icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
847211
BBBINDU BHUSHAN THAKURFollow20 Jun 2024, 11:04 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बुंदेलखंड की अनोखी परंपरा, बैंड-बाजे के साथ निकली तुलसी शालिगराम वारात सम्पन्न हुआ व्याह

AdityaAdityaFollow7m ago
Orai, Uttar Pradesh:स्लग: बुंदेलखंड की अनोखी परंपरा, बैंड-बाजे के साथ निकली तुलसी शालिगराम वारात सम्पन्न हुआ व्याह रिपोर्ट - आदित्य स्थान - जालौन यूपी मो - 7526007893 एंकर: बुंदेलखंड की धरती अपनी अनूठी परंपराओं और धार्मिक आस्थाओं के लिए जानी जाती है। इसी परंपरा की एक खूबसूरत तस्वीर जनपद जालौन में देखने को मिली, जहां देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर तुलसी और भगवान शालिग्राम जी का विवाह पूरे विधि-विधान और धूमधाम के साथ संपन्न कराया गया। इस अनोखे विवाह समारोह में करीब 150 बाराती बैंड-बाजे के साथ बारात लेकर पहुंचे। पूरे आयोजन में भक्ति, उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। वीओ: दरअसल, हिंदू धर्म में तुलसी विवाह का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। मान्यता है कि तुलसी विवाह के साथ ही मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है। इसी धार्मिक मान्यता और बुंदेलखंड की प्राचीन परंपरा को जीवंत रखते हुए जालौन में तुलसी जी और भगवान शालिग्राम का विवाह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस दौरान बाकायदा विवाह की तरह बारात निकाली गई। बैंड-बाजे की धुन पर बाराती नाचते-गाते हुए विवाह स्थल पर पहुंचे। करीब 150 बारातियों की मौजूदगी ने इस आयोजन को और भी खास बना दिया। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ तुलसी जी और भगवान शालिग्राम का विवाह संपन्न कराया गया। वीओ: इस धार्मिक आयोजन ने एक बार फिर बुंदेलखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक परंपराओं की झलक पेश की। आधुनिकता के दौर में भी लोग अपनी प्राचीन परंपराओं को पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ निभा रहे हैं। बाइट बधु पक्ष आदित्य उरई जालौन बाइट वर पक्ष मनीष द्विवेदी कानपुर
0
0
Report

बच्चों सहित विवाहिता फरार, रिपोर्ट दर्ज

Ramprakash RathourRamprakash RathourFollow12m ago
Shahabad, Uttar Pradesh:कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से विवाहिता को उसके बच्चों सहित बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। पति की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। पीड़ित पति के अनुसार 20 नवम्बर की दोपहर 3 बजे उसकी 28 वर्षीय पत्नी अपने दो बच्चों को लेकर कहीं चली गई। पत्नी घर में रखा सारा जेवर और पांच हजार रूपए भी अपने साथ लेकर गई है। काफ़ी तलाश किया लेकिन उसकी पत्नी का कोई पता नहीं चल सका। प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार राय ने बताया तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर विवाहिता की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही बरामद कर लिया जायेगा।
0
0
Report

पटेल जयंती समारोह का आयोजन,अपना दल (एस)ने जरुरतमंदों को बांटे कंबल

Itia Thok, Uttar Pradesh:गोंडा(इटियाथोक)। अपना दल (एस) की जिला इकाई ने लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती धूमधाम से मनाया। मेहनौन विधानसभा क्षेत्र के इटहिया नवीजोत में रविवार दोपहर को एक समारोह का आयोजन किया गया। आयोजित समारोह में जरूरतमंदों को कंबल बांटे गए।कार्यक्रम में सरदार पटेल के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया।मुख्य अतिथि और अपना दल (एस)के राष्ट्रीय सलाहकार समिति के सदस्य राम प्यारे पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि सरदार पटेल ने देश के 565 रियासतों का विलय कराया, जिससे अखंड भारत का निर्माण हुआ।उन्होंने कहा कि आज देश को सरदार पटेल के बताए रास्ते पर चलने की जरूरत है।कार्यक्रम की अध्यक्षता खुशबू पांडेय ने किया। वीपी पाठक, शिवप्रसाद वर्मा एडवोकेट, राजकुमार वर्मा, देशा पटेल, इकबाल पटेल, चंद्रशेखर वर्मा, प्रदीप कुमार वर्मा और राधेश्याम वर्मा आदि ने भी अपने विचार रखे।जिलाध्यक्ष रामदीन वर्मा ने लोगों से संगठन की नीतियों और विचारधारा से जुड़ने की अपील की।मौके पर मौजूद रहे कई लोगों ने अपना दल (एस) की सदस्यता ली। जरूरतमंदों को ठंड से बचाव के लिए कंबल दिए गए। कार्यक्रम का संचालन पेशकार पटेल ने किया।
0
0
Report
Advertisement

जालौन में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वीरांगना झलकारी बाई की जयंती पर कराया बिशाल भंडारा

AdityaAdityaFollow24m ago
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ जालौन वीरांगना झलकारी बाई की जयंती पर उरई में निकली भव्य शोभायात्रा, हजारों की संख्या में उमड़े लोग। शोभायात्रा में दर्जनों छात्राएं वीरांगना झलकारी बाई के वेश में हुईं शामिल, आकर्षण का केंद्र बनीं। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, मन्नू कोरी और कोरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे मौजूद। जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी के नेतृत्व में उरई के टाउन हॉल से कोच बस स्टैंड तक निकाली गई शोभायात्रा। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वीरांगना झलकारी बाई की जयंती पर कराया बिशाल भंडारा शोभायात्रा में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों ने लिया हिस्सा। मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने वीरांगना झलकारी बाई के अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान की गाथा सुनाई। जालौन के कोच बस स्टैंड पर आयोजित हुआ कार्यक्रम। बाइट : स्वतंत्र देव सिंह जलशक्ति मंत्री उत्तरप्रदेश सरकार बाइट - अंकित बर्मा सपा कार्यकर्ता
0
0
Report

जालौन में वीरांगना झलकारी बाई की जयंती पर उरई में निकली भव्य शोभायात्रा,

AdityaAdityaFollow26m ago
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ जालौन वीरांगना झलकारी बाई की जयंती पर उरई में निकली भव्य शोभायात्रा, हजारों की संख्या में उमड़े लोग। शोभायात्रा में दर्जनों छात्राएं वीरांगना झलकारी बाई के वेश में हुईं शामिल, आकर्षण का केंद्र बनीं। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, मन्नू कोरी और कोरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे मौजूद। जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी के नेतृत्व में उरई के टाउन हॉल से कोच बस स्टैंड तक निकाली गई शोभायात्रा। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वीरांगना झलकारी बाई की जयंती पर कराया बिशाल भंडारा शोभायात्रा में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों ने लिया हिस्सा। मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने वीरांगना झलकारी बाई के अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान की गाथा सुनाई। जालौन के कोच बस स्टैंड पर आयोजित हुआ कार्यक्रम। बाइट : स्वतंत्र देव सिंह जलशक्ति मंत्री उत्तरप्रदेश सरकार
0
0
Report

संभल। सैनी ,मौर्य , कुशवाहा , शाक्य समाज का बीजेपी मंत्री गुलाब देवी को पुरजोर समर्थन का ऐलान ..

SSuniFollow1h ago
Chandausi, Uttar Pradesh:संभल । सैनी ,मौर्य ,कुशवाहा शाक्य , समाज के सम्मेलन में बीजेपी को समर्थन का बड़ा ऐलान । सम्मलेन में मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद बीजेपी की शिक्षा मंत्री गुलाब देवी का विपक्ष पर बड़ा हमला । सपा . बसपा से सतर्क रहे . चुनाव से पहले यह विपक्ष के लोग आपके नाते रिश्तेदार बनकर आपके पास आयेंगे .. वोट के लिए जाति का असर दिखायेंगे .. इनके झांसे में नहीं आना है .. ऐसे लोगों को पास में बैठाना भी नहीं । बीजेपी सरकार सैनी मौर्य ,कुशवाहा ,शाक्य समाज की सदैव हितैषी रही है ....बीजेपी सरकार में मौर्य , सैनी समाज समेत पिछड़े वर्ग के नेता सरकार में अहम पदों पर है । चन्दौसी में आयोजित सैनी , मौर्य,कुशवाहा ,शाक्य सम्मेलन का मामला ।
0
0
Report
Advertisement

वाराणसी: पुलिस कमिश्नर, मंडलायुक्त और जिलाधिकारी ने घाटों का किया स्थलीय निरीक्षण

Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप / वाराणसी: देव दीपावली को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं। तैयारियों का जायजा लेने के लिए अधिकारियों ने विभिन्न घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल, मंडलायुक्त विजेंद्र पांडियन और जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने घाटों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। —इन बिंदुओं पर हुआ निरीक्षण अधिकारियों ने घाटों पर - - सुरक्षा व्यवस्था- यातायात प्रबंधन- बैरिकेडिंग- पार्किंग व्यवस्था- श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। —समय से व्यवस्था पूरी करने के निर्देश निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि देव दीपावली से पहले सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु और पर्यटक देव दीपावली देखने काशी आते हैं, इसलिए सुरक्षा और सुविधा दोनों का विशेष ध्यान रखा जाए।
0
0
Report

बस बाइक की भिड़ंत,,तीन की मौत,,डभरा चंद्रपुर मार्ग में हुआ हादसा,,,

Avinash Babu PatelAvinash Babu PatelFollow1h ago
Dabhara, Chhattisgarh:डभरा चंद्रपुर मार्ग में ग्राम तुलसीडीह के पास बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ है, बाइक सवार चंद्रपुर की ओर जा रहे थे, तभी सामने से आ रही बस ने गलत दिशा में पहुंचकर मारी जोरदार टक्कर,, चंद्रपुर मार्ग पर ग्राम तुलसीडीह के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर थे जिनका डभरा इलाज के दौरान मौत हो गया है हादसा यात्री बस और बाइक के बीच आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत के कारण हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाइक सवार युवक अपनी साइड से चंद्रपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से डभरा की ओर आ रही यात्री बस कथित तौर पर रॉन्ग साइड में आ गई और बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य की मौत बाद में अस्पताल में हुई है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं हादसे की सूचना पर डभरा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस दर्दनाक हादसे के बाद डभरा–चंद्रपुर मार्ग पर यातायात सुरक्षा और यात्री वाहनों की लापरवाही को लेकर चर्चा है।
0
0
Report

आगामी विधानसभा चुनाव में कमल खिलाने के लिए भाजपा महिला मोर्चा ने कसी कमर

Bargahpur, Uttar Pradesh:बृजमनगंज/महराजगंज। आगामी विधानसभा चुनाव में फरेंदा विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी को भारी बहुमत से जीत दिलाने के लिए भाजपा महिला मोर्चा संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का आयोजन बृजमनगंज ब्लॉक के ग्राम सभा महुलानी में भाजपा की नवनिर्वाचित जिला महामंत्री कुसुम प्रजापति के नेतृत्व में किया गया बैठक में गांव की अनेक महिलाओं ने हिस्सा लिया l बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और महिलाओं को भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने पर विशेष चर्चा की गई। बैठक में पदाधिकारियों ने घर-घर संपर्क अभियान चलाकर मोदी-योगी सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाने का संकल्प लिया। बैठक के मुख्य अतिथि के रूप में प्रवासी विस्तारक श्रीमती जागृति सिंह जी, विशिष्ठ अतिथि महिला मोर्चा की क्षेत्रीय मंत्री अंजुला अग्रहरी जी एवं जिला महामंत्री कुसुम प्रजापति जी उपस्थित रहीं। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथियों ने कहा कि आज देश और प्रदेश में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने ऐतिहासिक योजनाएं चलाई हैं।उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, समूह सखी योजना,, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, निराश्रित महिला पेंशन, और हर घर शौचालय जैसी योजनाओं ने महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव किया है। भाजपा सरकार में महिलाएं आज सुरक्षित और आत्मनिर्भर बन रही हैं।उन्होंने आह्वान किया कि आने वाले चुनाव में महिला मोर्चा की बहनें एक-एक वोट भाजपा के पक्ष में कराने के लिए अभी से जुट जाएं। फरेंदा में कमल खिलाना ही हमारा लक्ष्य है।इस दौरान पिंटू देवी, सुनीता कंचन लता ,साधना, कौशल्या रंभा देवी, लीलावती, चंदा,मती ,उर्मिला, धर्मावती, रीता सीमा गुड़िया सुनीता सहित अनेक महिला उपस्थित रही l
0
0
Report
Advertisement

सैकड़ों वर्ष पुराना है संझवल गांव का कार्तिक मेला,1904 ई. से यहां लग रहा मेला

Itia Thok, Uttar Pradesh:गोंडा (इटियाथोक)।जिले के इटियाथोक विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत संझवल में धुसवा सरोवर पर हर साल कार्तिक पूर्णिमा पर भव्य मेला लगता है। स्थानीय लोगों की मानें, तो यहां का इतिहास सैकड़ो वर्ष पुराना है।आज से करीब 122 वर्ष पूर्व 1904 में बलरामपुर स्टेट के सुपरवाइजर शिवराज सिंह ने इस मेले की शुरुआत कराई थी। उस समय यहां बड़ी तादात में लोग बैलगाड़ी, भैंसा बुग्गी, आदि पशु वाहनों से स्नान दान करने के लिए आते थे।गोंडा-बलरामपुर मार्ग पर जय प्रभा ग्राम के नजदीक संझवल का ऐतिहासिक धुसवा सरोवर स्थित है। कोरोना काल को छोड़कर यहाँ हर साल कार्तिक पूर्णिमा पर मेले का आयोजन होता आ रहा है। ग्राम प्रधान दीप नारायण तिवारी बताते हैं, कि इस वर्ष 24 नवंबर को मेला लगेगा।पेयजल और साफ-सफाई के इंतजाम पूरे कर लिए हैं।
0
0
Report

सनातन धर्म की धारा बह रही है मोहन यादव

KAILASH NATH VERMAKAILASH NATH VERMAFollow2h ago
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि सनातन धर्म की धारा बह रही है—परमात्मा कितनी बार परीक्षा लेता है एक बार नहीं, दो बार नहीं, लेकिन दुश्मन कितना ही कुछ वार करे, हम सबके लिए सौभाग्य की बात है, आज सोमनाथ का धाम जगमगा रहा है और अयोध्या धाम भी जगमगा रहा है। और भगवान चाहेगा तो वो गोपाल कृष्ण का धाम भी जगमगाएगा मोहन यादव ने यह बाते राम कथा में संबोधित करते हुए कही मुख्यमंत्री मोहन यादव आज गोंडा के इटियाथोक ब्लॉक के जय प्रभा ग्राम परिसर महराजगंज में राजन जी महाराज के 9 दिवसीय राम कथा के पांचवें दिन शामिल हुए जहां बाबा रामदेव ने उनका कथा मंच पर स्वागत किया।
0
0
Report
Advertisement

2027 विधानसभा चुनाव से पहले ही इंडिया गठबंधन में सीटों को लेकर घमासान शुरू

Shahrukh HusainShahrukh HusainFollow3h ago
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद 2027 विधानसभा चुनाव से पहले ही इंडिया गठबंधन में सीटों को लेकर घमासान शुरू हो गया है। कांग्रेस द्वारा मुरादाबाद नगर, देहात और कुंदरकी की तीन सीटें मांगे जाने पर सपा के पूर्व सांसद डॉ. एसटी हसन ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मांग से लगता है कि वह गठबंधन करना ही नहीं चाहती। वहीं कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जुनैद इकराम ने पलटवार करते हुए मुरादाबाद को कांग्रेस का गढ़ बताया और सपा के प्रदर्शन पर सवाल उठाए। ऐसे में 2027 से पहले ही मुरादाबाद की तीन सीटों को लेकर सपा और कांग्रेस आमने-सामने आ गई हैं।
0
0
Report

खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 350 किलो संदिग्ध नकली पनीर किया बरामद

Shahrukh HusainShahrukh HusainFollow4h ago
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 350 किलो संदिग्ध नकली पनीर बरामद किया है। कार्रवाई अमरोहा गेट स्थित पनीर-खोया मंडी के गेट पर की गई। सहायक खाद्य आयुक्त राजवंश श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम ने प्रेस लिखी ईको गाड़ी से करीब साढ़े तीन क्विंटल पनीर पकड़ा। बताया जा रहा है कि पनीर को मंडी में खपाने के लिए लाया जा रहा था। छापेमारी के दौरान चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। विभाग ने पनीर का नमूना जांच के लिए भेजा है और बरामद पनीर को नष्ट कराने की तैयारी की जा रही है।
0
0
Report

वाराणसी: गंगा में नाव से गश्त: एसीपी भेलूपुर ने नाविकों को दी लाइफ जैकेट की हिदायत

Varanasi, Uttar Pradesh:ACP भेलूपुर ने नाविकों को दी लाइफ जैकेट की हिदायत, चेतसिंह घाट पर लेजर शो की तैयारियों का लिया जायजा मयंक कश्यप / वाराणसी: पर्यटकों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार और थानाध्यक्ष भेलूपुर दिगंबर उपाध्याय ने अस्सी से हरिश्चंद्र घाट तक गंगा में नाव से गश्त की। —-नाविकों को दी सख्त हिदायत गश्त के दौरान अधिकारियों ने नाविकों से सीधे बातचीत की और उन्हें सख्त निर्देश दिया कि बिना लाइफ जैकेट के नाव का संचालन न करें। उन्होंने कहा कि नाव में क्षमता से अधिक सवारी न बैठाई जाए और सभी यात्रियों को लाइफ जैकेट पहनाना अनिवार्य है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। —चेतसिंह घाट पर लेजर शो की तैयारियों का जायजा इसके बाद अधिकारियों ने चेतसिंह घाट पर चल रहे लेजर शो की तैयारियों का भी जायजा लिया। सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और घाट पर प्रकाश व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस का कहना है कि घाटों पर आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा सर्वोपरि है, इसलिए नियमित रूप से नाव से गश्त और चेकिंग जारी रहेगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top