847211
मधुबनी के जयनगर थाना क्षेत्र में कमला नदी से अज्ञात युवक का शव बरामद।
Madhubani, Bihar:मधुबनी के कमला नदी में उपलाता हुआ युवक का शव बरामद,शव मिलने की खबर से इलाके में फैली सनसनी।घटना जयनगर थाना के कमला पुल की है। देखते ही देखते आस पास के लोगो की भीड़ घटनास्थल पर इकट्ठी हो गई। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि शव पानी से फूल गया ।स्थानीय लोगो के द्वारा जयनगर थाना पुलिस को सूचना दी गई।काफी मसकत के बाद शव को पानी से बाहर निकाला गया। वहीं जयनगर थाना प्रभारी अंकुर कुमार ने बताया कि पुलिस आस पास के इलाके में अज्ञात व्यक्ति के शव की पहचान के लिए पूछताछ कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पूनिया: भाजपा अकेले पंजाब में 117 सीटों पर चुनाव लड़ेगी—रणनीति साफ
Barmer, Rajasthan:राज्यसभा सांसद बनने के बाद बाड़मेर पहुंचे सतीश पूनिया, भाजपा कार्यालय में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ बाड़मेर। राज्यसभा सांसद बनने के बाद भाजपा नेता सतीश पूनिया रविवार को पहली बार बाड़मेर पहुंचे। बाड़मेर भाजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। पूनिया ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक विषयों पर संवाद किया। बाड़मेर पहुंचने से पहले पूनिया ने बाबा रामदेव की जन्मस्थली ऊँदू काश्मीर पहुंचकर दर्शन किए। उनके दौरे को लेकर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में भी उत्साह नजर आया। पूनिया के बाड़मेर, बालोतरा और जोधपुर दौरे का कार्यक्रम पहले से निर्धारित था। पत्रकारों से बातचीत में सतीश पूनिया ने पंजाब में गठबंधन नहीं करने का संकेत देते हुए कहा कि भाजपा अपने दम पर चुनाव मैदान में उतरेगी। यह बयान इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि भाजपा ने अगस्त 2026 में पूनिया को पंजाब का प्रभारी नियुक्त किया है। पार्टी की नजर 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव पर है। पूनिया के अनुसार भाजपा पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। यानी पंजाब में पुराने राजनीतिक समीकरणों के बजाय भाजपा अपने संगठन और जनाधार के विस्तार पर जोर देती दिखाई दे रही है। बाइट: सतीश पूनिया, राज्यसभा सांसद0
0
Report
नगीना में कांग्रेस सम्मेलन: बूथ स्तर पर संगठन मजबूती, मंडल अध्यक्ष बनेंगे
Nuh, Haryana:नगीना में कांग्रेस सम्मेलन, संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने पर जोर भाजपा की नीतियों के खिलाफ संघर्ष का आह्वान, 18 से 20 बूथों पर बनाया जाएगा एक मंडलम अध्यक्ष नूंह कांग्रेस ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की कवायद तेज कर दी है। इसी कड़ी में रविवार को नगीना ब्लॉक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस जिला अध्यक्ष चौधरी सहीदा खान, विधायक आफताब अहमद, विधायक मामन खान सहित पार्टी के अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सम्मेलन का आयोजन ब्लॉक अध्यक्ष अब्दुल रज्जाक के नेतृत्व में किया गया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष चौधरी सहीदा खान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपनी पुरानी और मजबूत नींव पर आगे बढ़ रही है। पार्टी नफरत फैलाकर नहीं, बल्कि लोगों के दिल जीतकर सत्ता में वापसी करना चाहती है। उन्होंने राहुल गांधी के संदेश کا उल्लेख کرتے हुए कहा कि नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलना कांग्रेस की विचारधारा है। वक्ताओं ने भाजपा सरकार पर युवाओं को देश के विकास में पूर्व नेताओं के योगदान को लेकर भ्रमित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू और महात्मा गांधी सहित देश के निर्माण में योगदान देने वाले नेताओं के इतिहास को नजरअंदाज किया जा रहा है। साथ ही, सरकारी संस्थानों और सरकार की नीतियों को लेकर भी सवाल उठाए गए। विधायक आफताब अहमद ने कहा कि हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार सभी 180 ब्लॉकों में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इनका उद्देश्य कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना और संगठन को मजबूत बनाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा की छात्र, किसान और क्षेत्र विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर संघर्ष करेंगे।उन्होंने बताया कि संगठन को मजबूत करने के लिए 18 से 20 बूथों पर एक मंडलम अध्यक्ष बनाया जाएगा। प्रत्येक बूथ पर 10 से 15 युवा साथियों को सक्रिय किया जाएगा, जो मतदान के दौरान बुजुर्गों और महिलाओं को मतदान केंद्र तक पहुंचाने में सहयोग करेंगे। नेताओं ने मेवात क्षेत्र की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि जरूरी विकास कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं हुई है। इस दौरान राहुल गांधी के नेतृत्व में विश्वास जताते हुए कांग्रेस का जनाधार बढ़ने का दावा भी किया गया।0
0
Report
लखनऊ में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर डिवाइडर पर चढ़ी, टायर फटा
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी डिवाइडर पर चढ़ने के दौरान कार का टायर फटा राहगीरो ने पास जाकर फॉर्च्यूनर कार में देखा चिनहट थाना क्षेत्र के कामता क्षेत्र की घटना0
0
Report
Advertisement
सरकारी कार्य मे बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज कराई
Shahabad, Uttar Pradesh:तहसील के परगना आलमनगर के ग्राम कुसुमा में तैनात लेखपाल ने निरिक्षण के दौरान सरकारी अभिलेख फाड़ने और सरकारी कार्य मे व्यवधान उत्पन्न करने के मामले में एसडीएम के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है लेखपाल अलौकिक मिश्रा के अनुसार ग्राम बंजरिया में सूखेता नाला निकला है जिसमें जल भराव की स्थिति का निरिक्षण करने वह 12 सितंबर की दोपहर को गए थे। वहीं पर ग्राम जमुरा के देवी पुरवा निवासी शिवकुमार वर्मा पुत्र राधेश्याम अपना मकान बनवा रहा था। जिसमें स्लेप डालने के लिए गाटर पटली लाई गई थी। उनके द्वारा अर्ध निर्मित मकान की भूमि संबंधित दस्तावेज मांगे गए जिस पर शिवकुमार ने नाराज होते हुए नक्शा व खसरा छीनकर फाड़ दिया और सरकारी अभिलेख छीन लिए। जिसे प्रधान पुत्र आयुष पुत्र सर्वेद्र द्वारा बमुश्किल वापस करवाया गया। एसडीएम के आदेश पर मझिला पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जाँच पड़ताल शुरू कर दी है।0
0
Report
हुसेपुर करमाया गांव में रात्रि में दिखा सड़क पर मगरमच्छ, ग्राम वासियो में हड़कंप
Shahabad, Uttar Pradesh:टोडरपुर ब्लॉक क्षेत्र के हुसेपुर करमाया गांव में शनिवार की रात्रि 9:30 बजे के आसपास सुखेता के किनारे सड़क पर एक विशालकाय मगरमच्छ देखा गया। मगरमच्छ की सूचना पाकर हालांकि गांव में हड़कंप मच गया लेकिन सड़क पर भारी भीड़ भी एकत्रित हो गई। ग्राम वासियों ने टॉर्च लगाकर सड़क पर बैठे मगरमच्छ का वीडियो बनाया। ज्यादा चहल-पहल होने के बाद मगरमच्छ सुखेता के अंदर चला गया। मगरमच्छ का यह वीडियो बनाकर ग्राम वासियों ने रविवार को सुबह 10:00 बजे सोशल मीडिया पर वायरल किया। अब यह वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।0
0
Report
भाइयों के विवाद को लेकर एक भाई मौत, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा,
Shamli, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली स्लग....कुल्फी व्यापारी की मौत एंकर .... जनपद की सदर कोतवाली क्षेत्र के सिटी में माजरा रॉड पर दो भाइयों के घरेलू आपसी हुए एक भाई की संदिग्ध हालात में।मौत हो गयी। घटना के बाद जहा दूसरा भाई मौके से फरार है ,वही परिजन हार्टअटैक की बात कह रहे है पुलिस ने शव को कब्जे में।लेकर पोस्ट मार्टम के लिये भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्यवाही सुरु कर दी है।। आप को बता दे कि शामली जनपद की सदर कोतवाली क्षेत्र के सिटी में माजरा रोड स्थित ऋषिपाल और रामपाल नाम के दो भाइयों में आज मामूली घरेलू बात को लेकर विवाद हो गया जिसको लेकर रामपाल की मौत हो गई घटना के दौरान जहां ऋषिपाल मौके से फरार हो गया तो वहीं स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय है कि जमीनी विवाद को लेकर भाई ने भाई की हत्या की है जबकि मृतक रामपाल की पत्नी का कहना है कि उनका हार्ट अटैक आया है पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए सब को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए बेचकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट रूप से मौत का कारण का पता लगाया जा सकेगा।0
0
Report
Advertisement
देवली नगरपालिका चुनाव: 165 उम्मीदवारों की मतगणना सोमवार को, शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Tonk, Rajasthan:देवली (टोंक) देवली नगर पालिका चुनाव में मतगणना होगी सोमवार को,देवली नगर पालिका के 35 वार्डों के 165 प्रत्याशियों का होगा भाग्य का फैसला, देवली शहर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बनाया गया मतगणना केंद्र, सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना, 3 टेबल पर 12 राउंड में होगी मतगणना, मतगणना के लिए प्रशासन ने की पूरी तैयारी,लोगों के लिए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में लगवाये गए हैं लाउड स्पीकर, मतगणना कक्ष तक सिर्फ वैध पास धारियों को ही रहेगी अनुमति, मतगणना कक्ष पर पुलिस का जाब्ता तैनात0
0
Report
बड़वानी-सेंधवा में ऑपरेशन ग्रीन स्ट्राइक: 11 हजार पौधे, 23 क्विंटल गांजा जब्त
Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-सेंधवा में पुलिस का गांजे को लेकर अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन,ऑपरेशन ग्रीन स्ट्राइक’ में 1 करोड़ से ज्यादा की गांजा फसल जब्त, 400 से ज्यादा जवानों ने 19 गांवों में चलाया सर्चिंग अभियान, 11 हजार से ज्यादा पौधे और 23 क्विंटल से अधिक गांजा किया जब्त बड़वानी जिले में अवैध गांजे की खेती के खिलाफ पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है ‘ऑपरेशन ग्रीन स्ट्राइक’ के तहत थाना वरला क्षेत्र के दुर्गम पहाड़ी और जंगल इलाकों में बड़े पैमाने पर सर्चिंग अभियान चलाया गया पुलिस के मुताबिक, बड़वानी, खरगोन और खंडवा जिले के 400 से अधिक पुलिसकर्मियों की 12 टीमों ने ड्रोन और पैदल सर्चिंग के जरिए 19 गांवों के दूरस्थ इलाकों को खंगाला इस दौरान डोकलियापानी, धवलियागीर, बागदरी, टाकियापानी और आड़नदी क्षेत्र में अवैध गांजे की खेती के 5 खेतों का पता चला कार्रवाई में 11 हजार से अधिक गांजे के पौधे और 23 क्विंटल से ज्यादा अवैध गांजे की फसल जब्त की गई है जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है पुलिस ने NDPS एक्ट की धारा 8/20 के तहत 5 प्रकरण दर्ज किए हैं पुलिस के अनुसार, ये खेत वन भूमि पर स्थित हैं ऐसे में वन विभाग से पट्टाधारियों और कब्जाधारियों की जानकारी जुटाकर संबंधित आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है गौरतलब है कि 10 सितंबर को भी बोरपड़ावा क्षेत्र के चार खेतों से 6 हजार से अधिक गांजे के पौधे जब्त किए गए थे इस तरह बीते दो दिनों में कुल 9 प्रकरण दर्ज कर 34 क्विंटल से अधिक अवैध मादक पदार्थ जब्त किया जा चुका है0
0
Report
हनुमानगढ़ ग्राम विकास अधिकारी संघ ने नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ में राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ की जिला शाखा हनुमानगढ़ की नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है। नई कार्यकारिणी के अनुसार प्रताप तंवर को जिलाध्यक्ष, नंदकिशोर वर्मा को जिला उपाध्यक्ष, शनिपाल गोदारा को जिला मंत्री और सुशील कुमार को जिला कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। नव चयनित जिलाध्यक्ष प्रताप तंवर ने कहा कि संगठन ग्राम विकास अधिकारियों के हितों और समस्याओं के समाधान के लिए पूरी मजबूती से कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को साथ लेकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। ग्राम विकास अधिकारियों की सेवा संबंधी समस्याओं, कार्यभार और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों को संबंधित अधिकारियों एवं प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से रखा जाएगा। उन्होंने सभी सदस्यों से संगठन की एकता बनाए रखने और जनहित में बेहतर कार्य करने का आह्वान किया।0
0
Report
Advertisement
BSF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: 5.615 किग्रा heroin और 508 ग्राम अफीम बरामद
Noida, Uttar Pradesh:श्रीगंगानगर से बड़ी खबर भारत-पाकिस्तान सीमा पर BSF और पुलिस की बड़ी कार्रवाई रावला थाना क्षेत्र के 14 KND गांव के सीमा इलाके में मिली हेरोइन की बड़ी खेप 11 पैकेट में 5 किलो 615 ग्राम हेरोइन और 508 ग्राम अफीम बरामद बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 30 करोड़ रुपये बताई जा रही BSF की जी ब्रांच की सूचना पर CID, BSF और रावला पुलिस ने चलाया संयुक्त सर्च ऑपरेशन प्रारंभिक जांच में पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए मादक पदार्थ गिराए जाने की जानकारी सामने आई 14 KND निवासी संतराम के खेत में सर्च के दौरान बरामद हुई मादक पदार्थ की खेप ग्रामीणों के सहयोग से बॉर्डर इलाके में सर्च अभियान लगातार जारी कन्साइनमेंट की डिलीवरी लेने वालों की तलाश में BSF और पुलिस जुटी, फरार आरोपियों की तलाश जारी, BSF के DIG अजय लूथरा के निर्देशन में बटालियन BSF कमांडेंट प्रभाकर सिंह और डिप्टी कमांडेंट (G) महेश चंद जाट के नेतृत्व में कार्यवाही0
0
Report
NH-44 पर दर्दनाक हादसा: बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत
Seoni, Madhya Pradesh:नेशनल हाईवे 44 पर फिर हुआ दर्दनाक हादसा तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर टक्कर में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की घटना स्थल पर ही मौत घटना की जानकारी मिलते ही बंडोल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी बंडोल थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 44 के सिंह पेट्रोल पंप के पास की घटना0
0
Report
कोरबा में नशे में हाई टावर पर चढ़ा शख्स, 6 घंटे बाद नीचे उतरा
Korba, Chhattisgarh:कोरबा. ब्रेकिंग - नशे में हाईटेंशन टॉवर में चढ़ा शख्स, 150 फिट ऊपर टॉवर में कई घंटों तक बैठा रहा, ग्रामीणों की लगी रही भीड़, परिजन और पुलिस की समझाइस से 6 घण्टे बाद नीचे उतरा, ऊपर चढ़ने का कारण अज्ञात, पूछताछ कर रही पुलिस, करतला थाना इलाके की घटना0
0
Report
Advertisement
लखनऊ में नकली गुटखा फैक्ट्री पकड़ी, मसाला और उपकरण बरामद; कई गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ नकली मसाला फैक्ट्री पकड़ी गई. मंडियांव के अजीज नगर में पकड़ी गई नकली गुटखा फैक्ट्री . बड़ी मात्रा में नकली गुटखा मसाला बरामद . इसके अलावा तमाम उपकरण और मशीन बरामद . फैक्ट्री से कई लोगों को किया गया गिरफ्तार . मड़ियांव के अजीज नगर में चल रही थी नकली गुटखामसाला फैक्ट्री. लोगों के स्वास्थ्य के साथ हो रहा था खिलवाड़. पुलिस सभी को लेकर थाने पहुंची0
0
Report
टीईटी उत्तीर्ण सहायक शिक्षकों ने पदोन्नति जल्दी पूरी कराने की मांग
Raipur, Chhattisgarh:शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी टीईटी उत्तीर्ण सहायक शिक्षकों ने अपनी लंबित पदोन्नति प्रक्रिया को जल्द पूरा कराने की मांग सरकार से की है. पहले शिक्षा मंत्री को ज्ञापन देने के बाद आज उन्होंने अपनी मांगों को लेकर रायपुर से भाजपा सांसद ब्रिजमोहन अग्रवाल को इस संबंध में ज्ञापन दिया. सहायक शिक्षकों का कहना है कि सरकार सर्वोच्च न्यायालय के ऐतिहासिक फैसले और छत्तीसगढ़ शासन के राजपत्र में उल्लिखित नियमों का पालन करते हुए पदोन्नति प्रक्रिया जल्द पूरी करे. उनका कहना है कि अगस्त तक पद्दोन्नति प्रक्रिया पूरी हो जानी चाहिए थी जो अबतक नहीं हो पाया और विभाग से सिर्फ आश्वासन मिल रहा है.....0
0
Report
दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा भारी भीड़ के बीच
Giridih, Jharkhand:दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की स्मृति में रविवार को सदर प्रखंड के बनियाडीह में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई. सभा में हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी. सुदूरवर्ती गांव से महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी पहुंचे. कार्यक्रम में सूबे के मंत्री हफिजूल हसन अंसारी, राज्य सभा सांसद बैजनाथ राम, पूर्व विधायक केदार हाजरा, झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह, मेयर प्रमिला मेहरा, डिप्टी मेयर सुमित कुमार के साथ कई नेता शामिल हुए. सभा के दौरान दिवंगत नेता को याद करते हुए कई लोग भावुक हो गए. कई वक्ताओं की आंखों से आंसू छलक पड़े और पूरा माहौल गमगीन हो गया. इस दौरान सुदिव्य कुमार सोनू की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई. इसके बाद वक्ताओं ने उनके राजनीतिक जीवन, विधानसभा में उनके कार्यकाल और क्षेत्र के विकास के लिए किए गए कार्यों को याद किया. वक्ताओं ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का निधन पार्टी, सरकार और आम जनता के लिए अपूरणीय क्षति है. इस मौके पर मंत्री हफिजूल हसन ने कहा कि सुदिव्य कुमार जैसा जननेता कम ही धरती पर आते हैं. उनकी जैसी सोच, हाजिरजवाबी, दूर की सोच रखने वाला, सभी वर्ग को लेकर चलनेवाला नेता कम ही हैं. उन्होंने कहा कि दिवंगत मंत्री के अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. वहीं राज्य सभा सांसद बैजनाथ राम ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से जो रिक्तता पैदा हुई है, उसे लंबे समय तक महसूस किया जाएगा. उन्होंने कहा कि वे संगठन और क्षेत्र के लोगों से लगातार जुड़े रहे. उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता. पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि सुदिव सोनू बड़े भाई के समान थे उनके निधन से वह बेहद आहत हैं और इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ खड़े हैं. उन्होंने सुदिवय कुमार सोनू के साथ बिताए पलों को याद किया और भावुक हो गए. श्रद्धांजलि सभा का धन्यवाद ज्ञापन जमुआ के पूर्व विधायक केदार हाज़रा ने किया. मौक़े पर मेयर प्रमिला मेहरा, जिला सचिव महालाल सोरेन, प्रणव वर्मा, डिप्टी मेयर सुमित कुमार, जिला प्रवक्ता कृष्णमुरारी शर्मा, अंकित सहाय, रॉकी सिंह, दारा हाजरा, शाहनवाज अंसारी समेत सैकड़ों कार्यकर्त्ता मौजूद थे. सभा के अंत में उपस्थित लोगों ने एक मिनट का मौन रखकर दिवंगत सुदिव्य कुमार सोनू की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.0
0
Report
Advertisement
