Back
कटिहार में अग्निवीर भर्ती रैली फरवरी-2026 की तैयारियाँ पूरी
RKRANJAN KUMAR
Dec 31, 2025 16:05:25
Katihar, Bihar
अग्निवीर भर्ती रैली आगामी 02 फरवरी से 13 फरवरी, 2026 तक गढ़वाल मैदान, सिरसा, कटिहार में
कटिहार में आगामी अग्निवीर भर्ती रैली की तैयारियों का लिया जायजा
कटिहार सहित भागलपुर, बांका, मुंगेर, बेगूसराय, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया एवं सुपौल जिलों के लगभग 6,000 अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना
कटिहार जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी तथा सेना भर्ती निदेशक, कटिहार कर्नल आर.के. नर्वाल ने रैली स्थल का दौरा कर सभी आवश्यक तैयारियों, मूलभूत सुविधाओं और विधि-व्यवस्था संबंधी प्रबंधों का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया
आगामी 02 फरवरी से 13 फरवरी, 2026 तक गढ़वाल मैदान, सिरसा, कटिहार में आयोजित होने वाली अग्निवीर भर्ती रैली की तैयारियों तथा व्यवस्थाओं का कटिहार जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी तथा सेना भर्ती निदेशक, कटिहार कर्नल आर.के. नर्वाल ने रैली स्थल का दौरा कर सभी आवश्यक तैयारियों, मूलभूत सुविधाओं और विधि-व्यवस्था संबंधी प्रबंधों का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया।
इस अवसर पर कर्नल नर्वाल ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि इस रैली में अग्निवीर के तहत नर्सिंग असिस्टेंट, नर्सिंग असिस्टेंट वेटनरी एवं सिपाही फार्मा पदों हेतु भर्ती प्रक्रिया संपन्न होगी। इसमें कटिहार सहित भागलपुर, बांका, मुंगेर, बेगूसराय, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया एवं सुपौल जिलों के लगभग 6,000 अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है।
रैली के सुचारू संचालन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। इनमें अभ्यर्थियों के लिए 1.6 किमी दौड़ हेतु रनिंग ट्रैक, विभिन्न चयन प्रक्रियाओं के लिए पंडाल, मार्शलिंग क्षेत्र, बार कोडिंग क्षेत्र, बैचिंग क्षेत्र, रेस्ट एरिया, रिफ्रेशमेंट क्षेत्र तथा आपातकालीन चिकित्सा सुविधाएं शामिल हैं। शारीरिक प्रवीणता परीक्षण संबंधी सहायता की भी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
जिला पदाधिकारी श्री द्विवेदी ने निर्देश दिए कि सभी अभ्यर्थियों को हरसंभव सुविधा प्रदान की जाए तथा पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और सुगम बनाई जाए। पुलिस अधीक्षक श्री चौधरी ने रैली परिसर एवं आस-पास क्षेत्र में पर्याप्त सुरक्षा बलों की तैनाती सहित विधि-व्यवस्था के मजबूत प्रबंध के निर्देश दिए।
इस निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, ARO सेना भर्ती, कटिहार तथा प्रशासन एवं पुलिस के अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित थे。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
MMMohd Mubashshir
FollowDec 31, 2025 17:31:130
Report
BSBhanu Sharma
FollowDec 31, 2025 17:30:180
Report
0
Report
0
Report
BCBasudeb Chatterjee
FollowDec 31, 2025 17:19:30Asansol, West Bengal:বছরের শেষ দিন. উৎসবের মেজাজে আসানসোল শিল্পাঞ্চল। নাচে গানে ভরে ঊঠেছে বৃটিশ আমলের তৈরি আসানসোল ক্লাব প্রাগন।
0
Report
BSBhanu Sharma
FollowDec 31, 2025 17:19:130
Report
RBRAKESH BHAYANA
FollowDec 31, 2025 17:16:440
Report
0
Report
1
Report
0
Report
ASAmit Singh
FollowDec 31, 2025 17:07:210
Report
NTNagendra Tripathi
FollowDec 31, 2025 17:06:270
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowDec 31, 2025 17:05:580
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowDec 31, 2025 17:05:400
Report