Back
मधेपुरा में अभियान बसेरा-2 के तहत भूमिहीनों को पर्चा वितरण शुरू
PKPRASHANT KUMAR1
Jan 03, 2026 06:49:21
Madhepura, Bihar
मधेपुरा में भूमिहीनों को नए साल का तोहफा मिला है। सदर अंचल कार्यालय में सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “अभियान बसेरा–2” के तहत भूमिहीन परिवारों के लिए एक अहम और सराहनीय पहल की गई। इस अभियान के अंतर्गत अंचलाधिकारी केशिका झा ने 27 भूमिहीन लोगों के बीच भूमि पर्चा का वितरण किया।
इस मौके पर अंचलाधिकारी केशिका झा ने बताया कि अभियान बसेरा–2 का मुख्य उद्देश्य भूमिहीन परिवारों को आवासीय भूमि उपलब्ध कराकर उन्हें सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि शेष भूमिहीन परिवारों के पर्चा की तैयारी जारी है और जैसे-जैसे अभिलेखों की स्वीकृति प्राप्त होती जाएगी, वैसे-वैसे बाकी पात्र लाभुकों को भी पर्चा उपलब्ध करा दिया जाएगा।
पर्चा प्राप्त करने वाले लाभुकों ने सरकार और जिला प्रशासन का आभार जताया। लाभुकों का कहना था कि वर्षों से वे अपने आशियाने का सपना देख रहे थे, जो अब साकार होता नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि भूमि पर्चा मिलने से न केवल उनके परिवार को स्थायित्व मिलेगा, बल्कि भविष्य को लेकर उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा है। लाभुकों ने इस योजना को गरीबों के लिए जीवन बदलने वाली पहल बताते हुए इसकी खुलकर सराहना की।
अभियान बसेरा–2 के तहत हो रहा यह पर्चा वितरण सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को धरातल पर उतारने का सशक्त उदाहरण है, जिससे मधेपुरा में भूमिहीन परिवारों को नई उम्मीद और सम्मानजनक जीवन की दिशा मिल रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
ANAnil Nagar1
FollowJan 03, 2026 12:58:490
Report
0
Report
SDSurendra Dasila
FollowJan 03, 2026 12:58:380
Report
RMRam Mehta
FollowJan 03, 2026 12:58:290
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowJan 03, 2026 12:58:050
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowJan 03, 2026 12:57:330
Report
भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा की खास बैठक में विस्तार,रिफाकत अली बने पश्चिमी उत्तरप्रदेश अध्यक्ष
1
Report
VSVARUN SHARMA
FollowJan 03, 2026 12:57:200
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
FollowJan 03, 2026 12:56:270
Report
0
Report
KJKunal Jamdade
FollowJan 03, 2026 12:55:250
Report
RMRAHUL MISHRA
FollowJan 03, 2026 12:54:45Noida, Uttar Pradesh:बरेली:- प्रयागराज में हो रहे माघ मेले में सधू संतों द्वारा मुसलमानो की एंट्री पर पाबंदी लगाए जाने पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने दी प्रतिक्रिया।
0
Report
RSRAKESH SINGH
FollowJan 03, 2026 12:54:230
Report
BBBimal Basu
FollowJan 03, 2026 12:54:080
Report