते हुए अपराध की रोकथाम को प्राथमिकता देगी, ताकि अपराध होने से पहले ही उस पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 तक हरियाणा पुलिस साइबर अपराध नियंत्रण, सड़क सुरक्षा, आपातकालीन प्रतिक्रिया और जनसंपर्क के क्षेत्र में तकनीकी नवाचारों को और विस्तार देगी, ताकि हरियाणा पुलिस को और तेज़, पारदर्शी और जवाबदेह बनाया जा सके। डीजीपी ने कहा कि पुलिस-जन सहभागिता को मजबूत करते हुए विश्वास आधारित पुलिसिंग को बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे समाज और पुलिस के बीच सहयोग और भरोसा और अधिक गहरा हो। महिला सुरक्षा और कमजोर वर्गों के लिए जीरो टॉलरेंस नीति महिला सुरक्षा और कमजोर वर्गों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए डीजीपी ने कहा कि राज्य में महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराधों के प्रति “जीरो टॉलरेंस” की नीति अपनाई गई है, जिसके परिणामस्वरूप इन मामलों में लगभग 100 प्रतिशत डिटेक्शन रेट हासिल किया गया है। उन्होंने बताया कि बलात्कार के मामलों में 54.55 प्रतिशत की भारी कमी दर्ज की गई है, जो 99 मामलों से घटकर 45 रह गए हैं। इसके अतिरिक्त बलात्कार के प्रयास के मामलों में 14.29 प्रतिशत तथा एससी/एसटी एक्ट के अंतर्गत दर्ज अपराधों में 32.91 प्रतिशत की उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। पॉक्सो एक्ट और छेड़छाड़ के मामलों में भी लगातार गिरावट का रुझान बना हुआ है। गंभीर, हिंसक और संपत्ति से जुड़े अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण डीजीपी ने बताया कि राज्य में गंभीर, हिंसक एवं संपत्ति से जुड़े अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया गया है। आंकड़ों के अनुसार, सेंधमारी में 31 प्रतिशत, चोरी में 23 प्रतिशत तथा स्नैचिंग की घटनाओं में 20 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई। इसी प्रकार हिंसक अपराधों में भी उल्लेखनीय गिरावट देखने को मिली है, जिसमें गंभीर चोट के मामलों में 45 प्रतिशत, हत्या के प्रयास में 29 प्रतिशत तथा हत्या के मामलों में 15 प्रतिशत की कमी शामिल है। गैंगस्टर्स, संगठित अपराध और नशा तस्करों पर सख्त कार्रवाई सगठित अपराध, गैंगस्टर्स और नशा तस्करों के विरुद्ध की गई सख्त कार्रवाई का उल्लेख करते हुए डीजीपी ने बताया कि जनवरी माह में पुलिस द्वारा 17 मुठभेड़ की गईं, जिनमें 26 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 9 इनामी बदमाश शामिल हैं। इस अवधि में कुल 9,561 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 810 जघन्य अपराधी, 450 उद्घोषित अपराधी तथा 49 इनामी बदमाश शामिल हैं। आर्म्स एक्ट के तहत 191 मामले दर्ज कर 293 गिरफ्तारियां की गईं, जिनसे 237 अवैध हथियार, 512 कारतूस तथा 20 मैगजीन बरामद की गईं। वहीं, एनडीपीएस एक्ट के तहत 395 मामले दर्ज कर 707 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ जब्त किए गए। गैंगस्टर्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 13 एलओसी अर्थात लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया तथा 162 हाई-प्रोफाइल अपराधियों का डेटा अंतर-राज्यीय एजेंसियों के साथ साझा किया गया। जनसेवा, त्वरित प्रतिक्रिया और मानवीय पहल डीजीपी ने हरियाणा पुलिस की जनसेवा एवं मानवीय पहलों पर प्रकाश डाला कि डायल-112 पर प्राप्त 1,15,342 कॉल्स में से 1,05,618 कॉल्स का निपटान किया गया, जिससे 92 प्रतिशत की संतुष्टि दर प्राप्त हुई। सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए प्रतिदिन लगभग 5,460 पुलिसकर्मी 424 नाकों पर तैनात रहे। कड़ाके की ठंड के दौरान 15,757 जरूरतमंदों को मानवीय सहायता प्रदान की गई। सड़क सुरक्षा को लेकर 3,38,953 चालान किए गए तथा 2,413 दुर्घटना पीड़ितों को मौके पर ही त्वरित सहायता प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त साइबर अपराध, महिला सुरक्षा एवं सामाजिक जागरूकता के लिए 2,073 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनसे 1.66 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित हुए। पुलिस महानिदेशक, हरियाणा अजय सिंघल ने प्रदेश के सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सुरक्षित और अपराध-मुक्त हरियाणा का निर्माण केवल पुलिस के प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि वे कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें और नशा, साइबर अपराध व महिलाओं के विरुद्ध अपराधों के प्रति जागरूकता फैलाने में भागीदार बनें。
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DSDanvir Sahu
Feb 05, 2026 14:22:59
Raipur, Chhattisgarh:नगर पंचायत गुरूर के वार्ड क्रमांक 02 में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब धर्मांतरण की सूचना पर हिंदू संगठनों और नगर पंचायत अध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधियों ने एक प्रार्थना सभा में धावा बोल दिया। आरोप है कि यहाँ गरीब परिवारों को प्रलोभन देकर और भ्रम फैलाकर उनका धर्म परिवर्तन कराने की नाकाम कोशिश की जा रही थी, मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची, हंगामे का एक्सक्लूसिव वीडियो भी सामने आया है, और यहां प्रार्थना सभा को बंद कराया गया नगर पंचायत अध्यक्ष प्रदीप साहू ने बताया कि कथित तौर पर ईसाई धर्म के कुछ प्रचारक स्थानीय निर्धन परिवारों को निशाना बना रहे थे। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि आरोपियों द्वारा हिंदू देवी-देवताओं के प्रति भ्रम फैलाया जा रहा था और ईसाई धर्म अपनाने के बदले विभिन्न प्रकार के प्रलोभन दिए जा रहे थे। इसी उद्देश्य से एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया था, जहाँ लोगों को मानसिक रूप से तैयार किया जा रहा था। जैसे ही इसकी सूचना मिली हम यहाँ पहुंचे。 जनप्रतिनिधियों और संगठनों का कड़ा रुख जैसे ही इस बात की भनक नगर पंचायत अध्यक्ष प्रदीप साहू और हिंदू संगठनों को लगी, वे तुरंत मौके पर पहुँचे। उन्होंने न केवल चल रही सभा को रुकवाया, बल्कि वहां मौजूद धर्म के ठेकेदारों को जमकर खरी-खोटी सुनाई। अध्यक्ष प्रदीप साहू ने इस कृत्य को समाज की शांति भंग करने वाला बताया और तुरंत इसकी सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को दी। इस कार्रवाई के दौरान चौलेश देशमुख, राकेश साहू, जयंत साहू, आकाश साहू, निलाम्बर साहू, रवि देशमुख, अनमोल ओझा, यमन नरेटी, आयुष देवान समेत बजरंग दल के अनेक कार्यकर्ता मुस्तैद रहे。 जांच और कार्रवाई की मांग घटना के बाद नगर में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। हिंदू संगठनों ने प्रशासन से स्पष्ट शब्दों में मांग की है कि: आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी जांच की जाए। प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने वालों पर सख्त कार्यवाही हो। क्षेत्र में इस तरह की अवैध गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाई जाए। प्रदीप साहू ने बताया कि हम अपने क्षेत्र में भोले-भाले लोगों की आस्था से खिलवाड़ नहीं होने देंगे। प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराना न केवल अवैध है, बल्कि सामाजिक ताने-बाने के खिलाफ भी है।
0
comment0
Report
SASARWAR ALI
Feb 05, 2026 14:22:37
Muju, Jeonbuk State:कोयला खदान परियोजना की जनसुनवाई सफलतापूर्वक संपन्न हुई। चिरमिरी के दक्षिण-पूर्वी चिरमिरि कोलफील्ड क्षेत्र में स्थित अपनी प्रस्तावित अंजन हिल कोयला खदान परियोजना के लिए जनसुनवाई सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। यह खदान कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी मेसर्स साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के चिरमिरी क्षेत्र के अंतर्गत आती है और लगभग 388.261 हेक्टेयर क्षेत्र में फैली हुई है। प्रस्तावित कोयला उत्खनन के लिए जनसुनवाई 5 फरवरी को ग्राम भुकभुकी, जनपद पंचायत खंडगवा पर आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्रीय एवं जिला प्रशासन के अधिकारी जैसे अपर कलेक्टर अनिल सिदार, पर्यावरण जलवायु संरक्षण अधिकारी शैलेश पिसदा, अनुविभागीय अधिकारी ब्रजेन्द्र सारथी, स्थानीय सीएसपी दीपिका मिंज, एसईसीएल के महाप्रबंधक अशोक कुमार मनीष सिंह मौजूद थे। जनसुनवाई में स्थानीय प्रतिनिधियों ने अपना समर्थन जताया जिनमें जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रिया मेष्राम ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए हम कोयला खदान के खुलने का स्वागत करते हैं।long-ago के दौरान अंजन हिल माइंस एक बार फिर नई ऊर्जा और नई पहचान के साथ शुरू होने जा रही है, जिससे चिरमिरी के नागरिकों और आसपास के ग्रामीणों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खुशखबरी सामने आई है। परियोजना के पुनः शुरू होने से चिरमिरी क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को नया बल मिलेगा। प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 2000 से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होंगे। खास बात यह है कि स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों को उनकी योग्यता के अनुसार प्राथमिकता के साथ रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे पलामाधान करते हुए एसईसीएल के महाप्रबंधक श्री अशोक कुमार ने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी निजी भूमि का अधिग्रहण नहीं किया जाएगा और परियोजना का विकास पूरी तरह से आवंटित लीज क्षेत्र के भीतर, सभी वैधानिक प्रावधानों के अनुरूप किया जाएगा। कांग्रेस जिला अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने बताया कि कोयला खदान पर भी रोक लगेगी। जनसुनवाई के दौरान कुछ स्थानीय निवासियों ने निजी भूमि के संभावित अधिग्रहण को लेकर चिंताएं व्यक्त कीं। इन चिंताओं के सखुलने से लोगों को रोजगार मिलेगा। चिरमिरी से पलायन रुकेगा।
0
comment0
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
Feb 05, 2026 14:22:12
Azamgarh, Uttar Pradesh:स्थान - Azamgarh योगी सरकार के कार्यकाल को लेकर मुस्लिम वर्ग व मौलाना की प्रतिक्रिया。 उत्तर प्रदेश में योगी सरकार को लेकर इनकी कैसी क्रिया प्रणाली रही और क्या यूपी में अपराध उन्होंने कम किया। साथ ही यूपी में क्या विकास किया है, लोगों के आवागमन को लेकर सड़कों का कितना जाल बिछा, चाहे वह एक्सप्रेसव, हाई-वे, मेट्रो या एयरपोर्ट बनवाए हैं। जिसको लेकर आजमगढ़ के मुस्लिम वर्ग व मौलाना की अलग-अलग प्रक्रिया रही है。 योगी सरकार को लेकर पूर्व हज ट्रेनर सलीम अहमद ने कहा कि सरकारी नौकरियों पर रोक लगी हुई है, जहां भर्तियों की रफ्तार बहुत सुस्त है। दावा किया गया था कि प्रदेश में उद्योग लगेंगे, इस मामले में भी कोई विशेष प्रगति नहीं देखने को मिल रही है। सिर्फ एक्सप्रेसवे बनवा देना उसमें मालदार लोग जिनके पास महंगी गाड़ियां हैं, उनके चलने में सुविधा जरूर हुई है। लेकिन आम जनता जो पैदल व साइकिल चलते तथा जो मजदूरी करते हैं उसके घरों में चूल्हा जल रहा की नहीं, उनके बच्चों की शिक्षा, बीमारी का इलाज क्या कामयाबी हासिल की है या आम जनता तक सरकार कहा तक पहुंची है। अपराध को लेकर कहा की एनकाउंटर होता है, जब अपराधी हमला करता है। आये दिन अपराधियों द्वारा हमले कहीं ना कहीं इनके मनोबल टूटे नहीं है। साइबर अपराध तथा छिनैती हो रहे हैं। उन्हें 10 में से 5 नंबर दे सकते है। वहीं इस मामले में सिया कमेटी के अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यकाल तो अच्छा है लेकिन थोड़ा बहुत अंधभक्ति ज्यादा है। अपराध को बहुत कंट्रोल किया गया है, आजमगढ़ में लंगड़ा अभियान बहुत तेजी से चल रहा है। सूबे के मुख्यमंत्री द्वारा विकास के लेकर कहा कि सड़कों का जाल शहर व गांव और लिंक रोड बनाया गया। मुख्यमंत्री का कार्य सराहनीय है, उन्होंने मुख्यमंत्री से गुजारिश किया की रमजान में बहुत प्रतिबंधित किया जाता है, आने वाले समय में जिसका ध्यान रखा जाये। वहीं इस मामले में मौलाना दिलशाद अहमद ने भी सराहना करते हुए मुख्यमंत्री के कार्यकाल को अच्छा बताया, जहां सुख शांति है। यूपी में शासन के शक्ति के चलते जहां अपराध कम है। इनके कार्यकाल में एयरपोर्ट बना है, स्मार्ट सिटी बनने वाला है। वहीं मुस्लिम वर्ग के युवक ने भी सराहना करते हुए 10 में से 9 नंबर देने की बात कही।
0
comment0
Report
RKRAGHVENDRA KUMAR
Feb 05, 2026 14:21:24
Basti, Uttar Pradesh:बस्ती जिले में फिल्मोंी अंदाज़ में फायरिंग और आत्मसमर्पण की कहानी सामने आई है। आरोपी ने सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर अपने सरेंडर की घोषणा की है और कहा कि वह अपनी मर्जी से परसरामपुर थाने आया है, उस पर किसी का दबाव नहीं है। आरोपी ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए आत्मसमर्पण की बात कही, जबकि पुलिस उसे तलाश रही थी। घटना उस समय की है जब एक बस अंतिम संस्कार से लौट रही थी। रास्ते में बस और बुलेट सवार युवक के बीच साइड लगाने को लेकर विवाद बढ़ गया। विवाद इतना बढ़ा कि युवक ने गुस्से में आकर असलहा निकाला, लोड किया और बस पर फायरिंग कर दी। बस में सवार किसी व्यक्ति ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, बस में सवार लोगों से पूछताछ की और घटनास्थल का निरीक्षण किया। राहत की बात यह रही कि इस फायरिंग में किसी को गोली नहीं लगी।
0
comment0
Report
Feb 05, 2026 14:21:19
Maudaha, Uttar Pradesh:मौदहा: बुंदेलखंड के ऐतिहासिक शहर मौदहा की खोई हुई राजनैतिक पहचान को वापस दिलाने के लिए अब आंदोलन तेज होने लगा है। नेशनल ह्यूमन राइट्स एंड जस्टिस मूवमेंट ने उत्तर प्रदेश के महामहिम राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपकर मौदहा विधानसभा क्षेत्र को दोबारा गठित करने की पुरजोर मांग की है। बता दें की संगठन के बुंदेलखंड संभाग के अध्यक्ष मुबीन खान ने ज्ञापन के माध्यम से याद दिलाया कि मौदहा का गौरवशाली राजनैतिक इतिहास रहा है। देश की आजादी के बाद 9 मार्च 1952 को प्रथम विधानसभा के गठन के समय से ही मौदहा एक स्वतंत्र विधानसभा सीट थी। लेकिन, साल 2012 के परिसीमन में इस सीट को समाप्त कर दिया गया, जिसके बाद से क्षेत्र की जनता खुद को उपेक्षित और "ठगा हुआ" महसूस कर रही है। ज्ञापन में इस बात पर विशेष जोर दिया गया है कि मौदहा तहसील शासन को अत्यधिक राजस्व देने वाली तहसीलों में शुमार है। इसके बावजूद, विधानसभा क्षेत्र का दर्जा छिन जाने से यहाँ के विकास कार्यों और जन-प्रतिनिधित्व पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। मुबीन खान अध्यक्ष बुंदेलखंड संभाग ने कहा कि यह केवल एक प्रशासनिक मांग नहीं है, बल्कि मौदहा के सम्मान की लड़ाई है। आजादी के समय से जो पहचान हमारे पास थी, उसे छीन लिया गया। मौदहा की जनता अब चुप नहीं बैठेगी। हम अपनी विधानसभा वापस लेकर रहेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई है कि महामहिम राज्यपाल इस गंभीर विषय पर संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश सरकार को उचित दिशा-निर्देश जारी करेंगे।
1
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Feb 05, 2026 14:20:40
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना जिले में चंबल के रेत माफियाओं पर शिकंजा कसने के लिए भले ही पुलिस अधीक्षक द्वारा लगातार अभियान चलाए जा रहे हों, लेकिन ज़मीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। जिले के कई हिस्सों में अवैध रेत उत्खनन खुलेआम जारी है और माफिया बेखौफ नज़र आ रहे हैं। ताज़ा मामला झुंडपुरा चौकी क्षेत्र का है, जहां पहारपुरा और कर्जोनी चंबल घाट पर दिन-रात अवैध रेत उत्खनन होने के आरोप सामने आए हैं।चंबल का शीना चीरते हुए नाव और भारी मशीनों से रेत निकाली जा रही है, जिससे न सिर्फ सरकारी राजस्व को नुकसान हो रहा है बल्कि पर्यावरण को भी गंभीर खतरा पैदा हो रहा है। स्थानीय ग्रामीणों और सूत्रों का आरोप है कि यह पूरा कारोबार चौकी क्षेत्र में बिना किसी रोक-टोक के चल रहा है। यहां तक कि कुछ लोगों ने झुंडपुरा चौकी प्रभारी पर रेत माफियाओं से मिलीभगत के गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि सच में रेत माफियाओं पर नकेल कसनी है, तो केवल अभियान चलाना काफी नहीं होगा, बल्कि उन अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी सख्त कार्रवाई करनी होगी, जिनकी कथित मिलीभगत से यह अवैध कारोबार फल-फूल रहा है।
0
comment0
Report
DSDeepesh shah
Feb 05, 2026 14:19:47
Vidisha, Madhya Pradesh:जिम में महिलाओं के शोषण के आरोपों पर मानव अधिकार आयोग ने सभी राज्यों को नोटिस भेजा। ओटीटी कंटेंट पर शिकायत के बाद आयोग ने सूचना प्रसारण मंत्रालय से रिपोर्ट मांगी। विदिशा पहुंचे मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने जिम और फिटनेस सेंटरों में महिलाओं के शोषण से जुड़ी शिकायतों पर चिंता जताई। उन्होंने बताया कि मिर्जापुर में सामने आए हालिया मामले का आयोग ने संज्ञान लिया है, जिसमें महिलाओं और लड़कियों के साथ दुराचार और धोखे से गलत तरीके अपनाए जाने के आरोप लगे हैं। इन घटनाओं को देखते हुए आयोग ने सभी राज्यों को नोटिस जारी कर यह पूछा है कि जिम, फिटनेस क्लब और हेल्थ क्लब के संचालन के लिए क्या नियम और मानक प्रक्रियाएँ लागू हैं। साथ ही ट्रेनरों की पहचान, लिस्टिंग और अमानक प्रोटीन सप्लिमेंट्स की रोकथाम को लेकर भी राज्यों से स्पष्ट दिशानिर्देश मांगे गए हैं।िcontinues
0
comment0
Report
PSPramod Sharma
Feb 05, 2026 14:19:02
:केंद्रीय खुफ़िया एजेंसी और इंटरपोल को मिले इनपुट के आधार पर देश भर की एन्टी टेरर यूनिट्स की नज़र देश भर में फैले 'स्लीपर सेल' पर.... देश भर में पकड़े गए संदिग्ध आतंकियों की इंट्रोगेशन से खुलासा हुआ है कि देश के ज्यादातर राज्यों में आतंकियों के س्लीپر सेल का बड़ा मॉड्यूल सक्रिय है। सबसे ज्यादा जमशेदपुर में 12 स्लीपर सेल एक्टिव होने की खबर मिली है। सूत्रों के मुताबिक इन स्लिपर सेल का डिटेक्ट या इनडाइरेक्ट संबंध पाकिस्तान से है। इनमें से कुछ लोग पाकिस्तान में ट्रेनिंग भी ले चुके है। कुछ स्लीपर सेल लगातार इंक्रिप्टिड एप के ज़रिए पाकिस्तान में बैठे अपने हैंडलर से संपर्क में है। सुरक्षा एजेंसी लगातार ऐसे लोगों पर नज़र रख रही है। लेकिन स्लीपर सेल के तौर पर ये लोग बिल्कुल सामान्य ज़िंदगी जी रहे है। इंटेलिजेन्स एजेंसी के इनपुट पर जांच एजेंसियां अलर्ट हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार जमशेदपुर में एक दर्जन से अधिक स्लीपर सेल सक्रिय होने की आशंका जताई गई है। हालांकि तमाम बातों को लेकर कोई अधिकारी कुछ भी बोल नहीं रहे हैं। रिपोर्ट में आजादनगर थाना क्षेत्र के जाकिरनगर रोड नंबर-14 निवासी सैयद मोहम्मद अर्शियान को इस नेटवर्क का प्रमुख बताया गया है। अर्शियान पिछले सात से आठ वर्षों से फरार है। उसकी तलाश में एनआईए और एटीएस की टीमें कई बार जमशेदपुर आ चुकी हैं। जांच एजेंसिइं की सिफारिश पर इंटरपोल ने उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है, जिसके बाद उसकी तलाश अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेज कर दी गई है। पुराने आतंकी मामलों से जुड़ती रही हैं कड़ियां... जमशेदपुर पहले भी आतंकी नेटवर्क से जुड़े मामलों में चर्चा में रहा है। वर्ष 2016 में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हरियाणा के मेवात से अलकायदा से जुड़े आतंकी अब्दुल शमी को गिरफ्तार किया था। जांच में उसका संपर्क ओडिशा से गिरफ्तार आतंकी अब्दुल रहमान उर्फ कटकी से सामने आया था। कटकी को झारखंड और ओडिशा में नेटवर्क खड़ा करने की जिम्मेदारी दी गई थी। पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ था कि शमी पाकिस्तान जाकर हथियारों का प्रशिक्षण ले चुका था। इसी नेटवर्क में अर्शियान और उसके भाई मोहम्मद जीशान का नाम सामने आया था। जीशान फिलहाल दिल्ली की जेल में बंद है। स्लीपर सेल की सबसे ज्यादा गतिविधि झारखंड, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, यूपी, पंजाब, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, दिल्ली और उड़ीसा में देखने को मिली है। एजेंसी ने इंटरसेप्शन पर लगा रखे है 1000 से ज्यादा फोन नंबर... सुरक्षा एजेंसी इन स्लीपर सेल की गतिविधियों को मॉनिटर करने के लिए करीब 1000 फोन नंबरों को इंटरसेप्शन पर लगा रखा है। ताकि उनकी गतिविधियों पर नज़र रखी जा सके। हालांकि नेशनल सिक्योरिटी को देखते हुए कोई भी अधिकारी इस पर बोलने से बच रहा है.
0
comment0
Report
DGDeepak Goyal
Feb 05, 2026 14:18:30
Jaipur, Rajasthan:नगर निगम जयपुर ने नगरीय विकास कर की वसूली के लिए अभियान तेज कर दिया है। नगर निगम आयुक्त डॉ. गौरव सैनी के निर्देश पर जोन स्तर पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को झोटवाड़ा-वैशाली नगर जोन में बड़ी कुर्की कार्रवाई करते हुए एक ही दिन में 57 लाख 22 हजार 523 रुपये का नगरीय विकास कर और विज्ञापन शुल्क वसूला गया। उपायुक्त मनीषा यादव के नेतृत्व में जोन की राजस्व टीम ने बकाया कर नहीं चुकाने वाले छह संपत्तिधारकों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की। इनमें से एक संपत्तिधारक ने मौके पर ही राज्य सरकार द्वारा दी जा रही ब्याज और पेनल्टी में छूट का लाभ लेते हुए बकाया राशि जमा करवाई, जिसके बाद उसकी संपत्ति को कुर्की से मुक्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व अधिकारी पारुल सोनी और उनकी टीम ने 200 फीट चौराहा हीरापुरा स्थित मयूर गार्डन, वैशाली नगर के एवरशाइन टावर, नागौर नगर बदरवास, और वैशाली नगर की दुकानों सहित विभिन्न स्थानों पर स्थित संपत्तियों पर बकाया कर के चलते कुर्की की। इन संपत्तियों पर लाखों रुपये का नगरीय विकास कर बकाया था। कार्रवाई के दौरान आषारानी आहूजा और वैशाली नगर स्थित एक दुकान के प्रॉपर्टी ऑनर ने मौके पर ही अपना बकाया टैक्स निगम कोष में जमा करवा दिया। नगर निगम आयुक्त डॉ. गौरव सैनी ने शहरवासियों से अपील की है कि वे समय पर नगरीय विकास कर और विज्ञापन शुल्क जमा करें, ताकि जयपुर के विकास कार्यों को गति दी जा सके। निगम ने स्पष्ट किया है कि बकाया कर नहीं चुकाने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगा।
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Feb 05, 2026 14:17:47
Jodhpur, Rajasthan:एसीबी टीम ने लाइनमैन को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार फलोदी- जिले के मतोडा नोसर डिस्कॉम के लाइनमैन 12000 रूपयें रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार। बता दें कि एसीबी की जोधपुर ग्रामीण इकाई को एक शिकायत मिली कि नौसर का लाइनमैन हरिकिशन मीणा घरेलु बिजली बिल की 80 हजार रूपये की राशि को कम करने की एवज में 12,000 रूपये की रिश्वत मांग रहा है जिसके बाद सत्यापन के दौरान परिवादी से आरोपी हरिकिशन मीणा द्वारा 12000 रूपयें रिश्वत राशि मांग करना पाया गया। जिसके बाद एसीबी की टीम के आज शाम को ट्रेप कार्यवाही करतें हुए आरोपी को 12,000 रूपयें रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ व कार्यवाही जारी है।
0
comment0
Report
DSDeepesh shah
Feb 05, 2026 14:17:29
Vidisha, Madhya Pradesh:एंकर - विदिशा की बेटी इशिका मीणा ने शूटिंग बॉल के प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम में जगह बनाई। हाल ही में दिल्ली में आयोजित शूटिंग बॉल वर्ल्ड कप में भारत ने नेपाल को मात देकर खिताब जीता, जिसमें इशिका ने बतौर अटैकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आज वर्ल्ड कप विजेता टीम की सदस्य इशिका जब विदिशा लौटीं, तो रेलवे स्टेशन से लेकर शहर के मुख्य मार्गों तक उनका जोरदार स्वागत किया गया। VO 1: विदिशा की इशिका मीणा ने एक बार फिर साबित कर दिया कि प्रतिभा को बस मौके की जरूरत होती है। राष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के बाद इशिका को भारतीय शूटिंग बॉल टीम में चुना गया। VO 2: दिल्ली में आयोजित शूटिंग बॉल वर्ल्ड कप में इशिका ने बतौर अटैकर शानदार खेल दिखाया। नेपाल के खिलाफ हुए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए वर्ल्ड कप अपने नाम किया। इस जीत में इशिका का योगदान बेहद अहम रहा। VO 3: वर्ल्ड कप जीतने के बाद जब इशिका अपने गृह नगर विदिशा लौटीं तो रेलवे स्टेशन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों और फूलमालाओं के साथ लोगों ने अपनी स्टार खिलाड़ी का सम्मान किया। VO 4: स्टेशन से शहर के मुख्य मार्गों तक एक शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और जगह-जगह इशिका का स्वागत किया गया। बाइट 1 – इशिका मीणा, खिलाड़ी। बाइट 2 – जितेंद्र बघेल, कोच। शूटिंग बॉल वर्ल्ड कप में भारत को गौरव दिलाने वाली इशिका मीणा आज विदिशा की नई प्रेरणा बन गई हैं। इशिका की उपलब्धि ने शहर का नाम देश-दुनिया में रोशन किया है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top