Back
बिहार के उद्योग मंत्री के रोडमैप से नौजवानों को रोजगार की उम्मीद बढ़ी
ASAmit Singh
Dec 10, 2025 17:16:40
Kishanganj, Bihar
बिहार के उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने किशनगंज में एक कार्यक्रम में भाग लिया जहां उन्होंने स्पष्ट कहा कि नीतीश सरकार की दो सबसे बड़ी प्राथमिकताएं हैं: अपराध मुक्त बिहार यानी कानून का राज, और युवाओं को रोजगार। इसके लिए प्रदेश में बड़े पैमाने पर उद्योग लगाने की कवायद तेज हो गई है। मंत्री ने कहा कि सरकार बनते ही पहली कैबिनेट बैठक में ही उद्योग के क्षेत्र में चार बड़े फैसले लिए गए। सबसे महत्वपूर्ण उद्योगों के लिए 26 हज़ार करोड़ रुपये तुरंत रिलीज़ कर दिए गए हैं, जिसमें जमीन अधिग्रहण और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट शामिल है। आने वाले दिनों में बिहार में न्यूक्लियर प्लांट, सेमीकंडक्टर चिप्स प्लांट और बड़े आईटी हब की स्थापना की योजना है। उद्योग मंत्री ने देश के इन्वेस्टर्स को लुभाने के लिए पूरा रोडमैप तैयार कर लिया है, जिसमें 19-20 दिसंबर को मुंबई में बड़े उद्योगपतियों के साथ मीटिंग, 21 दिसंबर को बेंगलुरु में निवेशकों से मीटिंग, और 22 दिसंबर को दिल्ली में देश के टॉप इंडस्ट्रियलिस्ट्स के साथ अहम बैठक होगी। मंत्री ने साफ कहा कि वे वही उद्योगपति चाहते हैं जो बिहार के नौजवानों को रोज़गार दें और बिहार को खुशहाल बनाएँ। डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि सीमांचल में खाद्य प्रोसेसिंग के सबसे ज़्यादा संभावना है। पूर्णिया के मरंगा में बीआड़ा का इंडस्ट्रियल सेंटर पहले से मौजूद है, बनमनखी में बड़े उद्योगपति के साथ जल्द MoU की जाएगी। के. नगर (पूर्णिया) में 300 एकड़ में नया इंडस्ट्रियल पार्क की तैयारी, गयाजी में 1700 एकड़ में मेगा इंडस्ट्रियल पार्क का काम शुरू हो चुका है। कुल मिलाकर बिहार अब निवेश का नया हॉटस्पॉट बनने की राह पर है और उद्योग मंत्री का दावा है कि आने वाले दिनों में लाखों युवाओं को बिहार में ही रोजगार मिलेगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
छत्तीसगढ़ की 10,000 साल पुरानी गुफा पेंटिंग्स में UFO और एलियन? रोहेला लोगों का रहस्य!Old Cave Paint
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
0
Report
100
Report
0
Report
0
Report
1
Report
30
Report
0
Report