मधुबनी उत्पाद पुलिस जीप से शराब तस्कर हुआ फरार, विभाग में मचा हड़कम्प
Madhubani, Bihar:मधुबनी में उत्पाद पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। रामपट्टी जेल गेट के पास उत्पाद विभाग की जीप से एक शराब तस्कर हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। यह तस्कर मधुबनी कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा जा रहा था। जेल गेट पर वाहन रुकते ही तस्कर जीप से कूदकर भाग निकला। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि नेपाल से सटे हरलाखी थाना के जटही बॉर्डर पर बाइक से शराब ले जा रहे दो तस्करों को पकड़ा गया था, जिनके पास से 120 बोतल नेपाली शराब बरामद की गई। कोर्ट के आदेश पर जेल भेजे जाते समय एक तस्कर फरार हो गया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीतापुर: खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई
Khairabad, Uttar Pradesh:सीतापुर- खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई।
आपका अपना
प्रेम त्रिपाठी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख, खैराबाद, सीतापुर ।
