Back
असरगंज में औद्योगिक क्षेत्र के लिए भूमि अधिग्रहण पर किसानों का विरोध, जनसुनवाई हंगामे के बीच
PKPrashant Kumar
Mar 07, 2026 14:45:52
Munger, Bihar
उद्योग के लिए ली जा रही जमीन का किसानो ने विरोध किया। जनसुनवाई कार्यक्रम में सिर पर काला निशान लगाकर विरोध दर्ज किया गया। औद्योगिक क्षेत्र विकास परियोजना हेतु 466.4917 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। मुंगेर: असरगंज अंचल के अंतर्गत प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्र विकास परियोजना हेतु जमीन अधिग्रहण को लेकर असरगंज प्रखंड कार्यालय के समीप दुग्ध उत्पादन केंद्र सभागार में शनिवार को जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस मौके पर अनुग्रह नारायण सिंह समाज अध्ययन संस्थान पटना से परियोजना निदेशक डॉ अवधेश कुमार, शोध पदाधिकारी रणधीर प्रताप सिंह एवं अमरेन्द्र कुमार अपर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, अंचल अधिकारी उमेश शर्मा, राजस्व अधिकारी फैसल खान मुख्य रूप से शामिल हुए। जनसुनवाई में प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्र विकास परियोजना हेतु जमीन अधिग्रहण को लेकर विभिन्न मोहल्लों के किसान सात मौजा के किसान माथे पर काला निशान लगाकर शामिल हुए। जनसुनवाई के दौरान प्रभावित सभी किसानों ने एक स्वर से प्रस्तावित जमीन अधिग्रहण का विरोध किया। किसान ध्रुव कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, रामानंद यादव, मोहम्मद सोहेल, पंकज सिंह, मोहम्मद तजमुल, कैलाश सिंह, गोपाल सिंह, अजय सिंह आदि ने बताया कि हमारी जीविका खेतीबाड़ी और पशुपालन पर निर्भर है। यह बहुफसलीय जमीन है और धान के कटोरे के नाम से क्षेत्र प्रसिद्ध है, जिसमें साल में तीन फसलें और पशुओं के चारे की उपज होती है। अधिग्रहण से हमारी रोजी-रोटी प्रभावित होगी और हम भूखमरी के कगार पर आ जाएंगे। सरकार क्षेत्र के विकास के नाम पर किसानों के साथ विनाश कर रही है। बाइलाइट: ध्रुव कुमार सिंह, किसान; बाइट: मनोज कुमार सिंह, किसान; बाइट: किसान। मौके पर उपस्थित जिला पार्षद अनिल कुमार सिंह ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र के लिए प्रस्तावित जमीन अधिग्रहण किसानों से छलावा है और इससे बेरोजगारी बढ़ेगी। उन्होंने असरगंज में वर्षों से पुराने चावल व चूड़ा कुटीर उद्योग के पुनर्जीवित करने की बात कही और कहा कि इससे क्षेत्र के मजदूर दूसरे राज्यों में पलायन कर गए हैं। बाइट: जिला पार्षद अनिल कुमार सिंह। इस मौके पर अनुग्रह नारायण सिंह समाज अध्ययन संस्थान पटना से परियोजना निदेशक डॉ अवधेश कुमार ने कहा कि असरगंज अंचल में प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्र विकास परियोजना के लिए अधिग्रहण की तैयारी थी, आज जनसुनवाई थी लेकिन किसानों ने जमीन देने से इनकार किया है और उनकी बातों को सरकार तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। बाइट: डॉ अवधेश कुमार, संस्थान पटना से परियोजना निदेशक। साथ ही असरगंज अंचल में औद्योगिक क्षेत्र विकास परियोजना के लिए कुल भूखंड 830 रकवा 466.4917 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाना है और इस क्षेत्र में उद्योग लगाना है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
APANOOP PRATAP SINGH
FollowMar 07, 2026 16:05:470
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowMar 07, 2026 16:05:320
Report
PKPushpender Kumar
FollowMar 07, 2026 16:05:100
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 07, 2026 16:04:420
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowMar 07, 2026 16:04:190
Report
0
Report
KSKAMARJEET SINGH
FollowMar 07, 2026 16:01:480
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 07, 2026 16:00:450
Report
SSsubhash saheb
FollowMar 07, 2026 16:00:310
Report
ANAJAY NATH
FollowMar 07, 2026 16:00:160
Report
दुर्ग में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़, 8 करोड़ की फसल जब्त Illegal Opium Cultivation Busted in Dur
0
Report
0
Report
PSPIYUSH SHUKLA
FollowMar 07, 2026 15:46:270
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowMar 07, 2026 15:46:080
Report
PSPrashant Shukla
FollowMar 07, 2026 15:45:510
Report