Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
ब्लैक मार्केट में कमर्शियल सिलेंडर के लिए लोग 2500-3000 तक खर्च करने को तैयार
AMAnurag Mishra
Mar 10, 2026 09:34:05
Noida, Uttar Pradesh
ब्लैक में कमर्शियल सिलेंडर लेने को तैयार हैं लोग दुकानदार 2500-3000 तक खर्च करने को तैयार लोगों के मुताबिक घरेलू सिलेंडर भी 1500 तक मिल रहा है कई दुकानदारों का कहना है कि अगर कमर्शियल सिलेंडर नहीं मिला तो ब्लैक में घरेलू सिलेंडर लेकर काम चलाएंगे कई दुकानदार तंदूर का इस्तेमाल कर रहे हैं हालाँकि तंदूर पर रोक है लेकिन उनका यह कहना है कि पेट से बढ़कर प्रदूषण नहीं है
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KSKartar Singh Rajput
Mar 10, 2026 10:46:02
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में शादी के अगले ही दिन एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां विदाई से पहले ही दुल्हन थाने पहुंच गई और दूल्हे पर धोखे से शादी करने का आरोप लगा दिया। दुल्हन का कहना है कि दूल्हे के किसी दूसरी लड़की से प्रेम संबंध हैं, जिन्हें छुपाकर उससे शादी की गई। दरअसल, ग्वालियर के चंद्रावदनी नाका इलाके की रहने वाली शिवानी कुशवाहा की शादी बीती रात गुड़ा गुड़ी का नाका निवासी गिर्राज कुशवाहा के साथ धूमधाम से हुई थी। शादी के बाद आज जब विदाई की तैयारी चल रही थी, तभी अचानक दुल्हन शिवानी कुशवाहा थाने पहुंच गई और दूल्हे के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। दुल्हन का आरोप है कि दूल्हे गिर्राज कुशवाहा کا पूजा नाम की एक लड़की के साथ पहले से ही प्रेम संबंध है और यह बात उससे और उसके परिवार से छुपाकर शादी की गई। शिवानी का कहना है कि जब उसे इस रिश्ते की जानकारी मिली तो वह हैरान रह गई और विदाई से पहले ही पुलिस के पास पहुंचकर शिकायत कर दी। शिवानी कुशवाहा کا कहना है कि उसके पास इस संबंध के सबूत भी हैं। उसके मुताबिक पूजा نام کی लड़की ने खुद उसे फोन कर बताया कि وہ गिर्राज से प्रेम کرتی है और गिर्राज भी उससे प्रेम करता है। इतना ही नहीं, उसने वीडियो और फोटो भी भेजे हैं। दुल्हन का कहना है कि उससे धोखे में रखकर शादी की गई है, इसलिए अब वह इस रिश्ते को स्वीकार नहीं करेगी। साथ ही उसने शादी में हुए पूरे खर्च की भरपाई की मांग करते हुए दूल्हे के खिलाफ कार्रवाई की पुलिस से की है। वहीं पुलिस کا कहना ہے कि फिलहाल दुल्हन को समझाइश दी जा रही है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। रॉबिन जैन सीएसपी ग्वालियर फिलहाल शादी के अगले ही दिन दुल्हन के थाने पहुंचने से यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। अब देखना होगा कि पुलिस जांच में क्या सामने आता है और इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है।
0
comment0
Report
PCPranay Chakraborty
Mar 10, 2026 10:45:34
Noida, Uttar Pradesh:जिला सलाहकार समिति और जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक मंगलवार को कलेक्ट्र्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में बैंकों की वार्षिक साख योजना की प्रगति की समीक्षा की गई और लंबित ऋण आवेदनों का शीघ्रता से निस्तारण करने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए। बैठक में अतिरिक्‍त जिला कलक्‍टर रामकिशोर मीणा ने कहा की भारत की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए औद्योगीकरण आवश्यक है और यह केवल तभी संभव है जब अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति को स्वयं के उद्योग लगाने के लिए आसानी से ऋण उपलब्ध हो सके साथ ही कृषि उद्योग को बढ़ावा देने के लिए उद्योगपतियों के साथ-साथ प्रगतिशील कृषकों को ऋण राशि उपलब्ध करवाई जाए ताकि वे स्वयं के उद्योग स्थापित कर भारत की प्रगति में योगदान दे सकें।
0
comment0
Report
PKPRASHANT KUMAR1
Mar 10, 2026 10:45:19
Madhepura, Bihar:समृद्धि यात्रा के तहत बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को मधेपुरा पहुंचे। इस दौरान उनके साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, मधेपुरा एवं पूर्णिया के प्रभारी मंत्री लेसी सिंह, विधान पार्षद लालन सर्राफ, विधानसभा के उप सभापति नरेंद्र नारायण यादव तथा विधायक रमेश ऋषिदेव मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले मधेपुरा के नए पुलिस लाइन परिसर पहुंचकर 56 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बने पुलिस लाइन भवन का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने जिले में 216 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन तथा 86 करोड़ रुपये की नई योजनाओं का शिलान्यास किया। सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि 2005 के बाद बिहार में लगातार विकास कार्य हुए हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में राज्य सरकार लगातार काम कर रही है और इसमें केंद्र सरकार का भी सहयोग मिल रहा है। उन्होंने मधेपुरा जिले के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने बताया कि मुरलीगंज चौक से योगीराज तक सड़क का चौड़ीकरण, मधेपुरा में डेयरी प्लांट की स्थापना, प्रेक्षा भवन का निर्माण, चौसा में पावर ग्रिड सब-स्टेशन, सिंहेश्वर धाम का विकास, चौसा एवं आलमनगर में सड़क चौड़ीकरण, तथा विभिन्न प्रखंडों में नए अंचल और प्रखंड कार्यालयों का निर्माण कराया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिले में महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए 3 लाख 95 हजार महिलाओं को 10-10 हजार रुपये की सहायता राशि दी जा चुकी है और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए दो-दो लाख रुपये तक की सहायता देने की योजना पर काम चल रहा है। इसके अलावा 162 पंचायतों में सुधा दूध बिक्री केंद्र खोले जाएंगे तथा दूध उत्पादन समितियों का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर प्रखंड में डिग्री कॉलेज की स्थापना, मधेपुरा सदर अस्पताल को अति विशिष्ट अस्पताल में विकसित करने और जिले में खेलों के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने की योजना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार देने का है। अगले पांच वर्षों में राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया जाएगा और सभी जिलों में औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जा रहे हैं, जहां उद्योग लगाने के लिए जमीन और अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही बंद पड़ी चीनी मिलों को पुनः चालू करने की दिशा में भी काम किया जा रहा है। उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर कहा कि सरकारी चिकित्सकों द्वारा निजी प्रैक्टिस पर सख्ती से रोक लगाने की कार्रवाई की जा रही है, वहीं स्वास्थ्य क्षेत्र में निजी अस्पतालों को निवेश के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इससे पहले डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में सीता माता का भव्य मंदिर निर्माण कराया जा रहा है, जबकि केंद्र सरकार के कार्यकाल में राम मंदिर का निर्माण कराया जा चुका है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं और आगे भी विकास की गति जारी रहेगी। वहीं जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी ने मुख्यमंत्री के राज्यसभा जाने के सवाल पर कहा कि यह उनका निजी फैसला है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार करीब 20 वर्षों तक मुख्यमंत्री के रूप में बिहार के हित में काम करते रहे हैं और आगे भी राज्य के विकास के लिए कार्य करते रहेंगे। हालांकि मंच से इस विषय पर चर्चा के दौरान कुछ लोगों ने नाराजगी भी जताई। सभा में मुख्यमंत्री को सुनने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। कार्यक्रम स्थल पर बना पंडाल खचाखच भरा रहा। पूरे इलाके में पुलिस बल की तैनाती की गई थी और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे。
0
comment0
Report
Mar 10, 2026 10:41:42
Barabanki, Uttar Pradesh:लखनऊ/बाराबंकी: ईरान और इजरायल के बीच हो रही जंग का असर उत्‍तर प्रदेश के जिलों में भी नजर आने लगा है। रसोई गैस के घटते स्‍टॉक को देखते हुए गैस एजेंसियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्‍लाई पर रोक लगा दी है। हालांकि, किल्‍लत का असर घरेलू गैस सिलेंडर पर भी नजर आ रहा है। गाजियाबाद, लखनऊ और बाराबंकी में गैस उपभोक्‍ताओं को एजेंसियों के चक्‍कर लगाने पड़ रहे हैं। गैस कंपनियों की तरफ से 25 दिन बाद ही दूसरा सिलेंडर देने के निर्देश की वजह से ही किल्‍लत हुई है। गाजियाबाद में गैस एजेंसी संचालकों ने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति में भी 40 फीसदी कटौती हो रही है। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि स्‍टॉक करने वालों पर नजर रखी जा रही है। घरेलू गैस की आपूर्ति में समस्‍या नहीं होगी क्‍योंकि जिले में बॉटलिंग प्‍लांट हैं। गाजियाबाद में कई जगहों पर कॉमर्शियल सिलेंडर मिलना मुश्किल हो गया है। जहां सिलेंडर मिल रहे हैं वहां अधिक कीमत वसूली जा रही है। कॉमर्शियल सिलेंडर का दाम 1833 रुपये है जो कि 2390 रुपये तक में बिक रहे हैं। इसी तरह, यूपी की राजधानी लखनऊ में भी उपभोक्‍ताओं को घरेलू गैस सिलेंडरों का इंतजार करना पड़ रहा है। कई दिन पहले गैस सिलेंडर बुक करवा चुके उपभोक्‍ता एजेंसियों के चक्‍कर लगाकर थक चुके हैं। गैस एजेंसियों का कहना है कि अभी तक उनके पास भरे हुए सिलेंडर नहीं आ रहे हैं। इसलिए वे घरों में सप्‍लाई नहीं कर पा रहें। इसलिए उपभोक्‍ताओं को इंतजार करना पड़ेगा। बाराबंकी की एजेंसियों पर लंबी लाइन इसी तरह, बाराबंकी में LPG सिलेंडर मिलने में आफत आ गई है। उपभोक्ताओं को एजेंसियों पर चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। लोगों का आरोप है कि बुकिंग होने के बावजूद भी एजेंसियां सिलेंडर उपलब्ध नहीं करा पा रही हैं। जिला पूर्ति अधिकारी राकेश तिवारी ने बताया कि गैस सप्लाई को लेकर इंडियन आयल कंपनी के अफसर जिम्मेदार है। सिलेंडरों की किल्‍लत की जानकारी IOC कंपनी के जिम्मेदार अधिकारी ही बता पाएंगे। जिले में सिलेंडर आपूर्ति के लिए संचालित विभिन्न कम्पनियों के 41 गैस एजेंसियों में उपभोक्ता अभी तक 15 दिनों में दूसरा सिलेंडर आसानी से प्राप्त कर लेता था। अब गैस कंपनियों के अचानक 25 दिन बाद दूसरा सिलेंडर देने के बदलाव से उपभोक्ताओं कि परेशानी बढ़ गई है। मसौली क्षेत्र के S.K.I गैस सेवा एजेंसी के मैनेजर सचिन श्रीवास्तव ने बताया कि त्‍योहारों के चलते छुट्टी थी, इस वजह से गैस का लोड नहीं आया था। एजेंसियो पर भारी भीड़ उमड़ रही है। हमारे यहां अभी 1374 उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर देने के लिए पेंडिंग है। भारत गैस एजेंसी मैनेजर ने बताया कि होली में गैस की किल्लत बढ़ी है लेकिन उपभोक्ताओं को बुकिंग के बाद गैस उपलब्ध कराई जा रही है। मसौली के डेहुआ गांव निवासी आशुतोष कुमार ने बताया दो दिनों से गैस के लिए दौड़ रहा हूं। पहले मुझे एजेंसी पर गैस आसानी उपलब्ध हो जाती थी लेकिन अब नहीं मिल पा रही है। किसान यूनियन हरपाल गुट के जिलाअध्यक्ष विक्रांत सैनी ने बताया कि घर में दो दिनों से सिलेंडर खत्म हो गया था। इसके लिए गैस एजेंसी द्वारा बुक करने पर सिलेंडर देने की बात कही जा रही है। पूरे मामले में जिले के पूर्ति अधिकारी राकेश तिवारी ने गैस सप्लाई की जानकारी इंडियन आयल कंपनी के अफसर डिटेल दे पाएंगे।
0
comment0
Report
DRDivya Rani
Mar 10, 2026 10:41:02
Panchkula, Haryana:पंचकूला जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ तथा आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए पंचकूला पुलिस और आरएएफ (रैपिड एक्शन फोर्स) द्वारा 9 व 10 मार्च को पिंजौर और कालका क्षेत्र में संयुक्त एक्सरसाइज व ड्रिल आयोजित की गई। इस दौरान पुलिस और आरएएफ की टीमों ने संवेदनशील और महत्वपूर्ण क्षेत्रों में कोम्बिंग ऑपरेशन और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए विभिन्न परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई की तैयारियों का अभ्यास किया। डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने बताया कि इस संयुक्त ड्रिल का मुख्य उद्देश्य पंचकूला जिले के संवेदनशील और सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों पर संभावित कानून-व्यवस्था की विपरीत परिस्थितियों से निपटने के लिए पहले से ही तैयार रहना है। उन्होंने कहा कि ऐसी एक्सरसाइज से पुलिस और आरएएफ के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होता है, जिससे किसी भी आपात स्थिति में त्वरित, प्रभावी और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकती है। उन्होंने बताया कि आरएएफ की टुकड़ी के साथ पुलिस टीम द्वारा लगातार कोम्बिंग की जा रही है। ड्रिल का आज दूसरा दिन था। आने वाले दिनों में पंचकूला के अन्य महत्वपूर्ण व संवेदनशील स्थानों पर भी इसी प्रकार की कोम्बिंग और अभ्यास किया जाएगा। इस दौरान आरएएफ टीम का नेतृत्व असिस्टेंट कमांडेंट राजेश कुमार पांडे ने किया। कालका क्षेत्र में पुलिस टीम के साथ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनसा राम अपनी टीम के साथ मौजूद रहे, जबकि पिंजौर थाना क्षेत्र में सब-इंस्पेक्टर राजबीर सिंह व टीम ने आरएएफ के साथ संयुक्त रूप से अभ्यास किया। ड्रिल के दौरान लाइन ऑफिसर अजब सिंह भी मौजूद रहे। वहीं पंचकूला पुलिस कमिश्नर (एडीजीपी) शिवास कविराज ने कहा कि पंचकूला पुलिस जिले में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर इस प्रकार की संयुक्त ड्रिल और अभ्यास से पुलिस बल की कार्यक्षमता और समन्वय क्षमता और मजबूत होती है। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि आमजन की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क और तैयार है।
0
comment0
Report
KNKumar Nitesh
Mar 10, 2026 10:40:45
Forbesganj, Bihar:एंकर- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के तहत कल सुबह अररिया आएंगे जहाँ वो पुलिस लाइन के उद्घाटन समेत सुधा डेयरी के कूलिंग सेंटर का शिलान्यास करेंगे, मुख्यमंत्री अररिया में पैरामेडिकल कॉलेज का उद्घाटन भी करेंगे जिसके बाद वहां अलग अलग विभागों के स्टॉल का निरीक्षण करेंगे, मुख्यमंत्री अररिया कॉलेज स्टेडियम में अधिकारियों के साथ जिले में चल रहे विकास कार्यों को लेकर समीक्षात्मक बैठक करेंगे उसके बाद जनसंवाद कार्यक्रम में शिरकत करेंगे, मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारी पूरे जोर शोर से चल रही है, कार्यक्रम को लेकर पुलिस लाइन में ही हेलीपैड बनाया जा रहा है जहाँ से मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से अलग अलग जगहों पर जाकर विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे
0
comment0
Report
PPPraveen Pandey
Mar 10, 2026 10:35:48
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर भारतीय टीम क्रिकेटर कुलदीप यादव वंशिका संग बंधने जा रहे हैं शादी के बंधन में वंशिका के संग मसूरी में लेंगे 7 फेरे 13 मार्च से शुरू होगी रस्में 14 मार्च को होगी शादी 17मार्च को लखनऊ में रिसेप्शन CM योगी को मिला न्योता एंकर-भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर कुलदीप यादव 14 मार्च को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।वे अपनी बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ सात फेरे लेंगे । कुलदीप और वंशिका 14 मार्च को उत्तराखंड के मसूरी में शादी होगी । तीन दिन बाद यानी 17 मार्च को लखनऊ के होटल सेंट्रम में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी होगी。 V/O- कुलदीप के पिता राम सिंह यादव ने लखनऊ में CM योगी को शादी का न्योता दिया। कुलदीप और वंशिका ने 4 जून 2025 को लखनऊ में सगाई की थी। जिसमें क्रिकेटर रिंकू सिंह, प्रिया सरोज समेत कई करीबी लोग शामिल हुए थे。 पहले दोनों शादी नवंबर 2025 में तय हुई थी। लेकिन टी-20 विश्व कप की तैयारियों की वजह से तारीख आगे बढ़ा दी गई। अब विश्व कप चैंपियन बनने के बाद कुलदीप नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं。 शादी की रस्में 13 मार्च से शुरू होंगी। इस दिन हल्दी और मेहंदी का कार्यक्रम होगा। शादी के बाद लखनऊ के होटल सेंट्रम में रिसेप्शन दिया जाएगा। इसमें जाने-माने क्रिकेटर्स, बॉलीवुड की नामचीन हस्तियां और यूपी के दिग्गज राजनेता शामिल होंगे。 कुलदीप टी-20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। टूर्नामेंट में कुलदीप ने सिर्फ एक मुकाबला खेला।जो पाकिस्तान के खिलाफ था। मैच में कुलदीप ने 14 रन देकर एक विकेट लिया था। चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने तीनों फॉर्मेट को मिलाकर भारत के लिए अब तक 191 मैच खेले हैं। उन्होंने 22.50 के एवरेज और 4.84 की इकोनॉमी रेट से 365 विकेट झटके हैं। 31 साल के कुलदीप ने 9 मौकों पर पारी में 5 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं
0
comment0
Report
BPBHUPESH PRATAP
Mar 10, 2026 10:34:41
0
comment0
Report
MGMohd Gufran
Mar 10, 2026 10:34:06
Prayagraj, Uttar Pradesh:यूपी बोर्ड की फर्जी मार्कशीट बनाने का आरोपी गिरफ्तार, साइबर थाने की पुलिस ने राजमन गोंड को गिरफ्तार किया, दसवीं और बारहवीं की फर्जी मार्कशीट बनाने का आरोप है, प्रयागराज यूपी बोर्ड की फर्जी मार्कशीट बनाने का आरोपी गिरफ्तार, साइबर थाने की पुलिस ने राजमन गोंड को गिरफ्तार किया, दसवीं और बारहवीं की फर्जी मार्कशीट बनाने का आरोप है, फर्जी मार्कशीट 10 से 20 हजार रुपए में बेचता था राजमन गोंड, प्रदेश भर के कई जिलों में फर्जी मार्कशीट बेचने का जाल फैला रखा था, कुछ दिनों पहले ही प्रयागराज के साइबर थाने में एफआईआर दर्ज हुई थी, पुलिस ने अब सरगना राजमन गोंड को गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से कई जाली दस्तावेज बरामद हुए हैं.
0
comment0
Report
RNRajesh Nilshad
Mar 10, 2026 10:33:51
Chittorgarh, Rajasthan:भाजपा की पीसी पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति के अपमान को लेकर लव रहे पीसी आदिवासी स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधीय पादप बोर्ड अध्यक्ष विकास मरकाम और केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ले रहे पीसी भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में की जा रही पीसी पीसी के दौरान विधायक नीलकंठ टेकाम ने कहा-देश के सामने संवैधानिक संकट सामने आई सर्वोच्च पद में बैठे राष्ट्रपति को आदिवासी होने के नाते अपमानित किया जा रहा. आदिवासी समाज के अलावा देश सर्वोच्च पद का अपमान हुआ. राष्ट्रपति को पश्चिम बंगाल में प्रोटोकॉल नहीं मिला. वहां की मुख्यमंत्री और मंत्री भी नहीं आए. राष्ट्रपति आदिवासियों से मुलाकात न कर पाए, इसलिए उनका कार्यक्रम बदल दिया जाता है. देश के करोड़ो आदिवासी और महिलाओं के साथ खिलवाड़. हम चेतावनी देते हैं, राष्ट्रपति के कार्यक्रम में बदलाव की जानकारी की वजह नहीं बताए तो आदिवासी अपने हक की लड़ाई लड़ेंगे. वहीं विकास मरकाम ने कहा- राष्ट्रपति के अपमान के खिलाफ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी का सभी जिला मुख्यालय में पुतला दहन किया जाएगा.
0
comment0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
Mar 10, 2026 10:33:24
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ के पोस्ट ऑफिस को बम धमकी ईमेल, खोज के बाद कोई वस्तु नहीं मिली एएनकर्सIntro_ से बचते हुए: प्रदेश में आज एक ईमेल आया जिसमें पोस्ट ऑफिस और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। झालावाड़ के मुख्य पोस्ट ऑफिस और पासपोर्ट कार्यालय पर भी यही धमकी पहुंची, जिससे कर्मचारियों के होश उड़ गए। इसके बाद पोस्टऑफिस के प्रबंधक ने सुरक्षा के मद्देनजर पूरे कार्यालय परिसर को खाली कर दिया और उपभोक्ताओं को भी बाहर निकाला गया। इसके बाद कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस तथा जिला स्पेशल टीम मौके पर पहुंची और पूरे परिसर की जांच की गई। पूरी सर्च के दौरान किसी भी संदिग्ध वस्तु का पता नहीं चला। प्रशासन ने कर्मियों को सचेत किया कि यदि कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति दिखाई दे, तो तुरंत पुलिस को खबर दें।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top