847211
छठ के बाद शहर लौटने वालों की भीड़, रेलवे ने की विशेष व्यवस्था
Madhubani, Bihar:छठ पर्व खत्म होते ही काम के लिए लोग शहरों की ओर लौटने लगे हैं जिससे रेल स्टेशनों पर भारी भीड़ देखी जा रही है। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने विशेष व्यवस्था की है। पूजा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है, और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। जयनगर रेलवे स्टेशन पर वाणिज्य विभाग और आरपीएफ के सहयोग से यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखा जा रहा है। दिल्ली जाने वाली स्वतंत्रता सेनानी ट्रेन में भी पुलिस यात्रियों को चढ़ने में सहयोग कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
उज्जैन: बाबा महाकाल की राजसी सवारी, 70 भजन मंडलियों के साथ सजग सुरक्षा
Ujjain, Madhya Pradesh:70 भजन मंडलियां बढ़ाएंगी राजसी सवारी की भव्यता, पुलिस बैंड और घुड़सवार भी रहेंगे आकर्षण उज्जैन में बाबा महाकाल की राजसी सवारी को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सवारी के सुचारु संचालन को लेकर कलेक्टर कार्यालय में बैठक हुई। बैठक में सवारी मार्ग से जुड़े सभी जरूरी काम समय पर पूरा करने और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए। राजसी सवारी बाबा महाकाल मंदिर से शुरू होकर महाकाल रोड, गुदरी चौराहा, बक्सी बाजार, कहारवाड़ी होते हुए रामघाट पहुंचेगी। यहां भगवान महाकाल की पालकी का पूजन होगा। इसके बाद सवारी रामानुजकोट, कार्तिक चौक, खाती समाज मंदिर, सत्यनारायण मंदिर, ढाबा रोड, टंकी चौराहा, तेलीवाड़ा, कंठाल, सतीगेट, सराफा, छत्रीचौक, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार और गुदरी चौराहा होते हुए वापस महाकाल मंदिर पहुंचेगी। सवारी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण, दुरुस्तीकरण और अन्य निर्माण कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पूरे मार्ग पर पर्याप्त बैरिकेडिंग भी की जाएगी। सवारी के दौरान बाबा महाकाल के मुखारविंद का पूजन सभा मंडप में किया जाएगा। पूजन के बाद मुखारविंद को पालकी में विराजित कर शाम 4 बजे सवारी नगर भ्रमण के लिए रवाना होगी। राजसी सवारी में घुड़सवार, पुलिस बल, नगर सैनिक, विशेष सशस्त्र बल की टुकड़ियां और पुलिस बैंड शामिल होंगे। सवारी को और भव्य बनाने के लिए इंदौर से दो पुलिस बैंड भी बुलाए जाएंगे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए सवारी मार्ग के प्रमुख स्थानों पर एम्बुलेंस तैनात रहेंगी। मंदिर के अलावा सरकारी और निजी अस्पतालों की एम्बुलेंस भी सवारी के साथ रहेंगी, ताकि जरूरत पड़ने पर श्रद्धालुओं को तुरंत चिकित्सा सुविधा मिल सके। पूरे सवारी मार्ग पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। गोपाल मंदिर पर अस्थायी कंट्रोल रूम बनाया जाएगा, जहां से सवारी और श्रद्धालुओं की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाएगी। जगह-जगह पेयजल टैंकर और अन्य जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी। रामघाट पर सुरक्षा को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। घाट क्षेत्र में गोताखोर, नाविक और मोटरबोट तैनात रहेंगे। सभी व्यवस्थाएं निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार की जाएंगी। परंपरा के अनुसार राजसी सवारी में 70 भजन मंडलियां शामिल होंगी। सवारी की गरिमा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रत्येक मंडली के सदस्यों की संख्या निर्धारित रहेगी। पूरे मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल भी तैनात किया जाएगा。 बैठक में कलेक्टर रोशन कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, मंदिर प्रशासक एवं अपर कलेक्टर प्रथम कौशिक, एडिशनल एसपी गुरु प्रसाद पाराशर, एडिशनल एसपी आलोक शर्मा, जिला पंचायत सीईओ श्रेयांश कुमट, नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
उज्जैन बिरलाग्राम में जुआ के अड्डे पर छापा, 12 गिरफ्तार, 21,300 रुपये बरामद
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन जिले के बिरलाग्राम में पुलिस ने जुए के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 लोगों को पकड़ा है। पुलिस ने मौके से 21 हजार 300 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं。 पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिलने के बाद अशोक कॉलोनी में अनिल भाटिया के घर के पीछे बनी टापरी पर दबिश दी गई। यहां कुछ लोग ताश के पत्तों से जुआ खेलते मिले। पुलिस टीम ने मौके से 12 लोगों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों में प्रवीण, घनश्याम, दीपक चंदन, भीम, निश्चय, दिनेश, त्रिलोक, सुमित, लोकेश, रफीक, अनिल और मदन शामिल हैं। सभी बिरलाग्राम क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 21 हजार 300 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते जब्त किए हैं। सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण करणदीप सिंह और नगर पुलिस अधीक्षक नागदा विक्रम अहिरवार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जितेंद्र पाटीदार के नेतृत्व में की गई。 कार्रवाई में थाना प्रभारी जितेंद्र पाटीदार, उनि शांतिलाल मौर्य, सउनि भुरिया मोहरे, सउनि दयाशंकर, प्रधान आरक्षक गोपाल चावला, आरक्षक संदीप यादव, अर्पित कायस्थ, सौरभ सहित पुलिस टीम और नसुस सदस्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही।0
0
Report
लखीमपुर खीरी गाँव से पढ़ाई कर सरकारी नौकरी तक पहुँचे रोहित प्रताप ओझा, कृषि विभाग में मिली नियुक्त।
Saraiyan, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी जिले के ग्राम एवं पोस्ट त्रिलोकपुर निवासी रोहित प्रताप ओझा, पुत्र सुरेश कुमार ओझा, ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर सरकारी नौकरी हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। गाँव से अपनी पढ़ाई की शुरुआत करने वाले रोहित का चयन कृषि विभाग में पोस्ट टेक्निकल असिस्टेंट के पद पर हुआ है। रोहित ने बीटेक (कृषि अभियांत्रिकी), एमटेक (कृषि अभियांत्रिकी) तथा पीएचडी (कृषि अभियांत्रिकी) की शिक्षा पूरी की। लंबे समय तक निरंतर मेहनत और संघर्ष के बाद उन्हें कृषि विभाग में सरकारी सेवा का अवसर प्राप्त हुआ। रोहित का कहना है कि सफलता के सफर में परिवार के साथ-साथ अच्छे दोस्तों का भी बहुत बड़ा योगदान होता है। उनका मानना है कि यदि दोस्त सही दिशा दिखाने वाले और हर परिस्थिति में साथ देने वाले हों, तो वे सफलता तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विशेष रूप से अपने मित्र मिश्रा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस नौकरी को हासिल करने में *मिश्रा* का सबसे महत्वपूर्ण सहयोग और मार्गदर्शन रहा है। कठिन समय में उनके मित्र ने उनका हौसला बढ़ाया और लगातार आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। रोहित की यह सफलता उन ग्रामीण युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखते हैं। उनकी कहानी बताती है कि मेहनत, सही मार्गदर्शन और अच्छे साथियों के सहयोग से गाँव से निकलकर भी सफलता की ऊँचाइयों को हासिल किया जा सकता है। रोहित प्रताप ओझा की इस उपलब्धि पर परिवार, मित्रों एवं क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।0
0
Report
Advertisement
महिदपुर के नमकीन गोदाम के चोरी के प्रयास में दो आरोपी गिरफ्तार
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन जिले के महिदपुर में नमकीन के गोदाम में चोरी की कोशिश करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ लिया और न्यायालय में पेश किया。 पुलिस के मुताबिक, महिदपुर के पांच बंगला क्षेत्र में स्थित एक नमकीन गोदाम में दो युवक चोरी करने के इरादे से घुसे थे। गोदाम संचालक की शिकायत पर महिदपुर थाने में मामला दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए माखन उर्फ माखनसिंह और हिम्मतसिंह उर्फ हेमंतसिंह को गिरफ्तार कर लिया。 गिरफ्तार आरोपी माखन उर्फ माखनसिंह की उम्र 29 वर्ष और हिम्मतसिंह उर्फ हेमंतसिंह की उम्र 45 वर्ष है। दोनों महिदपुर के मोचीखेड़ा के रहने वाले हैं。 पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों का पहले से भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। माखनसिंह के खिलाफ लूट, हफ्ता वसूली, चोरी, घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी जैसे कुल 10 मामले दर्ज हैं। वहीं हिम्मतसिंह के खिलाफ लूट, हफ्ता वसूली, चोरी, एनडीपीएस एक्ट, घर में घुसकर मारपीट और धमकी सहित कुल 13 अपराध दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय महिदपुर में पेश किया। कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में महिदपुर थाना पुलिस द्वारा की गई。 इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक पाटीदार, सउनि राधेलाल निनामा, प्रधान आरक्षक नारायणसिंह, आरक्षक सुखदेव, आरक्षक समरथ पाटीदार और 112 वाहन चालक दिनेश कुमावत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।0
0
Report
उज्जैन बाबा महाकाल की राजसी सवारी से पहले मार्ग चौड़ीकरण तेज करने के निर्देश
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन में बाबा महाकाल की राजसी सवारी को देखते हुए नगर निगम ने सवारी मार्ग के निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसी सिलसिले में निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने सुबह कंठाल चौराहे से छत्री चौक तक चल रहे चौड़ीकरण और निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त ने अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि राजसी सवारी से पहले इस मार्ग के सभी जरूरी काम तय समय में पूरे किए जाएं। काम में तेजी लाने के लिए दिन के साथ-साथ रात की शिफ्ट में भी निर्माण कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। कंठाल चौराहे पर करीब 500 वर्ग मीटर क्षेत्र में भव्य चौराहे का निर्माण किया जा रहा है। वहीं सतीगेट से कंठाल चौराहे तक एक तरफ करीब 60 मीटर पीक्यूसी सड़क का काम पूरा होने की स्थिति में है। करीब 410 मीटर लंबे मार्ग पर अभी एक तरफ 60 मीटर पीक्यूसी सड़क का निर्माण बाकी है। अभिलाष मिश्रा ने सतीगेट पर आरसीसी का काम पूरा करने, करीब 25 मीटर तक कोबल स्टोन लगाने और साइड रोड पर पेवर ब्लॉक का काम पूरा करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पीएचई विभाग के अधिकारियों को पेयजल सप्लाई लाइन को दुरुस्त करने और कंठाल चौराहे पर डीएलसी, आरसीसी और पेवर ब्लॉक का काम प्राथमिकता से पूरा करने को कहा गया। निगम आयुक्त ने अधिकारियों से कहा कि बाबा महाकाल की राजसी सवारी को देखते हुए श्रद्धालुओं और आम लोगों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए। निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा में पूरे किए जाएं, ताकि सवारी के दौरान मार्ग पर किसी तरह की परेशानी न हो। निरीक्षण के दौरान सहायक यंत्री डीएस परिहार, शिवम दुबे, भवन अधिकारी राजकुमार राठौर, भवन निरीक्षक शिवम गुप्ता, जोनल अधिकारी सुनील जैन सहित संबंधित निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि मौजूद रहे।0
0
Report
तिलारी डैम की मरम्मत से गोवा में पानी आपूर्ति तीन महीने बंद
Ratnagiri, Maharashtra:दौड़ामार्ग..-गोवा तिलारी धरण कालव्यांच्या दुरुस्तीमुळे गोव्याच्या पाणीपुरवठा ३ महिने बंद राहणार.. १ ऑक्टोबर ते ३१ डिसेंबर कालावधी दुरुस्तीचे काम.. तिलारी आंतरराज्य प्रकल्प हा गोवा व महाराष्ट्राचा संयुक्त प्रकल्प आहे..त Tilari धरणातून गोव्याला पाणीपुरवठा होतो,मात्र महाराष्ट्रातील डाव्या व उजव्या कालव्यांची दुरुस्ती हाती घेण्यात येणार असून दुरुस्तीसाठी येत्या ऑक्टोबरपासून ३ महिने पाणीपुरवठा बंद राहणार आहे.१ ऑक्टोबर ते ३१ डिसेंबर २०२६ या कालावधीत कालव्यांची दुरुस्ती करण्यात येणार आहे..अशी माहिती संबंधित प्रशासनाने दिली आहे..0
0
Report
Advertisement
वाशिम में कीड़ों ने सोयाबीन- कपाशी को नुकसान पहुंचाया, किसान चिंतित
Washim, Maharashtra:अँकर:वाशिम जिल्ह्यातील उंबर्डाबाजार परिसरात सोयाबीन आणि कपाशी पिकांवर किडींचा प्रादुर्भाव वाढला आहे.पावसा अभावी संकटात सापडलेल्या पिकांना रिमझिम पावसाने दिलासा मिळला असतानाच आता किडींच्या प्रादुर्भावाने शेतकऱ्यांची चिंता वाढली आहे.सोयाबीनवर उंटअळी व इतर अळ्यांचा,तर कपाशीवर मावा, कोकडा,पांढरी माशी आणि अळ्यांचा प्रादुर्भाव दिसून येत आहे.किडींच्या नियंत्रणासाठी शेतकरी महागडी कीटकनाशकांची फवारणी करत असून,अपेक्षित परिणाम न मिळाल्याने उत्पादन घटण्याची चिंता शेतकऱ्यांना आहे。0
0
Report
करंजिया में तेज बारिश से शिवनार नदी पर पुल क्षतिग्रस्त, ग्रामीण भयभीत
Dindori, Madhya Pradesh:डिंडौरी के करंजिया इलाके में हुई मूसलाधार बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। बाढ़ का असर अब ग्रामीण इलाकों में चल रहे निर्माण कार्यों पर भी दिखाई देने लगा है। सेनगुढ़ा गांव से कुतरी गांव को जोड़ने के लिए शिवनार नदी पर बनाया जा रहा निर्माणाधीन पुल बाढ़ के तेज बहाव की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया है। दरअसल, करंजिया क्षेत्र में लगातार हुई तेज बारिश के बाद शिवनार नदी का जलस्तर बढ़ गया। नदी में आया तेज सैलाब इतना अधिक था कि निर्माणाधीन पुल का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं बाढ़ का पानी आसपास के ग्रामीण इलाकों में भी पहुंचा, जिससे कई ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों के मुताबिक पुल क्षतिग्रस्त होने से खेतों तक पहुंचने में दिक्कत हो रही है। खासकर मवेशियों को नदी पार कर खेतों तक ले जाने में ग्रामीणों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दौरान नदी का बहाव लगातार तेज बना हुआ है, ऐसे में पुल का निर्माण जल्द पूरा होना बेहद जरूरी है। वहीं पंचायत के सरपंच का कहना है कि बारिश का दौर खत्म होने के बाद पुल निर्माण कार्य को दोबारा शुरू कर जल्द पूरा कराया जाएगा।0
0
Report
त्योहारी सीजन में प्याज की कीमतों में बढ़ोतरी ने बजट बिगाड़ा
Begun, Rajasthan:त्योहारी सीजन में महंगाई की मार अब लोगों के किचन बजट पर भारी पड़ रही है... शक्कर के दाम बढ़ने के बाद अब प्याज की कीमतों में भी तेजी देखने को मिल रही है. बीते एक सप्ताह में ही प्याज के दाम करीब 20 से 25 रुपये तक बढ़ गए हैं.. थोक बाजार में प्याज 45 से 50 रुपये किलो तक पहुंच गया है, तो वहीं चिल्लर बाजार में प्याज 55 से 60 रुपये किलो बिक रहा है.. त्योहारी सीजन में बढ़ती कीमतों ने गृहणियों और आम लोगों का बजट बिगाड़ दिया है.. ऐसे में सवाल है कि आने वाले दिनों में प्याज के दामों में और कितनी बढ़ोतरी होगी?0
0
Report
Advertisement
झारखंड में छात्र आंदोलन पर राजनीतिक बयानबाजी जारी, कांग्रेस-बीजेपी में बयानबाजी तेज
Ranchi, Jharkhand:पटना के हो रहे छात्र आंदोलन पर झारखंड में राजनीतिक बयानबाजी जारी है। झामुमो पूछ रहा , बिहार की घटना पर झारखंड बीजेपी के बड़बोले लोग क्यों चुप हैं वहीं, कांग्रेस कोटे के मंत्री इरफान अंसारी ने कहा , बिहार के छात्र उन्हें बुला रहे हैं उनके समर्थन वो वहां जाने वाले हैं। जबकि बीजेपी के कहा छात्रों के प्रदर्शन में बीजेपी गुंडे घुस गए थे। सीएम ने बिहार में बहुत सारे बदलाव के संकेत भी दिए हैं।0
0
Report
बिहार बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा: 6 AM से 10 PM, रक्षाबंधन खास योजना
Patna, Bihar:रक्षाबंधन के अवसर पर बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने महिलाओं के लिए निशुल्क बस यात्रा की व्यवस्था की है,27 अगस्त की सुबह 6 बजे से 28 अगस्त की रात 10 बजे तक महिलाएं बिना टिकट यात्रा कर सकेंगी, यह सुविधा एसी, नॉन-एसी, डीलक्स, पीएम ई-बस और पीपीपी मॉडल की सभी बसों में उपलब्ध रहेगी।राज्य में निगम की 1075 से अधिक बसें संचालित हो रही हैं रक्षाबंधन के दिन महिलाओं की सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा के लिए सरकार की ओर से 5 इलेक्ट्रिक पिंक बसों का भी संचालन किया जा रहा है ताकि उन्हें सफल करने में किसी भी तरीके की परेशानी ना हो सके चुकी रक्षाबंधन को लेकर महिलाएं एक जगह से दूसरी जगह यात्रा करती हैं और बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की तरफ से यह विशेष व्यवस्था उनके लिए की गई है0
0
Report
मानोरा में पंचायत कार्यालय में ग्राम रोजगार सेवक पर चप्पलों से हमला; वीडियो वायरल
Washim, Maharashtra:वाशिमच्या मानोरा तालुक्यातील गादेगाव येथील ग्राम रोजगार सेवकाला पंचायत समिती कार्यालयात चपलेने मारहाण केल्याचा प्रकार समोर आला आहे. घरकुलाचे मस्टर मुद्दर टाकत नसल्याच्या रागातून ही मारहाण झाल्याचा आरोप आहे. ग्रामसभेच्या ठरावाचा अहवाल जमा करण्यासाठी रोजगार सेवक पंचायत समितीत आले असता सुदाम भिका जाधव आणि पुष्पा महादेव चव्हाण यांनी शिवीगाळ करत मारहाण केल्याचे सांगण्यात येत आहे. या घटनेचा व्हिडीओ सोशल मीडियावर व्हायरल झाला असून,तक्रारीवरून दोघांविरुद्ध गुन्हा दाखल करण्यात आला आहे. मानोरा पोलीस पुढील तपास करत आहेत.0
0
Report
Advertisement
रेल पुलिस ने फर्जी ट्रैकमैन पकड़े, दस लाख की ठगी का खुलासा
Bettiah, Bihar:रेल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई کی है। दो फर्जी ट्रैक मैन को गिरफ्तार किया गया है; वे महाराष्ट्र के बताए जा रहे हैं। उनके पास से फर्जी आईडी, हथौड़ा, लाल-हरा झंडा और बांस की पट्टियाँ बरामद हुईं। दोनों युवकों ने रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर दस दस लाख की ठगी की थी। मिनिस्ट्री ऑफ़ रेलवे का आइकार्ड भी मिला है। दोनों के नाम कुणाल आनंद और दिनेश बारकु बताये जा रहे हैं। समस्तीपुर निवासी शैलेंद्र सिंह समेत तीन युवक स्पोर्ट्स कोटा से रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी कर चुके हैं; उनके पास से फर्जी आई कार्ड बनाकर मुसहरवा हॉल्ट पर प्रशिक्षण के लिए भेजा गया। रेल पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है और सिंडिकेट के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार trio ने कहा कि प्रशिक्षण के लिए मुसहवा हाल्ट भेजा गया और दस- दस लाख रुपये लिए गए। एक युवक फरार है।0
0
Report
एटा में त्योहारों के दौरान पुलिस अलर्ट, फ्लैग मार्च से सुरक्षा पुख्ता
Etah, Uttar Pradesh:एटा में त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, SP सिटी श्वेताभ पांडेय ने पुलिस फोर्स के साथ किया पैदल गश्त, आगामी त्योहारों को शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर पुलिस ने किया पैदल गश्त, pुलिस ने भीड़भाड़ वाली जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, wहिं पुलिस ने किसी भी तरह की झूठी अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की दी चेतावनी, फ्लैग मार्च के दौरान SP सिटी श्वेताभ पांडेय, CO सिटी कीर्तिका सिंह, SHO धर्मेंद्र पंवार सहित भारी पुलिस फोर्स रहा मौजूद, बाइट - श्वेताभ पांडेय,SP एटा।0
0
Report
रीवा में बारिश के बाद जलभराव, उपमुख्यमंत्री ने पानी निकासी तेज निर्देश दिए
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा में लगातार बारिश के बाद जलभराव से परेशान लोगों की शिकायतों के बीच मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल आज सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान शहर के प्रभावित इलाकों का निरीक्षण करने पहुंचे। बीती देर रात गायत्री नगर के वार्ड क्रमांक 10 में जलभराव की शिकायत सामने आने के बाद लोगों ने डिप्टी CM से समस्या के निराकरण की मांग की थी। राजेंद्र शुक्ल ने तत्काल अधिकारियों को पानी निकासी की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए थे। इसके बाद आज सुबह उन्होंने खुद मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को जलभराव वाले क्षेत्रों से जल्द से जल्द पानी निकालने के निर्देश दिए। मीडिया से बातचीत में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि लगातार बारिश के कारण जहां जलभराव की स्थिति बनी है और लोग परेशान हैं, वहां की वास्तविक स्थिति देखने के लिए वे मौके पर पहुंचे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में पानी की निकासी का काम तेजी से किया जाए, ताकि लोगों को जल्द राहत मिल सके।0
0
Report
Advertisement
