Back
मधेपुरा की प्रिया राज गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयनित
PKPRASHANT KUMAR1
Dec 28, 2025 11:20:10
Madhepura, Bihar
मधेपुरा की एक बेटी ने पूरे बिहार का सिर गर्व से ऊँचा कर दिया है। संघर्ष, मेहनत और संकल्प की मिसाल बनी है टी.पी. कॉलेज, मधेपुरा की छात्रा प्रिया राज, जिनका चयन नई दिल्ली में 26 जनवरी 2026 को होने वाली गणतंत्र दिवस परेड के लिए हुआ है। राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़कर एक साधारण छात्रा से असाधारण पहचान बनाने वाली इस बेटी की उड़ान, आज हर बेटी के लिए प्रेरणा बन गई है।
भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाईटी.पी. कॉलेज, मधेपुरा की एनएसएस स्वयंसेविका प्रिया राज अब देश की राजधानी नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में कदमताल करती नजर आएंगी।
ग्वालयर में आयोजित पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन हुआ है। इस बड़ी उपलब्धि से मधेपुरा ही नहीं, बल्कि पूरे बिहार में खुशी की लहर है। प्रिया राज शुरू से ही मेहनती और मेधावी छात्रा रही हैं। प्रिया मूल रूप से सुपौल के त्रिवेणीगंज की रहने वाली है। उन्होंने जवाहर नवोदय विद्यालय, सुपौल से 10वीं और 12वीं की पढ़ाई पूरी की। उसके बाद अनूप लाल यादव महाविद्यालय, त्रिवेणीगंज से अंग्रेजी विषय में स्नातक की डिग्री प्राप्त की।
फिलहाल वे टी.पी. कॉलेज, मधेपुरा में अंग्रेजी विभाग की स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर की छात्रा हैं।
एनएसएस के माध्यम से प्रिया राज ने देश के कई राष्ट्रीय कार्यक्रमों में भाग लेकर अपनी नेतृत्व क्षमता और अनुशासन का परिचय दिया है। वे नासिक में आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव और मनाली में आयोजित एडवेंचर कैंप में भी प्रतिभागी रह चुकी हैं।
एनएसएस समन्वयक सह प्राध्यापक डॉ. सुधांशु शेखर के अनुसार, प्रिया राज की सफलता उनकी निरंतर मेहनत और समर्पण का परिणाम है।
वहीं अपनी सफलता पर प्रिया राज कहती हैं—एनएसएस से जुड़ने के बाद उनकी जिंदगी को नई दिशा मिली है। वे आगे भी अपने कार्यों से विश्वविद्यालय और जिले का नाम रोशन करती रहेंगी।
मधेपुरा की इस बेटी ने यह साबित कर दिया है कि अगर हौसले बुलंद हों, तो छोटे शहरों की बेटियां भी देश के सबसे बड़े मंच तक अपनी पहचान बना सकती हैं।
बाइट : 1. प्रिया राज 2. डॉ. सुधांशु शेखर, प्रोग्राम कॉर्डिनेटर, एन एस एस
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowDec 28, 2025 13:04:540
Report
HGHarish Gupta
FollowDec 28, 2025 13:04:370
Report
SPShiv Pratap Singh Rajput
FollowDec 28, 2025 13:04:230
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowDec 28, 2025 13:04:110
Report
AYAmit Yadav
FollowDec 28, 2025 13:03:510
Report
SKSumit Kumar
FollowDec 28, 2025 13:03:330
Report
DNDinesh Nagar
FollowDec 28, 2025 13:03:240
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowDec 28, 2025 13:03:070
Report
0
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowDec 28, 2025 13:02:480
Report
VSVishnu Sharma1
FollowDec 28, 2025 13:02:260
Report
HNHARENDRA NEGI
FollowDec 28, 2025 13:02:130
Report
PKPrashant Kumar
FollowDec 28, 2025 13:01:450
Report
PKPankaj Kumar
FollowDec 28, 2025 13:01:270
Report